Aaj Ka Rashifal, 21 February, 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (21 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

21 February Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं।

आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।  

सबसे पहले आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang) जान लेते हैं।

आज का पंचाग Aaj Ka Panchang

आज माघ मास शुक्ल पक्ष की तिथि द्वादशी, दिन बुधवार, नक्षत्र पुनर्वसु, योग आयुष्मान, करण बालव तदोपरांत कौलव है। आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:12 PM से 12:58 PM तक और राहुकाल 12:35 PM से 01:59 PM तक रहेगा। 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

तो आइए VAMA के आज का राशिफल में जानते हैं, आपके लिए आज का दिन (21 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 21 February, 2024) 

आज मेष राशि वाले अपने अधीनस्थ कर्मचारी को कार्य के लिए प्रेरित करेंगे। आज गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन प्राप्ति के कई स्रोत बनेंगे जिससे धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शाम को कुछ लोगों की मुलाकात अपने लव पार्टनर से होगी। आज आप किसी धार्मिक गुरु से मिलेंगे। उनके सत्संग से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। आज कोई गुप्त निजी इच्छा पूरी होने की संभावना है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान गणेश की पूजा करें आपका दिन शुभ होगा। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 21 February, 2024) 

आज वृष राशि वाले साझेदारों को हल्के में न लें अन्यथा इसका व्यावसायिक संभावनाओं पर असर पड़ेगा। परिवार की समस्याओं को सार्वजनिक करने से बचें, अन्यथा बदनामी होने की संभावना रहेगी। आज आपका कोई पुराना फिक्स्ड डिपॉजिट पूर्ण होगा या म्यूचुअल फंड से अच्छे रिटर्न मिलेंगे। प्रेम संबंधों को आगे चलाने के लिए आज आपका विचार बहुत महत्व रखेगा। खुशहाल रहने से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता है। शत्रु बहुत नुकसान कर सकते हैं, इसलिए विवेक और सावधानीपूर्वक कार्य को करिएगा।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज भगवान गणेश को पंच पत्ती की दूर्वा गणपति मंत्र के साथ चढ़ाए आपका दिन शुभ होगा। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 21 February, 2024) 

आज मिथुन राशि वाले व्यावसायिक योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दूसरों के समर्थन पर निर्भर रहेंगे। अपने मन की प्रसन्नता के लिए वह सभी कार्य करेंगे जिससे खुशहाली मिले और घर माहौल भी खुशहाल रहें। आज आप लॉटरी सट्टा या कोई और इस तरीके की किसी कार्य में धन निवेश नहीं करिएगा नहीं तो नुकसान होगा। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर का पूर्ण सहयोग करेंगे और उसके साथ उसके कार्य में मदद भी करेंगे। नवीन विचारों को मूर्त रूप देने में सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – गहरा हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज भगवान गणेश पर सिंदूर अर्पित करें बहुत लाभ होगा। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 21 February, 2024) 

आज कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में संगठनात्मक बदलाव से थोड़ी उलझन होने की संभावना है। गुस्से पर नियंत्रण रखते हुए गुस्से से दूरी बनाए रखें अन्यथा इससे परिवार के सदस्यों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। आप अपने मुनाफ़े में धीरे-धीरे वृद्धि देखते हैं। प्यार में समय पर किए गए प्रयास आपको बेहतर रिश्ते विकसित करने में मदद करेंगे। मौन का लाभ उठाने से आपको मानसिक शांति का आनंद लेने में काफी मदद मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप घर से निकलते समय गणपति स्तोत्र का पाठ करें, आपके सभी कार्य बनेंगे। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 21 February, 2024)  

आज सिंह राशि वालों के कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी लक्ष्य प्राप्ति के लिए दबाव बनाएंगे। धैर्यवान और परिपक्व व्यवहार आपको पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक निखरेगी धन लाभ होगा। लव पार्टनर के साथ आज आप किसी शॉपिंग मॉल में घूमने जाएंगे। प्यार की भावना आपको दूसरों की संगति का आनंद लेने में मदद करेगी। दूर-दराज के क्षेत्रों से शुभ समाचार मिलने के संकेत मिल रहे हैं। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज सुबह पूजा करते समय आप गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें आपकी सभी परेशानी दूर हो जायेंगी। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 21 February, 2024) 

आज कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर परीक्षा की घड़ी में सफल होने के लिए मजबूत नेतृत्व कौशल की आवश्यकता होगी। माता-पिता की बीमारी आपको व्यस्त रखेगी। हालाँकि, उन्हें तत्काल राहत प्रदान करने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। वित्तीय स्तिथि को मजबूत करने के लिए बजट में संतुलन बनाने का समय आ गया है। लव पार्टनर के साथ आज आप किसी रमणिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। आपको अपने आस-पास उत्साहपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग –   हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज भगवान गणेश पर सिंदूर अर्पित करें बहुत लाभ होगा। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 21 February, 2024) 

आज तुला राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपने अंतर्मन की आवाज सुनें। परिवार में आज संतुलन बनाए रखने का दिन है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और यदि आप निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो दोपहर बाद अच्छा समय है। अपने लव पार्टनर के साथ आज किसी बात पर अनबन आपको मानसिक पीड़ा देगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको आज से ही प्रण लेना चाहिए कि नशा नहीं करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – हल्का नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज भगवान गणेश को तीन पत्ती की दूर्वा गणपति मंत्र के साथ चढ़ाए आपका दिन शुभ होगा। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 21 February, 2024)  

आज वृश्चिक राशि वाले कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से अच्छे से व्यवहार करें और गंभीर रहें। परिवार के सदस्यों के साथ बोलते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें नहीं तो संबंध में तनाव आ जाएगा। आज आपको भविष्य की सभी देनदारियों को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक अपने निवेश की योजना बनानी चाहिए। आपको अपने प्रेम संबंध को बचाने के लिए सख्त और समय पर कार्रवाई की आवश्यकता है। जंक फूड से बचें और जहां तक संभव हो तला हुआ और मसालेदार भोजन लेने से खुद को रोकें। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – सुनहरा भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय आज भगवान गणेश की प्रार्थना करते हुए निकलें आपकी रक्षा होगी। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 21 February, 2024)  

आज धनु राशि वालों के व्यवसाय में अनिश्चितता समस्याएं खड़ी करेगा। नौकरी में आज अच्छे अवसर मिलने के योग देख रहे हैं। परिवार में खुशी और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। धन की मजबूती दिख रही है और आप किसी को उधार दिए हैं वह भी पैसा आज वापस मिलेगा। लव पार्टनर का किसी और से बात करना आपको अच्छा नहीं लगेगा जिससे आप बहुत परेशान रहेंगे। कुछ लोग नर्वस सिस्टम संबंधी रोग से परेशान रहेंगे इसलिए डॉक्टरी सलाह लें। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  ॐ रां राहवे नम: मंत्र का जाप आपके लिए सुख संपन्नता का देगा।

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal)  

आज मकर राशि वाले कार्य क्षेत्र में अपने व्यवहार में बदलाव लाएंगे और नए लोगों से संपर्क बनाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में वृद्धि के लिए मेहनत करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होने की वजह से उत्साह और खुशियां बनी रहेंगे। शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में निवेश करना आज आपके लिए लाभदायक होगा। आज आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और खूब बातें करेंगे मन प्रसन्न रहेगा। कुछ लोग तनाव के कारण सरदर्द से परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग –  लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जब आपके व्यापार में वृद्धि कराएगा।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal)  

आज कुंभ राशि वाले कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार में भी पुराने ग्राहकों के द्वारा लेनदेन को लेकर परेशानी होगी। बच्चों के साथ उनकी परीक्षा की तैयारी में सहयोग करेंगे। आज आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने व्यापार विस्तार करने की योजना बनाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहे इसीलिए अपने लव पार्टनर को गिफ्ट देंगे। कुछ लोग पैर में चोट लगने के कारण या अस्थि भंग होने के कारण डॉक्टर से मिलेंगे या अस्पताल जाएंगे।

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जब आपके व्यापार और धन में वृद्धि कराएगा। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal) 

आज मीन राशि वाले कार्यस्थल पर अपनी स्किल के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे। बच्चे घर पर ख़ुशी का अनुभव करेंगे। लोन की ईएमआई बाउंस होने की वजह से आप बहुत परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आज आपके उधार लेना पड़ेगा। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझने से आप बेहतर संबंध विकसित करने में सक्षम होंगे। खानपान में आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कानूनी परेशानी में मित्र के द्वारा सहयोग मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – सुनहरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ कें केतवे नमः मंत्र का जप वैवाहिक परेशानी दूर करेगा।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।