Aaj Ka Rashifal, 22 February, 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (22 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

22 February Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं।

आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।  

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

सबसे पहले आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) जान लेते हैं।

आज का पंचांग

आज का पंचाग | Aaj Ka Panchang

आज माघ मास शुक्ल पक्ष की तिथि त्रयोदशी, दिन गुरुवार, नक्षत्र पुष्य, योग सौभाग्य, करण तैतुल तदोपरांत गर है। आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:12 PM से 12:57 PM तक और राहुकाल 01:59 PM से 03:25 PM तक रहेगा। आज गुरु पुष्य योग है। शुभ कार्यों के लिए वृद्धिकारक है।

तो आइए अब, VAMA के आज का राशिफल में जानते हैं, आपके लिए आज का दिन (22 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 22 February, 2024) 

आज के दिन मेष राशि वालों को कार्यस्थल पर किसी लालची सहकर्मी से दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। परिवार से अलग होने पर आपको घबराहट महसूस होगी क्योंकि कहीं दूर आपको जाना पड़ेगा। टैक्स-बचत को अपनी प्राथमिकता बनाएं क्योंकि इससे आप कुछ पैसे बचा सकेंगे। खराब व्यवहार आपके लव पार्टनर के साथ मतभेद पैदा कर सकता है। अच्छा स्वास्थ्य आपको कुशलतापूर्वक और खुशी से काम करने में मदद करेगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज ॐ गुरवे नमः मंत्र का जप आपके भाग्य में वृद्धि कराएगा। 

वृष राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 22 February, 2024) 

आज के दिन वृष राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक प्रगति के कारण आप सम्मानित होंगे। परिवार का सहयोग आपको उत्साहित करेगा। बैंकिंग सेक्टर के शेयर में आज आप निवेश करें धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में आप सभी मतभेदों को सुलझाने में सफल होंगे। उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों को अपने आहार का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आप किसी की आलोचना न करें। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – गुलाबी भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay) – ॐ गोप्त्रे नमः मंत्र का आय सम्मान में वृद्धि करेगा। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 22 February, 2024) 

आज के दिन मिथुन राशि वाले मूडी सहकर्मियों से दूरी बनाए रखें क्योंकि वे आपके काम में खलल डालेंगे। जीवन का आनंद लेने के लिए परिवार को उचित समय और ध्यान देना न भूलें। शेयर बाज़ार से जुड़ी कर-बचत योजनाओं में मेहनत की कमाई निवेश करने से बचें। आपको अपने प्रेम संबंधों में थोड़ा सावधान रहना होगा। गाड़ी चलाते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ासकर मोड़ पर। किसी भी कीमत पर अपने सिद्धांतों और आदर्शों को न छोड़ना आपके हित में होगा। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ गोपतिप्रयाय नमः मंत्र का जप आपके कार्यों में प्रगति देगा। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 22 February, 2024) 

आज के दिन कर्क राशि वाले जो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए अच्छा दिन रहने वाला है, काफी दिनों से ना हो रहा काम होगा। होटल इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों को फायदा होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा परिवार में सुख संपन्नता आएगी। शेयर मार्केट और कमोडिटी मार्केट में निवेश करिए आपको निश्चित तौर पर धन लाभ होगा। कुछ लोगों की लव लाइफ से मैरिड लाइफ में परिवर्तन होने का दिन है। आप अपनी खान-पान की आदतों में अनुशासित रहें। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ गुणवत्तां श्रेष्ठाय नमः मंत्र का जप करने से विदेश यात्रा में आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगे। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 22 February, 2024)  

आज के दिन सिंह राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे सफलता कठिनाई से मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको किसी से उधार लेना पड़ेगा। माता-पिता की सलाह पर काम करने से आपको पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने में बहुत मदद मिलेगी। वित्तीय स्थिति के आधार पर आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। सिगरेट का नशा आपका स्वास्थ्य खराब कर रहा है सतर्क हो जाएं। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – सुनहरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ अव्ययाय नमः मंत्र का जप करने से शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 22 February, 2024) 

आज के दिन कन्या राशि वाले भविष्य की योजनाओं को अंतिम रूप देते समय धैर्यपूर्वक सोचें क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय आपके हितों में बाधा डालेगा। आपको परिवार के बड़ों की बात सुनने और समस्याओं को सुलझाने के लिए ठंडे दिमाग से सोचने की ज़रूरत है। अपने मेहनत के धन को निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार कर लें। अगर प्रेम जीवन में कोई अविश्वास और अनिश्चितता है तो उसे दूर करें। आज आपको यात्रा करते समय थोड़ा सावधान रहना होगा। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ जयन्ताय नमः मंत्र का जप करने से भौतिक सुख में वृद्धि होगी। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 22 February, 2024) 

आज के दिन तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरुरत है क्योंकि एक छोटी सी चूक भी महंगी साबित हो सकती है। बच्चे का स्वास्थ्य खराब होने के कारण परिवार में तनाव रहेगा। शेयर मार्केट या ऑनलाइन के अन्य स्रोतों के द्वारा धन प्राप्ति होगी। आज के दिन लव पार्टनर से छोटे-मोटे मतभेद प्रेम सम्बन्ध को खराब करेंगे। आपको किसी प्रकार का इंफेक्शन होता हुआ दिख रहा है, सतर्क रहें। राजनीतिक जिम्मेदारी बढ़ने से आप आज व्यस्त रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ जीवाय नमः मंत्र का जप शत्रु पर विजय प्राप्ति के लिए करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 22 February, 2024)  

आज के दिन वृश्चिक राशि वाले कुछ लोगों के  कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन न करने की वजह से नौकरी पर खतरा रहेगा। व्यापार में भी तनाव की स्थिति बनी रहेगी। परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अच्छा व्यवहार करना पड़ेगा। पारिवारिक संपत्तियों में विवाद होने से पुलिस और न्यायालय की प्रक्रिया में धन हानि होगी। आपके लव पार्टनर का किसी और से बात करना आपसी मतभेद का कारण बनेगा। स्वास्थ्य के बारे में बहुत अधिक चिंता आपको अनेक मानसिक विकारों का शिकार बना सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ वरिष्ठाय नमः मंत्र का जप धन की मजबूती कराएगा। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 22 February, 2024)  

आज के दिन धनु राशि वाले कार्य क्षेत्र में अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपने अधिकारी की मदद लेंगे। व्यापार के विस्तार करने का सही दिन है। परिवार में आज किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आज आपका निवेश अच्छा रिटर्न दिलाएगा। लव पार्टनर को आज थोड़ा पारिवारिक समस्याओं की वजह से तनाव रहेगा। फेफड़ा इन्फेक्शन होने की वजह से कुछ लोग परेशानी का सामना करेंगे। राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छे अवसर प्रदान होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – चॉकलेट 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ बृहस्पतये नमः मंत्र का जप आपका मानसिक तनाव कम कर देगा। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 22 February, 2024)  

आज के दिन मकर राशि वालों के पास अच्छा अवसर आने के बाद भी उसे हासिल करने में असफल हो जायेंगे। परिवार में आज आप जल्दबाजी में किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया ना दें। यदि आप कम टैक्स स्लैब में आते हैं तो निवेश योजनाओं में पैसा लगाना बेहतर है, जो कर योग्य होने पर भी उच्च रिटर्न देगा। आपको अपने लव पार्टनर का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ रचनात्मक करना होगा। आप स्वस्थ जीवन का आनंद लेने के लिए गलत खान-पान की आदतों को बदल लें। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग –  हल्का नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ गोचराय नमः मंत्र का जप पराक्रम में वृद्धि कराएगा।

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 22 February, 2024)  

आज के दिन कुंभ राशि वाले अपनी टीम को प्रशिक्षित करेंगे और नए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य योजना बनाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग नई तकनीक अपनाएंगे। थोड़ी मेहनत ज्यादा धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपका पुराना निवेश आज अच्छा रिटर्न देगा। प्रेम संबंधों में आपका तालमेल बहुत अच्छा रहने वाला है। अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए अपने दृष्टिकोण में बदलाव करेंगे। अपने सामान के प्रति लापरवाही बरतने पर आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर –  21

आज का लकी रंग –   बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ जयदाय नमः मंत्र का जप मित्रों से सम्बन्ध अच्छा रखेगा। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 22 February, 2024)

आज के दिन मीन राशि वाले कार्य क्षेत्र में भ्रम होने के कारण मनोवांछित सफलता नहीं मिलेंगे। कुछ लोगों को अपने व्यापार में कुछ ज्यादा ही भाग दौड़ करनी पड़ेगी। पारिवारिक स्थिति में सामंजस्य बैठाने का आपका प्रयास सफल होगा। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक परेशानी और तनाव आपको अस्पताल में भर्ती करा देगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की छवि कुछ लोगों के द्वारा खराब की जाएगी 

आज का लकी नम्बर – 26

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ अनन्ताय नमः मंत्र का जप कार्य क्षेत्र को मजबूत कर देगा।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।