Shukra Gochar 2024: क्या शुक्र लाएंगे आपके जीवन में सुख-समृद्धि? जानिए, शुक्र गोचर 2024 का प्रभाव

आइए जानते हैं, VAMA के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य देव जी से शुक्र के राशि परिवर्तन (venus transit 2024) से किस-किस राशि का भाग्य उदय होगा।

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर (grah gochar) का विशेष महत्व होता है। नौ ग्रहों में शुक्र ग्रह को धन, सौंदर्य, वैभव और जीवन में सुख समृधि का कारक ग्रह माना जाता है।

मार्च के महीने में शुक्र दो बार राशि परिवर्तन (venus transit) करेंगे, पहली बार 7 मार्च 2024 को सुबह 10 बज कर 28 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो दूसरी बार 31 मार्च 2024 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आकाश मंडल में अपने-अपने वृत्त में घूमने वाले ग्रहों के 30 अंशों के भाग को एक राशि का भोग करना कहते हैं। इसी क्रम में अगले 30 अंशों के भाग में जाने पर राशि परिवर्तन (grah gochar) कहा जाता है। सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन का काल अलग-अलग होता है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

तो आइए जानते हैं, VAMA के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य देव जी से शुक्र के राशि परिवर्तन (venus transit 2024) से किस-किस राशि का भाग्य उदय होगा। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

शुक्र गोचर 2024

मेष राशि 

मेष राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का कुम्भ राशि में प्रवेश बहुत अच्छा होने वाला है। शुक्र का सूर्य और शनि के साथ होना मेष राशि वालो के लिए अचानक धन प्राप्ति के योग बनाता है। शुक्र का ये योग बहुत अधिक समय तक नही रहेगा परन्तु 14 मार्च तक आपकी मनोदशा भी बहुत अच्छी रहेगी। इस समय में आपको रुके हुए धन की प्राप्ति का योग भी बनेगा।

वृष राशि 

वृष राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन होने से बहतु ही खुशियाँ लेकर आने वाला होगा। जिनकी शादी नही हुई है, उनके विवाह का योग बनेगा। अगर आप सच्चे प्यार की तलाश में हैं, तो आपको जल्द ही आपका मन चाहा प्यार मिलेगा। संतान की कामना करने वालो की इच्छा भी जल्दी ही पूरी होगी। किसी से अचानक धन प्राप्त होगा। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए ये समय जीवन का बहुत अनुकूल समय होने वाला है। इस समय में विदेश यात्रा की इच्छा करने वालो के लिए समय अनुकूल है। परीक्षा की तयारी कर रहे छात्रों के लिए भी ये समय अनुकूल है। आपके परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। अगर आप होम डेकोरेशन के काम में जुड़े हैं, तो इस समय में काम को बढ़ाने का समय है। ये समय व्यवसाय करने वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए ये समय सब तरह से उन्नति लेकर आने वाला है। आप घर में कुछ नया सामान लायेंगें। आपके लिए ये समय घर को सुन्दर बनाने के लिए साधन जुटाने का है। ये समय आपके पिता जी के स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नही है। अगर आप शुगर के रोग से पीड़ित हैं, तो आपके लिए भी ये समय अनुकूल नही है। सेहत का ध्यान रखें। एश्वर्य पर व्यय करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए ये समय बहुत भाग्यशाली समय रहेगा। इस समय में आपकी हर दिशा में उन्नति होगी। ये समय आपको जीवनसाथी से सुख का एहसास करवाएगा। इस समय में जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं, तो आपकी मुलाकात जल्दी ही उनसे होनी वाली है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय कर रहे हैं, तो ये समय साथी की सम्भाल करने का है। आपके पार्टनर को कोई कष्ट हो सकता है।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए जीवन में बदलाव का समय है। इस समय में आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा। आपको इस समय में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। संतान की कामना करने वालो को अच्छी सूचना मिलेगी। संतान की सफलता आपको ख़ुशी देगी। इस समय में आपके शत्रु भी शान्त रहेंगे। जमीन से जुड़े विवादों का समाधान होगा।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए ये समय जीवन का सब से उत्तम समय होने वाला है। आपको लम्बे समय से जिस काम के होने की प्रतीक्षा थी वो काम अपने आप ही पूरे होंगे। अगर आप संतान को लेकर किसी तरह की चिंता में हैं, तो आपकी चिंता समाप्त होंगी। आपके लिए शुक्र का राशि परिवर्तन भाग्य में उन्नति के साथ नये रोजगार के अवसर पैदा करेगा। आपको अचानक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए ये समय दूर की यात्रा का समय सिद्ध होगा। इस समय में अचानक आने वाले खर्च आपको परेशानी में डाल सकते हैं। जमीन से जुड़े लोगों के लिए ये समय लाभ का समय सिद्ध होगा, इस समय में आपको जमीन से लाभ होगा, परन्तु अपनी माता के नाम से ही पैसा लगाये तो ही आपको लाभ होगा। अगर आपके पिता को शुगर की समस्या है, तो उनको कष्ट अधिक हो सकता है। 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए ये समय लाभ देने वाला सिद्ध होगा। इस समय में आपके रुके हुए काम दुबारा शुरू होंगे। इस समय में आपके नए लोगो से रिश्ते जुड़ेंगे। इस समय में आपके भाई बहन की सफलता आपको बहुत ख़ुशी देगी। इस समय में आप कोई नया काम शुरू करेगें। आपके घर में कोई नया उत्सव होगा, सुख शान्ति बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन घर में उत्सव का महोल बनाने वाला है। आज आपके परिवार में कोई खुश करने वाला समाचार प्राप्त होगा। घर में किसी की उन्नति और सफलता की खुशी घर का महोल बनाएगी। आपके दांत में या आँख में समस्या भी हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। ननिहाल पक्ष में कुछ अनिष्ट की आशंका है।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन मन को ख़ुश करने वाला है। आपकी चंचलता आपके साथ-साथ दूसरों को भी ख़ुशी देगी। आपके जीवन साथी के जीवन में कष्ट हो सकता है। आपके लिए जीवन साथी के साथ समय बिताना जरुरी है। आपको अचानक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। अभी के समय में भूमि खरीदने से बचें।

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन आने वाले समय में शुभ फल लेकर आएगा। आपकी विदेश जाने की योजना बनेगी, जो आने वाले समय में आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। आपका शेअर बाजार से लाभ का योग बनेगा, परन्तु किसी बिना गारन्टी के काम के चक्कर में न फसें। आपको कानून के खिलाफ जाना भरी पड़ सकता है।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ये तो थी, शुक्र राशि परिवर्तन (Shukra Gochar 2024) की बात। ऐसे ही ग्रह गोचर, ज्योतिष और राशिफल की जानकारी के लिए VAMA ऐप डाउनलोड करें।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!