Krishna Mantra: श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

आइए, VAMA के इस ब्लॉग में जानते हैं श्री कृष्ण के विशेष मंत्र (shri krishna mantra) कौन-कौन से हैं और उनसे किस फल की प्राप्ति होती है।

Krishna Mantra: कृष्ण भगवान को विष्णु जी का आठवां अवतार माना जाता है। साथ ही उन्हें विश्व गुरु भी कहा जाता है। उन्हें मनाने के लिए कुछ शक्तिशाली कृष्ण मंत्र (Krishna Mantra) हैं, जिनके जाप से मनुष्य को हर वो इच्छा पूरी हो जाती हैं, जिसके लिए व्यक्ति कितने प्रयत्न करता है।

श्रीकृष्ण की महिमा न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी फैली हुई है। विदेशी भी हरे रामा-हरे कृष्णा की रट लगाए श्री कृष्णा की भक्ति में लीन रहते हैं।

श्री कृष्ण अवतार ने बचपन से ही चमत्कार करने शुरू कर दिए थे। हालांकि कृष्ण भगवान अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते तो हैं, किन्तु उससे पहले वह अपने भक्त की कड़ी परीक्षा लेते हैं। 

कहा जाता है कि वह जब तक अपने भक्त को रुला नहीं लेते तब तक वह उनकी कड़ी परीक्षा लेते ही रहते हैं। मगर जब प्रसन्न हो जाते हैं तब उस मनुष्य के बारे न्यारे हो जाते हैं। 

कान्हा जी को प्रसन्न करने के लिए यहां हम आपको उनके कुछ प्रभावशाली और प्रिय मंत्रों (Krishna Mantra) के बारे में बता रहे हैं, जिनके लगातार जाप करने से जातक भगवान श्री कृष्ण को शीघ्र प्रसन्न कर सकते हैं l मंत्रों के जाप में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि शब्दों के उच्चारण में कोई त्रुटि न हो।

संतान प्राप्ति पशुपतिनाथ पूजा में भाग लें

पौष पुत्रदा एकादशी विशेष

तो आइए, VAMA के इस ब्लॉग में जानते हैं श्री कृष्ण के विशेष मंत्र (shri krishna mantra) कौन-कौन से हैं और उनसे किस फल की प्राप्ति होती है।

श्री कृष्ण मंत्र (shri krishna mantra)

कृं कृष्णाय नमः

यह श्रीकृष्ण का बताया मूलमंत्र है जिसका जाप करने से व्यक्ति को अटका हुआ धन प्राप्त होता है।आप इस मंत्र का उच्चारण अपने दैनिक जीवन में कर सकते हैं।

ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात

श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन और मन से सभी दुख दूर हो जाते हैं।

हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे

यह 16 शब्दों का वैष्णव मंत्र है जो भगवान कृष्ण का सबसे प्रसिद्ध मंत्र है। इस दिव्य मंत्र का उच्चारण करने से व्यक्ति श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो जाता है।

ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा 

यह कोई साधारण मंत्र नहीं बल्कि श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। अन्य मंत्र शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार 108 बार जाप करने से ही सिद्ध हो जाते हैं लेकिन इस महामंत्र का पांच लाख जाप करने से ही सिद्ध हो पाता है।

ओम क्लीम कृष्णाय नमः

इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य को सफलता और वैभव की प्राप्ति होती है, लेकिन इसे नियम-कायदों के साथ जपना चाहिए। अगर आप किसी भी समस्या में हैं तो इस मंत्र का उपयोग कर सकते हैं।

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा

इस मंत्र के उच्चारण से श्रीकृष्ण की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।

गोकुल नाथाय नमः

इस आठ अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जाप जो भी भक्त करता है उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ये तो थी, श्री कृष्ण मंत्रों (Krishna Mantra) की बात। ऐसे ही सनातन धर्म की विशेष मंत्रों की जानकारी के लिए VAMA से जुड़े रहें। 

ये भी पढ़ें-