कोर्ट केस में हो रही है देरी, तो करें मां बगलामुखी मंत्रों का पाठ

माता बगलामुखी की मंत्रों (Baglamukhi mantra) की साधना सत्ता पाने, कोर्ट में केस जीतने, राजयोग पाने और शत्रुओं के नाश के लिए की जाती है।

Baglamukhi mantra: यदि आपका कोई केस कोर्ट में बहुत समय से अटका हुआ है या सत्ता की लालसा है, या आप निर्दोष होकर भी जीत नहीं पा रहे हैं, तो मां बगलामुखी की मंत्रों (Baglamukhi mantra) का पाठ करने से सभी कार्य सिद्ध होते है। 

मां बगलामुखी, दुर्गा मां का उग्र रूप हैं। वे दस महाविद्याओं में शामिल हैं। इनकी पूजा अधिकतर तांत्रिक लोग सिद्धि प्राप्त करने के लिए भी करते हैं। किन्तु ऐसा नहीं है कि आम मनुष्य इनकी पूजा-साधना नहीं कर सकता है। 

माता बगलामुखी की मंत्रों (Baglamukhi mantra) की साधना अधिकतर सत्ता पाने, कोर्ट में केस जीतने, राजयोग पाने और शत्रुओं के नाश के लिए की जाती है। किन्तु किसी गलत उद्देश्य से यदि आप मां के मंत्रों का जाप करते हैं तो उसका विपरीत प्रभाव झेलने के लिए भी आपको तैयार रहना पड़ सकता है।

Baglamukhi mata ki murat- Baglamukhi mantra

कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति मां बगलामुखी की शरण में पूरे समर्पण से जाता है, मां बगलामुखी उसको विश्व विजेता बना देती हैं। 

तो आइए, मां बगलामुखी के चमत्कारी मंत्रों (Maa Baglamukhi Mantra) को जानते हैं जिनके जाप से मनुष्य चमत्कारी लाभ मिलता है। 

माता बगलामुखी मंत्र (Maa Baglamukhi Mantra)

|| ॐ ह्लीं बगलामुखि सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा ||

ॐ वगलामुख्यै विद्महे स्तम्भिन्यै धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात् |

ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय।

जिव्हां कीलय बुद्धिम विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा ।।

माता बगलामुखी मंत्र जाप विधि:

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस मंत्र का जाप जातक को सुबह उठकर करना चाहिए। यदि जातक 40 या लगातार 108 बार जाप करें, अधिक लाभ मिलता है।

इसके अलावा आप VAMA के माध्यम से संपत्ति से जुड़े विवादों एवं कोर्ट केस से छुटकारे के लिए संपत्ति प्राप्ति महाशिव और पितृ पूजा में भाग ले सकते हैं।

उपरोक्त सभी मंत्रों का जाप कोई भी वह मनुष्य कर सकता है, जो सही उच्चारण और श्रद्धा भाव से अपनी समस्याओं से निजात चाहता हो या जिससे किसी दूसरे व्यक्ति का नुकसान नहीं हो रहा हो। 

नोट- मां बगलामुखी का स्वभाव उग्र है, इसलिए उनके मंत्र जाप में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अच्छा होगा यदि मंत्र साधना को किसी ज्ञानी गुरु के सानिध्य में रहकर करें। थोड़ी सी भी त्रुटि से मां रुष्ट हो सकती हैं। 

मां बगलामुखी को पीला रंग बहुत पसंद है l अतः मां की साधना में ध्यान रखें, आपके वस्त्रों से लेकर आसन तक हर चीज पीले रंग की हो। 

मां बगलामुखी की पूजा में पुष्प, फल, आसन और यदि किसी कमरे में आप अराधना कर रहे हों तो वह भी पीले रंग से पुती होनी चाहिए l

ये तो थी, मां बगुलामुखी के मंत्रों (Maa Baglamukhi Mantra) की बात। ऐसे ही सनातन धर्म की अन्य मंत्रों को जानने के लिए VAMA ऐप से जुड़े रहें।

संतान प्राप्ति के लिए करें बाल गोपाल संतान प्राप्ति पूजा 8 February, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल Today’s Horoscope – 8th February, 2024: Read your horoscope on VAMA VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल 7 फरवरी, 2024 Today’s Horoscope – 6th February, 2024: Read your horoscope on VAMA