Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
![Saptahik-Rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/Saptahik-Rashifal-1024x628.png.webp)
Saptahik Rashifal (23 June to 29 June, 2024): VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं।
इस साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) में सप्ताहभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।
तो आइए, VAMA के इस साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal) में जानें, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह (23 जून से 29 जून, 2024) कैसा रहेगा..
VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं) | |
पूजा का नाम | मंदिर (स्थान) |
ऋण मुक्ति पूजा | ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन) |
माता कामाख्या महापूजा | माता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी) |
शनि साढे़ साती | शनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र |
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेक | जागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड |
राहु ग्रह शांति पूजा | जरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज |
सुंदरकांड पाठ | अयोध्या धाम,उत्तर प्रदेश |
![mesh-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/mesh-rashifal-1024x576.jpg.webp)
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
इस सप्ताह कार्यस्थल पर वरिष्ठों का दबाव आपको अनावश्यक तनाव में डाल देगा। ईर्ष्या की भावना घर पर कुछ समस्याएँ पैदा करेगी।
इस सप्ताह परिवार सहित आप घूमने जायेंगे। सावधान रहना है, यात्रा में कुछ परेशानियों का भी कहा सामना करना पड़ेगा।
इस सप्ताह छात्रों की कई प्रतियोगिता परीक्षा होंगी। पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। आपके ख़र्चों में अप्रत्याशित वृद्धि आपके बजट को असंतुलित कर करेगी।
शुक्रवार और शनिवार पैसे का लेनदेन ना करें या कहीं निवेश न करें नहीं तो पैसा फंस जायेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय साझा करेंगे इससे आपके प्यार में मनोनुकूल प्रगति होगी। कुछ लोग रक्तसंबंधी बीमारी से परेशान होते हुए देख रहे हैं। आपकी बेचैनी की भावना आपको परेशान कर सकती है। इससे बचने के लिए सकारात्मक सोच अपनाना बेहतर है।
इस सप्ताह कोई गुप्त निजी इच्छा पूरी होने की प्रबल संभावना बन रही है।
![vrishabh-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/vrishabh-rashifal-1024x576.jpg.webp)
वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
इस सप्ताह व्यवसायियों के साझेदारी में आ रही परेशानी सोमवार से ठीक हो जायेगी। जो भी गलतफहमी थी सब दूर हो जायेगी। कई लोगों का विदेश जाने का योग बन रहा है। जिसमें से कुछ लोग घूमने और कुछ लोग कार्य करने जाएंगे।
पारिवारिक किसी समारोह में शामिल होने का परिवार सहित मौका मिलेगा। छात्र परीक्षा देते समय कुछ प्रश्न के उत्तर भूल जायेंगे। इसलिए पहले से इस कमी को दूर करने का प्रयास करें। अपने लिए मन चाही कार लेकर आ रहे हैं।
आप जमीन की रजिस्ट्री ना करायें या जमीन में निवेश न करें। आप अपने लव पार्टनर से मोबाइल चैट, वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल से ढेर सारी बातें करेंगे, मन बहुत प्रसन्न रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए आपको ज्यादा पैदल चलना चाहिए और खेलकूद की गतिविधि में भाग लेना चाहिए।
आप व्यक्तिगत मोर्चे पर नवीन विचारों को मूर्त रूप देने में सफल होंगे।
![mithun-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/mithun-rashifal-1024x576.jpg.webp)
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
इस सप्ताह नई व्यावसायिक योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन बहुत अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको इस सप्ताह प्रोजेक्ट को अच्छे से सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
अपनी नई परियोजनाओं और योजनाओं के संबंध में अपने माता-पिता से सलाह अवश्य लें। पत्नी का सहयोग आपकी कई इच्छाएं पूर्ण करेगा। प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले छात्र अपने विषय विशेषण से कई टॉपिक पर ज्ञानार्जन के लिए चर्चा करेंगे।
भाग्यशाली सितारे आपको वित्तीय समृद्धि प्राप्त करने में मदद करेंगे। प्रेम संबंध में गलतफहमियां ना पाले अपने लव पार्टनर के साथ खुलकर सभी विषयों पर बात करें। ध्यान रखें कुछ लोग गर्मी के कारण मूर्छित होकर गिर पड़ेंगे।
सामाजिक मेलजोल में पुरुष या महिला के साथ बातचीत करते समय आपको शब्दों का चयन सावधानी से करना होगा।
![kark-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/kark-rashifal-1024x576.jpg.webp)
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
इस सप्ताह कार्यस्थल पर अपने आप को मजबूत और सबसे प्रभावशाली पाएंगे। व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने में सफलता नए अवसरों के द्वार खोलेगी।
अभी तक जो भी विरोध कर रहे थे इस सप्ताह उनकी कुछ नहीं चलेगी और आप सभी पर विजय प्राप्त करेंगे। बच्चों के साथ कुछ सुखद समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। पढ़ने वाले छात्रों को अपनी टाइम टेबल बनाकर पढ़ना चाहिए, जिससे आलस्य हावी न होने पाएं।
आपको कुछ वित्तीय नुकसान होने की संभावना है क्योंकि आप अपनी मेहनत की कमाई दूसरों की बातों में लगा देंगे। प्यार में इंट्यूशन पर भरोसा करना और भावनात्मक भावनाओं का ईमानदारी से पालन करना आपको सही रास्ते पर ले जाएगा।
कुछ लोगों के लिए बहुत ज़्यादा चिंता और तनाव मानसिक परेशानी का कारण बनेगा। मानसिक शांति का आनंद लेने के लिए मानसिक स्पष्टता बनाए रखना बेहतर होगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान को करने से अत्यधिक लाभ होगा।
![singh-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/singh-rashifal-1024x576.jpg.webp)
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
इस सप्ताह विदेश यात्रा करने वाले लोग एक अलग तरह के अनुभव का आनंद लेंगे। न्याय क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। कई नए क्लाइंट से मीटिंग होगी। जिससे आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
माता-पिता की सलाह को नज़र अंदाज करने से उनके साथ संबंधों में दरार आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र अपनी आने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए खूब मेहनत करेंगे।
इस सप्ताह वित्तीय लेन-देन यानी रुपए उधार देने या ऋण लेने में बहुत ही सावधान रहना पड़ेगा इसलिए कि धोखे का शिकार न हों जाये। आपके प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। किसी प्रकार का कोई भी परिवर्तन आपके प्रेम संबंध में होता हुआ नहीं दिख रहा है।
हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। करीबी दोस्तों के साथ किसी प्रकार का विवाद होता हुआ दिख रहा है।
![kanya-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/kanya-rashifal-1024x576.jpg.webp)
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
इस सप्ताह कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी योजनाओं में खलल डालने की भरसक कोशिश करेंगे। व्यवसायिक दृष्टि से देखा जाए तो यह सप्ताह व्यापारियों के लिए बहुत ही उत्तम रहने वाला है। ध्यान रखें पारिवारिक समस्याओं को सबके सामने लाने से आपकी बदनामी होगी।
मेहमानों के आगमन से कुछ आर्थिक बोझ पड़ेगा। छात्र अपने करियर के प्रति बहुत जागरूक रहेंगे। इस सप्ताह शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए बहुत ही अच्छा है। आप शेयरों को सेल और परचेज करके दोनों तरीके से रुपया कमा पाएंगे।
प्रेम संबंध में आप मूर्खतापूर्ण कार्य न करें, नहीं तो लव पार्टनर नाराज हो जाएगा और प्रेम संबंध में भी दरार आ जाएगी।
ध्यान और योग स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। इस सप्ताह आप में दूसरों से आगे रहने की शक्ति रहेगी।
![तुला राशि](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/tula-rashifal-1024x576.jpg.webp)
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
इस सप्ताह आप कार्यस्थल पर अधीनस्थों को मैनेज करते हुए कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल लेंगे। व्यापार में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सोमवार और मंगलवार को आप कोई ऐसी योजना ना बनाएं जो बहुत महत्वपूर्ण हो नहीं तो सफल नहीं होगी। माता-पिता की भावनाओं को समझना और चीजों को उनके नजरिए से देखना आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने में मदद करेगा। कोई टेस्ट देते समय आप किसी टॉपिक पर भ्रमित हो जायेंगे।
इस सप्ताह प्रॉपर्टी डीलर संपत्ति बेचकर लाभ कमाएंगे। किसी विशेष व्यक्ति के गुणों के प्रति प्रशंसा और सम्मान की भावना आपके जीवन में प्यार का फूल खिलने में मदद करेगी।
किया गया दान कार्य मानसिक शांति और आराम देगा। साहसिक पहल के साथ व्यक्तित्व में निखार आपको लगातार प्रगति करने में मदद करेगा।
![vrishchik-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/vrishchik-rashifal-1024x576.jpg.webp)
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
इस सप्ताह कार्यस्थल पर सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी होगी। व्यापारियों को आर्थिक परेशानी होती हुई दिख रही हैं। चल रहे प्रोजेक्ट में कोई ना कोई बाधा उत्पन्न हो जायेगी। परिवार के हितों के विरुद्ध काम करने से सौहार्दपूर्ण घरेलू माहौल ख़राब हो जाएगा।
ध्यान रखें दुष्ट लोगों की संगति से आपकी पढ़ाई खराब हो जाएगी। इस सप्ताह आप अपने बैंक बैलेंस में वृद्धि देखेंगे। कुछ लोगों का कीमती सामान खराब होना या गिर कर टूट जाना ऐसा होता हुआ दिख रहा है।
आपका लव पार्टनर आपकी इंद्रियों को खुशी और प्यार की मीठी खुशबू से भरने में सफल होगा। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको फिट रखने के अलावा आपके आस-पास के लोगों को भी प्रभावित करेगा।
प्रभावशाली लोगों के साथ सार्वजनिक रूप से असहमति व्यक्त करना लंबे समय में नुकसान पहुंचाएगा।
![dhanu-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/dhanu-rashifal-1024x576.jpg.webp)
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
इस सप्ताह कार्यस्थल पर अंदरूनी लोग आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश जरूर करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पायेंगे। अपने व्यापार की प्रगति के लिए आप प्रचार करायेंगे। जिससे आप नए क्लाइंट से जुड़ पाएंगे।
अपने जीवनसाथी की कभी उपेक्षा ना करें उसकी बात का सम्मान अवश्य करें नहीं तो घर का माहौल खराब हो जाएगा। पढ़ाई करने वाले छात्रों को गुस्सा नहीं करना चाहिए नहीं तो इसका बूरा असर पढ़ाई पर पड़ेगा। इस सप्ताह आपको मोबाइल, हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स और इंटरनेट के बिल को भरना पड़ेगा, जिससे आर्थिक बोझ बढेगा। प्रेम पथ पर आपको व्यावहारिक और यथार्थवादी होने की जरूरत है।
अप्रत्याशित यात्रा थकान देगी। इसलिए अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए अपने शरीर की मालिश करना न भूलें। अपने लोगों से मेलजोल के लिए कुछ समय निकालें।
![makar-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/makar-rashifal-1024x576.jpg.webp)
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
इस सप्ताह आप किसी के सहयोग से अपने कार्य में प्रगति कर पाएंगे। सरकारी डॉक्टरों के स्थानांतरण दूसरे शहर में होते हुए दिख रहे हैं। मकान निर्माण करने वाली कंपनियों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिलता हुआ दिख रहा है।
इस सप्ताह निर्माण कार्य तेजी से चलेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि परिवार के सदस्यों के साथ आपको समय बिताना चाहिए और उनसे बात जरूर करनी चाहिए।
इस सप्ताह आप जो भी पढ़ेंगे, आपकी परीक्षा में वह प्रश्न जरूर आएगा। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले आर्थिक सलाहकार की सलाह जरूर सुन लें।
इस सप्ताह आप अपने लव पार्टनर का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से बहुत परेशान रहेंगे। आंशिक रीढ़ की हड्डी की चोट से पीड़ित मरीजों को ट्रेडमिल प्रशिक्षण लेना होगा। कुछ लोग चर्म रोग से पीड़ित रहेंगे। व्यक्तिगत मोर्चे पर कड़ी मेहनत से उपलब्धियां हासिल करेंगे।
![kumbh-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/kumbh-rashifal-1024x576.jpg.webp)
कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
इस सप्ताह कार्यस्थल पर सीनियर आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। आप अपनी कंपनी में डायरेक्टर की मीटिंग करेंगे और कुछ नया प्रस्ताव पारित करेंगे। श्रमिक वर्ग के लोग अपनी दैनिक आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। परिवार में बड़े भाई का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मदद भी आपकी करेंगे।
प्रतियोगी परीक्षा का कोई फार्म इस सप्ताह आपको भरना पड़ेगा। आपको एक नया बजट बनाने की जरूरत है और साथ ही इसे संतुलित करने के लिए अनावश्यक खर्चों पर भी अंकुश लगाना होगा। अपने प्रेमी की भावनाओं को समझने में आपकी विफलता एक बेहतर रिश्ता विकसित करने में बाधा उत्पन्न करेगी। अपने मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पारंपरिक वजन घटाने के तरीकों को चुनें।
इस सप्ताह आपको ध्यान रखना है कि दूसरों का आँख बंद करके अनुसरण करना आपके हितों को नुकसान पहुँचाएगा।
![meen-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/meen-rashifal-1024x576.jpg.webp)
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (23 जून से 29 जून 2024)
इस सप्ताह आप बिना कोई असुविधा महसूस किए काम का बहुत सारा दबाव झेलने में सफल होंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री प्रभावित होगी। इस व्यापार से जुड़े हुए लोगों के आर्थिक लाभ में कमी आएगी। परिवार की समस्याओं को हल्के में लेने से आप समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र इस सप्ताह किसी परीक्षा में सफल होते हुए नजर आ रहे हैं। किसी जानकार व्यक्ति की सलाह से आप शेयर बाजार से मुनाफा कमायेंगे। प्यार का सुनहरा अनुभव मिलेगा। प्रेमी आपकी मदद करेगा।
इस सप्ताह जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से कुछ परेशानी होने की संभावना है। इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले शांति से सोचें। इस सप्ताह आप अपने मित्रों के साथ अपने व्यवहार की समीक्षा करें। कुछ लोग जोड़ो तथा घुटनों में दर्द के कारण बहुत परेशान रहेंगे।
ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।