March Horoscope 2024: कैसा रहेगा मार्च? जानें, मार्च का मासिक राशिफल

आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए मार्च 2024 कैसा रहेगा? आइए जानें, मासिक राशिफल…

March Horoscope 2024: प्रत्येक माह का मासिक राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए मार्च माह का मासिक राशिफल लेकर आए हैं। इस मासिक राशिफल में पूरे मार्च माह में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

तो सबसे पहले मार्च 2024 में पड़ने वाले कुछ विशेष त्योहारों को जान लेते हैं। 

मार्च 2024 की शुरुआत की शुरुआत दिन शुक्रवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष पंचमी से हो रही है। फाल्गुन का महीना हिन्दू पंचांग का अंतिम महीना है। इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण इस महीने का नाम फाल्गुन पड़ा है। इस महीने को आनन्द और उल्लास का महीना कहा जाता है। इस महीने से धीरे–धीरे गर्मी की शुरुआत और सर्दी कम होने लगती है। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को श्री महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा जो 8 मार्च 2024 को है। 10 मार्च 2024 को फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या (02:29:21 PM तक) है। 11 मार्च 2024 से लेकर 25 मार्च 2024 तक फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष रहेगा। 26 मार्च 2024 से चैत्र कृष्ण पक्ष प्रारंभ हो जाएगा। फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 24 मार्च 2024 को है। इसी दिन पूर्णमासी का व्रत भी किया जाएगा। इस दिन भद्रा (11:12:37 PM) के बाद होलिका दहन मुहूर्त में होलिका दहन होगा। होलीकोत्सव या रंगोत्सव 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। 

फाल्गुन मास शुक्ल पूर्णिमा को सूर्य और चन्द्रमा का जन्म दिवस भी मनाया जाता है। कश्यप ऋषि के औरस पुत्र अदिति के गर्भ से अर्यमा (आदित्य) एवं अनुसूया के गर्भ से निशाकर (चन्द्रमा) उत्पन्न हुए थे। अतः सूर्योदयके समय आदित्य का और चन्द्रोदय के समय चन्द्रमा का (अथवा चन्द्रोदयके समय सूर्य और चन्द्र दोनोंका) विधिपूर्वक पूजन करके गायन, वादन और नृत्य से जागरण करें। इस दिन उपवास न करें। नक्तव्रत (रात्रि में एक बार भोजन) करें। 

14 मार्च 2024 (09:55 AM) को सूर्य कुम्भ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे इसी समय मीन संक्रांति हो रही है। 15 मार्च 2024 (04:07 PM) को मंगल मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि ग्रह का उदय 17 मार्च 2024 (11:25PM) को कुंभ राशि में हो रहा है। 

7 मार्च 2024 को बुध कुंभ राशि से मीन राशि में परिवर्तन करेंगे साथ ही 7 मार्च 2024 को शुक्र मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 26 मार्च 2024 को बुध ग्रह का परिवर्तन मीन राशि से मेष राशि में होगा। 31 मार्च 2024 को शुक्र का परिवर्तन कुंभ राशि से मीन राशि में होगा। मार्च महीने में यह ग्रहों के परिवर्तन की स्थिति है। 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए मार्च 2024 का राशिफल कैसा रहेगा? 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

मेष राशि

मार्च –2024 का मेष राशिफल (March – 2024 Aries Horoscope)

इस महीने मेष राशि वालों को कार्य क्षेत्र में मजबूती होती हुई दिख रही है अगर कोई जॉब सर्च कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। 14 मार्च के बाद कुछ लोगों के कार्य क्षेत्र में काफी परिवर्तन आएगा और बहुत मेहनत करने पर भी अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। व्यापार के क्षेत्र में भी महीने का पूर्वार्ध ज्यादा अच्छा रहेगा लेकिन 14 मार्च के बाद या उत्तरार्ध व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी तभी आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह महीना ठीक है सभी लोग आपस में सामंजस से रहेंगे कुछ लोगों के यहां मांगलिक कार्य भी हो रहे हैं। बच्चे अपनी परीक्षा में व्यस्त रहेंगे लेकिन मीन संक्रांति के बाद के पेपर थोड़े अच्छे नहीं होंगे। कुछ लोगों के पिता का स्वास्थ्य भी खराब होता हुआ दिख रहा है जिस वजह से आपको डॉक्टर हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। 

आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना ठीक है लेकिन खर्चा ज्यादा होगा। खर्च ज्यादा होने की वजह से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले ध्यान देकर निवेश करें और उचित समय पर स्टॉक की खरीद बिक्री करें। ज्यादा रिस्क फैक्टर में निवेश करने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो नुकसान निश्चित होगा।

प्रेम संबंध में अच्छी स्तिथि बनी रहेगी। शुरुआत में तो किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी बाद में थोड़ा जरूर ध्यान दीजिएगा किसी बात पर तनाव होने की वजह से थोड़ा मानसिक मनमुटाव हो सकता है।

स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ लोगों का सलाह दी जाती है की नशा करके वाहन ना चलाएं। अनावश्यक विवाद में ना करें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रैफिक नियमों का पालन करिएगा नहीं तो चालान गाड़ी का हो जाएगा। कुछ लोग गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से पीड़ित होंगे। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

वृष राशि

मार्च –2024 का वृष राशिफल (March – 2024 Taurus Horoscope)

इस महीने वृष राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में काफी उतार-चढ़ाव देखेंगे। कुछ लोगों को तो नवीन जिम्मेदारी मिलेगी और उसका निर्वहन अच्छे से करेंगे। आय सम्मान पद प्रतिष्ठा मिलती हुई इस महीने आपको दिख रही है। जो कार्य अभी तक नहीं हो रहे थे इस महीने के उत्तरार्ध में वह कार्य होंगे। व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी यह महीना आपका काफी अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले भी इस महीने आर्थिक लाभ की स्थिति में रहेंगे। कंप्यूटर क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को नए प्रोजेक्ट और नई नौकरी की आस पूरी होगी। बीमा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए यह महीना काफी भाग दौड़ वाला रहने वाला है। लेकिन आर्थिक लाभ और व्यापार में वृद्धि भी होगी।                

परिवार में अपने बड़े भाई या बहन से किसी बात पर उलझे नहीं। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी से इस महीने के अंत में परेशान होंगे। परिवार सहित किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

इस महीने आय के नए स्रोत बनेंगे। ऑनलाइन माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। आपके चैनल की ख्याति बढ़ेगी जिससे सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग अच्छी कंपनी के शेयर में निवेश करें लाभ होगा। आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अपडेट करिए। पैतृक संपत्ति से भी धन प्राप्ति होती हुई दिख रही है। 

प्रेम संबंधों में महीने की शुरुआत में किसी रमणिक स्थल की लव पार्टनर के साथ यात्रा करेंगे। इस महीने आपका लव पार्टनर आपके कार्य क्षेत्र मजबूत कराने में भी बड़ा सहयोग करने वाला है। कुछ लोग नए लोग के प्यार में पड़ेंगे ऐसा अवसर उनको मिलने वाला है। 

इस महीने मधुमेह के रोगी अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखें। हृदय रोग संबंधित परेशानियां बढ़ेगी। कुछ लोग इस महीने पुरानी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होंगे। 

मिथुन राशि

मार्च –2024 का मिथुन राशिफल – (March – 2024 Gemini Horoscope)

इस महीने मिथुन राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में महीने की शुरुआत में काफी परेशानी में रहेंगे। कार्य स्थल पर आपको झूठे आरोप भी लगेंगे जिस कारण बड़ा मानसिक तनाव रहेगा। लेकिन मीन संक्रांति के बाद उनके सभी प्रकार के कार्य सिद्ध होंगे। इनके सभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी और अच्छी स्थिति प्राप्त करेंगे। व्यापार में भी कामोंबेस यही स्थिति रहेगी। महीने का अंत काफी सुखद रहने वाला है व्यावसायिक लाभ और धन लाभ दोनों बढ़ेगा। साझेदारी में किया गया बिजनेस लाभ की स्थिति में रहेगा। बिल्डिंग मटेरियल का काम करने वाले लोगों को इस महीने उनकी फंसे हुए पैसे मिलेंगे और व्यापार में भी वृद्धि होगी।

परिवार में बच्चों से लेकर किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है बातचीत करके परिस्थिति को संभाले। परिवार में किसी दूसरे व्यक्ति के कारण विवाद होता हुआ दिख रहा है ध्यान रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जो छात्र दूसरे शहर में रहते हैं उनको जालसाज और ठगों से सावधान रहना पड़ेगा। 

धन आगमन की स्थिति अच्छी रहेगी। इस महीने आप पैसे का लेनदेन थोड़ा संभल के करिएगा। कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो महीने के तीसरे सप्ताह में ही निवेश करें लाभ होगा। व्यवसाय में भी जो आपका निवेश है वह मीन संक्रांति के बाद ही अच्छा रहेगा तभी वृद्धि होगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को रॉयल्टी या पब्लिशिंग से धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। 

इस महीने प्रेम संबंधों से जुड़े हुए मिथुन राशि के लोग आनंद में रहेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ खुशी का अनुभव महसूस करेंगे। महीने का कुछ दिन आप लोगों के प्रेम संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। थोड़ा दूसरों की वजह से आपके प्रेम संबंधों में तनाव दिख रहा है लेकिन सावधान रहे तो ऐसी स्थिति नहीं आएगी।

वात संबंधी रोग से पीड़ित रहने की स्थिति दिख रही है। बाहर के खान-पान पर लगाम लगाएं और खासकर फास्ट फूड का सेवन न करें। इस महीने यदि आप कर्ज लेने का प्लान कर रहे हैं तो 15 मार्च के बाद आपके लिए उचित समय है। कुछ लोग यूरिन इन्फेक्शन या गुप्त रोग से परेशान होंगे।

कर्क राशि

मार्च –2024 का कर्क राशिफल (March – 2024 Cancer Horoscope)

इस महीने कर्क राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में जो परेशानी झेल रहे थे वह दूर हो जाएगी। अपने सहकर्मियों से किसी प्रकार का मतभेद ना करें नहीं तो आपकी छवि खराब होगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। व्यापार के क्षेत्र में यह महीना धन आगमन के लिए काफी अच्छा है। आपके व्यापार की वृद्धि होगी। आप अपने व्यापार का विस्तार भी इस महीने करने की योजना बनाएंगे। जो लोग जल के व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको थोड़ा इस महीने हानि होने की संकेत दिख रहे हैं। खान पान या होटल इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोग सामान्य स्थिति में रहेंगे।

परिवार में जीवनसाथी से अपने संबंधों को मधुर रखें। आप अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाइए सभी बातें स्पष्ट रूप से रखिए क्योंकि संदेह की स्थिति में संबंधों में खटास आ जाती है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के द्वारा किए गए किसी कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जाएगा।

आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाय तो यह महीना सामान्य स्थिति में रहेगा। कई लोगों की तनख्वाह देर से आएगी जिससे उनको आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। शेयर मार्केट में निवेश रियल स्टेट, एफएमसीजी और टेक्सटाइल सेक्टर में करें धन लाभ होगा। कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी उनके व्यापार में वृद्धि होने से धन लाभ होगा। 

प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कुछ दिनों के लिए मतभेद होगा। कुछ लोगों के तो प्रेम संबंधों में अलगाव होता हुआ भी दिख रहा है। कुछ प्रेमी जोड़ों का इस महीने विवाह बंधन में बंधने का योग दिख रहा है।

इस महीने मौसम परिवर्तन होने के कारण काफी लोग जुखाम बुखार और खांसी से परेशान रहेंगे। अपने सेहत का ध्यान रखिएगा देर सवेर सोने जागने और खाने पीने से आपकी सेहत जरूर खराब होगी। कुछ लोग मानसिक रूप से परेशान होते हुए दिख रहे हैं। अवसाद से पीड़ित लोग को योग और व्यायाम का सहारा लेना चाहिए। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

सिंह राशि

मार्च –2024 का सिंह राशिफल (March – 2024 Leo Horoscope)

इस महीने सिंह राशि वाले कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ेगा शत्रुओं की वृद्धि होगी। सहकर्मियों से भी मनमुटाव रहेगा। काफी मेहनत के बाद ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी। बहुत ज्यादा भाग दौड़ करनी पड़ेगी। व्यापार में भी अपने प्रतिस्पर्धी से कड़ी टक्कर मिलेगी। व्यापारिक लेनदेन में भी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस महीने आप कोई व्यापारिक समझौता न करें। नौकरी में भी किसी प्रकार का कोई बदलाव न करें आपके लिए उचित रहेगा। 

परिवार में सभी से सामंजस्य और सौहार्द बना कर रखें। पारिवारिक लोगों से संपत्ति विवाद साथ में बैठकर और बात करके सुलझाएं। पत्नी से विवाद होता हुआ दिख रहा है आप अपने आप को मौन जरूर रखें। आपके गुस्से के कारण पड़ोसी से विवाद हो सकता है सतर्क रहें। बच्चों की परीक्षा में आप उनकी तैयारी कराने मदद करेंगे। परिवार सहित आप मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। कुछ लोग गृह प्रवेश करने वाले हैं या नया मकान खरीदेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपस में बातचीत चलती रहेगी।

आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना हुआ है। ज्यादा व्यय होने के कारण बजट बिगड़ा हुआ है। यदि आप शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ दिनों को छोड़कर बाकी दिन आपके लिए लाभकारी रहेंगे। विदेश की यात्रा का योग बन रहा है आर्थिक लाभ होगा। नए स्रोतों से भी धन के आगमन होते हुए देख रहे हैं।

रोग से मुक्ति के लिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। नशे से दूर रहे खास कर धूम्रपान का प्रयोग ना करें। आप अपनी संगति में थोड़ा बदलाव करिए। मित्रों से संबंध रखिए लेकिन चालबाज मित्रों से दूरी बना लीजिए। महीने के कुछ दिन आप शरीर में शिथिलता महसूस करेंगे। त्वचा संबंधी रोग से भी पीड़ित रहेंगे। मन में अशांति होने पर आपको ध्यान करना चाहिए। महीने के अंत में पित्ताशय में पथरी से काफी लोग परेशान रहेंगे। सामाजिक कार्य से जुड़े हुए लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे और गरीबों की मदद करेंगे। 

कन्या राशि

मार्च –2024 का कन्या राशिफल (March – 2024 Virgo Horoscope)

इस महीने कन्या राशि वाले कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थिति रहेगी। नई चीज़ सीखने को मिलेगा। नई जिम्मेदारी के लिए आप प्रशिक्षित होंगे। किताब पढ़ने के शौकीन लोगों को उनकी मनचाही पुस्तक पढ़ने का मौका मिलेगा। किताब कॉपी का व्यापार करने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा महीना रहने वाला है खूब बिक्री होगी और धन लाभ होगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई सभी संस्थाओं में नए एडमिशन होंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ज्वेलरी का व्यापार करने वाले लोगों को निश्चित तौर पर अच्छी वित्तीय स्थिति दिख रही हैं। कपड़ों की दुकान पर भी भीड़ लगेगी लोग नए वस्त्र खरीदेंगे।

पारिवारिक शत्रु का शमन होगा और उस पर विजय प्राप्त करेंगे। कुछ लोग के वैवाहिक जीवन में परेशानी दिख रही है थोड़ा संभल के रहे। 15 दिसंबर के बाद परिवार में विवाद किसी बात को लेकर हो सकता है। आपस में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए बहुत त्याग करने की आवश्यकता है। कुछ लोगों की शादी जो तय नहीं हो पा रही थी इस महीने तय हो जाएगी या विवाह हो ही जाएगा। कुछ लोगों के प्रेम संबंध में अनबन जरूर चल रही है। महीने के अंत तक सब कुछ ठीक हो जाएगा लव पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में धन वृद्धि होगी। धन आगमन की स्थिति अच्छी दिख रही है। मकान बनवाने के लिए कर्ज लेना पड़ेगा। जमीन में भी पैसे का निवेश इस महीने करेंगे। कुछ लोग जीवन बीमा पॉलिसी खरीदने वाले हैं। टैक्स सेविंग प्लान में भी काफी लोग निवेश करेंगे। शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में निवेश 14 तारीख के बाद करते समय थोड़ा विचार करिएगा नहीं तो धन हानि होती हुई दिख रही है। 

इस महीने रोग से मुक्ति मिलेगी। शत्रु पराजित होंगे। मुकदमे में भी आपको विजय प्राप्त होती हुई दिख रही है। राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे और महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति होगी। आपकी वाकपटुता आपको मजबूत स्थिति में ले आएगी। कीमती सामान की रक्षा करें नहीं तो चोरी हो जायेगा। यात्रा करते समय सावधान रहना है। अपने सभी महत्वपूर्ण का कागजात अपने पास रखिएगा।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

तुला राशि

मार्च –2024 का तुला राशिफल (मार्च – 2024 Libra Horoscope)

इस महीने तुला राशि वाले लोग अपने कार्यक्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखेंगे। महीने के कुछ दिन कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा। ज्यादा मेहनत के कारण नौकरी छोड़ने का भी मन करेगा। लक्ष्य प्राप्ति में एकाग्रता ना होने के कारण सफलता नहीं मिलेगी। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलिए निश्चित सफलता मिलेगी। व्यापार में अपने कर्मचारियों को नई व्यवस्था के लिए प्रशिक्षित करें। अपनी नई टीम बनाने का प्लान करेंगे। अपनी योजना डिस्क्लोज मत करिए नहीं तो आपका नुकसान होगा। आप अपने आसपास संतुलन बनाए रखने में सफल होंगे। कल क्षेत्र से जुड़े हुए लोग सफल होंगे। अभिनय या संगीत से जुड़े हुए जो तुला राशि के लोग हैं उनके कार्य की प्रशंसा होगी। 

पारिवारिक विवाद सुलझेगा। पारिवारिक संपत्ति के बिकने से धन की प्राप्ति होगी। किराएदारों की वृद्धि होगी उनसे धन लाभ होगा। बच्चों से मतभेद ना करें। पत्नी से भी छोटी-छोटी बातों पर उलझे नहीं, नहीं तो विवाह बढ़ सकता है। परिवार सहित किसी शॉपिंग मॉल में नए वस्त्र की खरीददारी करने जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा तैयारी करने वाले छात्रों का परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा। लव पार्टनर के साथ खुश रहेंगे। लव पार्टनर से जीवन साथ में निभाने का वादा करेंगे।

धन की स्थिति इस महीने सामान्य रहेगी। व्यय थोड़ा बजट में होगा। मित्रों के सहयोग से किया गया व्यापार धन लाभ कराएगा। स्टेशनरी का कारोबार करने वालों को निश्चित तौर पर धन लाभ होगा। रियल स्टेट से फायदा होता हुआ दिख रहा है। शेयर मार्केट से अच्छे रिटर्न मिलेंगे। ब्याज पर रुपया देने वाले लोगों का पैसा फंस सकता है।

कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधित किसी प्रकार की परेशानी रहेगी। एसिडिटी या अपच के शिकार इस महीने होंगे। कुछ लोग कमर दर्द से भी पीड़ित दिख रहे हैं। न्यूरो फिजिशियन से मिलना पड़ेगा क्योंकि नर्वस सिस्टम में काफी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

वृश्चिक राशि

मार्च –2024 का वृश्चिक राशिफल (March – 2024 Scorpio Horoscope)

इस महीने वृश्चिक राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी से सामंजस्य बनाकर रखें नहीं तो प्रमोशन मिलने में दिक्कत आएगी। कार्यक्षेत्र में अपनी मनमानी न करिए नुकसान होगा। व्यापार में अपने कर्मचारियों कर्मचारियों के मध्य वाद विवाद न होने दें। व्यवसाय में आप अपने काम को अच्छे से करेंगे। नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं और नई परियोजना पर काम करेंगे। आपका पुराना कॉन्ट्रैक्ट पूर्ण न होने की वजह से बिल पास नहीं हो रहा है। कुछ लोगों के काम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्हें ज्योतिष सलाह लेनी चाहिए। जिन लोगों का मकान अधूरा था इस माह पूर्ण हो जाएगा। मकान बनाकर बेचने वाले लोगों का इस महीने मकान बिकेगा धन लाभ होगा। 

परिवार में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे उनका पूर्ण सहयोग आपको इस महीने मिलेगा। इस महीने पिता के द्वारा आर्थिक सहयोग मिलेगा। जिससे आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी। माता का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। बच्चे को लीवर इंफेक्शन हो सकता है सावधान रहें। आपको किसी से प्रेम हो सकता है ऐसा दिख रहा है। कुछ लोग अपने लव पार्टनर से धोखा खाकर बहुत परेशान रहेंगे। अपनी बनाई मन:स्थिति को सुधारे नहीं तो अवसाद में चले जायेंगे।

इस महीने थोड़ी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। जिसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। खर्च ज्यादा होने की वजह से घरेलू बजट बिगड़ जाएगा। आपका पैसा लेनदेन में कहीं फंसा हुआ है जो इस महीने के अंत तक मिल सकता है। सरकार से भी कुछ लाभ होता हुआ दिख रहा है। मुकदमे में मन के अनुकूल परिणाम न मिलने से परेशानी रहेगी।

शारीरिक कष्ट ज्यादा होने की वजह से बहुत परेशान महसूस करेंगे। अर्थराइटिस की रोग बहुत दिक्कत देगी। पीठ दर्द और जोड़ों में दर्द से ज्यादातर लोग परेशान रहेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको आलस्य त्याग कर सूर्योदय से पहले उठना चाहिए।

धनु राशि

मार्च –2024 का धनु राशिफल (March – 2024 Sagittarius Horoscope)

इस महीने धनु राशि वाले अपने कार्य को बेहतर करने के लिए नई योजना पर कार्य करेंगे। लक्ष्य प्राप्ति करने का पूरा प्रयास करेंगे। अपने जॉब से परिवर्तन के बारे में इस महीने आप कोई निर्णय न लें उचित रहेगा। व्यापार में प्रगति के लिए आपको छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए इस महीने अच्छा मौका मिलेगा। व्यापार में प्रगति होगी। व्यवसाय का विस्तार भी इस महीने से कर सकते हैं। यदि आप सेल्स या मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो यह महीना आपके लिए काफी भाग दौड़ और तनाव भरा रहने वाला है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। 

परिवार में सम्बन्ध सुधार के लिए आप प्रयास करेंगे। और लोगों के मनमुटाव को दूर करने का प्रयास करेंगे। आपसी मतभेद बातचीत से ही दूर किया जा सकते हैं। कोई छोटा कोई बड़ा ऐसा भाव रखने वाले संबंधों को सुधारना नहीं चाहते। पत्नी से मधुर संबंध बना कर रखिए और अपने चरित्र का विशेष तौर पर रक्षा करिए। गृह लक्ष्मी अगर प्रसन्न रहेंगी तो धन आगमन के रास्ते प्रशस्त होंगे। प्रेम संबंध अनुकूल है। प्रेमिका से बातचीत होती रहेगी। महीने में कई बार मुलाकात होगी। साथ में घूमने जाएंगे। एक दूसरे को गिफ्ट देकर प्रसन्न करेंगे।

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आप बहुत मेहनत करेंगे और सफलता भी अर्जित करेंगे। यूट्यूब चैनल या कोई और वीडियो चैनल की शुरुआत कर सकते हैं जिससे फ्यूचर में धन लाभ होगा। ऑनलाइन गेम से आपको धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। शेयर मार्केट में आप ब्लू चिप कंपनी के शेयर में निवेश जरूर करें लाभ होगा। 

मौसम बदलाव का असर आपके सेहत पर पड़ेगा। सर्दी खांसी से पीड़ित होंगे। घर से निकलते समय सर्दी से बचने के लिए कपड़े पहनकर निकले। माता का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से महीने में कई दिन आपको हॉस्पिटल जाना पड़ेगा और डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ेगी।

मकर राशि

मार्च –2024 का मकर राशिफल (March – 2024 Capricorn Horoscope)

इस महीने मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी रूप में स्थान परिवर्तन ना करें। नई जॉब ज्वाइन करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। नए लोगों से किसी प्रकार का व्यापार आपके लिए हितकर नहीं है। साझेदारी करेंगे तो टूट जाएगी। व्यापार में विस्तार करने का प्लान कर रहे हैं तो मीन राशि की संक्रांति से बहुत अच्छा परिवर्तन आ रहा है कर सकते हैं। आपके यश की वृद्धि होगी और पराक्रम में भी सुधार होगा। 

पारिवारिक दृष्टिकोण से आप अपने को शांत रखें और घर में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। बच्चे मनमानी कर रहे हैं जिस वजह से आपको बहुत परेशानी महसूस हो रही है। बच्चों को समझने के लिए भावनात्मक शब्दों का प्रयोग करिए। कुछ लोगों के बच्चों की संगति खराब हो रही है आपको ध्यान देना चाहिए। पत्नी से संबंध मधुर रखिए कुछ लोग न्यायिक प्रक्रिया में अपने वैवाहिक संबंधों को उलझायें हुए हैं।

प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहे इसके लिए लव पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखिए। कुछ लोगों का प्रेम संबंध किसी तीसरे व्यक्ति के कारण खराब हो रहा है सुधार करने का प्रयास करें।

आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। निवेश अच्छे रिटर्न नहीं देगा। मित्रों के द्वारा भी आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शत्रु पर विजय जरूर प्राप्त करेंगे। कोई नया व्यक्ति आपकी परेशानी में साथ देगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से आपको बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है तो थोड़ा धैर्य बना कर रखें। जल्दबाजी करने से ही आपका आर्थिक नुकसान होता है, इसलिए थोड़ा सा अपनी आदत में बदलाव करें।

कुछ लोग हृदय संबंधी रोग से परेशान है उनको एनजीओप्लास्टि करानी पड़ेगी। मधुमेह के रोगी को अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बाहर का भोजन बिल्कुल ना खाएं। तेल युक्त भोज्य पदार्थ का त्याग कर दें।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कुंभ राशि

मार्च –2024 का कुंभ राशिफल (March – 2024 Aquarius Horoscope)

इस महीने कुंभ राशि वालों को कार्य क्षेत्र में अपने मित्रों से अनबन नहीं करनी चाहिए। नहीं तो मतभेद हो जाएगा और आपका कार्य प्रभावित होगा। कार्यस्थल पर आपको अपने सहयोगी का पूर्ण सहयोग करना चाहिए। आप अपनी सफलता के लिए दूसरे का नुकसान ना करें। व्यावसायिक यात्रा आपके लिए कष्टकारी रहने वाली है। लक्ष्य प्राप्ति में भी आसानी से सफलता नहीं मिलेगी। नए आर्डर मिलते हुए नहीं दिख रहे हैं। जो पुराने ऑर्डर हैं उसी का पैसा वापस आता हुआ नहीं दिख रहा है। जिस वजह से बैलेंस शीट में उतार चढ़ाव होने से कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा। अभी कोई नई नियुक्ति ना करिए अच्छा रहेगा।

परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। वैवाहिक समारोह होने से आपसी सहयोग मिलेगा। परिवार में बड़ों के सहयोग से आप में बहुत सुधार और बदलाव आएगा। परिवार में रिश्तेदारों और अपने लोगों के द्वारा आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। किसी वैवाहिक समारोह में या पार्टी में आप किसी के प्रति आकर्षित होंगे उससे बात करने का मौका ढूंढेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आप सकारात्मक व्यवहार करेंगे। अपने लव पार्टनर को खुश रखने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। प्रेमी के साथ रोमांटिक फिल्म देखने जायेंगे। 

आर्थिक स्तिथि में सुधार के लिए आप नई योजना पर काम करेंगे। इस महीने आपको कुछ नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे धन लाभ होगा। सरकार का काम करने वालों को इस महीने काफी धन लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश धन लाभ की स्थिति को दिखा रहा है। कमोडिटी मार्केट में भी जिनको जानकारी है वो निवेश करें धन लाभ होगा। 

सेहत में सुधार के लिए सुबह-सुबह आपको टहलना चाहिए। आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए आपको योग करना चाहिए। कुछ लोग माइग्रेन से पीड़ित रहेंगे। नेत्र रोग से पीड़ा रहेगी। कुछ लोग असाध्य रोग से पीड़ित होते हुए इस माह दिख रहे हैं सावधान रहें। 

मीन राशि

मार्च –2024 का मीन राशिफल (March – 2024 Pisces Horoscope)

इस महीने मीन राशि वाले जो भी प्लानिंग बनाएंगे उसमें इतनी आसानी से सफलता नहीं मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उनको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। शुरुआती सप्ताह में काफी परेशान रहेंगे। व्यापार में भी लाभ न होने की वजह से मन परेशान रहेगा। नौकरी में भी परिस्थिति अनुकूल न होने की वजह से बदलाव करने का मन करेगा। बीमा क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बहुत दबाव में रहकर काम करना पड़ेगा। मार्च का महीना प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिए काफी तनाव भरा रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी जिससे मन बड़ा व्यथित रहेगा। व्यापार में भी मन के अनुकूल वृद्धि न होने की वजह से परेशानी महसूस करेंगे।

परिवार में सब कुछ सही रहे इसके लिए आपको सकारात्मक रहना चाहिए। आप जैसा व्यवहार करेंगे बच्चे वही सीखेंगे। अपने बड़ों का सम्मान करें उनका अनादर न करें। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें नहीं तो उनका परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं आएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोग लापरवाही कर रहे हैं, अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। पत्नी से संबंधों को मधुर रखने के लिए दोनों लोगों को सही व्यवहार करना चाहिए। घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए मुखिया की बात को मारना चाहिए। प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो जाए तो सबसे पहले एक दूसरे को पहल करनी चाहिए। प्रेम बहुत नाजुक रिश्ता होता है इसको बनाए रखने के लिए विश्वास बहुत जरूरी है। अपने लव पार्टनर के साथ आप बहुत खुश रहेंगे।

आर्थिक स्थिति में सामान्य रूप से कोई बदलाव नहीं आ रहा है। दिखावे में खर्च न करें। घरेलू सामान खराब होने की वजह से उसको बनवाना पड़ेगा। मार्च माह में आप शेयर मार्केट में निवेश न करें आपके लिए अच्छे संकेत नहीं दिख रहे हैं। कमोडिटी मार्केट में निवेश आपके लिए लाभकारी नहीं रहेगा। ऑनलाइन गेम से कुछ जरूर लाभ होता हुआ दिख रहा है। आपका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या चैनल से धन लाभ होगा और आपकी ख्याति में वृद्धि भी होगी।

कुछ लोग दांत पीड़ा से परेशान रहेंगे। कुछ लोगों के पैर में चोट लगने की वजह से ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से इलाज कराना पड़ेगा। आप नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहें आपके लिए उचित है। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।

Download the VAMA App – Online Pujas, Chadhava, Darshan & Horoscope!