Aaj Ka Rashifal 3 August 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 3 August 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 3 August 2024): आज का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला फल लेकर आया है। आज का दिन वृषभ और कर्क राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है जबकि मीन राशि वालों के लिए लग्न में राहु का गोचर होने से कार्य में बाधा हो सकती है। 

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

यहां जानें- आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 3 August 2024)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा सिद्ध होने वाला है। लग्न के स्वामी अष्ठम भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होने का संकेत कर रहे हैं। 

घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। पुत्र संतान की कामना करने वाली महिलाओं को पुत्र की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च विद्या के योग बन रहे हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए दिन संघर्ष भरा हो सकता है। सट्टा मार्केट में पैसा लगाने वाले लोगों के लिए आज का दिन धन-धान्य की समृद्धि देने वाला है। किसी को पैसा उधार ना दें, पैसा फंसने की संभावना है। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – कॉफी  

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप शिवमहिम्न:स्तोत्रम का पाठ करें। 

वृषभ राशि

आज का वृषभ राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 3 August 2024)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज के दिन आपको रोमांचक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। 

ऑफिस में कार्य क्षेत्र में आपको नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रही युवाओं को पदोन्नति होने की संभावना है। आपके पराक्रम में लगातार वृद्धि बनी हुई है। 

घर में सुख शांति के साधन जुड़ेंगे परिवार में शांति बनी रहेगी। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी को किसी पद की प्राप्ति होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन संघर्ष करने का है। 

उच्च विद्या के लिए प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को अभी और मेहनत करने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रही युवाओं के लिए आज का दिन शुभ हो सकता है। परंतु जिस रोजगार की प्राप्ति आपको होने वाली है उससे आपको संतुष्टि नहीं होगी। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  आज आपको द्वादशज्योतिर्लिंङ्गस्तोत्रम् का पाठ करना चाहिए। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 3 August 2024)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सौभाग्यशाली होने वाला है। आपकी लगन के स्वामी आपके पराक्रम में गोचर कर रहे हैं। 

आपकी वाणी की मधुरता के कारण आपको लोगों में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में जुड़े हैं उन्हें मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। 

घर का कोई बिजली का उपकरण खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य से बनाए रखें। उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन मिलाजुला फल लेकर आया है। मेडिकल के क्षेत्र में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। रोजगार की तलाश कर रही युवाओं के लिए लगातार संघर्ष का समय बना हुआ है। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – कॉफी  

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप शिवमहिम्न:स्तोत्रम का पाठ करें। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 3 August 2024)

कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन की शुरुआत बहुत ही बेहतरीन होने वाली है। आज आपका मूड बहुत ही मजाकिया किस्म का बना रहेगा। मन में चंचलता के भाव उत्पन्न होंगे। परंतु किसी का मजाक बर्दाश्त करने में आपको गुस्सा आ सकता है। 

वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते काम भी कर सकते हैं। हम देने को लेकर आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। 

पराक्रम में किसी तरह की रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग बराबर मिलता रहेगा। परंतु उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम सिद्ध होगा रोजगार की तलाश कर रही युवाओं को अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप शिवताण्डवस्तोत्रम् का पाठ करें। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 3 August 2024)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन एक बार फिर बेहतर समय दिख रहा है। आपको विदेश जाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विदेश से किसी प्रकार का लाभ होने का योग बन रहा है। घर में सुख शांति बनी रहेगी। 

घर में ऐश्वर्या से संबंधित संसाधनों का आगमन होगा परिवार में किसी तरह का मांगलिक उत्सव हो सकता है। परंतु अचानक परिवार में किसी का ऑपरेशन होने की संभावना भी बन सकती है। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रही युवाओं के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। आज आपको अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको श्रीमृत्युञ्जयस्तोत्रम् का पाठ करना चाहिए। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 3 August 2024)

कन्या राशि वालों के लिए लग्न में केतु का गोचर बहुत ही शुभ संकेत दे रहा है। आपकी काम करने के निष्ठा आपको प्रगति दे रही है। परंतु पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को कुछ समस्याएं देखनी पड़ सकती हैं। 

घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। 

रोजगार की तलाश कर रही युवाओं को फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बड़े भाव से आप शिवस्तुति करें सभी कामना पूर्ति होगी। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 3 August 2024)

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विशेष शुभ फल लेकर आया है। आपकी लगन के स्वामी एकादशी भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपको लगातार धन प्राप्ति की योग बने हुए हैं। 

व्यापार से आपको विशेष लाभ होने की संभावना है। जो लोग शेयर मार्केट में पैसा लगा रहे हैं। उन्हें आज के दिन विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा पुणे प्राप्त होने का योग बन रहा है। 

लेनदेन में सावधानी बर्तन विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। उच्च विद्या की प्राप्ति करने का योग बनेगा। रोजगार की तलाश कर रही युवाओं के लिए आज का दिन सामान्य है, परंतु पदोन्नति के दृष्टिकोण से दिन अच्छा है प्राइवेट नौकरी करने वालों को अप्रेजल मिलने की संभावना है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बड़े भाव से आज आप रुद्राभिषेक करें आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 3 August 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ होता दिखाई दे रहा है। लग्न पर मंगल गुरु की दृष्टि आपके प्रभाव को बेहतरीन बनाने में लगी है। आपके प्रभाव से लोग आपकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। 

आपकी वाणी और आपके गुना की तारीफ हर तरफ हो रही है। कार्यक्षेत्र में आपको दी गई जिम्मेदारी को आपको खुद निभा रहे हैं। जिससे आपको पदोन्नति का समाचार प्राप्त हो सकता है। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है। परंतु रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – गोल्डन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप श्रीशीवपञ्चाक्षरस्तोत्रम का पाठ करें। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 3 August 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आज आपकेपिछले रोगों से मुक्ति प्राप्त करने का दिन है। जो गलतियां पहले कर चुके हैं उन्हें सुधार लें। 

जीवन में अनुकूल समय की शुरुआत हो रही है यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं। तो आज आपका दिन बहुत ही शुभ होने वाला है। जीवनसाथी के साथ शाम का समय निश्चित रूप से बनाएं लवमेट्स कहानी फिल्म देखने का कार्यक्रम बना सकते हैं। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर होगा रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन उन्नत भारत सिद्ध हो सकता है। सफलताएं प्राप्त होंगी। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  श्री रुद्राष्टकम का पाठ करें। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 3 August 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पार्टनरशिप के कार्य में आपको उन्नति देखने को मिलेगी। जीवनसाथी से किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें गुस्से पर नियंत्रण रखें। 

आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की संभावना बनेगी। संतान पक्ष के लिए आज आपका दिन बहुत शुभ है। संतान की तरफ से कोई नए समाचार प्राप्त हो सकते हैं। 

खानपान का ध्यान रखें पेट में किसी तरह की समस्या पैदा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च विद्या प्राप्ति की योग बन रहे हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अभी संघर्ष करने का समय है परंतु सफलता निश्चित रूप से मिलती दिख रही है। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – सफ़ेद   

आज का उपाय – शिव जी का जल से अभिषेक कर के काले तिल अर्पण करें।

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 3 August 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए लग्न में शनि का गोचर लगातार आपको सफलताएं प्रदान कर रहा है। परंतु आलस्य की अधिकता के कारण आप अपने कार्यों को आने वाले कल पर छोड़ रहे हैं। जो समय के साथ समस्या का कारण बन सकते हैं। 

घर में किसी को दांत दर्द या सर दर्द की समस्या हो सकती है। आप भी विशेष ध्यान रखें चतुर्थ भाव में मंगल गुरु की युति सप्तम भाव में बुध शुक्र की युति जीवनसाथी की ओर से प्रेम की वर्षा होती हुई दिख रही है। रोजगार की तलाश कर रही युवाओं के लिए अभी और अधिक मेहनत करने का समय है परंतु सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – लाल    

आज का उपाय – गणेश जी को 2 बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 3 August 2024)

मीन राशि वालों के लिए लग्न में राहु का गोचर कार्य में चल रही बाधा को दिखा रहा है। मन को शांत रहेगा अगर बनाए रखें। आपके सभी कार्य विलंब से पूरे होंगे। 

सप्तम भाव में केतु का गोचर पार्टनरशिप में उन्नति के योग दिख रहा है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 

पराक्रम की वृद्धि होने का योग बन रहा है शत्रु आज परास्त होंगे कोर्ट कचहरी से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध होगा।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – मजेंटा

आज का उपाय – गणेश जी को हरी दूर्वा अर्पण करें।

career-vama

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।