Aaj Ka Rashifal 11 July 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। आइए, डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, आज का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal 11 July 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 11 जुलाई 2024): आज आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की तिथि पञ्चमी, दिन गुरुवार, नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी, योग वरियान, करण बालव तदोपरान्त कौलव है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:59 AM से 12:54 PM तक और राहुकाल 02:10 PM से 03:54 PM तक रहेगा।

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (11 July, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 11 July 2024)

मेष राशि के लिए आज का दिन चुनौतिपूर्ण रह सकता है। आज एग्रेसिव मूड में ना रहें, यह आपके करियर के लिए बाधक है।  व्यापारिक स्थल पर आप सकारात्मकता के साथ अपने काम को करेंगे। 

परिवार में भौतिक सुख को बढ़ाने वाली कोई वस्तु खरीद सकते हैं। किसी बात को लेकर छात्रों के मन में अशांति रहेगी। 

आज आप वित्तीय लेनदेन में सावधानी के साथ-साथ पारदर्शिता भी बहुत जरूरी है। दैनिक आय में बढ़ोतरी होती हुई दिख रही है। 

आपके लव पार्टनर का साथ कुछ रोमांटिक यादें ताज़ा कर देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, निखार लाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पीली रुमाल अपने पास रखें। 

vama astrology

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 11 July 2024) 

आज कार्यस्थल पर कई बाधाओं पर विजय प्राप्त करके एक उपलब्धि हासिल करेंगे। व्यापारिक प्रतिष्ठान पर आज आपका मूड अच्छा नहीं रहेगा। आपकी लाख कोशिशें के बावजूद घर में शांति नहीं रहेगी। 

जीवनसाथी के साथ कुछ ना कुछ मनमुटाव होता हुआ दिख रहा है। छात्र अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। 

पुरानी आर्थिक परेशानी से उबरने के लिए आपने जो कर्ज लिया था वह पीड़ा का कारक बनेगा। आपके पास अपने प्रिय की संगति का आनंद लेने के लिए पर्याप्त समय है। शराब से परहेज करने पर प्रतिरक्षा प्रणाली सकारात्मक प्रतिक्रिया देगी। यह आपके हित में होगा कि कल्पना को पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर न जाने दें। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – दूध के साथ हल्दी का सेवन करें। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 11 July 2024) 

आज कार्यस्थल पर आपकी टीम का उत्साह हाई रहेगा। आपके करियर में अच्छी उन्नति हो इसके लिए आप सतत प्रयास करते रहेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल व्यापार को आगे बढ़ाने में सहयोग करती रहेगी। 

पारिवारिक लोगों की बात मानने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के करियर वृद्धि में मदद मिलेगी। 

आज आप रिश्तेदार की आर्थिक मदद करेंगे। स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश आपको मुनाफ़ा कमाने में मदद करेगा। आप मीठी और रोमांटिक यादों का आनंद लेंगे। इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग रखें और बारिश में भीगने से बचें स्वस्थ रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग –  हल्का हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – केसर का तिलक लगाएं। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 11 July 2024) 

आपकी क्रिएटिव एक्टिविटी आपकी सफलता के लिए एक मानक तैयार करेगी। प्रॉपर्टी डीलर डिप्रेस ना हो शाम तक आपकी कोई डील होने वाली है। 

आज शाम को अचानक मिली खुशखबरी पूरे परिवार के लिए ख़ुशी लेकर आएगी। छात्रों को आज अच्छी सूचना प्राप्त होंगी। आर्थिक संपन्नता के लिए आपको अपने व्यापार में और निवेश करने की आवश्यकता है। 

लव पार्टनर के साथ आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, शाम को साथ में आप कहीं घूमने भी जाएंगे। मानसिक शांति का आनंद लेने के लिए कुछ दान और परोपकार के कार्यों में संलग्न रहें। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – हल्का गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास सदैव रखें। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 11 July 2024)  

सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों, कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कई नए अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह मानसिक तनाव और दबाव दोनों को कम करने में मदद करेगी। 

छात्र अपनी पढ़ाई से करियर को मजबूत करने की दिशा में प्रयत्नशील रहेंगे। आज शेयर बाजार में निवेश करने से बचना आपके हित में रहेगा। 

प्रेम जीवन एक अलग तरह का अनुभव लेकर आता है। अच्छा स्वास्थ्य आपको प्रसन्नचित्त रखेगा। आपको खेलकूद की गतिविधि में शामिल होना चाहिए, इससे आप स्वस्थ रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग –  क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – जल में हल्दी डालकर स्नान करें। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 11 July 2024) 

नवीन विचार और तकनीकी विशेषज्ञता आपको कार्यस्थल पर वरिष्ठों का विश्वास जीतने में मदद करेगी। व्यापार में कुछ अच्छा अवसर मिलने का योग दिख रहा है। 

आपके बच्चे आज्ञाकारी और विनम्र रहेंगे। जिनकी तैयारी बहुत अच्छी है, उन छात्रों को सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है। 

व्यय पर अंकुश लगायें नहीं तो आज आपका बजट बिगड़ जाएगा। लव पार्टनर के साथ की गई यात्रा आज थोड़ी कष्टकारी रहेगी। 

शरीर की मालिश करने से शारीरिक पीड़ा में आराम मिलेगा। सामान के प्रति लापरवाही नहीं करियेगा, नहीं तो आज कुछ आपका चोरी हो जाने का योग बन रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –   कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय केसर खाकर निकलें। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 11 July 2024) 

व्यावसायिक साझेदार पुरानी समस्याओं को सुलझाने के लिए रणनीतियों को क्रियान्वित करने में सहायक व्यवहार करेंगे। पारिवारिक दायित्वों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता होगी। 

आपकी ओर से की गई लापरवाही महंगी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को बाहरी लोगों पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए। उधार दिया और पर आज मिलेगा। जिससे अकाउंट में बैलेंस अच्छा दिखेगी। 

अपने लव पार्टनर से मिलने के ख्याल से दिल तेजी से धड़कने लगेगा। कुछ दुखद क्षणों का सामना करने की संभावना है। जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – हल्का नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पीला वस्त्र दान करें।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 11 July 2024)  

आज का कार्यस्थल पर आप कुछ परेशानियां महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करने वाले व्यापारी व्यापार से संतुष्ट नहीं रहेंगे। 

किसी पुराने मित्र की अप्रत्याशित यात्रा आपको सुखद आश्चर्य दे सकती है। किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों को ध्यान और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। अचल संपत्ति में निवेश लाभदायक होगा। 

अपने लव पार्टनर से मिलने की उत्सुकता आपकी आंखों को खुशी से चमका देगी। कुछ मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेने से शरीर को बहुत जरूरी आराम मिलेगा। एक करीबी सहयोगी अफवाह फैलाकर आपका अपमान करने की कोशिश करेगा। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग –  गहरा लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 11 July 2024)  

आज काम में मनोवांछित सफलता पाने के लिए आपके प्रयास पूरे जोरों पर रहेंगे। साझेदारी में कोई कार्य करने की योजना आज बन सकती हैं। 

आप अपने परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को मन लगाकर करते रहेंगे। दिन के उत्तरार्ध में वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपको अपने प्रिय से एक प्यारा संदेश मिलेगा, ख़ास तौर पर दिन के उत्तरार्ध में।

आध्यात्मिकता आपको मानसिक दृढ़ता बढ़ाने और प्रसन्न स्थिति में रखने में मदद करेगी। आप स्वयं को व्यक्तिगत विकास में अधिक समय लगाते हुए पायेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवा कलर का वस्त्र आज पहने। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 11 July 2024)  

आज समस्याग्रस्त परिस्थितियों का सामना करने के बाद ही आप विजय हासिल करेंगे। व्यापारी वर्ग को किसी कंपनी का टारगेट अचीव करने से विदेश जाने का मौका मिलेगा। 

आज परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ बिताई गई शाम बेहद आनंददायक होगी। छात्रों को बेस मजबूत करना चाहिए। 

आज वित्तीय स्थिति को मजबूत करने वाला कोई सौदा होगा। जिससे भविष्य में आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। 

लव पार्टनर की बात मानने से आज आप परेशानियों से बच जाएंगे। सर्दी जुकाम और बुखारसे काफी लोग पीड़ित रहेंगे। दूसरों की गलतियाँ ढूंढने में समय बर्बाद करने से बचें। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग –   फिरोजा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ नमो नारायणाय नमः के मंत्र का जाप करें। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 11 July 2024)  

आपको यह सुझाव है कि वास्तविक प्रतिस्पर्धी दुनिया का सामना करने के लिए स्वयं को तैयार करें। दिन के अंत में किसी पुराने मित्र से सुखद मुलाकात होगी। 

छात्रों को अपने दोस्त की बात माननी चाहिए और जो कमी हो उसे दूर करने का प्रयास करना चाहिए। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। आप अपने साथी की प्रेम भावनाओं को समझें। 

योग मानसिक दृढ़ता बढ़ाने के आपके प्रयासों में अत्यधिक मदद करेगा। दाहिने कान में इन्फेक्शन होगा, जिस कारण आपको डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। सतर्क रहें आज कुछ शरारती तत्व आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 21 

आज का लकी रंग – चॉकलेट 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पीला पुष्प अपने ईष्ट देवता को अर्पित करें। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 11 July 2024) 

टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़े हुए लोगों को करियर में अच्छे अवसर मिलते हुए दिख रहे हैं।व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको करीबी रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार सुनने की संभावना है। 

शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व के विकास पर जोर देना होगा। आज आपको यश पर प्रसिद्धि प्राप्त होगी और आर्थिक पुरस्कार भी मिलेगा। आपके प्रेम संबंध का आपके पारिवारिक लोगों को विरोध है, आपको इस पर बात करनी चाहिए। 

दांत संबंधी पीड़ा से आज परेशान रहेंगे। डॉक्टर से ट्रीटमेंट लेने जाएंगे। झिझक और संदेह आज आपके रास्ते में आने की प्रबल संभावना है। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  दुर्गा सप्तशती का रेगुलर पाठ करें।

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।