5 जून को 5 ग्रहों की युति करेगी बड़ी उथल पुथल, जानें किस राशि पर होगा कैसा असर

इस वर्ष 5 जून को पांच ग्रह शुक्र, बुध, गुरु, सूर्य और चंद्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसके प्रभाव से भारत सहित विश्व के कई देशों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। 

Grah Gochar 2024 June: ग्रहों की युति होना एक साधारण घटना है। परन्तु इनका प्रभाव बहुत गहरा होता है। जिन ग्रहों की युति होती है उनके स्वभाव अनुसार वैसा ही फल मिलता है। जो ग्रह जितने ज्यादा प्रभावशाली होते हैं, उसी अनुसार फल मिलता है।

इस वर्ष 5 जून को पांच ग्रह शुक्र, बुध, गुरु, सूर्य और चंद्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसके प्रभाव से भारत सहित विश्व के कई देशों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। 

शुक्र, बुध, गुरु, सूर्य और चंद्र की युति से मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि के लोगों को कल्याण होगा। तो अन्य राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

इस युति से एक ओर जहां किसी के निजी जीवन में फायदा देगा दूसरी ओर सामाजिक उथल पुथल देखने को मिलेगा।

Grah Gochar 2024 June
Grah Gochar 2024 June
VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

5 जून, 2024 को होने वाली पांच ग्रहों की युति का भारत और विश्व पर प्रभाव

सृष्टि की उत्पत्ति के समय सभी ग्रहों ने एक केंद्र से अपनी अपनी कक्षा में भ्रमण शुरू किया। इसको दूसरी तरह देखा जाए तो कहा जा सकता है, जब अधिक ग्रह एक ही राशि में एक जैसी स्थिति में होते हैं, तो सृष्टि में उथल पुथल होती है। इसी तरह 5 जून 2024 को पांच ग्रह शुक्र, बुध, गुरु, सूर्य और चंद्र की युति वृष राशि में होने वाली है।

इन 5 ग्रहों की युति के साथ शनि-मंगल की दृष्टी से होने वाली युति भी और अधिक प्रभावशाली हो जाती है। इस युति के साथ देश दुनिया में बहुत बड़ी प्राकृतिक आपदा आने के योग बनेंगे। कहीं भारी वर्षा तो कहीं आग का ताण्डव देखने को मिल सकता है। 

5 जून को होने वाली युति के साथ शनि मंगल की युति से राजनीति में उथल पुथल से जनता में भारी आक्रोश हो सकता हैं, जिस से जनता में विद्रोह भी देखा जा सकता है और दंगों की आग भी भड़क सकती है।

मेष राशिफल

मेष राशि

मेष राशि में मंगल के होने से और दूसरे ही भाव में होने वाली 5 ग्रहों की युति से, मेष राशि वालों के लिए संकट भरा समय होने वाला है। 

आपके घर में किसी तरह का विवाद हो सकता है। परिवार पर किसी प्रकार का संकट आ सकता है।

मंगल  शनि की तीसरी दृष्टी से दृष्ट हैं, जिसके कारण आपके जीवन में काफी समस्या आ सकती हैं। आपको अचानक घर से दूर जाना पड़ सकता है। जिसके कारण आपको बहुत अधिक कष्ट हो सकता है। लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें।

वृष राशिफल

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए 5 ग्रहों की युति लग्न में हो रही है। इस युति से आपके जीवन में बहुत गहरा असर आने वाला है। 

पार्टनरशिप के व्यापार में बहुत भारी हानि होने की सम्भावना बनेगी। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य पर इसका बहुत बुरा असर हो सकता है। 

जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, वो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, जुबान फिसल सकती है। आपके मन में चंचलता के भाव उभरेंगे, मन पर काबू रखें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए 5 जून का दिन बहुत खास होने वाला है। इस दिन होने वाली 5 ग्रहों की युति आपके जीवन में बहुत गम्भीर असर लेकर आने वाली है। 

खर्चों की अधिकता आपको परेशान करेगी। आय से अधिक खर्च आपके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाले हैं। 

राजनीति से जुड़े लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अपमान झेलना पड़ सकता है। इस समय में सरकार से छुपकर कोई काम ना करें, आफ़त गले पड़ सकती है। 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए 5 ग्रहों की युति सप्तम भाव में होने वाली है। आपके जीवन में बहुत बड़े बदलाव आने वाले हैं। 

सप्तम भाव में होने वाली युति आपके व्यापार में बहुत बड़ी उन्नति की और संकेत कर रही है। आपके गोचर के अनुसार 6वें भाव में मंगल पर आने वाली शनि की दृष्टी शत्रुओं को समाप्त करेगी। 

जीवन से कष्टों का अंत होगा। कोर्ट से जुड़े मुक़दमें समाप्त होंगे। शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए भाग्य भाव में होने वाली युति जीवन में बड़ा परिवर्तन लेकर आने वाली है। 

5 जून से आपके जीवन में ऐसे समय की शुरुवात होने वाली हैं, जब आप खुद को लक्की समझेंगे। इस समय में आपके जीवन की ऐसी घटना शामिल हैं, जिसके लिए आपको महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। 

इस समय में सुखों के वृद्धि होगी। भवन जमीन से जुड़े काम पूरे होंगे। अगर जमीन या भवन लेनें का विचार बना रहे हैं, तो ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

ऐसे ही ज्योतिष की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वामा ब्लॉग पढ़ें।