Grah Gochar 2024 May: 31 मई 2024 को हो रही है शुक्र, गुरु, सूर्य और बुद्ध की युति, जानें इससे किन राशियों की बदलेगी किस्मत

आइए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य देव से जानते हैं, 31 मई को शुक्र, गुरु, सूर्य और बुद्ध की युति से आपके जीवन पर क्या असर होगा?

Grah Gochar 2024 May: इस वर्ष 31 मई को शुक्र, गुरु, सूर्य और बुद्ध की युति हो रही है। जिसका सीधा असर समाज में देखने को मिलेगा। 

यह युति कई राशियों के जीवन में अपार सफलता और विशेष लाभ दिलाएगी। साथ ही राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव हो सकता है। 

आपको बता दें, शुक्र, गुरु, सूर्य और बुद्ध की चाल बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस युति से कई राशियों के लोगों की किस्मत चमक सकती है जबकि कुछ राशियों के लोगों को सावधान होने की जरूरत है।

Grah Gochar 2024 May

तो आइए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य देव से जानते हैं, शुक्र, गुरु, सूर्य और बुद्ध की युति से आपके जीवन पर क्या असर होगा?

  • इन 4 ग्रहों की युति का वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर सीधा असर होने वाला है। 
  • तुला धनु और मिथुन राशि वालों के लिए ये युति बहुत बड़ा बदलाव लाने वाली हैं। इन राशि वालों के लिए ये युति बहुत ही सावधानी से समय बिताने के लिए संकेत कर रही है। 
  • इस समय में वृष, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए शुभता का संकेत कर रही है। इस समय में आपको विशेष लाभ देखने को मिलेगा। 

आइए, अब जानें शुक्र, गुरु, सूर्य और बुद्ध की युति से किन-किन राशियों क्या प्रभाव पड़ेगा। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज
वृष राशिफल

वृष राशि 

वृष राशि वालों के लिए सूर्य, गुरु, शुक्र और बुद्ध की युति लग्न में बन रही है। युति लग्न में होने से आपको बुद्धि और कीर्ति की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होगी। 

समाज में आपको ख्यति प्राप्त होगा। सन्तान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जीवन साथी को शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इस युति के प्रभाव से घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य, बुद्ध, शुक्र और गुरु की युति शुभ फल देने वाली नही है। ये युति आपकी राशि से 12 वें भाव में बन रही हैं। जिसके प्रभाव से आपको आकस्मिक लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। अचानक आए खर्च घर की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं। 

आपके जीवन में सुख की कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ मत-भेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। पुराने रोग उभरने की सम्भावना है। 

कन्या राशिफल

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए 31 मई को होने वाली 4 ग्रहों की युति आपके भाग्य भाव में होने वाली है। जिस से आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगी। आपके जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। परन्तु आपके जीवन साथी से आपको कष्ट हो सकते हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। 

अगर आप निजी व्यवसाय में हैं, तो ये समय उन्नति देने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है। इस समय में आपके शत्रु भी शान्त रहेंगे।

तुला राशिफल

तुला राशि 

तुला राशि के स्वामी, शुक्र अपनी राशि से अष्टम राशि में गोचर करते हुए सूर्य, बुध और गुरु के साथ गोचर कर रहे हैं। तुला राशि वालों के लिए ये गोचर सामान्य रहने वाला है। आपके लग्न के अनुसार अष्टम भाव में होने वाली युति, से आपको शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। 

आपको कोई पुराना रोग उभर सकता है। राजनीति से जुड़े हैं, तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु शुक्र बुद्ध और सूर्य की युति सप्तम भाव में बन रही है। इन 4 ग्रहों के संयोग से आपके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आने वाला है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करते हैं, तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। 

आपके लग्न पर शनि की 10वीं दृष्टी आ रही है, जिसके कारण आपको आलस्य की अधिकता हो सकती है।

धनु राशिफल

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए सूर्य, गुरु, बुद्ध और शुक्र की युति छठे भाव में बन रही है। जिसके प्रभाव से आपका रुतबा बढ़ने वाला है। आपको इस समय में पुराने कोर्ट के मुकदमों में विजय प्राप्त होगी। 

अगर आप राजीनीति से जुड़े हैं, तो आपके जीवन में ये समय सबसे अधिक अनुकूल है। आपके विरोधी शान्त रहेंगे। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। पिता को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। 

मकर राशिफल

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए इस युति के प्रभाव में गुरु की नवम दृष्टी मकर राशि पर आ रही है, जिस से आपका संघर्ष और अधिक बढ़ सकता है। 4 ग्रहों की ये युति आपके पंचम भाव में बन रही है। 

आपकी सन्तान की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। परन्तु आपको अधिक मेहनत करनी होगी। शेयर मार्केट में पैसा ना लगाएं।

शुभ फल पाने के लिए करें ये ज्योतिषी उपाय

गुरु, बुध, सूर्य और शुक्र की ये युति जिस राशि के लिए शुभ फल देने वाली नहीं है। उनके लिए कुछ उपाय करने से आपको शुभ फल प्राप्त होगा। 

  • पीले लड्डू विष्णु भगवान जी को अर्पण करें
  • पीला वस्त्र किसी गरीब को दान करें 
  • लाल वस्तु दान करें 
  • मंदिर के बहार बैठे गरीब लोगों को मीठा दान करें 
  • बीमार लोगों को चावल और दही का दान करें  

ऐसे ही सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वामा ब्लॉग पढ़ें।