Guru-Shukra Yuti 2024: 19 मई को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जानें गुरु शुक्र की युति से किन राशियों की चमकेगी किस्मत

इस वर्ष 19 मई 2024 को सूर्य, गुरु और शुक्र की युति होने वाली है। यह युति शुक्र की वृष राशि में होने वाली है। जिसका प्रभाव ग्रहों के स्वभाव अनुसार देखा जाता है।

Guru-Shukra Yuti 2024: दो या अधिक ग्रहों का एक राशि में एक साथ होना, ग्रहों की युति कहलाता है। 

आपको बता दें, इस वर्ष 19 मई 2024 को सूर्य, गुरु और शुक्र की युति होने वाली है। यह युति शुक्र की वृष राशि में होने वाली है। जिसका प्रभाव ग्रहों के स्वभाव अनुसार देखा जाता है। 

इस तरह की युति का भिन्न राशियों पर प्रभाव होता है। 3 ग्रहों के एक साथ होने से सबके जीवन पर कुछ अच्छा तो कुछ बुरा प्रभाव पड़ता है।

गुरु-शुक्र युति (Guru-Shukra Yuti) से कुछ राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। 

तो आइए, VAMA के ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य देव से जानते हैं इस युति का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

सूर्य, गुरु और शुक्र इनका स्वभाव एक दूसरे के विपरीत है। ऐसे तो सूर्य गुरु मित्र हैं। परन्तु ये शुक्र की राशि में हैं, जिसके कारण अधिक बल शुक्र को प्राप्त होगा।

सूर्य के प्रभाव से शुक्र अस्त रहेंगे, और गुरु वक्री गति से चल रहे हैं। इसलिए इस समय में वृष राशि वालों को सुख शांति और सम्पति की प्राप्ति होगी। 

कन्या राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

वृश्चिक राशि वालों को उन्नति की प्राप्ति होगी। 

मकर राशि वालों को जीवन में संघर्ष करना पड़ेगा।

वृष राशि 

वृष राशि वालों के लिए सूर्य, गुरु और शुक्र की युति शुभ फल देने वाली सिद्ध होगी। शुक्र अपनी राशि में है, जिसके कारण आपको ऐश्वर्या की प्राप्ति होगी।लग्न में बन रही है युति, आपको हर दृष्टि से लाभ देगी। 

आपके जीवन साथी से आपका प्यार गहरा होगा। जो युवा लव मैरिज करने की इच्छा रखते हैं, इस समय में उनकी इच्छा पूरी होगी। आपकी बुद्धि, बल और विवेक में वृद्धि होगी। अचानक कहीं दूर की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। बुद्धि के बल पर नए व्यवसाय स्थापित कर पाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य, गुरु और शुक्र की युति शुभ फल देने वाली है। आपकी भाग्य भाव में बन रही यह युति विशेष शुभ फल कारक सिद्ध होगी। 

शुक्र आपके भाग्य भाव में हैं, जो अपने भाग्य भाव में गुरु और सूर्य से युक्त होकर आपके भाग्य की उन्नति करेंगे। जिन कार्यों में रुकावटें आ रही थी, वो सभी कार्य पूर्ण होंगे। लग्न में चंद्र केतु आपको विशेष उन्नति प्रदान करेंगे। यह समय आपके लिए विशेष शुभ फल देने वाला सिद्ध होने वाला है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु, शुक्र और सूर्य की युति सप्तम भाव में बन रही है। सप्तम भाव में बन रही यह युति आपके व्यापार में वृद्धि देगी। जीवनसाथी से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। 

जिन लवमेट्स के बीच में दूरियां आ गई थी, उनमें प्यार बढ़ेगा। जो युवा रोजगार के अवसर ढूंढ रहे थे, उनकी तलाश पूरी होगी। आवेश पर नियंत्रण रखें। समय उन्नति व लाभप्रद सिद्ध होने वाला है।

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए गुरु, शुक्र और सूर्य की युति जीवन में संघर्ष को बढ़ा सकती है। गुरु की नवम दृष्टि आपके लग्न पर नीच की दृष्टि के रूप में आ रही है। जिसके कारण आपको शारीरिक कष्टों की प्राप्ति होगी। उदासी छाई रहेगी। 

किसी भी काम को पूरा करने की इच्छा ना होना, इस युति का प्रभाव होने वाला है। आपके पराक्रम पर कोई दाग आ सकता है। सामाजिक जीवन में ध्यान रखें। लोगों से अधिक ना खुलें, लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

शुभ फल के लिए करें ये ज्योतिष उपाय

  • जिनकी कुण्डली में गुरु का शुभ फल प्राप्त नहीं  हो रहा, उनके लिए गुरुवार के दिन पीले फूल, पीले लड्डू, केले, गुड़, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी के मंदिर में दान करना शुभ रहेगा।
  • जिनकी कुण्डली में शुक्र का शुभ फल मिलने में कोई बाधा आ रही है, शुक्रवार के दिन खिचड़ी और दही बीमार लोगों को खिलाएं रुके कार्य पूर्ण होंगे।
  • जिनकी कुण्डली में सूर्य का अनुकूल फल प्रप्त नहीं  हो रहा है। सूर्य को अर्घ्र देना और लाल वस्तु का दान करना उनके लिए विशेष शुभ फल देने वाला सिद्ध होता है।

ऐसे ही सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वामा ब्लॉग पढ़ें।