Guru Chandra Yuti 2024: 9 मई 2024 को उच्च के चन्द्र गुरु के साथ बदलेंगे किस्मत, इन राशियों का गोल्डन पीरियड होगा शुरू

ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार 9 मई, 2024 को होने वाले इस योग में चंद्रमा अपनी कर्क राशि से 11वीं राशि वृष में होंगे।

Guru Chandra Yuti 2024: ग्रहों का राशि बदलना आकाशीय घटना है। इन घटनाओं का सबसे अधिक प्रभाव पृथ्वी पर होता है। जिस से आपके जीवन में कुछ अच्छा तो कुछ मिला जुला प्रभाव पड़ता है।

ये घटनाएं समय-समय पर ग्रहों की गति के अनुसार होती रहती है। इन घटनाओं के प्रभाव को समझने के लिए ग्रहों के प्रभाव को समझना जरुरी है। 

ज्योतिष गणना में 9 मई, 2024 को उच्च के चन्द्र गुरु के साथ युति बन रही है। गुरु चन्द्र की युति (Guru Chandra Yuti) से सबके जीवन में कुछ अच्छा लेकर आता है, खोया प्यार वापस, टूटे रिश्तों को पुनः जुड़ते हैं। 

gajkesari_rajyog_guru_chandra_yuti_2024

तो आइए, VAMA के ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ देव से जानते हैं, गुरु चन्द्र की युती (Guru Chandra Yuti) से किसको मिलेगी नौकरी, किसकी लगेगी लाटरी और क्या पड़ेगा बाज़ार पर प्रभाव?

गुरु चन्द्र की युति (Guru Chandra Yuti) और गुरु गज केसरी योग का प्रभाव

गुरु ज्ञान, धन, पुत्र, व्यापार, विवाह आदि सुख देने वाले हैं। इनके शुभ प्रभाव से आपको जीवन की हर ख़ुशी प्राप्त होती है। 

गुरु का राशि बदलना कुछ राशि वालों को अच्छा फल देता है, तो वहीं कुछ राशि वालों के लिए अधिक मेहनत करने से फल मिलता है। 

ज्योतिष गणना के अनुसार 9 मई, 2024 को होने वाले इस योग में चंद्रमा अपनी कर्क राशि से 11वीं राशि वृष में होंगे। जिससे चंद्रमा धन धान्य की वर्षा करेंगे। मन की शांति प्रदान करेंगे, अच्छे विचारों का संचार करेंगे, और जिनको मानसिक रोग हैं, उनके रोग शान्त होंगे।

गुरु चंद्रमा की युति (Guru Chandra Yuti) हर किसी के लिए शुभ फल प्रदान करती है। इस युति से सबको उन्नति प्राप्त होगी। 

  • बाजार में उछाल देखने को मिलेगा।
  • फलों का व्यापार करने वालों को विशेष लाभ होगा।
  • शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • विद्वान लोगों को धन और धान्य की प्रप्ति होगी।
  • विद्वान लोगों के ज्ञान की प्रशंसा हर तरफ होगी।

कैसा रहेगा, यह साल? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशि पर गुरु चन्द्र का प्रभाव

मेष राशि वालों के लिए गुरु चन्द्र की युति चमत्कारिक समय लेकर आ रही है। इस समय में आपके लिए धन धान्य की वृद्धि का समय है। घर में मांगलिक आयोजन होंगे। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। शेयर मार्केट से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बच्चों की तरफ से आपको को अच्छे समाचार मिलेंगे। 

वृष राशि पर गुरु चन्द्र का प्रभाव 

वृष राशि वालों के लिए गुरु चन्द्र का योग लग्न में बन रहा है। जिस से आपको प्रसिद्धी प्राप्त होगी। उच्च पद की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपका प्रभाव लोगों में बढ़ेगा। आपके जीवन साथी का सहयोग मिलने से जीवन की बहुत सी परेशानी कम होगी। बच्चों की तरफ से आपको चिंता हो सकती है। 

मिथुन राशि पर गुरु चन्द्र का प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा धन के स्वामी हैं, जो 12वें भाव में गुरु से युति कर रहे हैं। इस समय में आपको विदेश से धन लाभ होने के योग बनेंगे। जो लोग फलों का व्यापार करते हैं, उन्हें इस समय में विशेष धन लाभ होने के योग बनेंगे। आपके आय भाव में उच्च के सूर्य विराजमान हैं, जो आपको आकस्मिक धन लाभ देंगे। शेयर मार्किट से आपको विशेष धन लाभ के योग बनेंगे। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो धन वापस आएगा। 

कर्क राशि पर गुरु चन्द्र का प्रभाव

कर्क राशि वालों के लिए लग्न के स्वामी का उच्च में होना बहुत शुभ समय लेकर आया है। इस समय में आपको धन की वृद्धि देखने को मिलेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जो लोग लंबे समय से संतान के किसी परीक्षा फल की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आपके भाग्य में आ रही बाधाओं का समाधान होगा। जो लोग सरकारी रोजगार से जुड़े हैं उन्हें प्रमोशन प्राप्त होने के योग बनेंगे। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। कोई नया वाहन घर में ला सकते हैं। 

सिंह राशि पर गुरु चन्द्र का प्रभाव 

सिंह राशि वालों के लिए यह समय बहुत उत्तम रहने वाला है। इस समय में आपके कर्म भाव में गुरु चंद्र की युति आपको पदोन्नति देगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। पेट के रोग उभर सकते हैं, खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि पर गुरु चन्द्र का प्रभाव

कन्या राशि वालों के लिए गुरु चंद्र की युति बहुत शुभ फल देने वाली है। आपके भाग्य भाव में होने वाली इस युति से आपके भाग्य की उन्नत होने वाली है। इस समय में आप भाग्य के भरोसे रहकर जो भी निर्णय लेंगे वह शुभ फल देने वाले होंगे। इस समय में आप जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। जो लोग सिर दर्द की बीमारी से परेशान हैं, उनकी बीमारी समाप्त होंगी। शत्रु शांत रहेंगे। कोर्ट केस में विजय मिलेगी। 

तुला राशि पर गुरु चन्द्र का प्रभाव

तुला राशि वालों के लिए यह समय उत्तम होने वाला है। पुराने रोग समाप्त होंगे। धन-धान्य की वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। जो लोग नए रोजगार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए बहुत अच्छा समय है। 

वृश्चिक राशि पर गुरु चन्द्र का प्रभाव

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्तम भाव में बनी गुरु चंद्र की युति सफलता देने वाली है। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग लव मैरिज करना चाहते हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नवयुवकों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन की निराशा समाप्त होगी। 

धनु राशि पर गुरु चन्द्र का प्रभाव

धनु राशि वालों के लिए गुरु चंद्र की युति हर तरफ जय और विजय दिलवाने वाली सिद्ध होगी। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं, तो इस समय में आपको परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे। आपके शत्रु परास्त होंगे परंतु आपके पीछे से आपके विरोधी उभरेंगे। 

मकर राशि पर गुरु चन्द्र का प्रभाव

मकर राशि वालों के लिए गुरु चंद्र की युति पंचम भाव में बन रही है, जो संतान से जुड़ी अच्छी सूचना आपको दे सकती है। संतान की सफलता आपको प्रसन्नता देगी। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। जो लोग शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करते हैं, उन्हें धन लाभ होने का योग बनेगा। इन दिनों में आपको रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। 

कुंभ राशि पर गुरु चन्द्र का प्रभाव

कुंभ राशि वालों के लिए गुरु चंद्र की युति चतुर्थ भाव में बन रही है। जिससे आपके घर में सुख समृद्धि के नए साधन जुटाने का योग बनेगा। आपके घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। नए भवन मकान का योग बनेगा। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। 

मीन राशि पर गुरु चन्द्र का प्रभाव

मीन राशि वालों के लिए गुरु चंद्र की युति बहुत शुभ फल देने वाली । आपके लग्नेश उच्च के चंद्रमा के साथ गोचर करेंगे। आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी नए व्यक्ति से मिलने के योग बनेंगे, जिससे आपको व्यापार में लाभ होगा।

ऐसे ही महत्वपूर्ण ज्योतिष घटनाएं और शुभ मुहूर्त की जानकारी के लिए वामा ब्लॉग पढ़ें।