Guru Gochar 2024: 2 मई को गुरु करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, यहां जानें, राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

आइए VAMA के ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानें, 2 मई 2024 को होने वाले गुरु गोचर (Guru Gochar 2024) का क्या असर होगा?

देव गुरु बृहस्पति हर साल राशि बदलते हैं, जिससे कुछ राशियों के लिए लाभ का योग तो कुछ राशियों के लिए संघर्ष का समय शुरू हो जाता है। 

आपको बता दें, 2 मई 2024 को देव गुरु मेष राशि से निकलकर दैत्य गुरु शुक्र की राशि वृष में प्रवेश कर रहे हैं। इस गोचर से वृष और वृश्चिक राशि वालों चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जबकि कन्या और मकर राशि वालों की किस्मत बदल सकती है। 

तो आइए VAMA के ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानें, 2 मई 2024 को होने वाली गुरु संक्रांति (Guru Gochar 2024) से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Guru Shukra Yuti 2024

ग्रहों का राशि परिवर्तन समय समय पर होने वाली खगोलीय घटनाओं में से एक है। इसका व्यापक प्रभाव पूरी सृष्टि पर पड़ता है। 

ये प्रभाव किसी पर अच्छा तो किसी पर थोडा बुरा पड़ता है। सबकी स्थिति अलग-अलग होने से इसका प्रभाव अलग होना निश्चित है।

गुरु ग्रह, पृथ्वी के लिए शुभ माने जाने वाले ग्रहों में एक है। आकार में पृथ्वी से 9 गुणा अधिक बड़ा होने से गुरु ग्रह का गुरुत्वाकर्षण भी अधिक है, जिसका पृथ्वी को बहुत लाभ मिलता है, गुरु ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के कारण पृथ्वी की तरफ आने वाले बड़े बड़े आकाशीय पिण्ड गुरु ग्रह की और मुड़ जाते हैं। जिससे पृथ्वी बड़े नुकसान से बच जाती है।

गुरु संक्रांति का प्रभाव

देव गुरु बृहस्पति को ज्योतिष शास्त्र में जीव के नाम से भी जाना जाता है। धरती पर जो भी जीवित प्राणी हैं, उनमें सबमें गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। 

फल देने वाले सभी वृक्षों में गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। ग्रहों में गुरु को धन धान्य की समृद्धि देने वाला ग्रह माना जाता है। 

राशिमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुम्भमीन
फलआधि- व्याधिभयधन-लाभशारीरिक- कष्टधन- हानिसुखरोगसम्मानधन- हानिधन- लाभधन- हानिप्रगति

आइए, अब जानें 2 मई को होने वाली गुरु संक्रांति से किन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए गुरु संक्रांति ज्यादा अच्छा फल नहीं देगा। इस समय में आपको पुराने रोग उभर सकते हैं। खान पान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए इस समय में अधिक महेनत करनी पड़ेगी।

वृष राशि 

वृष राशि वालों के लिए गुरु का लग्न में आना शुभ होगा। परन्तु आपके मन में भय बना रहेगा। आपको किसी भी चीज़ की प्राप्ति के लिए अधिक महेनत करनी होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। आपके लिए गुरु का राशि परिवर्तन करना बहुत शुभ होने वाला है। धन लाभ के योग बनेंगे। विदेश यात्रा का योग बनेगा। विद्यार्थी उच्च विद्या के लिए विदेश जा सकते हैं। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शारीरिक कष्टों को लेकर आया है। इस समय में आपको पेट के रोग उभर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। धन प्राप्ति के लिए अधिक महेनत करनी पड़ेगी। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन धन हानि के योग लेकर आया है। इस समय में किसी को उधार पैसा ना दें। धन का खर्च बढेगा। विद्यार्थी शिक्षा पर अधिक खर्च करेंगे।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन सुख और समृद्धि लेकर आए हैं। आपके लिए पेट के रोग समाप्त होने का समय है। जो लोग सन्तान की कामना कर रहे हैं। उन्हें सन्तान की प्राप्ति होगी। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए गुरु का वृष राशि में आना रोग की वृद्धि करने वाला है। आपके शत्रु इस समय में बढ़ेंगे। आपको कोई ऐसी बीमारी हो सकती हैं, जिसका कारण मेडिकल के कारणों से पता नहीं लगता। खान-पान का ध्यान रखें। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए मान सम्मान में वृद्धि का समय है। गुरु के राशि परिवर्तन करने से आपको लाभ होगा। समाज में आपको लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए ये समय अनुकूल नहीं रहेगा। इस समय में आपको धन की हानि होने के योग बनेंगे। किसी तरह की इन्वेस्टमेंट करने से बचें। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए गुरु का वृष राशि में आना बहुत शुभ होने वाला है। आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये समय बहुत उत्तम रहेगा।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन धन की हानि कारक सिद्ध हो सकता है। इस समय में सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अधिक महेनत करनी पड़ेगी।

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए जीवन में आगे बढ़ने का समय है। इस समय में आपको बहुत से अवसर मिलेंगे। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

ज्योतिष या धार्मिक उपाय के लिए  आप VAMA के ज्योतिषाचार्य से बात कर सकते हैं। पहली चैट बिल्कुल फ्री है।

कैसा रहेगा, यह साल? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024