Aaj Ka Rashifal, 6 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (6 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

6 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) दिया गया है। 

तो आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 6 अप्रैल, 2024 का राशिफल (6 April, 2024 Ka Rashifal)

Aaj Ka Panchang, 6 April 2024: जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें 
(अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
मंदिर (स्थान)पूजा का नामपूजा लिंक 
विक्रांत भैरव मंदिर (उज्जैन)तंत्र-बाधा मुक्ति भैरव महाकवच यज्ञक्लिक करें
पशुपतिनाथ तीर्थ क्षेत्र (नेपाल)प्रेम विवाह सुनिश्चिति पशुपतिनाथ पूजाक्लिक करें
ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)ऋण मुक्ति पूजाक्लिक करें
महालक्ष्मी मंदिर (कोल्हापुर)धनदायक महालक्ष्मी पूजनक्लिक करें
धर्मारण्य तीर्थ, गया (बिहार)पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाक्लिक करें
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (6 अप्रैल, 2024)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर होने वाला है। आज आपकी वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान की प्राप्ति करवाने वाली है। बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय आज आपको प्रतिष्ठा की प्राप्ति करवाने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके निर्णय की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करने का दिन है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

आज का शुभ अंक- 5

आज का शुभ रंग- हरा

उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
आज का वृषभ राशिफल
आज का वृषभ राशिफल

आज का वृष राशिफल (6 अप्रैल, 2024)

वृषभ राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी को दिया हुआ धन आज पुनः प्राप्त होगा। घर में सौन्दरीकर्ण पर खर्च कर सकते हैं। पिता से कोई भेंट या संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जो लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, वह अपने खान-पान का ध्यान रखें।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- लाल 

उपाय- शीशा पानी में फेकें।

आज का मिथुन राशिफल
आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल (6 अप्रैल, 2024)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शांति पूर्ण होने वाला है। मन में संतुष्टि आज आपको एक अलग ही अनुभूति करवाने वाली है। घर में कुछ नया सामान ला सकते हैं। अचानक आया खर्चा मन को विचलित कर सकता है। आज का दिन किसी विशेष निर्णय के लिए अच्छा है।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- ग्रे

उपाय- काले तिल भगवान् शिव को अर्पण करें।

आज का कर्क राशिफल
आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (6 अप्रैल, 2024)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। मन के विचारों को नियंत्रण में रखें। आज आपकी कल्पनाएं बहुत ऊंची होने वाली है। शीघ्रता में कोई निर्णय न लें। इन्वेस्टमेंट करने से बचें। पेट के रोग उभर सकते हैं। खान पान का ध्यान रखें, बाहर का खाना खाने से बचें।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- मेजेंटा

उपाय- पानी में चावल प्रवाहित करें।

आज का सिंह राशिफल
आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (6 अप्रैल, 2024)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली होने वाला है। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णयों का रिजल्ट मिलने का दिन है। आपके कार्यों की  प्रशंसा चारों तरफ होने वाली है। अगर आप एक राजनीतिज्ञ हैं, तो आज आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होने वाली है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का शुभ अंक- 8

आज का शुभ रंग- फिरोजी

उपाय- गरीब बीमार लोगों को दवाइयां दान करें।

आज का कन्या राशिफल
आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (6 अप्रैल, 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपकी काम करने की निष्ठा देखकर, आपके बॉस आपसे प्रसन्न होंगे। आपको कोई उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी की तरफ से आज आपको पूरा सहयोग मिलने वाला है। आप किसी शत्रु से पीड़ित थे, तो आज आपके शत्रु समाप्त होंगे।

आज का शुभ अंक- 6

आज का शुभ रंग- आसमानी

उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।

आज का तुला राशिफल
आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (6 अप्रैल, 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से मध्यम रहने वाला है। आज आपको निराशा हो सकती है। हताश न हो पहले किए गए कार्यों का परिणाम अच्छा आने वाला है। अचानक घर में ऐश्वय के लिए कुछ खर्च कर सकते हैं। धन का संकट पैदा हो सकता है। योजना से कार्य करें। संतान की तरफ से मिलने वाले अच्छे समाचार शाम होते मन को प्रसन्न करेंगे।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- पर्पल

उपाय- भगवान शिव को जल में दूध और काले तिल मिला कर अर्पण करें।

आज का वृश्चिक राशिफल
आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (6 अप्रैल, 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपका नेतृत्व करने का कौशल कार्य क्षेत्र में आपको प्रतिष्ठा प्रदान करेगा। जो लोग देश सेवा के किसी भी क्षेत्र में जुड़े हैं, तो आज आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग समाज सेवा के कार्य में लगे हैं, उन्हें भी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति के लिए आपको बहुत अधिक महेनत करनी पड़ेगी।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- हल्का लाल 

उपाय- माता को 9 लाल चूड़ी अर्पण करें।

आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (6 अप्रैल, 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके मन के विचार लोगों द्वारा सुन जाएंगे। आज आपके भावों की कदर होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु भी आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे। आज धन प्राप्ति का योग भी बनता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- हल्का पीला 

उपाय- विष्णु भगवान जी को पीला वस्त्र और बेसन के लड्डू अर्पण करें।

आज का मकर राशिफल
आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (6 अप्रैल, 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होने वाला है। पहले किए गए प्रयास अब आपको फल देने लगेंगे। अपने आलस्य को दूर रखें। आप मेहनती हैं, परंतु कार्य को भविष्य के लिए ना छोड़े। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। घर की साज और सज्जा के लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। फालतू का खर्च करने से बचें।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- हल्का नीला 

उपाय- काले कुते को मीठा खिलाएं।

आज का कुंभ राशिफल
आज का कुंभ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (6 अप्रैल, 2024)

कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर होने वाला है। आज के दिन आपका तेज दिमाग आपको हर तरफ सफलता दिलवाएगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता लीडरशिप करने का पद दिलवा सकती है। सामाजिक कार्य करने वालों के लिए आज बहुत धैर्य से कार्य करने का दिन है। आपकी संस्था पर या आप पर किसी तरह का कोई लांछन आ सकता है।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- गहरा लाल 

उपाय- मछली को आटा खिलाएं।

आज का मीन राशिफल
आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (6 अप्रैल, 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके मन के भावों को लोग समझेंगे। आपकी एकाग्रता, एवं कार्य करने की निष्ठा लोगों में आपकी प्रतिष्ठा बनाएगी। ऐश्वर्य पर अधिक खर्च न करें। धन प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। अचानक होने वाली यात्रा शाम होते आपको थका सकती है।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- हल्का पीला 

उपाय- सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर दान करें।

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।