Yearly Horoscope 2024: VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल

आइए, वामा के इस ब्लॉग में सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2024) विस्तार से जानते हैं।

वार्षिक राशिफल 2024 | Yearly Horoscope 2024

वार्षिक राशिफल (2024) जानने की इच्छा हर किसी को है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2024) लेकर आए हैं।

वार्षिक राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और वर्षभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

आइए, वामा के इस ब्लॉग में सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल 2024 (Yearly Horoscope 2024) विस्तार से जानते हैं। 

VAMA द्वारा आयोजित पूजा में भाग लें

घर-परिवार में सुख-समृद्धि और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए वामा द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न ऑनलाइन पूजा में भाग लें और जीवन को सफल बनाएं।

1. मेष राशिफल 2024 (Aries horoscope 2024)

साल की शुरुआत में शुभ ग्रह बृहस्पति आपकी राशि में रहेंगे, जिसके कारण आप शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 1 मई 2024 से बृहस्पति का राशि परिवर्तन करना भी आपके लिए शुभ ही रहेगा। इस समय आपको परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। 

अधिक पढ़ें

2. वृषभ राशिफल 2024 (Taurus horoscope 2024)

राशिफल 2024 के अनुसार बृहस्पति इस साल आपको काफी लाभ देने वाले है। 1 मई से बृहस्पति आपकी ही राशि में होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा और आप खाने-पीने के शौकीन बनेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि बृहस्पति के कारण आप मोटापे का शिकार ना हो जाएं। 

अधिक पढ़ें

3. मिथुन राशिफल 2024 (Gemini horoscope 2024)

मिथुन राशि के वार्षिक भविष्यफल 2024 के अनुसार, यह साल आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। कभी आप कन्फ्यूज होंगे, कभी बहुत ज्यादा खुश भी। सालभर शनि की तीसरी दृष्टि आपके आय भाव पर पड़ती रहेगी। इससे आपकी आय अच्छी होगी। ज़्यादातर  पैसा आपकी यात्राओं पर खर्च होगा। साल की शुरुआत में गुरु आपको बेहद आगे बढ़ने की संभावनाएं दे रहे है।

अधिक पढ़ें

4. कर्क राशिफल 2024 (cancer horoscope 2024)

कर्क राशि के लिए राशिफल 2024 कई अच्छे अवसर और लाभ लेकर आया है। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपके दसवें भाव में रहेंगे। मई के बाद बृहस्पति आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में रहेंगे। यह आपके लिए काफी अच्छा समय होने वाला है। आप कई जगहों से इनकम प्राप्त करेंगे। 

अधिक पढ़ें

5. सिंह राशिफल 2024 (Leo horoscope 2024)

सिंह राशिफल 2024 के अनुसार, इस राशि के लोगों के लिए मई से पहले काफी अच्छा समय रहेगा। साल के इन शुरुआती महीनों में बृहस्पति नवम भाव में रहेंगे। इस समय भाग्य आपका साथ देगा। धन को लेकर आ रही परेशानी भी दूर होगी। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और यदि आप किसी कंपनी के मालिक हैं, या फ्रेंचाइजी लेकर काम करते हैं, तो आपके लिए यह समय उन्नति वाला रहेगा। 

अधिक पढ़ें

6. कन्या राशिफल 2024 (Virgo Horoscope 2024)

राशिफल 2024 के अनुसार कन्या राशि के लिए यह साल कई बार आपको उलझन में रखेगा। साल की शुरुआत थोड़ी कमज़ोर होगी, लेकिन जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा, आपके लिए काफ़ी अच्छा समय आने लगेगा। जनवरी से अप्रैल तक बृहस्पति आपके अष्टम भाव में रहेंगे। इस दौरान आपका विश्वास ज्योतिष, तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियों में बढ़ेगा।

अधिक पढ़ें

7. तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Libra yearly horoscope 2024)

तुला के लिए साल 2024 संतुलन लेकर आया है। साल की शुरुआत आपकी कई पॉजिटिव चीजों से होगी। बहुत सा धन लाभ होगा। घर में अच्छा वातावरण रहेगा और घर वालों का आपको सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में कुछ नया करने के बारे में सोच सकेंगे। मई से जब बृहस्पति की स्थिति बदलेगी और बृहस्पति आपकी राशि से आठवें घर में जाएंगे, तब आपको कुछ चीज़ों का ध्यान रखना होगा। 

अधिक पढ़ें

8. वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Scorpio Yearly Horoscope 2024)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए साल 2024 की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति, विदेश यात्रा में सफलता, शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ, मतलब कह सकते हैं कि आपके लिए साल 2024 की शुरुआत वैसी ही होगी, जैसा कि सभी चाहते हैं। अप्रैल तक गुरु छठें भाव में रहेंगे। इस दौरान आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। 

अधिक पढ़ें

9. धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Sagittarius yearly horoscope 2024)

धनु राशि के लिए साल 2024 कई मामलों में बेहद शुभ रहने वाला है। धनु राशिफल 2024 के अनुसार आपको शुरुआती महीने में काफ़ी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जनवरी से अप्रैल तक बृहस्पति आपके पांचवें भाव में रहेंगे। यह समय शिक्षा, प्रेम और आय को बढ़ाने वाला होगा। नौकरी करने वालों को साल 2024 के शुरुआती महीनों में प्रमोशन मिल सकता है। 

अधिक पढ़ें

10. मकर राशिफल 2024 (Capricorn horoscope 2024)

मकर राशि के लिए शनि की साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है, लेकिन मकर राशिफल 2024 के अनुसार, यह साल आपके लिए भाग्योदय का साल बन सकता है। पिछले कई समय से जो परेशानियाँ चल रही थीं, वे धीरे-धीरे दूर होती नज़र आएंगी। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपकी राशि के चौथे घर में होंगे। इस दौरान माता का आपको भरपूर सहयोग और प्यार मिलेगा। 

अधिक पढ़ें

11. कुंभ राशिफल 2024 (Aquarius Horoscope 2024)

कुंभ राशिफल 2024 के अनुसार, कुंभ राशि के लिए यह साल मिश्रित रिज़ल्ट देगा। ऐसा इसलिए भी होगा, क्योंकि अभी शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। पूरे साल शनि आपकी राशि में गोचर करेंगे। सालभर आपको अपने जीवनसाथी के साथ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। 

अधिक पढ़ें

12. मीन राशिफल 2024 (Pisces horoscope 2024)

मीन राशि के लोग द्विस्वभाव के होते हैं और ऐसे स्वभाव के कारण साल 2024 में भी इन्हें लाभ और हानि होती रहेगी। मीन राशिफल 2024 के अनुसार, आप शनि की साढ़े साती के मध्य चरण में रहेंगे। कई बार आपको लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन साढ़े साती में धैर्य और मेहनत ही आपके सच्चे दोस्त हैं। यह आपको समझना होगा। 

अधिक पढ़ें

ये तो थी, वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Horoscope 2024) की जानकारी। आशा है कि आने वाला साल 2024 आपके लिए सुख, समृद्धि, और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

vama astrology

अगर आप अपने कुंडली या ज्योतिष उपाय के बारे में जानना चाहते हैं तो आप VAMA APP आज ही डाउनलोड करें।