14 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं…

Surya Grahan 2023

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, 2023 को लगने जा रहा है। इसकी अवधि 14 अक्टूबर को रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 15 अक्टूबर रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगी।

आपको बता दें सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है। यह स्थिति तब बनती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण अश्विन माह की अमावस्या तिथि को कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। इस दिन पितृ अमावस्या भी है।

हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। फिर भी आपके मन में सवाल होगा कि जब इसका असर हमारे देश में नहीं होगा तो क्या भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं।

आपको बता दें, यह सूर्य ग्रहण भारत और दक्षिण अमेरिका को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, पेरु, उरुग्वे, वेनेजुएला, जमैका, पराग्वे, ब्राजील आदि देशों में दिखाई देगा।

शास्त्रों में सूर्य ग्रहण की अवधि को सूतक काल कहा जाता है। अतः इस दौरान शुभ कार्यों की पाबंदी होती है।

आपको बता दें, सूतक काल तभी मान्य होता है जब सूर्यग्रहण उस देश या उस जगह पर दृश्यमान हो। लेकिन इस सूर्यग्रहण का असर भारत देश पर नहीं होगा। अतः भारत में सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।

अतः भारत में इस दिन सामान्य दिनचर्या और धार्मिक कामकाज किया जा सकता है।

ऐसे ही ज्योतिष, अनुष्ठान और धार्मिक जानकारी के लिए वामा ऐप (Vama App) से जुड़े रहें।