श्राद्ध पक्ष में इन वस्तुओं को खदीदने से पितर होते हैं नाराज

पितृ पक्ष का महीना पूर्वजों के लिए बेहद खास होता है। इस वर्ष पितृ पक्ष 29 सितंबर 2023 से 14 अक्टूबर के बीच पड़ रहा है।

पितृ पक्ष की अवधि में पितरों को खुश करने और उनकी मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं।

ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। जिससे वे प्रसन्न होते हैं और हमें सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

वहीं पितृपक्ष के दौरान कुछ चीजों का वर्जित रहता है। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है।

तो चलिए यहां जानते हैं कि हमें पितृ पक्ष के दौरान किन-किन चीजों से दूर रहना चाहिए।

1. प्याज लहसुन का सेवन

पितृ पक्ष दौरान हमें सात्विक भोजन ही करना चाहिए। अगर संभव हो सके तो हमें पितृ पक्ष में लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. मांस का सेवन

पितृपक्ष के दौरान मांसाहारी भोजन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पितर हमसे नाराज रहते हैं।

3. मांगलिक कार्य

पितृ पक्ष पितरों के श्राद्ध का समय होता है। अतः इस दौरान मांगलिक कार्य निषेध माने गए हैं। इस दौरान मांगलिक कार्य जैसे- शादी, मुंडन, सगाई जैसे कार्यों को नहीं करनी चाहिए।

4. कपड़ों की खरीदारी

पितृ पक्ष के दौरान नए कपड़ों की खरीददारी से नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ नाराज हो जाते हैं।

5. आभूषण और प्रॉपर्टी

पितृपक्ष में आभूषण, नए भवन, प्लॉट और जमीन की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

ऐसे ही सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आज ही वामा ऐप से जुड़ें।