Ganesh Chaturthi 2023

गणपति बप्पा को प्रसन्न कैसे करें? यहां जानें कलश स्थापना और पूजा विधि

PC: Pinterest

Yellow Wavy Line

इस वर्ष गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी और 28 सितंबर को समापन होगा।

PC: Pinterest

भगवान गणेश जी को घर कैसे लाएं और उन्हें किस प्रकार विराजमान करें? आइए जानते हैं।

PC: Pinterest

सबसे पहले गणपत्ति बप्पा के मुख को ढककर उनकी प्रतिमा को घर ले आएं और उसके बाद उन्हें स्थापित करने की विधि आरंभ करें।

PC: Pinterest

भगवान गणेश की प्रतिमा पूर्व या उत्तर दिशा में ही स्थापित करें। जहां गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करना चाहते हैं, उस स्थान को गंगाजल छिड़क कर रंगोली बनाएं और अक्षत रखें।

PC: Pinterest

इस रंगोली के ऊपर चौकी को स्थापित करें और चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। इसके ऊपर आप गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर दें।

PC: Pinterest

चौकी पर कलश स्थापना विधि

1. आप एक मुट्ठी अक्षत चौकी पर रखें और इसके ऊपर आप कलश रखें। 2. कलश में जल, गंगाजल, हल्दी की गांठ, सुपारी और सिक्का डाल दें। 3. कलश के मुख पर मौली बांध दें और स्वास्तिक बनाएं। 4. कलश स्थापना में आम के पत्ते काफी महत्वपूर्ण होते हैं, 5. इसलिए आप कलश पर आम के पत्ते रख दें। 6. इसके ऊपर नारियल रख दें और उसपर भी मौली बांध दें।

इसके पश्चात् भगवान गणेश जी का आवाहन करें। सबसे पहले हाथ में जल लें और आचमन करें, ऐसा 3 बार करने के बाद हाथ धो लें। इस दौरान ॐ गण गणपतये नमः मंत्र का उच्चारण ज़रूर करें।

PC: Pinterest

आचमन के बाद घी का अखंड दीपक जलाएं। पूजा को आगे बढ़ाते हुए भगवान गणेश का ध्यान करें और इस मंत्र का जाप करें। वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ । निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

PC: Pinterest

भगवान जी को स्थापित करने के पश्चात् उन्हें पुष्प या आम के पत्ते से जल एवं पंचामृत अर्पित करें। गणपति जी की प्रतिमा पर दूर्वा से शुद्ध जल छिड़कें।

PC: Pinterest

स्नान के बाद, आप भगवान का तिलक करें और उनके मस्तक पर अक्षत लगाएं। अब भगवान जी को जनैयू, लाल वस्त्र, फूलों की माला, दूर्वा, इत्र आदि अर्पित करें।

PC: Pinterest

भगवान गणेश जी की पूजा में उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं जैसे- पंच मेवा, मौसमी फल, केले, मोदक को ज़रूर शामिल करें।

PC: Pinterest

अपनी श्रद्धानुसार दक्षिणा भी चढ़ाएं और पूरे भक्तिभाव से बप्पा जी की आरती उतारें।

PC: Pinterest

ऐसे ही सनातन धर्म की अन्य पूजाएं और अनुष्ठानों की जानकारी के लिए वामा ऐप (Vama App) से जुड़े रहें।