धनतेरस के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये 5 चीजें, माना जाता है अशुभ

धनतेरस का त्योहार धन से जुड़ा हुआ है। इस दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा।

इस दिन नए बर्तन, आभूषण और भगवान की मुर्तियां खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही ऐसी भी कुछ वस्तुएं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना गया है।

तो आइए, यहां जानते हैं। धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए?

लोहे की वस्तुएं

धनतेरस के दिन लोहे की कोई भी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है। साथ ही धनतेरस पर लोहा खरीदने से धन कुबेर की कृपा नहीं होती है।

एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव होता है। इसे दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। अतः धनतेरस के शुभ त्योहार पर एल्यूमिनियम की कोई भी नई चीज खरीदने से बचना चाहिए।

एल्यूमिनियम का सामान

नुकीली या धारदार चीजें

इस दिन नुकीली चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची, पिन, सूई या कोई धारदार सामान खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से घर में कंगाली आ सकती है।

प्लास्टिक का सामान

धनतेरस के दिन प्लास्टिक की बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। प्लास्टिक के सामान से घर में बरकत नहीं आती है। इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक का कोई भी सामान बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।

कांच के बर्तन

कांच का संबंध राहु से होता है, इसलिए धनतेरस के दिन कांच खरीदने से बचना चाहिए। इसदिन कांच खरीदने से घर में बरकत की जगह मुश्किलें आ सकती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन कांच की कोई भी चीज ना खरीदें।

ये तो थी, धनतेरस पर क्या खरीदें, क्या ना खरीदें, जानिए पूरी लिस्ट। ऐसे ही सनातन धर्म की अन्य व्रत-त्योहारों की जानकारी के लिए वामा ऐप (vama app) से जुड़े रहें।