VAMA पर पढ़ें,  17 जनवरी का राशिफल

मेष राशि आज व्यापार में दिक्कत आ सकती है। परिवार के सभी सदस्यों से अच्छा व्यवहार रहेगा। आज लवमेट का साथ नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज का लकी नम्बर – 17 आज का लकी रंग –  हल्का लाल

वृष राशि आज घर पर परस्पर विरोधी विचार शांतिपूर्ण माहौल को खराब कर सकते हैं। आपका पुराना निवेश किया गया स्टॉक शेयर बाजार में अच्छी बढ़त के साथ रहेगा जिससे धन लाभ होगा। आज का लकी नम्बर – 21 आज का लकी रंग – क्रीम

मिथुन राशि आज बहुमूल्य जानकारी मिलने की संभावना है। कृषि उत्पाद बिक्री करने वालों को अच्छी आमदनी होगी। आज ऑनलाइन माध्यम से धन कमाने वाले लोगों को धन लाभ होगा। आज का लकी नम्बर – 4 आज का लकी रंग –  हल्का हरा

कर्क राशि आज जीवन साथी का सहयोग करने से आपके घर में खुशियां रहेगी। जल्दबाजी में अमीर बनने की इच्छा ना करें, अन्यथा फंस सकते हैं। आज प्रेम जीवन में आप सभी मतभेदों को सुलझाने में सफल होंगे। आज का लकी नम्बर – 3 आज का लकी रंग – गोल्डन

सिंह राशि आज आप परिवार की खातिर निजी खुशियों का त्याग कर सकते हैं। आज आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। नए म्यूचुअल फंड या किसी कंपनी का आईपीओ में निवेश करें लाभ होगा। आज का लकी नम्बर – 7 आज का लकी रंग – ऑरेंज

कन्या राशि आज व्यापारिक यात्रा से आपको नए क्लाइंट मिलेंगे। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का मौका मिलेगा। भूमि और परिवहन मामलों से मनोवांछित आय होने की संभावना है। आज का लकी नम्बर – 4 आज का लकी रंग –  गहरा हरा

तुला राशि आज नौकरी के लिए दिया गया इंटरव्यू सफलता दिलवा देगा। परिवार में छोटों को जैसे ही काम पड़ेगा आपसे बातचीत करेंगे। बड़े वित्तीय लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज का लकी नम्बर – 30 आज का लकी रंग – सिल्वर

वृश्चिक राशि आज पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए अपनी तेज़ बुद्धि का लाभ उठाना न भूलें। आर्थिक जरूरतों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज प्यार में ना पड़ें। आज का लकी नम्बर – 17 आज का लकी रंग – मैरून

धनु राशि आज के दिन कार्यस्थल पर नकारात्मक एवं अयोग्य विचारों से खुद को बचाने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ मॉल में घूमने का आनंद लेने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज प्रेमी जोड़े एक दुसरे के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। आज का लकी नम्बर – 7 आज का लकी रंग – केसरिया

मकर राशि आज  घर में सौहार्द बनाए रखने के लिए आज आपको विशेष प्रयास करने होंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले थोड़ा इंतजार करके बाजार की दिशा देख लें फिर निवेश करें लाभ होगा। आज का लकी नम्बर – 5 आज का लकी रंग – भूरा

कुम्भ राशि आज अपने कार्यक्षेत्र में घमंड, अहंकार या आत्मसंतुष्टि की अभिव्यक्ति का सहारा न लें। नौकरी करने वाले जातक अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे। नई जॉब की खोज आज न करें। आज का लकी नम्बर – 7 आज का लकी रंग –  गहरा ग्रे

मीन राशि आज कार्यस्थल पर ज्यादा जिम्मेदारी से काम करना होगा। बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि एग्जाम सर पर है और तैयारी कुछ नहीं है। त्वचा में खुजली के कारण परेशान रह सकते हैं। आज का लकी नम्बर – 9 आज का लकी रंग – केसरिया

आज का राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए VAMA के ब्लॉग पर जाएं