25 January, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें,  आज का राशिफल

आज पौष मास शुक्ल पक्ष की तिथि चतुर्दशी, दिन बुधवार, नक्षत्र पुनर्वसु, योग वैधृति, करण गर तदोपरांत वणिज है।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 24 जनवरी, 2024)

आज की तिथि

आज मेष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में निराशा हो सकती है। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। बच्चों के स्कूल में आप किसी समारोह या पैरेंट्स टीचर मीटिंग में शामिल होंगे।

आज वृष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर पुरुष या महिला के साथ व्यवहार करते समय बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। घर में शांति और सद्भाव बना रहेगा। वसायुक्त, नमकीन, मसालेदार और जंक फूड से परहेज करें।

आज मिथुन राशि के लोगों को आलस्य के काम में रुचि नहीं लगेगी। कुछ लोग नई नौकरी की ज्वाइनिंग आज करेंगे। व्यापार की शुरुआत करना भी काफी शुभकारक रहेगा। मेहमानों के साथ आज आपका समय बीतेगा।

आज कर्क राशि के लोगों का कार्यस्थल पर किसी कारण से जोश कम रहेगा। अपने सहकर्मी से आज के दिन न उलझे नहीं तो आपका नुकसान हो जायेगा। पत्नी के साथ संबंध को मजबूत करें।

आज सिंह राशि के लोगों को अधीनस्थों से किसी नए प्रोजेक्ट के बारे में नए विचार मिलने की संभावना है। व्यवसाय में वित्तीय लेन-देन सुचारू रहने की संभावना है। शेयर मार्केट में किया गया निवेश धन लाभ में वृद्धि करेगा।

आज कन्या राशि के लोगों को कुछ अप्रत्याशित अच्छी ख़बर मिलेगा। जिससे परिवार में खुशियों का संचार होगा। धन आगमन की स्तिथि अच्छी होने वाली है। प्यार में आप खुशी के कुछ छोटे लेकिन रोमांचक क्षणों का आनंद लेंगे।

आज तुला राशि के लोगों को अपनी भावनाओं पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। अपने लव पार्टनर के साथ किसी मॉल में साथ में घूमने का आनंद लेंगे। कमर दर्द से पीड़ा के कारण परेशान रह सकते हैं।

आज वृश्चिक राशि के लोगों को ईमानदारी बरतने की जरूरत है। आप किसी एंटीक वास्तु को खरीद सकते हैं या स्वर्ण के आभूषण की खरीदारी होगी। शारीरिक बीमारी से आराम मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

आज धनु राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में उग्र नहीं होना है। परिवार में आपको खासकर पत्नी से उलझने की जरूरत नहीं है, नहीं तो आपका पूरा दिन मानसिक तनाव रहेगा। आज आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए।

आज मकर राशि के लोगों काम में व्यस्त रहने के कारण अन्य महत्वपूर्ण चीज़ों पर समय न दे पाने से थोड़ी समस्याएँ पैदा होगी। आज घरेलू खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। दैनिक आय में वृद्धि होगी।

आज कुंभ राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। घर में माहौल अच्छा रहेगा। आज मेहनत से कमाए गए धन की बर्बादी से सावधान रहने की जरूरत है, ज्यादा दिखावा में धन व्यय न करें।

आज मीन राशि के लोगों  के कार्यस्थल पर स्थिति काफी संतोषजनक रहेगी। प्रेम संबंधों में जबरदस्ती करने से बचें। योग और ध्यान आपको फिट रखने और मानसिक रूप से चुस्त रहने में मदद करेंगे।

आज का राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए वामा का ब्लॉग पढ़ें