23 January 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 23 जनवरी, 2024):  आज पौष मास शुक्ल पक्ष की तिथि त्रयोदशी, दिन मंगलवार, नक्षत्र आर्द्रा, योग ऐंद्र, करण कौलव तदोपरांत तैतुल है।

आज मेष राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ दिन है। आज आप किसी दूसरे शहर जा सकते हैं। परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज प्यार में ना पड़े, लवमेट नाराज रह सकती है। स्वास्थ्य में आज कफ की शिकायत हो सकती है।

आज वृष राशि के लोगों को ऊर्जा, प्रेरणा और करियर विकास के अवसरों से भरे माहौल में काम करने का अवसर मिलेगा। धन आगमन की स्तिथि अच्छी होगी। प्यार में आज अपने प्रेमी संग छोटी और मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा ऊंची रहेगी।

आज मिथुन राशि के लोग कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात या नई जॉब के लिए प्रयास करेंगे। आज परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग आपको घर में सुख-सौहार्द बनाए रखने में मदद करेगा। आज दैनिक आय में वृद्धि होगी। आप धनागमन से संतुष्ट रहेंगे।

आज कर्क राशि के लोगों को व्यवसाय को बेहतर बनाने के प्रचुर अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। आपको परिवार के साथ संबंधों में सामंजस्य बिठाने का सुनहरा अवसर तलाशना पड़ेगा। प्यार में आज कई उम्मीदें पूरी होने की संभावना है।

आज सिंह राशि के लोगों को प्रशंसा और तारीफ मिलेगी क्योंकि कार्य में लक्ष्य की प्राप्ति होगी। किसी परोपकारी कार्य में संलग्न होने से आपके परिवार के सदस्यों को असीमित ख़ुशी मिलेगी।

आज कन्या राशि के लोगों को अपनी क्षमताओं पर दृढ़ विश्वास कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ करने में मदद करेगा। घर में उत्सव के माहौल में हिस्सा लेने से आपका तनाव कम हो जाएगा। आपकी कमाई में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देख रहे हैं। प्रेम जीवन में कठोर नियमों पर टिके रहना नुकसानदेह हो सकता है।

आज तुला राशि के लोगों को आशाजनक व्यावसायिक परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य होने वाला है जिससे पारिवारिक लोग आपस में सहयोग की भावना से एक दूसरे के साथ बातचीत करेंगे। वित्तीय मामलों में चीज़ें बेहतरी की ओर बदलने की संभावना है।

आज वृश्चिक राशि के लोगों की नए स्किल सीखने का जुनून करियर में अच्छे अवसरों को दिलाने में मदद करेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खबर न केवल सभी को रोमांचित करेगी। वित्तीय मामलों में ज्यादा ब्याज के प्रलोभन से बचना होगा।

आज धनु राशि के लोग उत्कृष्ट कम्युनिकेशन स्किल के कारण सभी क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। पत्नी का साथ आपके बुरे समय को अच्छे समय में बदल सकता है। ऑनलाइन गेमिंग या शेयर में निवेश से धन लाभ होगा।

आज मकर राशि के जातक या जातिका को कार्यस्थल पर अपने अधीनस्थों को प्रशिक्षण देना पड़ेगा। माता-पिता का मार्गदर्शन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। आपको एक आकर्षक निवेश का अवसर मिलेगा।

आज कुंभ राशि के लोगों को कार्यस्थल पर काम करने में मन नहीं लगेगा कोई बात आपको परेशान करेगी।  परिवार में आपसे उम्मीद की जायेगी कि आप कुछ अच्छा करें जिससे आपकी प्रगति नाम सम्मान की वृद्धि हो।

आज मीन राशि के लोग अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें और इस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। आप आज शाम को पारिवारिक जन के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। आर्थिक लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

आज का राशिफल विस्तार से पढ़ने के लिए वामा का ब्लॉग पढ़ें