Ram Mantra: राम मंत्र के जाप से होगी आत्म-सम्मान में वृद्धि, जानें मंत्रों का अर्थ, पाठ विधि और लाभ

राम जी की शरण में आने वाले और उनके मंत्रों (Ram mantra) का जाप करने वाले मनुष्य को शांति, सहनशीलता और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Ram mantra: प्रभु श्रीराम की महिमा से भला कौन अपरिचित है। भगवान विष्णु के 7वें अवतार के रूप में श्री रामचंद्र जी ने धरती पर जन्म लिया था। 

मान्यता है कि राम मंत्र के जाप करने वाले मनुष्य को शांति, सहनशीलता और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

ऐसे तो श्रीराम का नाम स्वयं में एक महामंत्र है। लेकिन राम नाम का एक अलग महत्व है। कहते हैं, भगवान श्रीराम से बड़ा राम का नाम होता है। “उल्टा नाम जपा जग जाना, बाल्मीकि भये ब्रह्म समाना।” जिनका नाम उल्टा जपने से ही उद्धार हो जाता है। ऐसी उदार हैं हमारे प्रभु श्री राम और उनकी लीला। 

तो जरा सोचिए, उनके मंत्रों का यदि कोई व्यक्ति भक्ति पूर्वक नियमित जाप करेगा, तो उसको क्या पाना दुर्लभ होगा। 

प्रभु श्री राम को सर्वश्रेष्ठ पुरुष भी माना जाता है। ईश्वर के श्री राम अवतार ने हर काम मर्यादा के अनुरूप ही किया था। इसलिए भगवान श्री रामचन्द्रजी को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।

उन्होंने लोगों को नियति और अनुशासन में रहने का संदेश दिया था। यूं तो उनकी कृपा पाने के लिए उनके ‘राम’ नाम का आधार ही बहुत है। मगर यदि आप किसी विशेष इच्छा प्राप्ति के लिए भगवान श्री राम की शरण में गए हैं तो आप उनके कुछ विशेष प्रभावी मंत्रों का शुद्ध मन और संकल्प से नियमित जाप कर अपना मनोरथ सिद्ध कर सकते हैं।

तो आइए जानते हैं, राम मंत्रों का अर्थ, पाठ विधि और लाभ (Ram Mantra meaning, recitation method and benefits)

राम मंत्र (Ram Mantra) 

  1. राम मंत्र (Ram mantra)

रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे, रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नमः ||

अर्थ- यह मंत्र भगवान श्री राम के कई नामों को संबोधित करता है। यह रघु कुल के वंशज राम की स्तुति है। यह उन्हें माता सीता का पति और सबसे सम्मानित व्यक्ति कहता है, जो दुख को समाप्त कर सकता है और खुशी को बढ़ावा दे सकता है।

राम मंत्र के जाप के लाभ (Benefits of chanting this Ram Mantra in Hindi)

  • इस मंत्र का जाप करने वाला एक निश्चिंत जीवन जी सकता है, क्योंकि वह जानता है कि भगवान राम जिंदगी के हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर सही राह दिखाएंगे।
  • शक्तिशाली राम मंत्र का पालन करने से व्यक्ति के जीवन में स्थिरता आती है और इच्छाशक्ति दृढ़ होती है, जो व्यक्ति को अंदर से मजबूत बनाता है।

विधि : इस मंत्र (Ram mantra) को किसी भी समय 9, 27, 54, 108 ya 1008 बार जाप कर सकते हैं। हालांकि सोमवार इसके लिए सबसे उत्तम दिन है। ध्यान रखें कि मंत्र जाप करते समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर ही होना चाहिए।

 2. सफलता और धन को आकर्षित करने का राम मंत्र (Ram mantra)

ॐ क्लीं नमो भगवते रामचन्द्राय सकलजन वश्यकराय स्वाह: ||

अर्थ- इस मंत्र में क्लीं बीज ध्वनि है। यह ध्वनि जापकर्ता के जीवन में सफलता और खुशी को आकर्षित करता है। यह मंत्र भगवान राम की एक करिश्माई देवता के रूप में प्रशंसा करता है, जो ब्रह्मांड में शांति और सद्भाव को बढ़ावा दे सकता है।

मंत्र जाप के लाभ (Benefits of chanting Ram mantra)

  • श्री राम राजा दशरथ के पुत्र के रूप में जाने जाते हैं। वह सदैव धर्म के पथ पर चले और आम जन के समक्ष आदर्श जीवन जीने का सही तरीका निर्धारित किया। भगवान राम स्वयं एक उदाहरण हैं, जिनका पूर्णता प्राप्त करने के लिए अनुसरण किया जाना चाहिए।
  • यह मंत्र व्यक्ति को श्री राम के विशाल व्यक्तित्व और गुणों से रूबरू कराता है।
  • श्री राम मंत्रों का नियमित जाप करने से कर्ता को दृढ़ इच्छा शक्ति मिलती है, जिसके उपयोग से वह अपने जीवन में हर सुख और सफलता को प्राप्त कर सकता है।

विधि : इस मंत्र को किसी भी समय 9, 27, 54, 108 ya 1008 बार जाप कर सकते हैं। हालांकि सोमवार इसके लिए सबसे उत्तम दिन है। ध्यान रखें कि मंत्र जाप करते समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर ही होना चाहिए।

  3. श्री राम गायत्री मंत्र

ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्॥

अर्थ- किसी भी अन्य गायत्री मंत्रों की तरह, राम गायत्री मंत्र सुरक्षा प्रदान करता है। यह मंत्र भगवान राम को दशरथ के पुत्र और माता सीता के पति के रूप में संबोधित करता है। इस मंत्र के द्वारा जातक अपनी विचार की स्पष्टता और सही निर्णय लेने की शक्ति में वृद्धि की प्रार्थना करता है।

राम गायत्री मंत्र जाप के लाभ (Benefits of Ram Gayatri Mantra in hindi)

  • श्री राम गायत्री मंत्र उनकी पत्नी माता सीता पर केंद्रित है। राम मंत्र के जाप से मन संतुलित होता है।
  • इस मंत्र के निरंतर जाप से अशांत मन को शांत किया जा सकता है।
  • यदि किसी को नींद न आने की यानी अनिद्रा की समस्या हो रही है, तो उन्हें इस मंत्र का जाप करना चाहिए। चूंकि यह मंत्र मन को शांत रखता है, मस्तिष्क में सामंजस्य और संतुलन बनाने में मदद करता है। इस तरह नींद आने की समस्या से भी मुक्ति मिल जाती है।

विधि: इस मंत्र का जाप कोई भी व्यक्ति कर सकता है। इस मंत्र को सोमवार के दिन सुबह या शाम किसी भी समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके 108 बार करना चाहिए।

सनातन धर्म की ऐसे ही शक्तिशाली मंत्रों को जानने के लिए वामा से जुड़े रहें।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

कैसे करें असली रुद्राक्ष की पहचान, यहां जानिए संतान प्राप्ति के लिए करें बाल गोपाल संतान प्राप्ति पूजा 8 February, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल Today’s Horoscope – 8th February, 2024: Read your horoscope on VAMA VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल 7 फरवरी, 2024