Kark Rashifal | कर्क राशिफल 2024 | Cancer horoscope 2024

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2024: आइए यहां जानते हैं, कर्क राशि के लोगों के लिए साल 2024 (vrishabh rashifal 2024) कैसा रहेगा?

कर्क राशिफल 2024 (Cancer horoscope 2024): जल तत्व की राशि कर्क के लिए राशिफल 2024 कई अच्छे अवसर और लाभ लेकर आया है। पिछले साल जिस तरह का कन्फ्यूजन था, वह इस साल कुछ कम रहेगा। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपके दसवें भाव में रहेंगे। 

करियर को लेकर आप जो बदलाव सोच रहे हैं, वह इस समय हो सकता है। मई के बाद बृहस्पति आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में रहेंगे। यह आपके लिए काफी अच्छा समय होने वाला है। आप कई जगहों से इनकम प्राप्त करेंगे।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

पिछले कुछ दिनों से चल रहा लव लाइफ का मतभेद भी इस समय दूर हो सकेगा। राहु और केतु भी आपको इस साल फायदा ही देने वाले हैं। आप इस साल कई सारी यात्राएँ करेंगे। राहु के कारण कुछ धार्मिक, कुछ पर्यटन के लिए या कुछ लंबी दूरी के ऑफिस या बिजनेस टूर भी हो सकते हैं। 

राहु नवम भाव में रहेगा, इसलिए इस पूरे साल भाग्य के भरोसे ना रहें, मेहनत करें, क्योंकि बृहस्पति आपको यही करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, इस पूरे साल आपकी राशि में शनि अष्टम भाव में रहने वाले हैं, इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि किसी भी काम को करने में अपना धैर्य नहीं खोएं। लंबी दूरी की यात्रा में कार या कोई गाड़ी खुद ना चलाएं। 

किसी भी तरह की कोई छोटी बीमारी होने पर आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें और परिवार में बड़े लोगों का सम्मान बनाए रखें। घर के बुजुर्गों की बात मानें। अष्टम शनि वक्री होकर आपको 29 जून के बाद से और विपरित परिणाम भी दे सकते हैं। 

शनि को मनाने का एक ही तरीका है, काम करें, धैर्य रखें। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और धन बढ़ता भी रहेगा, लेकिन घर के रिनोवेशन या गाड़ी की मरम्मत या गैर ज़रूरी चीजों की खरीदारी पर आप बहुत पैसा खर्च कर सकते हैं।

लव मैटर्स के मामले में भविष्यफल 2024 आपको संकेत दे रहा है कि मई के बाद का समय आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। आपके प्रिय के साथ जो मतभेद चल रहे थे, वह दूर होंगे। जो लोग सिंगल हैं, वह किसी रिलेशनशिप में भी आ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

कर्क राशि के सभी लोग इस पूरे साल को और अच्छा बनाने के लिए कुछ ये उपाय आज़मा सकते हैं।

vama puja

1- समय-समय पर शनिदेव की पूजा करवाते रहें, इससे मन का अनावश्यक डर और भ्रम दूर होगा। 

2- आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए गुरु ग्रह शांति, विष्णु या लक्ष्मी यज्ञ में भाग लें।

3- कुंडली के किसी दोष के समाधान के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से जरूर बात करें।

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आप वामा ऐप डाउनलोड कर उनसे बात कर सकते हैं। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

ये भी पढ़ें- वार्षिक राशिफल 2024, Rashifal 2024 | Yearly Horoscope

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं