Weekly Horoscope, 31 March to 6 April 2024: यह सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें, 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

आइए, VAMA के इस साप्ताहिक राशिफल में जानें, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह (31 मार्च से 6 अप्रैल, 2024) कैसा रहेगा..

Saptahik Rashifal (31 March to 6 April, 2024): साप्ताहिक राशिफल पूरे सप्ताह में घटित होने वाले घटनाओं का भविष्यफल होता है। इसे पूरे सप्ताह ग्रहों की चाल को ध्यान में रखकर साप्ताहिक राशिफल का आकलन किया जाता है। ऐसे में VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं।

इस साप्ताहिक राशिफल  (Weekly Horoscope) में 31 मार्च से 6 अप्रैल, 2024 तक घटित होने वाले शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

तो आइए, VAMA के इस साप्ताहिक राशिफल में जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह (31 मार्च से 6 अप्रैल, 2024) कैसा रहेगा..

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत नीच के चंद्रमा से होने वाली है। सप्ताह की शुरुआत आपको थोड़ा सा चिंतित रख सकती है। घर में सुख का अभाव पैदा कर सकती है, इसीलिए अधिक चिंता छोड़कर कार्य पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के अंत में आपको शेयर मार्केट से बहुत अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। धैर्य रखें एवं योजनाओं को क्रियान्वित करने का प्रयास करें। अचानक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो कष्टकारी और थकान देने वाली होगी। इस सप्ताह आपकी वाणी की मधुरता लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी, इसीलिए चिंता किए बिना सभी कार्य ध्यान पूर्वक करते रहें।

वृष राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अधिक अनुकूल फल लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आपके लिए रोजगार में उन्नति के अवसर बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत हल्की हो सकती है, परंतु सप्ताह का अंत बहुत अच्छा होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकते हैं, इसीलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका मन भी विचलित हो सकता है, एकाग्रता बनाए रखें। यदि आप वाणिज्य के व्यापार में जुड़े हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छा समय होने वाला है। आपकी संतान के लिए यह समय अधिक अनुकूल फल लेकर नहीं आया है। इस समय में विद्यार्थियों को परीक्षाओं का परिणाम अनुकूल न मिलने से मन दुखी हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके कर्म भाव में स्थित ग्रह आपको उन्नति की ओर लेकर जाएंगे। जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे थे, उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप किसी को पैसा देते हैं, तो सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूल नहीं है। सप्ताह के अंत में आपको अधिक लाभ प्राप्त होंगे। सप्ताह का अंत आपके भाग्य उदय का समय हो सकता है। इस समय में आप घर में कोई नया वाहन या घर में ऐश्वर्या की वस्तु भी ला सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत, राशि के स्वामी नीचे के होने से हो रही है, इसीलिए सप्ताह के पहले दो दिन आपके मन को विचलित रखेंगे। जो लोग बीपी की बीमारी से परेशान थे, उनके लिए संभलने का समय है। खानपान का ध्यान रखें। यदि आप जमीन या माइनिंग से जुड़े किसी काम में हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा होने वाला है। आपको किसी खनिज पदार्थ के मिलने की संभावना है। आपके भाग्य में उच्च के शुक्र, राहु और सूर्य के साथ हैं, जो आपके भाग्य में मिलने वाली उन्नति को बाधित करते हैं। इसीलिए विचलित ना हो समय को शांति से बिताएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आ रहा है। आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है परंतु व्यापार करने वाले लोग उत्साहित रहेंगे। सप्ताह का अंत आपके लिए उन्नति देने वाला सिद्ध होगा। यदि आप बिजनेस में पैसा इन्वेस्ट करने के लिए किसी इन्वेस्टर की तलाश कर रहे थे, तो यह सप्ताह का अंत आपके लिए शुभ होने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी अपरिचित का सहयोग मिलने वाला है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले इस सप्ताह उलझे-उलझे रहेंगे। आपके भाई बहनों का कोई कार्य अधूरा रहने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। परंतु सप्ताह का मध्य और अंत आते-आते आपके लिए खुशी और उल्लास का समय होने वाला है। इस समय में आपके शत्रु भी आपके सामने सर झुका कर चलेंगे, परंतु आपका जीवन साथी आपके साथ कुछ विवाद कर सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को काबू में रखें, नहीं तो घर में क्लेश हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कार्य क्षेत्र में विवाद के साथ शुरू हो सकती है, इसी लिए शांत रहें। आपकी संतान का परिणाम आपको खुश कर देगा। आपके शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। यदि जमीन जाय्दाद से जुड़ा कोई केस चल रहा था, तो उसके समाप्त होने का समय है। आपका जीवन साथी आपका पूरा सहयोग करेगा। जो लोग घर में नन्हे  मेहमान की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके घर में खुशी का माहौल बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। लग्न में नीचे के चंद्रमा आपके मन को दुखी कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा आपको ऐसा लगेगा, परंतु सप्ताह के दूसरे तीसरे दिन आपको लगने लगेगा, कि सब सामान्य है। अब आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ने लगेगा। आपकी संतान का सपना पूरा होते देख आपको खुशी होगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शत्रु आपके साथ इज्जत से पेश आएंगे, जो आपके लिए गर्व का विषय होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत वय भाव में नीचे के चंद्रमा से हो रही है, जो आपके कष्टों का अंत होता दिखा रहे हैं। सप्ताह के मध्य और अंत आते-आते आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आपके घर में ऐश्वर्य से जुड़े नए साधन ला सकते हैं। आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं। यदि घर में किसी भाई बहन के किसी रिजल्ट की प्रतीक्षा थी, तो उनका रिजल्ट आपको खुशी देने वाला होगा। संतान उन्नति प्राप्त करेगी। जो युवा विवाह की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए अभी समय लगने वाला है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत आर्थिक नुकसान से होने वाली है। परंतु सप्ताह का मध्य और अंत आते-आते आपका नुकसान लाभ में बदल जाएगा, इसलिए चिंता ना करें। आपके घर में उत्सव का माहौल बनेगा। घर के किसी सदस्य की दूर की यात्रा हो सकती है। आपको भी अचानक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपको थकाने वाली होगी। अपनी ऊर्जा का स्तर गिरने ना दें। सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आया है।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह श्रेष्ठ रहने वाला है। इस सप्ताह अपने मनोबल को कमजोर न होने दें। अपने आलस को दूर रखें, जिससे आपकी प्रगति में आने वाली बाधा दूर हो सके। आपके शत्रु सप्ताह की शुरुआत से ही कमजोर रहेंगे। यदि घर में कोई नया सामान लेकर आने की योजना है, तो सप्ताह के अंत में वह सफल होगी। यदि आपको हाय डायबिटीज की समस्या है, तो स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत बच्चों की चिंता से शुरू होगी, परंतु सप्ताह का मध्य व अंत आते आते सभी चिंताओं का निवारण हो जाएगा। अचानक दूर किया का योग बन सकता है। आपकी मधुर वाणी लोगों को आकर्षित करेगी। आपके लग्न में उच्च के शुक्र राहु के साथ गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण आपके मन में नई उमंगे जन्म लेंगी, परंतु समय अधिक अनुकूल नहीं है, इसीलिए इच्छाओं पर काबू रखें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।