Weekly Horoscope (3 to 9 March, 2024): पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल

आइए, VAMA के इस साप्ताहिक राशिफल में जानें, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह (3 मार्च से 9 मार्च, 2024) कैसा रहेगा..

Saptahik Rashifal (3 March to 9 march, 2024): साप्ताहिक राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में सप्ताहभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

तो आइए, VAMA के इस साप्ताहिक राशिफल में जानतें हैं, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह (3 मार्च से 9 मार्च, 2024) कैसा रहेगा..

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

मेष राशि

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह मेष राशि वालों को कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। कुछ लोग नए पद पर ज्वाइन करेंगे। परिवार में कई ऐसी बात होगी जिससे मन प्रसन्नचित रहेगा। इस सप्ताह आपको शेयर मार्केट से शुरू में तो नुकसान होगा लेकिन वृहस्पतिवार से आपकी जो धन हानि हुई है वह तो वापस आयेगी ही और धन लाभ भी होगा। लव लाइफ में बातचीत अच्छी होती रहेगी और सप्ताह के अंत में एक सुखद मुलाकात होगी। ध्यान रखिएगा आपको किसी पर गुस्सा होना भरी पड़ेगा क्योंकि विवाद लम्बा हो सकता पुलिस और कचेहरी तक बात चली जायेगी। अनावश्यक कार्य न करें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, यही सफल जीवन का रहस्य है। कुछ लोग मौसम के बदलाव के कारण सर्द गर्म बुखार से पीड़ित रहेंगे। 

वृष राशि

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह वृष राशि वाले अपने कार्य स्थल पर कुछ जरूरी बदलाव करेंगे। अपने सहकर्मियों के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। व्यापार में प्रगति करने के लिए किसी जानकार से सलाह लेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से आप अपने को आनंदित महसूस करेंगे साथ में आपका स्ट्रेस भी हल्का हो जायेगा। पत्नी के घरेलू कार्य में उनकी मदद भी करेंगे। धन आगमन के कई रास्ते बनेंगे इसमें आपका चैनल सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी अहम भूमिका निभाएगा। इस सप्ताह आप देखेंगे की कैसे बातचीत करते दोस्ती निभाते महिला मित्र से प्यार की बातें होने लगेंगी। स्वास्थ्य के प्रति आपकी सतर्कता आपको स्वस्थ रखेगी। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह मिथुन राशि वाले अपने कार्य के प्रति सजग रहेंगे और लक्ष्य प्राप्ति के लिए सही रणनीति का प्रयोग करेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में परिवार सहित जायेंगे। रिश्तेदार और पारिवारिक सदस्यों के साथ मुलाकात स्नेह और सम्बन्ध को बढ़ाएगी। आपको निवेश करते समय सभी दिशा निर्देश को पढ़ना चाहिए या एजेंट से पूछना चाहिए नहीं तो नुकसान संभव है खासकर तब जब आप ज्यादा ब्याज की लालच में निवेश करेंगे। इस सप्ताह आप प्रेमी के साथ ज्यादा समय गुजारेंगे या कहीं की छोटी यात्रा भी दोनों साथ में करेंगे। इस सप्ताह आशावाद एवं निराशावाद की पराकाष्ठा का अनुभव करेंगे। किसी समस्याग्रस्त स्थिति में आपको दिल से ज्यादा दिमाग की जरूरत पड़ेगी। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कर्क राशि

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह कर्क राशि वालों को अपने कार्य स्थल पर महिला सहकर्मी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपनी मेहनत से व्यापार में सफलता अर्जित करेंगे। आप पत्नी की सराहना करेंगे तो इससे वैवाहिक बंधन मजबूत होगा साथ ही पारिवारिक माहौल काफी अच्छा रहेगा। अनुशासन के लिए बच्चों के साथ समय बिताना उनके पढ़ाई संबंधित प्रश्न पूछना पाठ्यक्रम की जानकारी लेना बहुत जरूरी होगा। इस सप्ताह व्यय ज्यादा रहने के कारण परेशान रहेंगे आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया का हाल रहने वाला है। लव लाइफ में आप अंततः अपने लवमेट से सच्ची भावनाएँ व्यक्त करने में सफल होंगे। ख़ास तौर पर आप छोटे-मोटे मुद्दों पर बहस करने से बचें। माता का स्वास्थ्य खराब चल रहा है किसी डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। 

सिंह राशि

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह सिंह राशि वालों का व्यापार बहुत अच्छा रहने वाला है प्रगति हासिल करेंगे और नए ग्राहक के आने से धन वृद्धि होगी। दैनिक आय को बढ़ाने के लिए आप कुछ पार्ट टाइम काम करने के बारे में सोच सकते हैं। इस सप्ताह किसी रिश्तेदार के साथ बातचीत करने से आपको निराशा महसूस होगी। छोटे भाई को समझाने से भी कोई बात नहीं बनेगी संगति खराब हो गई है। आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा सप्ताह के अंत में कहीं से धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ निजी समस्याओं पर चर्चा करने से समाधान ढूंढने में मदद मिलेगी। आपका मन सकारात्मक भावनाओं के प्रति ग्रहणशील रहेगा। पढ़ाई करने वाले छात्र के लिए महत्वपूर्ण सप्ताह रहने वाला है। नशे की आदत पर लगाम लगाइए नहीं तो स्वास्थ्य खराब होने वाला है। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कन्या राशि

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह कन्या राशि वाले अपने सहकर्मियों को उनके कार्य को कैसे किया जाय इसके लिए प्रेरित करने की पूरी कोशिश करेंगे। जॉब में परिवर्तन करने का मूड बना सकते हैं ऐसा संकेत मिल रहा है। परिवार में पत्नी और मां के साथ सामंजस्य बैठाने के चक्कर में कुछ ऐसा बोल देंगे की दोनो नाराज हो जायेंगी। आप लिखने की आदत को और आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। आप आर्थिक सुधार करने के लिए अपने व्यापार को दूसरे शहर या शहर में ही किसी दूसरी जगह में प्रारंभ कर सकते हैं। किसी कारण से लोन के लिए अप्लाई किए हैं इसी सप्ताह रुपया आएगा। इस सप्ताह आप ज्यादा मोबाइल पर ही बात करेंगे क्योंकि प्रेमी से मुलाकात का समय नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आप बातचीत करते समय यह अवश्य ध्यान रखिएगा कि बड़ों का सम्मान बहुत जरूरी है। इस सप्ताह आप सामाजिक कार्य में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेंगे। 

तुला राशि

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह तुला राशि वाले कार्यक्षेत्र में शुरू में तो काफी परेशानी का सामना करेंगे लेकिन बुधवार के बाद सब कुछ ठीक हो जायेगा। जल क्षेत्र में काम करने वाले इंजीनियर अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह परिवार में छोटे भाई की सफलता से सभी लोग प्रसन्न होंगे। आप इनकम टैक्स सेविंग स्कीम में रुपया का निवेश करेंगे। धार्मिक संस्था को भी एक चेक देने का प्लान बना रहे हैं। ज्यादा उम्र हो जाने पर आपको किसी महिला के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए चरित्र सुधारने का प्रयास करना चाहिए नहीं तो सम्मान की क्षति होगी। इस सप्ताह व्यस्तता में समय पर न सो पाने के कारण आपके अंदर आलस्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि मंगलवार को किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं ध्यान रखिएगा। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को अपनी टीम के साथ मीटिंग करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको समझदारीपूर्ण निर्णय लेने के लिए माता-पिता के मार्गदर्शन की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ेगी। इस सप्ताह आप देखेंगे की आपका रुपया कहीं फंस जायेगा जिस कारण आपको किसी से कर्ज या लोन लेना पड़ेगा आर्थिक स्तिथि को ठीक करने के लिए। लव लाइफ में आपका लवमेट किसी बात से परेशान है इस सप्ताह आपको उसकी भावनात्मक मदद करनी पड़ेगी। आपको किसी भी कीमत पर तनाव और चिंता से बचना चाहिए। आपमें दूसरों से आगे रहने की शक्ति का भाव विजय दिलाएगा और आपको सफल भी करेगा। दांत की पीड़ा आपको सप्ताह के अंत में परेशान करेगी ध्यान रखिएगा। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

धनु राशि

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह धनु राशि वालों को अपने व्यापार में प्रगति करने के लिए अपने सहकर्मियों को प्रशिक्षण देना पड़ेगा। आप अपने रिश्तेदारों के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे। इस सप्ताह वित्तीय स्थिति बेहतर होने के प्रबल संयोग बन रहे हैं। समय पर किए गए प्रयास आपके प्रेम जीवन में कुछ विशेष पल लायेंगे जिससे समय के साथ मधुरता बढ़ती जाएगी। इस सप्ताह आपकी काउंसलिंग से कई लोगों को फायदा मिलेगा। आपका समय बहुत अनुकूल है आप जो भी करना चाहें कर सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को निश्चित सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य काफी दिनों से ठंड के कारण खराब चल रहा था लेकिन इस सप्ताह बिलकुल ठीक हो जाएंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। 

मकर राशि

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह मकर राशि वालों को अपने कार्य क्षेत्र में अनावश्यक बहस नहीं करनी है। उच्च अधिकारियों की बातों को मानने से आपकी प्रगति होगी। समय रहते किसी समस्या का हल न कर पाने के कारण घर में कई प्रकार के तनावों को उत्पन्न कर सकता है। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में समय पर प्रयास लाभ दिलाएगा। आपका पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा। अपने लव पार्टनर को बेवकूफ बनाना आपके रिश्ते को खराब कर देगा और अलगाव हो जायेगा। आपका आकर्षक व्यवहार ध्यान आकर्षित करेगा। आप व्यक्तिगत स्तर पर कड़ी मेहनत से उपलब्धियां हासिल करेंगे। इस सप्ताह आप किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम में जाकर नामचीन राजनेताओं से मिलेंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण करने से आप बहुत से काम को बना लेंगे। 

कुंभ राशि

कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह कुंभ राशि वाले अपने व्यवसाय में कर्मचारियों को सहयोगात्मक माहौल प्रदान करने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह आपका आज्ञाकारी, विनम्र और न मांग करने वाला व्यवहार परिवार के लिए काफी मददगार साबित होगा। आप अपनी कम्पनी की वृद्धि के लिए मार्केट से रुपया ले सकते हैं या कोई विशेष निवेश नीति को मार्केट में ला सकते हैं। प्रेम पथ पर आनंद का समय रहने वाला है आप सप्ताह में लगभग रोज मुलाकात करेंगे प्रेमी से ऐसा दिख रहा है। इस सप्ताह आपको अपने सम्मान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, कोई ऐसा कृत्य न हो जिससे सम्मान की हानि हो। मित्रों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट बुधवार तक रहेगा उसके बाद आपको आराम मिल जायेगा। 

मीन राशि

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह मीन राशि वाले कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। व्यावसायिक समस्याओं से निपटने के लिए नए-नए तरीके आजमाएंगे। इस सप्ताह छोटे भाई या बहन के लिए उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश ख़त्म होने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। रियल एस्टेट से लाभ मिलता दिख रहा है, आपकी कोई प्रॉपर्टी अच्छा कमीशन दिलाएगी। शुरुआती सप्ताह में आपको शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट से लाभ मिलता दिख रहा है लेकिन ज्यादा लालच के चक्कर में लाभ नही ले पाएंगे। आपका जिससे प्रेम चल रहा है उसकी राजनीतिक पहुंच बहुत बड़ी है इसका फायदा आपको भी मिलेगा। इस सप्ताह प्रेमिका का सहयोग आपके कई काम बना देगा। इस सप्ताह थोड़ी समस्या आयेगी लेकिन खत्म होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। शनिवार को दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं


ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।