Weekly Horoscope (10 to 16 March, 2024): पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल

आइए, VAMA के इस साप्ताहिक राशिफल में जानें, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह (10 मार्च से 16 मार्च, 2024) कैसा रहेगा..

Saptahik Rashifal (10 March to 16 march, 2024): साप्ताहिक राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में सप्ताहभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

तो आइए, VAMA के इस साप्ताहिक राशिफल में जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह (10 मार्च से 16 मार्च, 2024) कैसा रहेगा..

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आया है। इस सप्ताह की शुरुवात धन प्राप्ति से होने वाली है। सप्ताह के मध्य में धन का खर्च बढ़ेगा, परंतु सप्ताह अंत लग्न में गजकेसरी योग का निर्माण कर रहा है, जो आपको बहुत शुभ फल देगा। इस सप्ताह आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा करने का योग बनेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। संतान की कामना कर रहे लोगों की इच्छा पूरी होंगी। विद्यार्थियों के जीवन में उन्नति के अवसर आएंगे। परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। जिन लोगों को आंख या दांत की अधिक समस्या चली आ रही है, उनका रोग शान्त होगा।

सोशल

समाज में आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। मान सम्मान बढ़ेगा नए रिश्ते बनेंगे।

परिवार

घर में अतिथि के आने की संभावना बनेगी। घर में बच्चों की किलकारी गूंजेंगी।

शारीरिक

आपके लिए यह सप्ताह शारीरिक रूप से ऊर्जा से भरा रहेगा। अपनी उर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें।

करियर

कार्य क्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे रोजगार के अवसर मिलेंगे। जो लोग घर से दूर जाकर व्यापार या रोजगार करने की सोच रहे हैं, उनका कार्य पूरा होगा।

उपाय

इस सप्ताह आपको विष्णु भगवान जी की पूजा करना और हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ फल देगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग –  लाल और पीला

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल 

वृषभ राशि वालों के लिए दूर की यात्रा का योग बनेगा। इस सप्ताह आपको धन आगमन के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। भाग्य आपका प्रबल साथ देगा। जो युवा सेना में रोजगार के अवसर ढूंढ रहे हैं, उनकी मनोकामना पूरी होगी। यदि आप संतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो आपको संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर में संतान की किलकारी गूंजेंगी।

सोशल

इस सप्ताह आपको किसी ऐसे व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा जो समाज में बहुत प्रतिष्ठित व्यक्ति है, इस से आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा।

परिवार

आपके परिवार में किसी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। परिवार के साथ मिलकर समय बिताएं। यदि घर से बाहर खाना खाने का कार्यक्रम है तो उसे टाल दें।

शारीरिक

आपके लिए शारीरिक सुख का अनुभव करने का समय है। आपके मन में चंचलता के भाव भरे रहेंगे। सप्ताह अंत में  स्वभाव में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

करियर

सप्ताह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु सप्ताह अंत आते-आते सब चुनौतियां समाप्त हो जाएंगी।

उपाय

इस सप्ताह भूखे गरीब लोगों को भोजन करवाएं, धन लाभ होगा

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – भूरा

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्य क्षेत्र में कुछ बाधा आ सकती हैं। आपकी चंचलता कार्य क्षेत्र में सभी को आपके साथ जोड़े रखेगी। सप्ताह अंत तक आप वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य क्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो सकती है। आपके घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। परिवार में किसी उत्सव के होने की संभावना है। घर से कोई सदस्य विदेश यात्रा के लिए जा सकता है। यदि कोई भूमि के व्यापार में जुड़ा है, तो उसे भी धन लाभ होने के योग बनते हैं।

सोशल

इस सप्ताह विशेष रूप से आपके लिए वाणी पर नियंत्रण रखने का समय है। कार्यक्षेत्र में किसी व्यापारी की मदद मिलेगी।

परिवार

आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आपके पिता के छोटे भाई को शारीरिक कष्ट हो सकता है। घर के युवाओं के लिए यह समय कष्टकारी हो सकता है।

शारीरिक

इस सप्ताह आपको किसी तरह का चमड़ी से जुड़ा रोग उभर सकता है। जो लोग बाहर का खाना अधिक खाते हैं, उन्हें खाने पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा शारीरिक कष्ट अधिक हो सकते हैं।

करियर

इस सप्ताह करियर के लिए अच्छे योग बनते हैं। जो लोग किसी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके सकारात्मक परिमाण आने का योग बनता । जो युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए उत्तम समय है।

उपाय

इस सप्ताह पीली वस्तुओं से विष्णु भगवान का पूजन करें।  पीली वस्तुओं का दान करें।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – हरा

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही उत्तम साबित होगा। इस सप्ताह आपके कार्य क्षेत्र में गजकेसरी योग का निर्माण होने वाला है, जो आपकी उन्नति के रास्ते खोलने वाला है। जो युवा रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए रोजगार के अवसर बनेंगे। आपका भाग्य प्रबल रूप से आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बोलने से पहले सोच समझ कर बोले, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। शारीरिक कष्ट हो सकता है। पांव की चोट से सावधान रहें। सप्ताह अंत आते आते आपके अंदर चंचलता के भाव पैदा होंगे।

सोशल

इस सप्ताह आपको सबका साथ मिलेगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो बोलने में थोड़ा अटकता होगा, परंतु वह बहुत प्रसिद्ध व्यक्ति हो सकता है, उस से आपको सामाजिक लाभ प्राप्त होगा।

परिवार

इस सप्ताह आपके घर में उत्सव का योग बनेगा। परिवार में चले आ रहे कलेश का निवारण होगा। घर में शांति बनी रहेगी।

शारीरिक

इस सप्ताह आपको निश्चिंत रहने की आवश्यकता है, किसी तरह की चिंता ना लें, सप्ताह के अंत तक चिताओं के सभी कारणों का निवारण होगा।

करियर

जो युवा रोजगार के अवसर ढूंढ रहे हैं, उन्हें रोजगार की प्राप्ति होगी। यदि आप पहले से रोजगार में हैं, तो आपकी उन्नति के योग बनेंगे। सप्ताह अंत आते आते आपके लिए भाग्य अनुकूल फल लेकर आएगा।

उपाय

सफेद वस्तुओं का दान गरीब लोगों को दें। मछलियों को कच्चे चावल खिलाएं।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – नीला

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। इस सप्ताह आपके सभी शत्रु परास्त रहेंगे। आपको उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिना बात के जीवनसाथी से झगड़ा ना करें इस सप्ताह आपके घर में किसी नए अतिथि के आने का योग बनता है। जो लोग विदेश से जुड़े कार्य में लगे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे, जिनके जीवन में जीवनसाथी की प्रतीक्षा चल रही थी, उन्हें अभी प्रतीक्षा करनी होगी। नया रोजगार शुरू करने के लिए अनुकूल समय है।

सोशल

इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। आपके मन की कल्पना के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। बोस आपसे खुश रहेंगे।

परिवार

आपके परिवार में यदि किसी को कोई बीमारी लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो  बीमारी के समाप्त होने का समय है। जो लोग चमड़ी की बीमारी से परेशान है, उनका रोग और बिगाड़ सकता है।

शारीरिक

आपके लिए शारीरिक रूप से उन्नति का अवसर बनेगा, आलस्य को त्याग कर व्यायाम पर ध्यान दें। अलस आपका शत्रु साबित हो सकता है। वाहन ध्यानपूर्वक चलाएं। छोटी-मोटी दुर्घटना के योग बनते हैं।

करियर

युवाओं के लिए यह सप्ताह कुछ अधिक खास नहीं होने वाला है। परंतु सप्ताह के अंत में युवाओं को नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग सरकारी रोजगार में हैं, उनके पदोन्नति के योग बनते हैं। यदि आप अपना व्यवसाय करना चाहते हैं, तो पार्टनरशिप में करें।

उपाय

इस सप्ताह सूर्य भगवान की उपासना करें। गाय के देशी घी से सूर्य भगवान का अभिषेक करें।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – हल्का लाल

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल फल देने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आपके शत्रु आपसे परास्त रहेंगे। हर क्षेत्र में उन्नति होगी। यदि आप रोजगार में परिवर्तन करना चाह रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छे अवसर बनेंगे। यदि आप संतान के किसी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परंतु सप्ताह अंत आते-आते आपके जीवन साथी से आपका विवाद हो सकता है। जो लोग नए जीवनसाथी की तलाश में है, उन्हें उनका जीवनसाथी मिलने में विलम्ब हो सकता है।

सोशल

आपका हठ योग और कार्य को पूर्ण करने की आदत उन्नति प्रदान करेगी। यदि इस समय में आप कोई नया कार्य शुरू कर रहे हैं, तो आपकी जिंदगी आपको सफलता देगी।

परिवार

इस सप्ताह आपके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा, परंतु सप्ताह अंत आते-आते जीवन साथी से मन-मुटाव हो सकता है। समय घर वालों के साथ बिताए, घर में शांति बनी रहेगी।

शारीरिक

इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। सप्ताह का मध्य में उदासी आ सकती है, साथ ही सप्ताह अंत आते-आते, छींक जुकाम जैसी समस्या आपको ग्रसित कर सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

करियर

अगर आप नए रोजगार की तलाश में हैं, तो यह समय आपकी तलाश को पूरा करेगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप किसी के साथ मिलकर कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आपको सफलता मिलेगी।

उपाय

इस सप्ताह आपके लिए चीटियों को आटा खिलाना या अन्य कोई वस्तु खिलाना शुभ फल देगा। ऐसा करने से आपके भाग्य में आ रही रुकावट दूर होगी।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – क्रीम

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। यदि आप कोर्ट कचहरी के कार्य में उलझे हैं, तो इस सप्ताह आपके कार्य पूरे होंगे। यदि कोई शत्रु आपको परेशान कर रहा था, तो इस सप्ताह आपको शत्रु से भी लाभ होगा। संतान होने की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को संतान की प्राप्ति होगी। विद्याथियों को परीक्षा में आशा के अनुरूप शुभ फल प्राप्त नहीं होंगे। जिन लोगों का जीवनसाथी नाराज चल रहा था, सप्ताह अंत तक वह भी अनुकूल हो जायेगा।

सोशल

सामाजिक रूप से आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नए संबंध जुड़ेंगे। ऐसा व्यक्ति मिलेगा जो आपको काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करवा सकता है।

परिवार

आपके परिवार में चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे। यदि किसी संबंधी से कोई विवाद चल रहा था, तो उसके समाप्त होने का समय है। परिवार में खुशहाली आएगी। घर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। कोई उत्सव होने की संभावना है। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

शारीरिक

इस सप्ताह शरीर की ऊर्जा बनी रहेगी। आपको सप्ताह मध्य आते-आते कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है। सप्ताह अंत में बुखार जुकाम जैसी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

करियर

जो लोग शेयर मार्किट से जुड़े हैं, उन्हें लाभ होगा। यदि आप जमीन से जुड़े व्यवसाय में जुड़े हैं, तो इस सप्ताह सावधान रहकर कार्य करें, नुकसान हो सकता है।

उपाय

इस सप्ताह आपको हरी वस्तु किन्नरों को भेंट करनी चाहिए, भाग्य उदय होगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – संतरी

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आएगा। इस सप्ताह में आपके शत्रु सामने नहीं टिक पाएंगे। शेयर मार्किट से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग भी बनेंगे। आकस्मिक दूर की यात्रा भी हो सकती है। संतान सुख में बाधा आ सकती हैं। बच्चों की परीक्षा का परिणाम अनुकूल न होने से मानसिक चिंता हो सकती हैं। सप्ताह अंत आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है।

सोशल

यह सप्ताह पराक्रम बढाने वाला रहेगा। इस सप्ताह में आपके ननिहाल पक्ष के गांव      ( शहर ) का कोई व्यक्ति आपके लिए सहयोगी सिद्ध होगा, जिसके कारण सामाजिक मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

परिवार

इस सप्ताह आपके परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। जिन्हें संतान के परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा थी, अच्छे परिणाम मिलने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा। संतान  गोद लेना चाहते हैं तो अच्छा समय है। सप्ताह के मध्य परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा।

शारीरिक

यह सप्ताह ऊर्जा भरा रहने वाला है। इस सप्ताह में आपका पराक्रम आपकी प्रतिष्ठा को बढाएगा। आपका शारीरिक बल दूसरों को आकर्षित करेगा। शारीरिक स्थिति मजबूत होगी।

करियर

यह सप्ताह रोजगार की तलाश करने वालों के लिए बहुत अच्छा साबित होने वाला है। इस सप्ताह में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं की तलाश समाप्त होगी। यदि आप निजी व्यवसाय में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो यह अनुकूल समय है। व्यापार की वृद्धि के लिए अनुकूल समय है।

उपाय

सुंदरकांड का पाठ करना शुभ फल देगा। जिससे आपके रुके कार्य सुचारू रूप से चलने लगेंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – जामुनी

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा सिद्ध होगा। धनु राशि वालों को इस सप्ताह अच्छी सूचना  सुनने को मिलेंगी। कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। घर में उत्सवों का माहौल बना रहेगा। घर में सुख शांति आएगी। अचानक परिवार के साथ दूर की यात्रा करने का योग बनेगा। संतान की तरफ से भी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे।

सोशल

इस सप्ताह आपके पराक्रम में विशेष वृद्धि होगी। महिलाओं को पुरुष और पुरुषों को किसी महिला से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

परिवार

इस सप्ताह आपके परिवार में किसी के विदेश जाने की सूचना आपको प्रसन्न करेगी। घर में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। भाइयों के घर में खुशी के समाचार आपके मन को प्रसन्न रखेंगे।

शारीरिक

यह सप्ताह आपके शारीरिक सुख के लिए अनुकूल है। इस सप्ताह में आपके शरीर से जुड़ी हर समस्या का समाधान देखने को मिलेगा यदि आप पेट के किसी रोग से पीड़ित चल रहे थे, तो इस सप्ताह रोग समाप्त होने का समय है। सप्ताह का माध्यम आपको भरपूर ऊर्जा देगा।

करियर

इस सप्ताह यदि आप कोई रोजगार करने की सोच रहे हैं, तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। जो युवा नौकरी की तलाश में है, उन्हें सावधानी पूर्वक अपना कार्य करना होगा, अन्यथा आपकी वाणी के कारण आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ध्यान रखें।

उपाय

इस सप्ताह आपको किन्नरों को कोई वस्तु भेंट देनी चाहिए।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – ग्रे

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। आपके लग्न के स्वामी धन भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। आपके भाग्य का रुका हुआ धन आपको पुनः प्राप्त होगा। यदि आप कहीं दूर की यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं, तो इस सप्ताह यात्रा हो सकती है। संतान से जुड़ी अच्छी सूचना सप्ताह का मध्य आनंद मय कर देगी। घर में उत्सव खुशी का माहौल बनेगा। सप्ताह का अंत आते-आते घर में किसी का स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है।

सोशल

यह सप्ताह आपके सामाजिक जीवन में एक बदलाव लेकर आएगा। इस सप्ताह में आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी तरह का एलिगेशन आप पर आ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सोच समझ कर बोले। प्रयास करें लिखित रूप में यदि कार्य हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

परिवार

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक रूप से मिलकर काम करने का है। इस सप्ताह में परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा, परंतु माहौल बनाए रखने के लिए मिलजुलकर कार्य करें। परिवार के साथ भोजन करें। सप्ताह के मध्य और अंत परिवार में कलह का माहौल बन सकता है।

शारीरिक

इस सप्ताह आपका शारीरिक बल बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। आपकी शारीरिक योग्यताएं सराहनीय बताई जाएगी। लोग आपकी कद काठी की प्रशंसा करेंगे।

करियर

इस सप्ताह में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत अच्छा समय होगा। सप्ताह की शुरुआत निराश कर सकती है, परंतु सप्ताह का मध्य और अंत आपको संतोषजनक परिणाम देगा।

उपाय

इस सप्ताह में लोगों की मदद करना आपके लिए बेहद सुकून देने वाला सिद्ध होगा।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – सफ़ेद

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा फल लेकर आएगा। इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मन्दी के साथ हो सकती है। परंतु सप्ताह का मध्य और अंत आते-आते आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी। आपके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आपके परिवार में अचानक कोई खुशी आ सकती है। घर का कोई सदस्य घर से दूर की यात्रा करने के लिए जा सकता है। विद्यार्थियों को इस सप्ताह परीक्षा के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं है, उन्हें वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस समय प्रतिष्ठा पर कोई दाग आ सकता है। सावधान रहने की जरूरत है।

सोशल

यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए सामाजिक प्रतिष्ठा के रूप में बहुत अच्छा सिद्ध होगा। सप्ताह का मध्य और अंत आपके लिए विशेष रूप से पद प्रतिष्ठा प्राप्ति का समय लेकर आ रहा है।

परिवार

इस सप्ताह आपके घर में खुशियों की वर्षा होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की रोजगार लगने की सूचना, घर का माहौल खुशी भरा बना कर रखेगी।

शारीरिक

सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ा गुस्सा अधिक आ सकता है। जिससे शरीर में हलचल पैदा होगी। आपको सर दर्द होने की संभावना बनी रहेगी। परंतु सप्ताह का अंत धीरे-धीरे सब ठीक कर देगा। शांति बनाए रखें।

करियर

कुंभ राशि वालों के लिए रोजगार के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय रहने वाला है। यदि आप कोई नया रोजगार करना चाह रहे हैं, तो इस सप्ताह आपके कार्य में उन्नति होगी। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं, तो आपकी पदोन्नति का योग बना हुआ है। जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे थे, उन्हें रोजगार की प्राप्ति हो सकती है।

उपाय

इस सप्ताह शनिवार के दिन अपनी छाया दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ निरंतर करते रहें।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – काला

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए संभल कर रहने का समय है। लग्न में नीच के बुध गोचर कर रहे हैं, जो राहु के साथ है। इस कारण बुद्धि भ्रमित रहेगी। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा की युति आने से मानसिक स्थिति बिगड़ सकते हैं। आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा कार्य क्षेत्र में आपको हानि होने की संभावना है। व्यर्थ के खर्च करने से बचें।

सोशल

इस सप्ताह सामाजिक संबंधों में प्रतिष्ठा में किसी तरह का कलंक आने की संभावना है। इसीलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। लोगों से संबंध बनाते हुए ध्यान रखें। चुगली करने वाले लोगों से सावधान रहें।

परिवार

इस सप्ताह आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। परंतु सप्ताह के मध्य और अंत तक आते-आते आपके जीवन साथी से आपका कोई विवाद हो सकता है।[[पारिवारिक कारणों से मानसिक चिंता का सामना करना पड़ सकता है।

शारीरिक

यह सप्ताह शारीरिक रूप से आपके लिए सामान्य रहेगा। परंतु सप्ताह का मध्य और अंत आते-आते मानसिक चिंताएं आपको उदास और निराश कर सकती हैं। जिन लोगों को रक्तचाप के विकार हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। जो लोग डिप्रेशन के शिकार हैं, उन्हें भी विशेष रूप से स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

करियर

मीन राशि वालों के लिए कर्म क्षेत्र के स्वामी इस सप्ताह गज केसरी योग में आने वाले हैं। कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय

इस सप्ताह किन्नरों को कोई वस्तु भेंट करें। गायों को हरा चारा खिलाएं।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग –  पीला

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।