Kanya Rashifal 2024 | कन्या राशिफल 2024 | Virgo Horoscope 2024

कन्या राशि के लोगों के लिए साल की शुरुआत थोड़ी कमज़ोर होगी, लेकिन जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा, आपके लिए काफ़ी अच्छा समय आने लगेगा।

Virgo Yearly Horoscope 2024: कन्या पृथ्वी तत्व की राशि है और इस राशि के लोगों के विचार एक जगह पर नहीं टिकते हैं और राशिफल 2024 भी कन्या राशि के लिए कुछ ऐसा ही इशारा कर रहा है कि यह साल कई बार आपको उलझन में रखेगा। 

साल की शुरुआत थोड़ी कमज़ोर होगी, लेकिन जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा, आपके लिए काफ़ी अच्छा समय आने लगेगा। जनवरी से अप्रैल तक बृहस्पति आपके अष्टम भाव में रहेंगे।

इस दौरान आपका विश्वास ज्योतिष, तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियों में बढ़ेगा। वहीं अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी जैसे कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना या मोटापा बढ़ना, अचानक से डिप्रेशन में आना ऐसे लक्षण दिखाई देंगे, लेकिन घबराने की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यह केवल अप्रैल 2024 तक रहने वाला है। 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

जैसे ही बृहस्पति मई में अपना घर बदलेंगे, आपका भाग्य आपका साथ देगा। कई धार्मिक यात्राएँ भी आप कर पाएंगे। केतु और राहु इस पूरे साल आपके पहले और सातवें भाव में रहेंगे, इसलिए हर थोड़े दिन में आप अनजान डर या अकेलेपन का शिकार होने लगेंगे।

लाइफ पार्टनर के साथ थोड़े-थोड़े दिन में बहस होगी, लेकिन आपको बार-बार मतभेद भूलाकर फिर से रिश्ते को खूबसूरती से संवारना चाहिए। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

नौकरी करने वाले लोगों के लिए इस साल कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। गुस्से में आकर नौकरी ना छोड़ें। कई बार आपको लगेगा कि केवल आप काम कर रहे हैं और आपके साथ काम करने वाले आपका बिल्कुल भी साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि ऑफिस में आपकी बहस हो जाएं, इसलिए धैर्य से काम करें।

इस पूरे साल भाई-बहनों से आपको बहुत सहयोग मिल सकता है। हर कुछ दिनों में आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और आप कुछ नया करने का साहस भी जुटा लेंगे। बिजनेस करने वालों को एकदम से नया कुछ नहीं करना चाहिए। 

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। आप डॉक्टर की सलाह से काम करें। राशिफल 2024 के अनुसार, इस साल प्रेम जीवन में आपको सफलता मिल सकती है।

अप्रैल के बाद आप अपने पार्टनर के साथ काफी रोमांटिक समय बिता सकते हैं। सिंगल्स भी इस साल किसी रिलेशनशिप में आ सकते हैं। 

स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपको अप्रेल के बाद बृहस्पति का सपोर्ट मिलेगा और कुछ कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आपका रिजल्ट पॉजिटिव आ सकता है।

कन्या राशिफल 2024 आपको सलाह दे रहा है कि आप ज्यादा खर्च की आदत से इस साल बचें।

बड़ी प्रॉपर्टी बना सकते हैं, इसलिए कई विशेषज्ञों की सलाह से निवेश करें और सेहत के मामले में गंभीरता बनाए रखें।

vama puja

यह साल कई और मामलों में आपको सफलता दे सकता है, बस आपको कुछ आसान उपाय करने हैं, जैसे- 

1. राहु-केतु शांति पूजा करवाते रहें और भगवान शिव के रुद्राभिषेक में हर विशेष अवसर पर भाग लें।

2.विष्णु और लक्ष्मी पूजा से भाग्य को चमकाएं।

3.शनि शांति पूजा जरूर करवाएं।

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आप वामा ऐप डाउनलोड कर उनसे बात कर सकते हैं।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

ये भी पढ़ें- वार्षिक राशिफल 2024, Rashifal 2024 | Yearly Horoscope

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं