Varshik Rashifal 2025: सभी 12 राशियों के लिए वार्षिक राशिफल 2025, यहां पढ़ें

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी VAMA आपके लिए वार्षिक राशिफल 2025 (Varshik Rashifal 2025) लेकर आया है। आइए, यहां जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल 2025

Yearly Horoscope 2025: नववर्ष 2025 में चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के लोगों के लिए बड़ा परिवर्तन लेकर आने वाला है। जिसका प्रभाव आपके व्यापार, संतान, स्वास्थ्य, करियर और लव पार्टनर पर विशेष रुप से पड़ने वाला है। 

आप सबके लिए वर्ष 2025 मंगलमय हो, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ VAMA लेकर आया है वार्षिक राशिफल 2025 (Varshik Rashifal 2025)

तो आइए, जानते हैं सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2025 (Yearly Horoscope 2025)…

Mesh rashifal 2025

मेष राशिफल 2025 | Mesh rashifal 2025

मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 बहुत ही खास रहने वाला है। इस वर्ष मेष राशि के लोगों के लिए करियर और रोजगार के क्षेत्र में कई अवसर मिलेंगे। वहीं स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।  

इस वर्ष मेष राशि वालों के शुरुआती महीने तो बहुत अच्छे रहेंगे। सभी कार्यों में सफलता व्यापार में प्रगति और अनेकों प्रकार से सफलताएं मिलेंगी। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

29 मार्च से शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ हो रही है यह साढ़ेसाती मेष राशि वालों के जीवन में भारी परेशानी उत्पन्न करेगी। कुटुंब में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न करायेगी। जिससे मानसिक रूप से बहुत परेशानी रहेगी। 

संपत्ति विवाद, पारिवारिक मुकदमे न्यायालय का चक्कर लगाना यह सब आपके जीवन में प्रारंभ हो जाएगा। व्यय में अधिकता एवं मानसिक व्यथा और बीमारी का कारक बनेगा। 

मेष राशि में 14 मई को गुरु का भी गोचर मिथुन राशि में होने से रोजगार में बदलाव या स्थानांतरण होगा। शरीर में किसी प्रकार की पीड़ा डायबिटीज का होना थायराइड का होना इन रोगों से जातक पीड़ित होंगे। 

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र को मनोनुकूल रिजल्ट नहीं मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को स्थानांतरण और पद अच्छा नहीं मिलेगा। विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को ना अच्छा स्कूल मिलेगा ना प्लेसमेंट ही अच्छा मिल पाएगा। 

जिनकी विवाह की बात चल रही है या विवाह तय हो गया है उनको शुरुआत के तीन महीना में विवाह कर लेना चाहिए नहीं तो विवाह में कोई ना कोई बाधा उत्पन्न हो जाएगी। जो विवाह तय हुआ है वह किसी कारण से कैंसिल भी हो जाएगा। 

30 मई को राहु और केतु का भी गोचर कुंभ राशि और सिंह राशि में हो रहा है इससे संतान की प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातक को बाधा उत्पन्न होगी। गर्भ में पल रहे बच्चों को कष्ट होगा। जिस कारण गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। पढ़ने वाले छात्रों के रिजल्ट प्रभावित होंगे प्रतियोगी परीक्षा में पास होने से कुछ लोग चूक जाएंगे। 

विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को बहुत ही अच्छा ऑफर मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बहुत ज्यादा निवेश भी अच्छा रिटर्न नहीं दिला पाएगा। शनि के साढ़ेसाती प्रारंभ होने के कारण कुछ लोग असाध्य रोग से पीड़ित हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में भी अलगाव की स्थिति बनाएगा। केतु आपके पंचम भाव में गोचर करेगा। इससे आपके लव पार्टनर से अलगांव होने के चांसेस बनेंगे। 

मेष राशि के लिए अशुभ मास:– जनवरी,अप्रैल, अगस्त, और नवंबर

vrishabh-rashifal-2025

वृषभ राशिफल 2025 |  Vrishabh rashifal 2025

वृष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 बहुत ही खास रहेगा। यह साल करियर, व्यापार और शिक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। 2025 में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। 

वृषभ राशि के जातक वर्ष 2025 की शुरुआत में संघर्षरत रहेंगे लेकिन यह संघर्ष ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा जल्दी ही बहुत सी चीज अच्छी हो जाएगी। 

धन-धान्य की वृद्धि होगी। करियर में प्रगति होगी। युवा वर्ग को सरकारी नौकरी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र अपने-अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता अर्जित करते हुए दिख रहे हैं। 

वृष राशि के जातकों को इस साल विदेश में भी करियर बनाने का मौका मिलेगा कई लोग अपने प्रोजेक्ट को पूर्ण करके नए प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। अनुसंधान क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को इस साल अप्रैल माह से प्रगति निश्चित मिलेगी। 

29 मार्च के बाद शनि ग्रह का शुभ गोचर एकादश भाव में होगा। शनि ग्रह में त्वरित परिणाम देने की शक्ति होती है इसलिए वृष राशि के जातकों को धन आगमन के अच्छे मार्ग बनेंगे। 

चली आ रही समस्त बीमारी का शमन होगा और उच्च अधिकार, उच्च पद और मजबूत जिम्मेदारी मिलने वाली है। जिनका विवाह नहीं हुआ उनकी शादी होगी और जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उनको संतान की प्राप्ति इस वर्ष होती हुई दिख रही है। 

शनि ग्रह वृष राशि के जातकों को समस्त सुख वैभव ऐश्वर्य देने में सक्षम है और इस वर्ष से शुरुआत हो जाएगी।

14 मई से गुरु ग्रह का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है। यह गोचर भी वृष राशि के लिए बहुत शुभ है। धन और सुख की प्राप्ति। परिवार में सुख शांति समृद्धि। बच्चों की शिक्षा दीक्षा अच्छी होती हुई दिख रही है। बच्चे अपने समस्त कार्य में सफल होंगे और माता-पिता का भी नाम रोशन करेंगे।

शत्रुओं की पराजय होगी और जिनका मुकदमा चल रहा है उसमें विजय मिलने वाली है। कुछ लोग धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। धार्मिक आयोजन करेंगे। ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देंगे। गरीबों की भी सहायता करेंगे।

30 मई के बाद राहु का गोचर कुंभ राशि में और केतु का गोचर सिंह राशि में हो रहा है यह परिवर्तन वृष राशि के लिए कुछ अगर परेशानी करेगा भी तो गुरु और शनि के प्रभाव इसके नकारात्मक प्रभाव को खत्म कर रहे हैं। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

राहु और केतु का नकारात्मक प्रभाव वृष राशि पर बहुत ज्यादा पड़ने वाला नहीं है। मई और जून के महीने में अगर कुछ बाधा उत्पन्न हो तो वृष राशि वालों को रुद्राभिषेक अवश्य करा लेना चाहिए। भगवान शिव को एक लोटा जल से प्रतिदिन अभिषेक करें समस्त संकट दूर हो जाएगा। 

वृषभ राशि के लिए अशुभ मास:– जनवरी, मई, जून, जुलाई और नवंबर

mithun-rashifal-2025

मिथुन राशिफल 2025 |  Mithun rashifal 2025 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की तीसरी राशि मिथुन है। इसके स्वामी बुध हैं। जिन्हें ग्रहों में राजकुमार की संज्ञा दी जाती है। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा। किन्तु करियर व्यापार की दृष्टि से यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। 

यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा। आप अपने कार्य को बहुत ही जिम्मेदारी के साथ करें। आपकी व्यवहारिकता आपके कार्यस्थल और सामाजिक स्तर पर बहुत काम आने वाली है। 

किसी भी एमएनसी कंपनी से जुड़े हुए लोगों को इस वर्ष यह सलाह है कि कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल हो तो नौकरी में परिवर्तन ना करें। नई जगह आपको एडजस्ट करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

सहकर्मी से बात नहीं बनेगी। बॉस से भी सामंजस्य बैठाने में काफी परेशानी आएगी। परिवार में आपको सलाह दी जाती की अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी से बात करते समय बहुत ज्यादा रिएक्ट ना करें। 

पारिवारिक सदस्यों से यह आशा न करें कि वह आपके अनुरूप ही कोई कार्य करेंगे। शादी योग्य हो गए युवाओं की शादी में आ रही बाधा दूर हो जाएगी और विवाह होगा। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को बहुत मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। 

व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े हुए जातक नया अनुबंध करेंगे। जिस व्यापार से घाटा हो रहा था उसको बंद कर देंगे और दूसरे व्यापार में निवेश करके नई शुरुआत करेंगे, जिसमे सफलता मिलेगी। लव लाइफ में परेशानी आएगी बहुत कुछ एडजस्ट करना पड़ेगा। 

लव पार्टनर अपनी बात मनवाने के लिए आप पर प्रेशर देंगे। आपको बहुत सूझबूझ के साथ निर्णय लेना है। संबंध में अलगाव की स्थिति भी बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें काफी जातकों को खून की कमी, दांतों में कष्ट, नेत्र रोग, हृदय रोग और उदर पीड़ा से परेशानी इस वर्ष होगी।

29 मार्च को शनि का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में हो रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी आ सकती है। थोड़ा विवाद बड़े तो एडजस्ट करने की कोशिश करें। 

आपको ज्योतिषीय सलाह यह है कि आप ज्यादा विचार ना करें अपने काम को करते रहें सफलता निश्चित मिलेगी। 

हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति अपना ज्यादा ख्याल रखें। जो स्वस्थ हैं वह भी नियमित जांच अपनी करा लें, हृदय रोग से संबंधित पीड़ा स्पष्ट रूप से दिख रही है। 

14 मई को गुरु का गोचर आपकी कुंडली में मिथुन राशि पर रहेगा। जैसा अभी तक आप परिस्थितियों को एडजस्ट कर रहे थे वैसे ही आपको अभी संभालना है लेकिन एक अच्छी बात रहेगी सकारात्मकता आपके विचारों में आ जाएगी। एक अलग एनर्जी का संचार आपके शरीर में होगा और आप परिस्थितियों को ज्यादा सहन करने की शक्ति महसूस करेंगे। 

इस वर्ष गुरु अतिचारी हैं, 18 अक्टूबर को गुरु मिथुन राशि से कर्क राशि में परिवर्तन करेंगे। 5 दिसंबर को पुनः मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह समय आपके लिए सबसे अच्छा रहने वाला है। 

इस समय में आपको धन और सुख की प्राप्ति होगी। इस समय कई लोगों को सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग है। इस समय में आ रहे परिणाम छात्रों के अनुकूल रहेंगे। आपको सम्मानित किया जाएगा। आपकी ख्याति फैलेगी। शत्रु भी आपसे पराजित होंगे। मंदिरों में आप दान करेंगे। धार्मिक पूजन पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी।

30 मई को राहु और केतु का गोचर होगा। आपकी राशि से केतु तीसरे भाव और राहु नवम भाव में रहेंगे। केतु आपके पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ कराएंगे। 

राहु आपको धार्मिक पूजन पाठ से थोड़ा विमुख करेंगे लेकिन धर्म से जुड़े रहें और धार्मिक पूजन पाठ करते रहें। अनुशासन में रहेंगे तो आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी।

मिथुन राशि के लिए अशुभ मास– जनवरी, फरवरी, जून और सितंबर

kark-rashifal-2025

कर्क राशिफल 2025 |  Kark rashifal 2025  

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की चौथी राशि कर्क है। इसके स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा को माता की संज्ञा दी गई है। माता से संबंध स्वास्थ्य और माता के सुख का विचार चंद्रमा से किया जाता है। कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा।

वर्ष की शुरुआत कर्क राशि वालों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है। बेहतर प्लेसमेंट मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई नौकरी के ऑफर स्पष्ट रूप से मिलने के योग बन रहे हैं। 

कर्क राशि के लिए गुरु का प्रभाव मई तक बहुत शुभकारक है। सामाजिक स्तर पर आपको सम्मान मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। 

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए कुछ नेताओं के जीवन कुछ उतार-चढ़ाव भी आएंगे। कोई पुरानी जांच इन नेताओं के विरोध में जा सकती है।  

राजनीतिक विरोधाभास के भी शिकार होते हुए दिख रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में भी अपेक्षाकृत मां स्थापित करने वाले हैं। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शिक्षा क्षेत्र, मेडिकल क्षेत्र, सैन्य क्षेत्र आदि विभागों में पद की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगायें। शुरुआत में प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ थोड़ी परेशानी जरूर रहेगी। 

मार्च से संबंध मधुर हो जाएंगे और कई प्रेमी युगल वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। मौसम के बदलाव का आपकी सेहत पर असर पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए सावधान रहे। 

29 मार्च से आपकी शनि की ढैय्या खत्म हो रही है। शनि की ढैय्या के कारण जो भी परेशानी चल रही थी सब समाप्त हो जाएगी। शनि आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेंगे। 

इस दिन से शनि मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि के कुप्रभाव से सावधान रहने की अभी भी आवश्यकता है। धन की प्राप्ति होगी लेकिन रेगुलर इनकम में थोड़ी बाधा आती रहेगी। ऐसे ही परिवार में कभी खुशी और कभी गम का माहौल बना रहेगा। 

भगवान बजरंगबली का पूजन पाठ आप सदैव करते रहें, सभी नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाएंगे।

14 मई से गुरु का गोचर आपकी राशि से बारहवें मिथुन राशि में हो रहा है। गुरु का शुभकारक प्रभाव अब तक जो था उसमें थोड़ी कमी आएगी। आपको सावधान रहना है, विश्वासपात्र लोग आपकी बुराई करेंगे। आपको कलंकित करने का प्रयास करेंगे। 

कुछ लोग विदेश की यात्रा करेंगे। विदेश में नौकरी का ऑफर मिलेगा। स्थान परिवर्तन होता हुआ दिख रहा है। कुछ लोग अपने नए मकान में भी प्रवेश करते हुए दिख रहे हैं। 

शादी योग्य कन्याओं का विवाह इस वर्ष होता हुआ दिख रहा है। अतिचारी गुरु 18 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक कर्क राशि में रहेंगे। जो आपकी राशि है, इसलिए विवाह होने में कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे।

30 मई से राहु और केतु का गोचर हो रहा है। आपकी राशि से केतु द्वितीय और राहु अष्टम भाव में रहेंगे। 

राहु और केतु की पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए आपको बाबा शिव की भक्ति करनी पड़ेगी। भोले बाबा आपकी समस्त संकट को दूर करेंगे। जो भी पीड़ा इन ग्रहों से उत्पन्न होती हुई दिख रही है उसमें बहुत आराम मिलेगा।

कर्क राशि के लिए अशुभ मास – फरवरी, मार्च, जुलाई और सितम्बर

singh-rashifal-2025

सिंह राशिफल 2025 |  Singh rashifal 2025 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की पांचवीं राशि सिंह है। इसके स्वामी सूर्य हैं। सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है। आत्मबल प्रबल होने में सूर्य की मुख्य भूमिका है। 

इस वर्ष सिंह राशि के जातक की शुरुआत सामान्य रहने वाली है। जैसे-जैसे महीनों की वृद्धि होगी वैसे-वैसे सिंह राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होती रहेगी। 

विदेश में जो फंसे हुए हैं या कार्यस्थल पर परेशान हैं उनकी सकुशल घर वापसी होगी। जिनके पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी उथल-पुथल चल रही है उसमें भी आराम मिलने का ग्रह योग बन रहा है। 

कई लोगों के परिवार में आनंदोत्सव का माहौल ज्यादातर रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। 

बच्चों को अनुशासन में रखिए नहीं तो उनकी पढ़ाई डिस्टर्ब होने का योग बन रहा है। बहुत सालों से तैयारी करने वाले छात्र इस वर्ष सफल होंगे। उनको उनकी मनचाही नौकरी मिलेगी। 

साझेदारों के बीच थोड़ा तनाव उभरेगा। बातचीत करके स्थिति को संभाला जा सकता है। फरवरी और मार्च का महीना आपके करियर के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे। 

कार्यस्थल पर कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा। आप महंगा उपहार अपने मित्र और प्रियजन के द्वारा प्राप्त करेंगे। शेयर बाजार में निवेश इंट्राडे में ज्यादा नहीं करना है।

डिलीवरी बेस इन्वेस्टमेंट आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लव पार्टनर अपने प्रेमी से विवाह करने के लिए आतुर रहेंगे। 

कई जातक परिवार के विरुद्ध भी जाकर विवाह करने का प्रयास करेंगे। अप्रैल माह में स्वास्थ्य के प्रति बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इस महीने में पैसा किसी को उधार नहीं दीजिएगा, नहीं तो पैसा डूब जाएगा। 

29 मार्च से शनि का गोचर मीन राशि में हो रहा है। इस दिन से सिंह राशि की ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी जो ढाई वर्ष चलेगी। कुछ लोगों को शारीरिक पीड़ा होगी। किसी को धन देने पर धन फंस जाएगा या डूब जाएगा। 

कई लोग अपने कार्य में सफल नहीं हो पाएंगे कोई न कोई बाधा जरुर उत्पन्न हो जाएगी। वात संबंधी रोग से काफी लोग पीड़ित रहेंगे। शनि ग्रह के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का रेगुलर पाठ करते रहना चाहिए।

14 मई से गुरु का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है। आपकी राशि से एकादश भाव में होने से गुरु का गोचर आपके लिए बहुत शुभकारक रहेगा। आप इस समय जहां पर निवेश करेंगें, वहां से आपको धनागमन अच्छा होगा। उच्च पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पर विजय हासिल करेंगे। 

बहुत पुराने मुकदमों में निर्णय आपके पक्ष में होगा। गुरु वैवाहिक जीवन को भी सामान्य स्थिति में रखने का प्रयास करेगा। दैनिक आय को मजबूत करने के लिए शुभ ग्रह योग बने हुए हैं।

30 मई से राहु और केतु ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। आपको पूर्वानुमान का ज्ञान केतु ग्रह देगा। राहु आपके वैवाहिक जीवन में यदि कोई भी परेशानी देगा तो गुरु की नवम दृष्टि उसको मैनेज करने में बहुत कारगर साबित होगी। 

परिवार में सुख शांति वैभव के लिए जानकी मंगल का पाठ सभी विवाहित महिलाओं को रोज करना चाहिए। जिन कन्याओं की शादी नहीं हुई है, उनको पार्वती मंगल का पाठ करना चाहिए। इससे उनके विवाह में आ रही समस्त बाधाओं का नाश होगा। 

सिंह राशि के लिए अशुभ मास – जनवरी, अप्रैल, मई और अगस्त

kanya-rashifal-2025

कन्या राशिफल 2025 | Kanya Rashifal 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की छठीं राशि कन्या है। इसके स्वामी बुध हैं। बुध वाकचातुर्य, बुद्धिमत्ता और निर्णय लेने की शक्ति को प्रभावित करते हैं। 

युवाओं के जीवन में करियर को लेकर बुध की महत्वपूर्ण भूमिका देखी जाती है। व्यापार को बढ़ावा देने ग्रह बुध ही हैं। इनके प्रभाव को शेयर मार्केट में तेजी और मंदी देखी जाती है। 

कन्या राशि की नव वर्ष की शुरुआत तो धमाकेदार रहने वाली है। नव वर्ष आपके लिए भाग्य के द्वारा खोलेगा। आप अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करेंगे। कई लोगों को राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलेगा। 

आय सम्मान और पद–प्रतिष्ठा के साथ-साथ प्रभावशाली व्यक्तियों से अच्छे संबंध बनते हुए दिख रहे हैं। यह संबंध भविष्य में आपको कई प्रकार से लाभ देंगे। मकान बनाकर बेचने वाले प्रॉपर्टी डीलरों को मकान बिकने से धनलाभ होगा। 

कई लोग जनवरी या फावरी माह में ही नए मकान की रजिस्ट्री कराएंगे। शुभ ग्रह योग में गृह प्रवेश की भी प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।

कार्यस्थल पर आपके सहकर्मियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने वाले छात्रों को मनमाफिक सफलता मिलेगी। शोध और अनुसंधान क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। 

कन्या राशि के जो भी जातक हैं अभी तक जॉब की शुरुआत नहीं कर पाए हैं। इस वर्ष की शुरुआत में अच्छा ऑफर मिलेगा और मनोनुकूल जॉब मिल रही है। पारिवारिक जीवन में जो भी तनाव है, उसको समाप्त करने के लिए बड़े बुजुर्गों की सलाह मानें। 

लव पार्टनर के साथ नाराजगी कम करें। व्यर्थ में गुस्सा होने से प्रेम संबंध काफी दिनों तक नहीं चलेगा। 

आप स्वस्थ रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में जरूर कुछ ना कुछ दिक्कत रहेगी। उनके कारण से आपको हॉस्पिटल और डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

29 मार्च से शनि का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव मीन राशि में हो रहा है। गोचर पद्धति के अनुसार सप्तम भाव में शनि दोष कारक है। मानसिक परेशानी पैदा करेगा। रेगुलर इनकम को भी डिस्टर्ब करेगा। 

न्यायालय प्रक्रिया में विवाद को बढ़ा सकता है। मुकदमा में होने वाला निर्णय आपके पक्ष में नहीं जाएगा। घर से दूर नौकरी मिलने का भी योग बनता है। व्यापार के सिलसिले से घर से दूर रहना पड़ेगा। 

शनि ग्रह की सप्तम भाव में स्थिति ज्यादातर पार्टनरशिप में डिस्टरबेंस का कारण बनेगी। ऐसा ना हो इसके लिए आप सभी पहलुओं पर बातचीत करते रहें। आय और व्यय का ब्योरा पारदर्शी रखें।

14 मई से गुरु ग्रह की उपस्थिति मिथुन राशि में रहेगी। गुरु ग्रह की नैसर्गिक शत्रुता बुद्ध ग्रह से है, अतः परिणाम में अच्छी सफलता नहीं देंगे। फिर भी गुरु बहुत नकारात्मक परिणाम नहीं देने वाले हैं। सकारात्मकता के साथ कार्यक्षेत्र को मजबूत रखेंगे। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। 

धन–धान्य की प्रगति निर्बाध चलती रहेगी। कृषि उत्पादन में प्रगति होगी। पशुपालन क्षेत्र से जुड़े किसानों को दुग्ध उत्पादन से लाभ होगा। गृह सुख, उपभोग और रहन-सहन उत्तरोत्तर बढ़ता रहेगा। हृदय रोग, फेफड़ा इन्फेक्शन और श्वसन अंग में जो भी रोग है उसमें रिलिफ मिलेगा।

30 मई को राहु और केतु का गोचर क्रमशः कुंभ राशि और सिंह राशि में हो रहा है। इन दोनों ग्रहों का गोचर आपके लिए शुभकारक है। फंसा हुआ धन वापस होगा। शत्रुओं पर विजय और जो भी आपसे विरोध करते हैं उनका सत्यानाश होगा। 

खान-पान पर विशेष ध्यान देना है। बाहर का भोजन तेलयुक्त और मसालेदार भोजन स दूरी बनाकर रखनी है, यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं।

कन्या राशि के लिए 2025 में अशुभ मास – अप्रैल, मई और सितम्बर

tula-rashifal-2025

तुला राशिफल 2025 | Tula Rashifal 2025 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की सातवीं राशि तुला है। इसके स्वामी शुक्र हैं। 

तुला राशि न्याय प्रिय व शांत स्वभाव का प्रतिनिधित्व करती है। तुला राशि वालों के लिए वर्ष 2025 मिलाजुला फल लेकर आ रहा है। इस वर्ष आपको बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

तुला राशि के जातकों को नव वर्ष में नया मकान बनाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। जमीनों की रजिस्ट्री कराएंगे। मकान निर्माण करा करके गृह प्रवेश इस वर्ष करेंगे। 

पारिवारिक चल रहे मुकदमों में भी निपटारा होगा। वैवाहिक जीवन में जो भी परेशानी थी उसमें मधुरता आती हुई दिख रही है। 

पुत्रों के द्वारा मान सम्मान में वृद्धि होगी। पुत्रों को उच्च पद की प्राप्ति इस वर्ष होगी। संगीत, कला और लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए जितने भी कलाकार, लेखक और कवि हैं, सभी के भाग्य में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में मजबूती आएगी। नए-नए लाभकारी अनुबंध होने का संयोग बना रहा है। 

खानपान के कारोबार से जुड़े हुए व्यक्ति अपने काम में व्यस्त रहेंगे और प्रगति करते रहेंगे। होटल इंडस्ट्री से जुड़े हुए व्यक्तियों के कारोबार में कुछ ज्यादा ही वृद्धि होगी और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। 

परिवार में बड़े बुजुर्गों और भाइयों का बड़ा सहयोग मिलेगा। आपके विपरीत परिस्थितियों में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। मित्र आपके साथ सतत कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को अप्रैल माह के बाद सफलता मिलना प्रारंभ हो जाएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। 

लव पार्टनर आपकी बात मानेंगे और वैवाहिक जीवन में प्रेम संबंध को बदलने का वादा भी करेंगे। 

जनवरी, फरवरी माह में पिता के स्वास्थ्य में जरूर कोई परेशानी आएगी। पिता को न्यूरो प्रॉब्लम, हृदय रोग या लकवा की बीमारी होने का ग्रह योग बन रहा है। सावधान रहे और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

29 मार्च को शनि का गोचर मीन राशि में हो रहा है। शनि आपकी राशि से छठे भाव में प्रवेश करेंगे। शनि का गोचर आपके लिए अति उत्तम रहेगा। धन आगमन के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में अन्न और सुख की वृद्धि होगी। 

पारिवारिक सदस्यों का आपस में प्रेम बढ़ेगा। सभी लोग एक दूसरे के मत से कार्य को करते हुए सफलता अर्जित करेंगे। परिवार की स्त्रियां स्वस्थ रहेंगी। सुयोग्य और सुंदर संतान प्राप्ति का योग बना रहा है। 

शत्रुओं की शक्ति का पराभाव होगा। शत्रु आपके सामने नत मस्तक होंगे और किसी प्रकार की भी बात करने की हिमाकत नहीं कर पाएंगे। यही शनि ग्रह आपके लिए मकान निर्माण कराने का सौभाग्य प्रदान करेंगे।

14 मई से गुरु का गोचर वृष राशि से मिथुन राशि में होगा। अभी तक गुरु ग्रह आपके लिए अशुभ स्थिति में थे। गुरु ग्रह के द्वारा जो भी परेशानी का सामना कर रहे थे। समस्त परेशानी समाप्त होगी और आपको सभी परिस्थितियों में विजय दिलाने के लिए गुरु ग्रह तैयार रहेंगे। 

सभी प्रकार का सुख देने वाले सुयोग्य वर और कन्या से विवाह कराने का कार्य गुरु ग्रह करने वाले हैं। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो गुरु ग्रह आपकी इच्छा पूर्ण करेंगे। 

जो अभी तक किराए पर रह रहे थे उनको अपने मकान में गृह प्रवेश करने का कार्य गुरु ग्रह के सहयोग से ही होगा। इस वर्ष कई छात्र सरकारी शिक्षक बनेंगे। 

30 मई से राहु और केतु का गोचर क्रमशः कुंभ राशि और सिंह राशि में हो रहा है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातकों को डॉक्टर से इलाज कराने के बाद संतान प्राप्ति में आ रही बाधा दूर हो जायेगी। 

नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए श्रीरामचरितमानस का पाठ करते रहें। सभी मनोकामना पूर्ण होगी संतान प्राप्ति भी होगी। पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई में आलस्य सबसे बाधक होता है। श्रीरामचरितमानस का पाठ करने से आलस्य दूर हो जाएगा।

तुला राशि के लिए अशुभ मास – फरवरी, जून, अक्टूबर और नवंबर

Vrishchik-rashifal-2025

वृश्चिक राशिफल 2025 | Vrishchik Rashifal 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की आठवीं राशि वृश्चिक है। इसके स्वामी मंगल हैं। मंगल उग्रता और अग्नि तत्व प्रधान ग्रह हैं। मंगल के प्रभाव से संबंधों में गहरा प्रभाव देखा जाता है। नेतृत्व की क्षमता का विकास जन्मकुंडली में मंगल के अच्छी स्थिति में होने से होता है। 

वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष 2025 का मध्य सभी प्रकार के संबंधों को लेकर बहुत ही कष्टकारी होने वाला है। 

वृश्चिक राशि के जातक इस वर्ष शनि की ढैया से मुक्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बैठने में जो भी परेशानी आ रही थी। सहकर्मी आपकी बात नहीं सुन रहे थे। बॉस से मनमुटाव हो जाता था सब कुछ इस वर्ष सामान्य हो जायेगा। 

पत्नी और परिवार से दूर रहने वाले लोगों का स्थानांतरण पुनः घर के पास होगा। शेयर मार्केट में आपका निवेश वृद्धि कारक रहेगा। 

कमोडिटी मार्केट में भी जो लोग निवेश करते हैं, उनके लिए यह वर्ष अति लाभकारी साबित होगा। सामाजिक क्षेत्र जुड़े हुए लोगों को समाज में श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए नेताओं को जिम्मेदारी मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन बहुत अच्छे से करेंगे। 

विवाह में आ रही समस्त बाधायें समाप्त होगी। सुयोग्य वर या कन्या से विवाह होगा। सेल्फ प्रोफेशनल लोगों को अपने कार्य में अच्छी सफलता मिलती हुई दिख रही हैं। प्रेम सम्बन्ध में प्रेमी युगल एक साथ कई बार घूमने जायेंगे। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र कुछ बाधाओं का सामना करेंगे। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत से सफलता अर्जित अवश्य कर लेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को रिश्वत नहीं लेनी चाहिए। 

इस वर्ष कुछ लोग रिश्वत लेते पकड़े जाएंगे और जेल की यात्रा होगी। इस वर्ष आपकी यात्रा कष्टकारी रहेगी। यात्रा करते समय अपने सामान की रक्षा करें, सामान चोरी होने का योग बन रहा है। 

जून के महीने में विशेष तौर पर सतर्क रहें। योग और व्यायाम करते रहें, चिंता से मुक्त रहें। चिंता चिता के समान होती हैं, जो शरीर को जला देती हैं इसलिए आप चिंता मुक्त रहने का पूरा प्रयास करें।

29 मार्च के बाद शनि का गोचर मीन राशि में हो रहा है। इस गोचर के साथ ही वृश्चिक राशि पर चल रही ढैय्या खत्म हो जाएगी। 

शनि आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। संतान के द्वारा आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान अपने क्षेत्र में सफल होंगे। 

कई लोगों की संतान विदेश में नौकरी प्राप्त करेंगे। कई जातकों को मान–सम्मान में वृद्धि होगी और धन आगमन के नये रास्ते बनेंगे। 

14 मई से गुरु का गोचर वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। वृश्चिक राशि से गुरु अष्टम भाव में रहेंगे। अष्टम भाव में गुरु आपके लिए थोड़ी परेशानी जरूर उत्पन्न करेंगे। क्रोध ज्यादा आएगा आपको नियंत्रण रखना है। अपनों से, बाहर या ग्राहक से बात करते समय शब्दों का चयन बहुत ही समझदारी से करें। 

सरकारी नौकरी या प्राइवेट नौकरी करने वाले कुछ जातकों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से बहुत ज्यादा टकराने की जरूरत नहीं है, नहीं तो आपको जेल की यात्रा भी करनी पड़ेगी। 

ध्यान रखें, राजकीय अधिकारी और पुलिस से टकराने की आवश्यकता नहीं है। 

18 अक्टूबर 2025 को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जो 5 दिसंबर तक रहेंगे। आपकी राशि से गुरु ग्रह का नवम स्थान में जाना। आपके लिए बहुत उत्तम रहेगा। मनचाही कामना पूरी होगी। कई लोग नये मकान की रजिस्ट्री कराएंगे। परिवार में सुख–समृद्धि और ऐश्वर्य की वृद्धि होगी।

30 मई से राहु और केतु का गोचर क्रमशः कुंभ राशि और सिंह राशि में हो रहा है। जो आपकी राशि से राहु चौथे और केतु दशम भाव में रहेंगे। सकारात्मक रहे और किसी से बैर न रखें। राहु और केतु की नकारात्मकता को दूर करने के लिए आपको दुर्गा सरस्वती का पाठ कराना चाहिए।

वृश्चिक राशि के लिए अशुभ मास – जनवरी, मार्च, जुलाई और नवम्बर

dhanu-rashifal-2025

धनु राशिफल 2025 | Dhanu Rashifal 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की नवीं राशि धनु है। इस राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु पृथ्वी के सभी जीव और निर्जीव के लिए प्राण शक्ति का संचार करने वाले ग्रह हैं। 

2025 की शुरुआत गुरु के वक्री होने से होगी। इस वर्ष में गुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 

धनु राशि पर गुरु की पूर्ण सप्तम दृष्टि होगी। अतः मिथुन राशि में गुरु का गोचर धनु राशि वालों के लिए विशेष फल देने वाला होगा। 

धनु राशि इस नव वर्ष में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए पुनः सितारे की तरह चमकेंगे। 

जनवरी महीने की शुरुआत में कई जातक विदेश की यात्रा करेंगे। कई लोग तो विदेश में अपने कारोबार का विस्तार करेंगे। कंप्यूटर और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोग विदेश में अपनी धाक जमाएंगे। अपने कार्य में अच्छी सफलता अर्जित करते हुए देश का भी नाम रोशन करेंगे। 

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हुए शोध छात्र अपने शोध के माध्यम से नई उपलब्धि हासिल करेंगे। धनु राशि के कारोबारी इस वर्ष कारोबार में उतार-चढ़ाव देखेंगे लेकिन अंतत: प्रगति करेंगे। 

धनु राशि के लिए शनि का प्रभाव अभी तक शुभ चल रहा था। इस वर्ष 29 मार्च से धनु राशि पर शनि की ढैय्या भी प्रारंभ होगी। शनि की ढैय्या कष्ट कारक रहेगी। 

14 मार्च से गुरु ग्रह का गोचर धनु राशि के लिए शुभ कारक हो जाएगा। इसलिए यह ग्रहयोग धनु राशि के लिए संतुलित रहेगा और समस्त कामना पूर्ति करने वाला रहेगा। 

धनु राशि के जातकों को देश का उच्च सम्मान मिलता हुआ दिख रहा है। राज्य स्तर और सामाजिक स्तर पर भी धनु राशि के जातकों के सम्मान में वृद्धि होगी। 

सामाजिक कार्य से जुड़े हुए लोग अपने कार्य से जनता की आंखों के तारे रहेंगे। जनवरी, अप्रैल और मई महीने में प्रेम जीवन में लव पार्टनर के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कई लोगों के प्रेम संबंध टूट भी सकते हैं। 

जनवरी अप्रैल और मई में शेयर मार्केट में इंट्राडे, फ्यूचर में निवेश न करें नहीं तो नुकसान अवश्य होगा। 

खून की कमी, अस्थि भंग और चोट लगना, घाव ठीक न होना इन्फेक्शन बढ़ना का ग्रह योग बन रहा है। सावधान रहें, और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

29 मार्च से शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। और इसी दिन से धनु राशि पर शनि की ढैय्या चालू हो जाएगी। 

शनि की ढैय्या 29 मार्च 2025 से प्रारंभ होकर 3 जून 2027 तक चलेगी। शत्रुओं की वृद्धि होगी। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत न रहने पर रोग की वृद्धि होगी। कई लोगों का पत्नी से सामंजस्य बिगड़ेगा। 

परिवार में कलह और पारिवारिक प्रियजनों से अलगाव की स्थिति बनेगी। आर्थिक प्रगति में बाधायें आती हुई प्रतीत होंगी। इन सभी परेशानियों से मुक्त होने के लिए कलयुग के एकमात्र देवता भगवान बजरंगबली का पूजन पाठ करें समस्त परेशानी दूर हो जाएगी।

14 मई से गुरु ग्रह का गोचर वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। इसी दिन से गुरु ग्रह की शुभता आपके लिए प्रारंभ हो जाएगी। जो शनि का नकारात्मक प्रभाव है, गुरु ग्रह के प्रभाव से वह न्यूट्रल हो जाएगा। आपका प्रभाव इतना फैलेगा की उच्च अधिकारी आपसे मिलने का प्रयास करेंगे। 

नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में प्रगति होगी। धन आगमन सभी स्रोतों से आता रहेगा। पढ़ाई करने वाले छात्र अपनी बुद्धि के बल पर परीक्षा में सफल होंगे। 

इस बार धनु राशि के जातकों का बौद्धिक चमत्कार दिखेगा। नए वाहन की खरीदारी करने वाले हैं। परिवार में भाई बहनों का विवाह संपन्न होगा।

30 मई 2025 से राहु और केतु अपनी राशि बदल रहे हैं। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के गोचर के अनुसार राहु और केतु का प्रभाव शुभ कारक ही रहेगा। राहु तीसरे भाव में शुभ कारक होते हैं। 

आपके लिए धन-धान्य की वर्षा पराक्रम में वृद्धि और राजनीतिक मजबूती करायेंगे। केतु पूजन पाठ में मन नहीं लगने देंगे लेकिन आपको धार्मिक पूजन पाठ व्यवस्था में लगे रहना है।

2025 में धनु राशि के लिए अशुभ मास – जनवरी, अप्रैल, मई और नवम्बर

makar-rashifal-2025

मकर राशिफल 2025 | Makar Rashifal 2025 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की दशवीं राशि मकर है। इस राशि के स्वामी शनि हैं। शनि सौर मंडल के दूर के ग्रह होने के कारण सबसे अधिक समय में एक राशि का भोग करते हैं। इसी कारण शनि से मिलने वाले फल बहुत ही देर से मिलते हैं। 

शनि न्याय के देवता होने से हमारे कर्मों का शुभ व अशुभ फल दशा और गोचर के अनुसार देते हैं। वर्ष 2025 में शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे शनि से मिलने वाले प्रभाव में सभी राशियों पर प्रभाव बदलता दिखाई देगा। मकर राशि वालों की साढ़े साती अंतिम चरण में आने से शुभ समय की शुरुआत होगी। 

मकर राशि के जातक के लिए वर्ष 2025 कई प्रकार के परिवर्तन लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में मजबूती के साथ-साथ धन आगमन की स्थिति भी मजबूत होगी। 

पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानी जल्दी समाप्त होगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। बच्चे पढ़ाई में अच्छे मार्क्स प्राप्त करेंगे। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आने वाली परीक्षा में सफल होंगे। सरकार की तरफ से कराई गई परीक्षा में मकर राशि के जातक सफल होंगे। 

सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र भी प्राप्त करेंगे। साझेदारी के व्यापार में परेशानी आएगी। 

कई लोगों की साझेदारी टूटती हुई दिख रही है। जो अपने कार्यशैली को अनुशासित रखेंगे उनके जीवन में किसी भी प्रकार की उथल–पुथल नहीं होगी। 

लव मैरिज करने वाले जातकों के वैवाहिक जीवन में काफी परेशानी आएगी। शुरुआत के महीना में सभी से सामंजस्य बैठना काफी कष्टकारी रहेगा। 

कृषि कार्य करने वाले जातक खेती बाड़ी के कार्य में अच्छी उन्नति करेंगे। अन्न का उत्पादन अच्छा होगा जिससे आर्थिक लाभ बढ़ेगा। इस वर्ष आग से सावधान रहना है, क्योंकि अग्नि से कुछ ना कुछ नुकसान होता हुआ दिख रहा है। 

इस वर्ष मकर राशि पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। शनि ग्रह के कारण जो भी कुप्रभाव चल रहे थे, सब शुभ प्रभाव में बदल जाएंगे। बहुत सी चीजें आपके साथ अच्छी होगी। जो भी कामना मन में आएगी। वह सब धीरे-धीरे इस वर्ष पूर्ण हो जाएगी।

29 मार्च से शनि का गोचर कुंभ राशि से मीन राशि में होगा। इसी दिन से मकर राशि पर से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। 

मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात साल तक चली है। इन साढ़े सात सालों में कई बार कई परेशानियों का सामना करना पड़ा होगा। 

शनि ग्रह आपके जीवन में सभी प्रकार की खुशियां प्रदान करेंगे। आपको रोग मुक्त करेंगे। परिवार में सुख समृद्धि ऐश्वर्य देंगे। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे थे, 

जिस नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे उसमें सफलता दिलाएंगे। आपको प्राइवेट और सरकारी संस्था में नियुक्ति पत्र भी शनि ग्रह देंगे। राजनीतिक क्षेत्र में मजबूती बढ़ेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से आप कई ऐसे कार्य करवायेंगे। जिससे आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। 

शनि ग्रह शिक्षा क्षेत्र में सभी प्रकार की परेशानियां दूर करेंगे। विदेश यात्रा मे आ रही बाधाओं को दूर करेंगे। अच्छी कम्पनी का वीजा मिलेंगे जिससे विदेश में नौकरी मिल जायेगी।

14 मई से गुरु का गोचर वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। गुरु आपकी राशि से छठे भाव में प्रवेश करेंगे। छठे भाव मे गुरु ग्रह इतना शुभ नहीं होता है, जितना पंचम भाव में रहता है। 

पिछले एक वर्ष गुरु आपके लिए शुभकारक थे। गुरु ग्रह की नकारात्मकता को दूर करने के लिए आप नहाने वाले जल में हल्दी या केसर डालकर स्नान करें। केसर का तिलक लगायें और महत्वपूर्ण कार्य पर जाने से पहले जीभ पर केसर रखकर निकले सभी काम बनेंगे।

30 मई से राहु और केतु का गोचर क्रमशः कुंभ राशि और और सिंह राशि में हो रहा है। राहु और केतु का गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है और घर में शांति बनाए रखनी है। 

खान पान पर विशेष ध्यान देना है। बाहरी भोजन मसालेदार भोजन और तेलयुक्त भोजन का सेवन नहीं करना है। वात संबंधी रोग उत्पन्न होगी। जिससे पेट खराब होगा और पाइल्स का रोग होता हुआ दिख रहा है। 

2025 में मकर राशि के लिए अशुभ मास – जनवरी, मई, जून और सितम्बर

kumbh-rashifal-2025

कुंभ राशिफल 2025 | Kumbh Rashifal 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की ग्यारहवीं राशि कुंभ है। इस राशि के स्वामी शनि हैं। कुंभ राशि वालों के लिए शनि के साढ़े साती समाप्ति का काल शुरु होने से ये वर्ष 2025 विशेष शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। 

कुम्भ राशि के जातक नव वर्ष की शुरुआत में ही अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। बहुत पुराने मुकदमे में न्यायालय का निर्णय आपके पक्ष में आएगा। जिससे आपको बहुत ही मानसिक सुख प्राप्त होगा। आपका सामान चोरी हुआ है, तो इसका खुलासा होगा और चोर भी पकड़ा जाएगा। 

कुम्भ राशि पर शनि ग्रह की साढ़ेसाती चल रही है। शनि कुम्भ राशि में ही गोचर कर रहे हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी परेशानी देते हैं। जिससे मानसिक पीड़ा रहती है। बुद्धि भी भ्रमित हो जाती है। 

कई लोगों को शारीरिक पीड़ा और माइग्रेन की पीड़ा से पीड़ित रहना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों से विवाद ना हो इसके लिए आपको शांत रहना है। रोग से मुक्ति के लिए आपको योग और व्यायाम सदैव करते रहना चाहिए। 

कार्यक्षेत्र में कुम्भ राशि के जातक बहुत कठिनाइयों का सामना करेंगे। बीच-बीच में विरोधी परेशान करने की भरसक कोशिश करते रहेंगे। 

आपके जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी परिस्थितियाँ बहुत हद तक आपके नियंत्रण में रहेंगी। 

जब से साढ़ेसाती प्रारंभ हुई। आपके साथ बहुत साजिश हुई। उच्च पद भी चला गया। आर्थिक संकट भी आया। जो अपने थे वह साथ छोड़कर चले गए। जिसको आपने बहुत मदद की उसको अच्छा पद दिलाया वह भी आपके विरोध में खड़ा होकर आपकी बुराई किया। बहुत दुखद आपने पाँच साल देखा लेकिन अब बस आपके साथ बहुत अच्छा होगा। 

आप अपने पुराने पद को जल्द ही प्राप्त करेंगे। शक्तियां वापस आयेंगी और जो विरोधी हो गए थे उनका पराभाव होगा। 

29 मार्च से शनि का गोचर कुंभ राशि से मीन राशि में हो रहा है। आपकी राशि से दूसरे भाव में शनि ग्रह की उपस्तिथि रहेगी।

शनि की साढ़ेसाती अभी आपकी राशि पर ढाई साल और चलेगी। जिनके लिए चढ़ती हुई साढ़ेसाती कष्टकारी होती है उनके लिए उतरती हुई साढ़ेसाती सभी प्रकार का सुख देने वाली होती है। 

आपको केवल यही सलाह है कि बेबात का झगड़ा ना करें। किसी प्रकार का क्लेश ना फैलाएं। अपनों से शत्रुवत व्यवहार ना करें। जो भी कार्य करने का विचार कर रहे हैं उसमें कई लोगों की राय या विशेषज्ञ की राय जरुर ले लें। यदि आप इतना परिवर्तन कर लेंगे तो आपका चतुर्मुखी विकास होने से कोई रोक नहीं पाएगा।

14 मई से गुरु ग्रह का परिवर्तन वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। आपके लिए गुरु ग्रह सबसे शुभकारक रहने वाले हैं। गुरु ग्रह आपकी समस्त कामना की पूर्ति करेंगे। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

इस वर्ष होने वाली परीक्षा में आप मेधावी लिस्ट में अपना नाम देखेंगे। धार्मिक अनुष्ठान और देवभक्ति में बहुत ज्यादा मन लगेगा। 

शेयर या कमोडिटी मार्केट में निवेश करने से धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। म्युचुअल फंड या सिप में इन्वेस्टमेंट किया हुआ पैसा अच्छी ग्रोथ करेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। आय सम्मान पद – प्रतिष्ठा में वृद्धि अवश्य होगी। 

कई लोग प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। हीरे, सोने और चांदी के आभूषण की खरीदारी इस वर्ष होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में जिम्मेदारी का पद आपको उच्च नेतृत्व के द्वारा दिया जाएगा। आप बहुत आनंदित महसूस करेंगे।

30 मई से कुम्भ राशि में राहु और सिंह राशि में केतु ग्रह का परिवर्तन हो रहा है। यह दोनों छाया ग्रह आपके लिए कुछ परेशानी उत्पन्न कर रहे हैं। इनके प्रभाव को दूर करने के लिए आप अनुशासित रहे। 

सकारात्मक विचार आपके सभी रोग का शमन करेगा और आप में उत्पन्न नकारात्मक प्रभाव अपने आप दूर चले जाएंगे। 

2025 में कुंभ राशि के लिए अशुभ मास – फरवरी, जून, अक्टूबर और नवम्बर

meen-rashifal-2025

मीन राशिफल 2025 | Meen Rashifal 2025 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की बारहवीं राशि मीन है। इस राशि के स्वामी गुरु हैं। वर्ष 2025 की शुरुआत से ही गुरु की वक्री चाल आपके लिए विशेष फल देने वाली नहीं है। साल से मध्य में गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए संघर्ष के बाद सफलता देने वाला होगा। 

मीन राशि के जातक की नव वर्ष की शुरुआत शनि के साढ़ेसाती के साथ होगी। कार्यस्थल पर आप अपने सहयोगियों के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे। 

व्यापार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि किसी नए बिजनेस में निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार कर लें। 

साल की शुरुआत में करियर में नया अवसर प्राप्त होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मंच साझा करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मित्र के सहयोग से आपको नई नौकरी मिलने में बहुत मदद मिलेगी। 

मीन राशि के युवा जातकों के विवाह होने में यदि बाधा आ रही है, तो इसके निवारण के लिए आपको हमारे ज्योतिषी से सलाह लेनी पड़ेगी। 

लव पार्टनर के साथ आपके संबंध कुछ दिनों के लिए जरूर खराब रहेंगे, लेकिन बातचीत से आप लोगों के संबंध में मधुरता आ जाएगी। बहुत आसानी से कार्य नहीं होगा कुछ ना कुछ बाधायें उत्पन्न होती रहेंगी। परेशानी का कारण आपकी ग्रह स्थिति है।

आपके स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ लगा रहेगा। बीमारी अचानक आपको परेशान करती रहेगी। कोई ना कोई रोग आपकी मानसिक परेशानी को बढ़ाता रहेगा। योग और व्यायाम करते रहें। मेडिटेशन बहुत जरूरी है जिससे आप अवसाद में ना जाएं। 

आपकी राशि में शनि, राहु, केतु और गुरु यह सभी ग्रह गोचरवश आपके लिए सकारात्मक नहीं है। आपकी धार्मिकता ही आपको ग्रहों के कुप्रभाव से बचाएगी।

29 मार्च 2025 से शनि ग्रह का गोचर आपकी राशि अर्थात मीन राशि में होने वाला है। अभी तक शनि सिर पर थे। अब हृदय पर आएंगे और जब शनि हृदय पर आते हैं, तो मानसिक परेशानी बढ़ाते हैं। आपको सावधान रहना है और ज्यादा चिंता नहीं करनी है। शरीर को कमजोर करना। मानसिक और शारीरिक पीड़ा देना और पारिवारिक सदस्यों से मनमुटाव मतभेद शनि ग्रह के प्रभाव के कारण होगा। 

शनि ग्रह की शांति बहुत जरूरी है। शमी पेड़ पर रोज सरसों के तेल का दीपक जलायें। आप छाया दान अवश्य कर दें। श्रीरामचरितमानस का रोग पाठ रोज करते रहें। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ अपनी दैनिक पूजा में जोड़ लें।

14 मई से गुरु ग्रह का गोचर वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। गुरु ग्रह तीसरे भाव से चौथे भाव में जाएंगे। गुरु ग्रह का गोचर भी आपके लिए शुभ प्रभाव नहीं देने वाला है। बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है और गलत काम करने से अपने आप को रोकना है। किसी भी अनैतिक कार्य को ना करें। 

न्याय प्रक्रिया के विरुद्ध कोई कार्य न करें। सदैव दूसरे के हित के बारे में बात करें और सोचें आपका कल्याण ही होगा। 

इस वर्ष गुरु अतिचारी हैं। 18 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक गुरु कर्क राशि में रहेंगे। यह समय आपके लिए सबसे ज्यादा शुभकारक है। 

इसी समय में बहुत लोगों का विवाह होगा। सभी कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। परिवार में आनंद उत्सव का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य होंगे। पुत्र रत्न प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातकों की मनोकामना पूर्ण होगी और पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा किए गए निवेश से धन लाभ होगा।

राहु और केतु 30 मई से नई राशि में परिवर्तित हो रहे हैं। राहु कुम्भ राशि में और केतु सिंह राशि में अपना स्थान परिवर्तन कर रहे हैं। आर्थिक संकट दूर होगा। धन आगमन की स्थिति मजबूत होगी। पुराना फंसा हुआ पैसा भी आपको वापस मिलेगा। 

विदेश में भी नौकरी मिलने के योग बनेंगे। शत्रु आपसे पराजित होंगे। पुलिस और न्यायालय प्रक्रिया में आपको विजय मिलेंगी।

मीन राशि के लिए अशुभ मास – मार्च, मई, अगस्त और दिसम्बर

वर्ष 2025 को शुभ बनाने के लिए VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें।  

जैसे- 

  • अपने और अपने प्रियजनों के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक पूजा करवाएं
  • नौकरी में रुकावटों और तनाव से मुक्ति के लिए राहु केतु शांति पूजा में भाग लें।
  • प्रत्येक शनिवार शनि साढ़े साती एवं महादशा शांति महायज्ञ कराएं
  • व्यापार की उन्नति के लिए व्यापार वृद्धि महालक्षमी पूजा में भाग लें

आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2025 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए और आपका परिवार खुशहाल रहे। 

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आज ही वामा ऐप डाउनलोड करें।   

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!