1 अप्रैल को होगी सूर्य-राहु-शुक्र की युति, इससे किन राशियों को होगा लाभ, यहां जानिए

इस ब्लॉग में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं कि सूर्य-राहु-शुक्र की युति से किन राशियों के जातको को लाभ मिलेगा और किन राशियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Surya, Rahu Shukra Yuti 2024: सूर्य-राहु और शुक्र की युति ऐसे तो हर साल बनती है परन्तु इस बार 1 अप्रैल को होने वाली युति कुछ ख़ास होने वाली है। 

आपको बता दें, 1 अप्रैल, 2024 को सूर्य-शुक्र-राहु की युति (Surya, Rahu Shukra Yuti 2024) होने वाली है। आपको बता दें, सूर्य, राहु पहले से ही मीन राशि में हैं। 1 अप्रैल को शुक्र भी मीन राशि में आने वाले हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र अपनी उच्च की राशि में आयेंगे, परन्तु सूर्य-राहु के साथ शुक्र की युति, मेष, सिंह, तुला, कुम्भ और मीन राशि पर अच्छा प्रभाव नहीं डालेगी, परन्तु वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों को बहुत अच्छा लाभ होने वाला है। सूर्य के अपने उच्च में आने से पहले होने वाली ये घटना बहुत बड़ा असर डालने वाली है।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

तो आइए, इस ब्लॉग में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं कि सूर्य-राहु-शुक्र की युति (Surya, Rahu Shukra Yuti 2024) से किन राशियों के जातको को लाभ मिलेगा और किन राशियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य, राहु और शुक्र की युति शुभ फल देने वाली नहीं होगी। आकस्मिक खर्च होने का योग बनेगा। दूर की यात्रा पर खर्च हो सकते हैं। थकावट महसूस करेंगे। जो लोग सरकार से छुपा कर कोई काम कर रहे हैं, उनके लिए संकट के बादल छाए हैं। सावधान रहने की जरूरत है। इस समय में संतान को लेकर भी किसी तरह की चिंता हो सकती है। 

उपाय 

बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का दान करें।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह युति 11वें घर में बन रही है, जिससे आय में बढ़ोतरी के संकेत मिलते हैं। आकस्मिक लाभ आपको आनंदित कर देगा। नए क्षेत्र में पैसा लगाने से बचें। पुराने चले आ रहे कार्यों से लाभ मिलेगा। जीवन-साथी की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। 

उपाय

शुक्रवार के दिन सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।  

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय शुभ सिद्ध होने वाली है। इस समय में नया काम शुरू करेंगे, जिससे आपको धन का लाभ होगा। नया भवन लेने का योग बनेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। लोहे के व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आपका भाग्य प्रबल रूप से आपका साथ देगा।

उपाय 

गाय को हरा चारा खिलाएं।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय बहुत चंचलता भरा रहेगा। आपके भाग्य भाव में गोचर से शुक्र उच्च के आने वाले हैं। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।  इस समय में आपको यात्रा थका सकती हैं, परंतु लाभ देने वाली सिद्ध होगी। यदि आप मधुमेह के रोग से पीड़ित हैं, तो ध्यान रखें यह समय कष्टकारी हो सकता है।

उपाय

सफ़ेद वस्तु जल में प्रवाहित करें। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। आपको व्यर्थ की चिंता और कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के सुख की चिंता आपको परेशान करेगी, उन्हें शारीरिक कष्ट हो सकता हैं। पार्टनरशिप में कोई नया कार्य करने से बचें। नया वाहन लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

उपाय

रविवार के दिन गेहूं मंदिर में दान करें। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कन्या राशि

कन्या राशि वालो के लिए सूर्य, राहु और शुक्र की युति बहुत शुभ सिद्ध होने वाली है। पार्टनरशिप में चल रहे कार्य उन्नति को प्राप्त करेंगे। यदि आपके जीवन साथी को कोई कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों का अंत होने का समय है। विवाह की प्रतीक्ष कर रहे युवाओं के विवाह का योग बनेगा। जीवन में यह समय उत्साह, रोमांस और ऐश्वर्य से भरा हुआ रहने वाला है। जीवन-साथी आपको खुश रखेगा।

उपाय

किसी गरीब को भोजन करवाएं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय ज्यादा अनुकूल नही होगा। यदि आप हड्डियों की किसी बीमारी से परेशान थे, तो सावधान रहें बीमारी के बढ़ने का समय है। जो लोग नया व्यवसाय करना चाह रहे थे, उन्हें अभी रुकना होगा। अभी नया कार्य न करें। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न कर सकता है। आपके जीवन साथी के रोग समाप्त होंगे। परंतु कुछ अदृश्य शक्तियां आपके घर का माहौल खराब कर सकती हैं।

उपाय

गरीब बीमार लोगों को भोजन करवाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल सिद्ध होने वाला है। आपके शत्रु आपके प्रभाव में रहेंगे। अचानक दूर की यात्रा का योग बनेगा। संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। धन की वृद्धि होगी कार्य क्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा। विदेश के किसी संबंधी से, या दूर के किसी रिश्तेदार से से लाभ प्राप्त हो सकता है।

उपाय

हनुमान चालीसा के 11 बार पाठ करें। 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह युति शुभ सिद्ध होने वाली है। यदि आप संतान के किसी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। घर में ऐश्वर्या की नई वस्तु लाएंगे। नया वाहन लेने का योग बनेगा, परंतु वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं व्यापार में वृद्धि होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। कष्टों का निवारण होगा।

उपाय

गरीब बच्चों को पुस्तक दान करें। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय बहुत उत्तम सिद्ध होने वाला है। चली आ रही योजनाएं सफल होंगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी। आपके पराक्रम में उन्नति होगी। घर की सजावट पर खर्च होगा। आपके भाग्य पर अनुकूल ग्रहों की दृष्टि बनी हुई है, जो आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे।

उपाय

धार्मिक स्थानों पर भोजन का दान करें। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय अधिक अनुकूल नहीं है। आपके कुटुंब में किसी तरह का कोई क्लेश हो सकता है। सावधान रहें यदि घर में किसी महिला को को शारीरिक कष्ट है, तो कष्ट की वृद्धि हो सकती है। यदि आपको आंख में या सिर में कोई कष्ट है, तो कष्ट की वृद्धि हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। फास्ट फूड जैसी चीज ना खाएं, पेट का रोग उभर सकता है। आपके लिए शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए अनुकूल समय है, परंतु किसी की देखरेख में ही कार्य करें।

उपाय

शनि चालीसा के पाठ करें। 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह युति लग्न में ही बन रही है। आपकी बुद्धि चंचलता के साथ भ्रमित भी रहेगी। आपकी निर्णय लेने की शक्ति बड़ों की तरह न होकर, बालकों की तरह हो जाएगी। कृपया सावधानी पूर्वक निर्णय लें। यह समय घर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ कहीं दूर की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकते हैं, ध्यान रखें।

उपाय

पिता को भेंट करें, अन्य उपहार भी दें।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ये तो थी, सूर्य राहु शुक्र की युति की बात। ऐसे ही ज्योतिष, धर्म और राशिफल जानने के लिए VAMA ऐप से जुड़े रहें।