Sun Transit 2024: 14 अप्रैल को होगा, सूर्य का मेष राशि में गोचर, जानिए इससे आपके जीवन में क्या पड़ेगा प्रभाव

इस साल 14 अप्रैल, 2024 को सूर्य देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत ही फलदायी होने वाला है।

Surya Gochar 2024: सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। जिसे ग्रहों का राशि परिवर्तन अर्थात् गोचर (Gochar) कहा जाता है। ग्रहों के गोचर होने से हमारे जीवन में भी प्रभाव पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों की कुल 360 डिग्री होती है। इस आधार पर प्रत्येक राशि 30 डिग्री की होती है। इसे भचक्र भी कहते हैं। 

इस साल 14 अप्रैल, 2024 को सूर्य देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि में सूर्य को उच्च राशि में होने कहा जाता है, शास्त्र के अनुसार कोई भी ग्रह उच्च का होने पर शुभ प्रभाव करने वाला होता है। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें 
(अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
मंदिर (स्थान)पूजा का नामपूजा लिंक 
विक्रांत भैरव मंदिर (उज्जैन)तंत्र-बाधा मुक्ति भैरव महाकवच यज्ञक्लिक करें
पशुपतिनाथ तीर्थ क्षेत्र (नेपाल)प्रेम विवाह सुनिश्चिति पशुपतिनाथ पूजाक्लिक करें
ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)ऋण मुक्ति पूजाक्लिक करें
महालक्ष्मी मंदिर (कोल्हापुर)धनदायक महालक्ष्मी पूजनक्लिक करें
धर्मारण्य तीर्थ, गया (बिहार)पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाक्लिक करें
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं

तो आइए, VAMA के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 14 अप्रैल से 14 मई 2024 तक मेष राशि के सूर्य का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। साथ ही प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और पिता का सहयोग मिलेगा। आपका ज्ञान आपको समाज में सम्मानित करवाने वाला है। आपके बड़े भाई के घर में कोई सन्तान का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस समय में आपके लिए विदेश की यात्रा का योग भी बनेगा।

उपाय

सूर्य को जल में गेहूं डालकर अर्घ्य दें। 

ज्योतिषी से अपनी कुंडली जानें

अभी बात करें

First Consultation FREE!

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए भी ये समय बहुत लाभ देने वाला है। मेष राशि में सूर्य आने से दूर की यात्रा के योग बनेंगे। कोई सहयोगी हाथ पकड़कर आपको आगे बढ़ाएगा। किसी की मदद से व्यापार में उन्नति होगी। एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के काम से जुड़े लोगों के लिए ये समय उत्तम होने वाल है। कपड़े के व्यापारी विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आपके बने हुए काम में रुकावट आ सकती हैं।

उपाय

जल में चावल डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आपके लिए आलस को छोड़ने का समय है। काम को आगे के लिए ना छोड़ें, आपके लिए बोझ बन सकता है। काम करने की उर्जा का स्तर कम हो सकता है। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा शुरू किए काम अभी पूरे होते नही दिख रहे। नए काम शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है। कोई विवाद आपको चिंता में डाल सकता है।

उपाय

किन्नरों को वस्त्र दान करें। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए ये समय बहुत शुभ होने वाला है। इस समय रोजगार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार करने वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा होने वाला है। आमदनी के साधन बढेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को नौकरी मिलेगी। अगर नया घर लेना चाहते हैं, तो घर लेने के लिए बहुत अच्छा समय है। आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा, परन्तु काम भाग्य के भरोसे न छोड़ें।

उपाय

खीर बना कर गरीब लोगों को खिलाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का उच्च में होना बहुत शुभ फल देने वाला होगा। इस समय में आपके उच्च विद्या प्राप्ति के योग बनेंगे। आपके लिए अचानक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग पहले से रोजगार में हैं, उनको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग संतान के किसी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनको अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। घर में समय बिताने का प्रयास करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ का विवाद हो सकता है।

उपाय

सूर्य भगवान का गाय के दूध से बने शुद्ध घी से अभिषेक करें। 

ज्योतिषी से अपनी कुंडली जानें

अभी बात करें

First Consultation FREE!

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का मेष राशि में आना बहुत कुछ नया लेकर आने वाला है। आपके जीवन साथी का साथ आपको उन्नति की ओर लेकर जायेगा। जो युवा जीवनसाथी की तलाश में थे उनकी तलाश पूरी होगी। अगर घर में कोई भूमि से जुड़ा विवाद चला आ रहा था, तो उसके समाप्त होने की सम्भावना बनेगी। अगर भूमि या मकान लेने का विचार बना रहे हैं, तो अभी आपको रुकना होगा। खान पान का ध्यान रखें, उल्टा सीधा खाने से बचें, पेट खराब हो सकता है। 

उपाय

10 साल से छोटी उम्र की कन्या को कुछ सोने के रंग की वस्तु दान करें। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का मेष राशि में आना व्यापर की उन्नति करने वाला होगा। अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं, तो इस समय आपके पार्टनर का गुस्सा थोड़ा अधिक रहेगा। परन्तु उनका भाग्य अच्छा साथ देगा, जिस से धन लाभ होगा। विदेश यात्रा से लाभ होने वाला है। संतान का इन्तजार कर रहे लोगों को अभी और भी इन्तजार करना होगा। सन्तान के परीक्षा परिणाम मन को दुखी कर सकते हैं। जो युवा किसी से प्यार का इज़हार करना चाहते हैं, उनके लिए अनुकूल समय है।

उपाय 

आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शत्रु भाव में होगा। अब तक आपके सामने आवाज़ उठाने वाले शान्त रहेंगे। ये ही सही समय है, जिसमे आप अपने पुराने विवाद सुलझा सकते हैं। इस समय में आपको हर कार्य में विजय प्राप्त होगी। आपके ज्ञान से शत्रु भी शिक्षा लेंगे। इस समय में आप नया घर लेने का विचार बना सकते। जो लोग लम्बे समय से गाड़ी लेनें की सोच रहे हैं, उनके लिए भी बहुत अच्छा समय है। आपका इन्तजार समाप्त होगा। गर्भवती महिलाएं खान पान का ध्यान रखें।

उपाय

ताम्बे का सिक्का गले में धारण करें। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

धनु राशि 

धनु राशि वालों आपके लिए बहुत अच्छा समय आ गया है। इस समय में आपका समाजिक दायरा बड़ा होगा। आपकी चर्चा चारो तरफ होंगी। आपके नाम से ही काम होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए ये समय बहुत लाभ देने वाला सिद्ध होगा। अगर आप घर में रेनोवेशन करवाना चाहते हैं, तो आप ये काम शुरू करवा सकते हैं। जो विद्यार्थी किसी भी परीक्षा परिणाम का इन्तजार कर रहे हैं, उनके परिणाम आने से उनको ख़ुशी होगी। और अच्छे परिणाम आने से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। 

उपाय

लाल वस्तुओं का दान करें। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का मेष राशि में आना आपके रोजगार के लिए बहुत अच्छा होने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपकी उन्नति के योग बनते हैं। आपका जीवनसाथी आप के ऊपर बहुत अधिक प्यार जताने वाला है। आपके घर में उत्सव का महौल बनेगा। जिनके भाई बहन की शादी नही हो रही है, ये समय उनके लिए भी अनुकूल होने वाला है। अचानक भाग्य का साथ मिलने से किसी बड़े काम में आपको सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ का योग भी बनेगा। 

उपाय

चावल से बनी खीर में केसर मिलाकर अपने पिता को या पिता तुल्य किसी व्यक्ति को  खिलाएं। 

ज्योतिषी से अपनी कुंडली जानें

अभी बात करें

First Consultation FREE!

कुम्भ राशि 

कुम्भ राशि वालों के लिए सूर्य का मेष राशि में आना सामान्य होने वाला है। इस समय में गुस्से पर काबू रखें। आपका आलस्य ही आपका सबसे बड़ा दुश्मन है। काम पूरा ना होने का गुस्सा किसी पर ना उतारें, इसके जिम्मेदार आप ही हैं। आपके पराक्रम में बढोत्तरी होगी। हर काम की जानकारी रखना आपकी सबसे बड़ी खूबी है, इस कारण आपकी पूछ होगी। अचानक दूर की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, जो धन लाभ देने वाली सिद्ध होगी। 

उपाय

लाल रंग के वस्त्र गरीबों में बाटें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का मेष राशि में जाना बहुत अच्छा साबित होगा। आपकी राशि में पहले से गोचर कर रहे बुध नीच के हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका अधिक बोलना आपके लिए नुकसान देने वाला साबित होगा। अचानक कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। शेयर मार्केट से धन लाभ हो सकता है। आपकी पत्नी का जिद्दी स्वाभाव आपको परेशान कर सकता है। जो लोग विवाह करने के लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे थे, उनकी तलाश समाप्त होगी। अगर आप किसी को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं, तो आपके लिए ये अनुकूल समय है। 

उपाय

गाय को हरा घास खिलाएं।  

ज्योतिषी से अपनी कुंडली जानें

अभी बात करें

First Consultation FREE!

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024