Sun Transit 2024: सूर्य का सिंह में गोचर, जानें राशि अनुसार क्या होगा प्रभाव…

इस साल 16 अगस्त 2024 के दिन, को सूर्य देव कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। अगस्त के महीने में सूर्य राशि चक्र की पांचवी राशि सिंह में प्रवेश (Surya Gochar) करेंगे।

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों की कुल 360 डिग्री होती है। इस आधार पर प्रत्येक राशि 30 डिग्री की होती है। इसे भचक्र भी कहते हैं।

सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। जिसे ग्रहों का राशि परिवर्तन अर्थात् गोचर (Gochar) कहा जाता है। ग्रहों के गोचर बदलने से हमारे जीवन में गहरा प्रभाव देखा जाता है। 

इस साल 16 अगस्त 2024 के दिन, को सूर्य देव कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। अगस्त के महीने में सूर्य राशि चक्र की पांचवी राशि सिंह में प्रवेश (Surya Gochar) करेंगे।

सूर्य स्वयं की राशि में प्रवेश करेंगे, और स्वयं की राशि में हर ग्रह अच्छा फल करता हैं। शुभ फलदायक होता है। उसी प्रकार सूर्य का सिंह राशि में आगमन सभी के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला होगा। सूर्य देव के राशि परिवर्तन (Surya Gochar) से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। 

तो आइए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 16 अगस्त से 16 सितम्बर 2024 तक सिंह राशि के सूर्य का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का सिंह राशि में आना शुभ देने वाला है। सूर्य के मेष राशि में आने से विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा। उच्च विद्या के योग बनेंगे। परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी।

जो महिलाएं पुत्र संतान की कामना कर रही थी, इस समय में उनकी इच्छा पूरी होने का योग बनेगा। जो पुरुष धन आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें व्यापार में लाभ देखने को मिलेगा। इस समय में धन-धान्य की वृद्धि होना संभव है। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके लग्न के अनुसार चतुर्थ भाव में हो रहा है। जिससे आपके घर में सुख समृद्धि के साधन आते हुए दिखाई देंगे। जो लोग नए भवन की प्रतीक्षा में थे उन्हें नया भवन प्राप्त होने का योग बनेगा।

यदि आप नया वाहन लेने की योजना बना रहे हैं, तो ये समय आपके लिए बहुत शुभ होने वाला है। जो लोग राजकीय रोजगार में हैं, उन्हें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जो युवा रोजगार की तलाश में है, उन्हें भी अच्छे रोजगार प्राप्त होने की संभावना है। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपके तृतीय भाव में होने जा रहा है। जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लोगों में आपके मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा।

जो लोग खेलों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष उन्नति देखने को मिलेगी। आपके सगे भाई बहनों को विशेष लाभ होने का समाचार आपको प्राप्त होगा। आपका भाग्य उदय होने का समय है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का सिंह राशि में आना शुभ होगा। इस समय में सूर्य का गोचर द्वितीय भाव में हो रहा है। इस समय में आपके घर में धन लाभ के योग बनेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उत्सव हो सकता है। किसी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है, विशेष ध्यान रखें।

यदि आपको आंखों का कोई रोग है, या दांतों का कोई रोग है, तो विशेष ध्यान रखें। यह गोचर आपके लिए घर में सुख शांति लाने वाला सिद्ध होगा। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का सिंह राशि में आना आपके लग्न को मजबूत बनाने वाले हैं। सूर्य आपके लग्न में आने से आपको विशेष पराक्रम, धन-लाभ और रोजगार का लाभ प्रदान करेंगे।

इस समय में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनसे किसी प्रकार का विवाद होने की संभावना बनेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। 

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके लग्न के अनुसार 12वें  भाव में हो रहा है। जो आपके लिए विदेश जाने का योग बना रहा है। आपको विदेश से धन प्राप्ति या सुख प्राप्ति की संभावना बनेगी।

सूर्य का गोचर आपके वैवाहिक जीवन में कुछ क्लेश पैदा कर सकता है। इस समय में अधिक खर्च देखने को मिलेगा। 

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का सिंह राशि में आना से आपके 11वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस समय में आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

यदि आपको सर दर्द जैसी कोई समस्या है तो, इस समय में आपका रोग गंभीर रूप ले सकता है। कृपया चिकित्सक से परामर्श लेते रहें। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। इस समय में आपके कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग सरकारी रोजगार में है, उन्हें पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उन्हें रोजगार की प्राप्ति होगी। नया काम शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। पिताजी से संबंधों का ध्यान रखें। 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर, आपके नवम भाव में हो रहा है। जिससे आपके भाग्य की उन्नति देखने को मिलेगी। इस समय में आप प्रबल भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। इस समय में आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे वह कार्य सफल हो जाएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह उत्तम समय होने वाला है। यदि आप धर्म के लिए कुछ खर्च करते हैं, तो वह आपको करोडो गुना फल प्राप्त होगा। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अष्टम भाव में होने वाला है। सूर्य के अष्टम भाव में गोचर करने से आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

इस समय में आपको कुछ ऐसी विद्या प्राप्त होगी जो अदृश्य शक्तियों का सहयोग आपको प्रदान कर सकती हैं। यदि आप सर दर्द के रोग से पीड़ित हैं या पेट के किसी रोग से पीड़ित है, तो खान-पान का विशेष ध्यान रखें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपके सप्तम भाव में होने जा रहा है। इस समय में आपके जीवनसाथी से संबंध मजबूत बनाकर रखना जरूरी है। उनको बार-बार गुस्सा आने की संभावना बनेगी। जिससे आपका संबंध बिगड़ सकता है।

जो लोग पार्टनरशिप में रोजगार कर रहे हैं, उनके संबंध बिगड़ सकते हैं। संबंधों का विशेष ध्यान रखें नुकसान के  योग बनेंगे। 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर छठे भाव में होने वाला है। मीन राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत शुभ होने वाला है। इस समय में आपके सभी शत्रु नष्ट होंगे।

ननिहाल से किसी प्रकार का अशुभ समाचार मिल सकता है। मन के विचारों को नियंत्रण में रखें। यह समय हर तरफ उन्नति प्राप्त करने का उत्तम समय सिद्ध हो सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मुकदमों में आपको सफलता प्राप्त होगी।

Naukri Ki Chinta HINDI