Sun Transit 2024: 14 मार्च को होगा, सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए इससे आपके जीवन में क्या होगा प्रभाव

आइए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 14 मार्च से 14 अप्रैल 2024 तक मीन राशि के सूर्य का किस राशि पर क्या प्रभाव होगा।

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों की कुल 360 डिग्री होती है। इस आधार पर प्रत्येक राशि 30 डिग्री की होती है। इसे भचक्र भी कहते हैं। सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। जिसे ग्रहों का राशि परिवर्तन अर्थात् गोचर (Gochar) कहा जाता है। ग्रहों के गोचर होने से हमारे जीवन में भी प्रभाव पड़ता है। 

इस साल 14 मार्च, 2024 को सूर्य देव कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आने वाले मार्च के महीने में सूर्य राशि चक्र की अंतिम राशि मीन राशि में प्रवेश (Surya Gochar) करेंगे, सूर्य अपने मित्र गुरु की राशि में प्रवेश करेंगे, और मित्र के घर में हम सभी अच्छा महसूस करते हैं और शुभ फलदायक होते हैं उसी प्रकार सूर्य का मीन राशि में आगमन सभी के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला होता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन (Surya Gochar) करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

तो आइए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 14 मार्च से 14 अप्रैल 2024 तक मीन राशि के सूर्य का किस राशि पर क्या प्रभाव होगा। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

मेष राशि

  • इस समय में आपके शत्रु परास्त होंगे। 
  • विद्यार्थी परीक्षा में सफल होंगे। 
  • आपके समस्त विवाद समाप्त होंगे। 
  • दूर की यात्रा का योग बनेगा। 
  • ऐश्वर्य पर खर्च होगा। 
  • घर में नए उत्सव होंगे। 
  • सिर दर्द की समस्या हो सकती  है। 

वृष राशि

  • कीर्ति में वृद्धि होगी। 
  • नए संबध बनेंगे। 
  • लोगों से जुड़ेंगे और लाभ लेंगे। 
  • शेयर मार्केट से लाभ होगा। 
  • कमीशन के काम से लाभ होगा। 
  • संतान की सफलता से प्रतिष्ठा बनेगी। 
  • मित्रों से लाभ होगा। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

मिथुन राशि

  • कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। 
  • रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 
  • उच्च पद की प्राप्ति होगी। 
  • प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
  • रोजगार में परिवर्तन का अच्छा समय है। 
  • नया वाहन लेने का योग बनेगा। 
  • पिता से लाभ मिलेगा। 

कर्क राशि

  • भाग्य उदय का योग बनेगा। 
  • जल के कार्यों से लाभ होगा। 
  • मेडिटेशन की ओर बढ़ेंगे। 
  • परमात्मा में ध्यान लगेगा। 
  • धार्मिक कार्यों से लाभ होगा। 
  • किसी की आशीर्वाद आपकी रक्षा करेगा। 
  • पिता का सम्मान करें। 

सिंह

  • शत्रु समाप्त होंगे। 
  • कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। 
  • बल की वृद्धि होगी। 
  • रोग समाप्त होंगे। 
  • लोगों का सहयोग मिलेगा। 
  • लीडरशिप करने का मौका मिलेगा। 

कन्या राशि

  • बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। 
  • पार्टनरशिप में कार्य कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। 
  • मित्रों में प्यार बढ़ेगा। 
  • लवमेट से विवाद हो सकता है। 
  • ऊर्जा से भरे रहेंगे। 
  • शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। 

तुला राशि

  • बल की वृद्धि होगी। 
  • पुराना रोगा समाप्त होगा। 
  • आंखों में जलन हो सकती है। 
  • चिंता बढ़ सकती है। 
  • साइबर हानि से बचें। 
  • नया निवेश अभी ना करें। 

वृश्चिक राशि

  • आपका भाग्योदय होगा। 
  • कार्यों में प्रगति होगी। 
  • धन की वृद्धि होगी। 
  • मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। 
  • कार्य-क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
  • लोगों का साथ मिलेगा। 

धनु राशि

  • नए कार्य के अवसर मिलेंगे। 
  • व्यापार से लाभ होगा। 
  • अचानक धन की प्राप्ति होगी। 
  • मनचाहा काम मिलेगा। 
  • किसी अपने को कष्ट हो सकता है। 
  • पिता की संपत्ति मिलेगी। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

मकर राशि

  • आय के साधन बढ़ेंगे। 
  • शेयर मार्केट से लाभ होगा। 
  • जमीन खरीदने का योगा बनेगा। 
  • पशुधन से लाभ मिलेगा। 
  • मित्रों का सहयोग मिलेगा। 
  • कानों के रोग से सावधान रहें। 

कुंभ राशि

  • विदेश यात्रा का योग बनेगा। 
  • एक्सपोर्ट और इंपोर्ट के बिजनेस से लाभ मिलेगा। 
  • भ्रष्टाचार से बचें। 
  • न्याय के विरूद्ध कार्य न करें। 
  • मित्रों की बातों को ध्यान से सुनें। 

मीन राशि

  • कीर्ति की वृद्धि होगी। 
  • यश की प्राप्ति होगी। 
  • तेज की वृद्धि होगी। 
  • पराक्रम बढ़ेगा। 
  • लोगों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
  • मन थोड़ा विचलित होगा। 
  • जल्दबाजी में निर्णय न लें। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ये तो थी, 14 मार्च को होने वाली सूर्य का मीन राशि में गोचर और सभी राशियों पर होने वाले प्रभाव की बात। ऐसे ही ग्रह गोचर, ज्योतिष और राशिफल की जानकारी के लिए VAMA ऐप डाउनलोड करें। 

Download the VAMA App – Online Pujas, Chadhava, Darshan & Horoscope!