14 मार्च को होगी सूर्य राहु की युति, जानिए इससे किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

ग्रहों की युति ये शब्द सामान्य है। परन्तु क्या होता है युति होना, ये प्रश्न उत्सुकता पैदा करता है। जब 2 से अधिक चीजों का मिलन होता है उसे युति कहा जाता है।

Surya Rahu Yuti: 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें, इस राशि में राहु और बुध पहले से हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से 3 ग्रहों की युति से क्या रहेगा प्रभाव। 

तो आइए जानें, सूर्य राहु की युति से किस पर क्या प्रभाव होगा।

सबसे पहले युति क्या है, जानते हैं। 

ग्रहों की युति ये शब्द सामान्य है। परन्तु क्या होता है युति होना, ये प्रश्न उत्सुकता पैदा करता है। जब 2 से अधिक चीजों का मिलन होता है उसे युति कहा जाता है। इसी तरह ज्योतिष शास्त्र में 360 डिग्री के इस आकाश मंडल में जब एक साथ एक नियमित हिस्से (30 अंशों) में 2 या इस से ज्यादा ग्रह आते हैं तो उसे ग्रहों की युति कहा जाता है, उस युति का शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव लोगो पर देखा जाता है। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

सूर्य राहु युति क्या है 

सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आने से ग्रहण लगता है। समाज में एक कथा प्रचलित है की राहु सूर्य को निगल लेते हैं जिसके कारण ग्रहण लगता है, परन्तु ऐसा न होकर इसका वैज्ञानिक मत कुछ अलग है, ऐसे में हमे थोडा जागरूक होकर ही जानकारी के अनुसार विषय को समझना चाहिए। राहु और केतू क्रांति वृत्त के 2 सम्पात बिंदु होते हैं।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

किस राशि पर क्या होगा प्रभाव, जानें 

मेष राशि

मेष राशि वालो के लिए सूर्य राहु की युति बहुत अच्छी होने वाली है, आपके लिए विदेश यात्रा का योग बनेगा, आप विदेश से पैसा भी कमा सकते हैं, अगर आप एक्सपोर्ट इम्पोर्ट का काम करते हैं, तो आपको बहुत अधिक लाभ हो सकता है,आपकी लीडर शिप में सब लोग उन्नति प्राप्त करेगे, शत्रु थोडा परेशान करेंगे, विद्यार्थी थोडा परेशान हो सकते हैं, पढाई में मन नहीं लगेगा,  एकाग्रता की कमी हो सकती है,  संतान की इच्छा करने वालों को निराशा हो सकती है। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

वृष राशि

वृष राशि वालो के लिय सूर्य राहु की युति बहुत अनुकूल रहेगी, आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा, आपके स्वभाव में चंचला भरा  समय रहेगा, आपको इस समय में नेतृतव करने का अवसर मिलेगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा, शेयर मार्किट में आपको नुकसान हो सकता है, किसी को उधार पैसा ना दें, परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, ऑफिस में थोडा आलस्य बना रहेगा, उत्साह के लिए जीवन साथी के साथ कहीं घुमने जाएँ। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालो के लिय सूर्य राहु की युति थोडा सावधान रहने की जरुरत है, आपकी वाणी का प्रभाव इस समय में कम रहने वाला है, आपको शांति से समय बिताना होगा, आपकी राशि के स्वामी नीच में हैं आपको नया काम नही करना चाहिये, इस समय में शेयर मार्किट में पैसा ना लगायें, आपका भाग्य आपका साथ देगा परन्तु नया काम ना करें, युवाओं को रोजगार में समस्या आ सकती हैं, वृद्ध लोगो को सावधान रहना होगा, कोई रोग पैदा हो सकता है। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कर्क राशि 

कर्क राशि वालो के लिय सूर्य राहु की युति जायदा अच्छी नही है आपको धन की हानि हो सकती है आपका उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा, आपकी पत्नी से आपको इस समय में बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा, आपके भाग्य भाव में होने वाली सूर्य राहु की युति आपको ज्यादा अवसर नही देगी, नया रोजगार करने से बचें, आपके लिए ये समय अनुकूल नही है। पेट का रोग उभर सकता है, पैरों में दर्द हो सकता है, योग करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालो के लिय सूर्य राहु की युति सबसे अधिक प्रभाव लेकर आई है सूर्य राहु की युति आपको मानसिक रूप से भी प्रभावित करेगी, ये युति आपकी राशि से आठवे घर में बन रही है, इस से आपको सावधान रहना होगा, आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं, अगर नया काम करने की योजना बना रहे हैं तो अभी एक महीने के लिए आपको रुकना होगा, आपको पेट की समस्या के करना काफी परेशानी हो सकती हैं, आपके पिता का स्वास्थ अचानक बिगड़ सकता है।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालो के लिय सूर्य राहु की युति काम में तेजी लाने वाली है परन्तु अगर आप हिस्सेदारी में काम कर रहे हैं तो हि आपको लाभ होगा, इस समय में आपके शत्रु भी शान्त रहेंगे, अगर आपका कोई  कोर्ट का विवाद है तो शान्त होगा, आपके जीवन साथी से झगडा होने की सम्भावना है, उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अगर परिवार में किसी को चरम रोग है तो उसके बिगड़ने की सम्भावना है।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

तुला राशि 

तुला राशि वालो के लिय सूर्य राहु की युति बहुत उत्तम होने वाली है इस समय में आपके लिए उन्नति के अवसर बनते हैं, नया घर पलाट खरीदने के योग बनेगे, आपके शत्रु शान्त रहेंगे, आपको एक नई उर्जा मिलेगी, संतान की कामना कर रहे लोगो की इच्छा जल्दी ही पूरी होगी, अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो इस समय में आपका ये सपना भी पूरा हो सकता है, अगर आपका कोर्ट में कोई विवाद है तो उसके भी समाधान का समय है, आपको हर तरह से ये समय अनुकूल फल देगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालो के लिय सूर्य राहु की युति पद और प्रतिष्ठा दिलाने वाला है, भवन से जुड़े काम इस समय में पूरे होंगे, आपका अगर किसी से कोई विवाद है तो समाप्त होगा, इस समय में आप नये लोगो से जुडेगे और नई पहचान बना पायगे, शिक्षा जगत से जुड़े लोगो को थोड़ी समस्या हो सकती है एकाग्रता की कमी आपको निराश कर सकती है, परीक्षार्थी इस समय में निराश होगे, अगर आप व्यपार कर रहे हैं तो इस समय में कहीं पैसा लगाने से बचना है, संतान की चिंता हो सकती है, गर्भवती महिलाओ के लिए ये समय विशेष ध्यान रखने का है। 

धनु राशि 

धनु राशि वालो के लिय सूर्य राहु की युति के समय घर में उत्सव देखने को मिलेगे, आपके घर में किसी की शादी या कोई कोई अन्य आयोजन हो सकता है, जमीन से जुड़े लोगो को इस समय में हानि का योग है, अगर आप नया घर या जमीन लेने की योजना बना रहे हैं तो अभी उसे टाल दें, अगर आप संतान की कामना कर रहें हैं तो जल्दी ही आपकी इच्छा पूरी होगी, आपके कार्य क्षेत्र में आपको अस्थिरता देखने को मिलेगी, रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को और परेशानी हो सकती है, सरकारी नोकरी करने वालो को उन्नति मिलेगी।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

मकर राशि 

मकर राशि वालो के लिय सूर्य राहु की युति का ये समय निश्चित रूप से बहुत अच्छा रहेने वाला है। पिछले कुछ समय से आप उर्जा से भरा महसूस कर रहे हैं। आगे भी ये उर्जा ऐसी ही बनी रहेगी। आपके लिए ये समय इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। घर में खुशी और शांति बनी रहेगी। आपके भाई बहन के कारण आपको कष्ट हो सकता है, या उनको स्वयम को कोई कष्ट हो सकता है। उनका ध्यान रखना जरुरी है, इस समय में आपके उपर कोई लांचन ( एलीगेशन ) भी आ सकता है सावधान रहें। 

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालो के लिय सूर्य राहु की युति का समय आलस्य भरा रहेगा। इस समय में आपकी काम करने की उर्जा कम होती जा रही है। आपको सूर्य उदय से पहले उठ कर अपनी उर्जा को दुबारा जागरूक करने की जरूरत है। सूर्य राहु की युति आपके घर में कोई विवाद करवा सकती है इस लिए शांति से सुज्बूझ के साथ समय व्यतीत करें। इस समय में घर में किसी को सिर  दर्द और आँखों की समस्या हो सकती है। आपके मन में किसी के लिए प्यार के भाव पैदा होगें। शत्रु बढ़ेगे। 

मीन राशि 

मीन राशि वालो के लिय सूर्य राहु की युति  बहुत ही खास होने वाली है।  आपके लग्न में ही सूर्य राहु की युति हो रही है।  ये युति आपको मानसिक पीड़ा देगी।  इसके आपका सोचने समझने का स्तर कम होता दिखेगा।  घर में उत्सव होंगे परन्तु उसमे आपकी कोई रूचि नही दिखेगी। इस समय में आपको विदेश से लाभ का योग भी बनेगा, इस समय में आपका विदेश जाने का योग बनेगा। 

सूर्य राहु की युति से बचने के उपाय

  • अन्नाज का दान करें। 
  • आटा दान करें।  
  • गरीब लोगो को भोजन करवाएं। 
  • गंदगी से दूर रहें।  
  • घर को साफ़ रखें।  
  • बड़ों का आदर करें।  
  • पिता की को तीर्थ यात्रा करवाएं।   
  • लाल वास्तु का दान करें।  
  • सोना धारण करें।  

सूर्य राहु की युति में क्या न करें 

  • पिता का अपमान न करें।  
  • किसी की चुगली करने से बचें।  
  • बिना बात रिस्क न लें।  
  • पर्वत की यात्रा टाल दें।  
  • पशु न मारें।  
  • किसी को अपशब्द  न कहें।  
  • दूर की यात्रा न करें। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

सूर्य राहु की युति में किसकी पूजा करें 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं