सिंह राशिफल 2025 | Singh rashifal 2025 | VAMA

क्या आप भी साल 2025 के बारे में सोच रहे हैं, या वार्षिक राशिफल 2025 जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें- सिंह राशिफल 2025 (Singh rashifal 2025)

सिंह राशिफल 2025 (Singh rashifal 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की पांचवीं राशि सिंह है। इसके स्वामी सूर्य हैं। सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है। आत्मबल प्रबल होने में सूर्य की मुख्य भूमिका है। 

सूर्य का गोचर हर महीने राशि परिवर्तन करता है, इसके कारण हर महीने के अनुसार सूर्य का प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाता है। जब-जब सूर्य का संयोग क्रूर ग्रहों से होता है। तो सूर्य का क्रूर फल देखने को मिलता है। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

यदि आप भी 2025 को लेकर उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं 2025 आपके लिए कैसा रहने वाला है तो आपके लिए लेकर आए हैं, ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव सिंह राशिफल 2025 (Singh rashifal 2025) की संपूर्ण जानकारी। 

vama astrology

तो आइए, यहां पढ़ें… 

सिंह राशिफल 2025 | Singh Rashifal 2025

आपके वार्षिक राशिफल सिंह- 2025 में करियर, व्यवसाय, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्त जानकारी और उपाय… 

इस वर्ष सिंह राशि के जातक की शुरुआत सामान्य रहने वाली है। जैसे-जैसे महीनों की वृद्धि होगी वैसे-वैसे सिंह राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होती रहेगी। 

विदेश में जो फंसे हुए हैं या कार्यस्थल पर परेशान हैं उनकी सकुशल घर वापसी होगी। जिनके पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी उथल-पुथल चल रही है उसमें भी आराम मिलने का ग्रह योग बन रहा है। 

कई लोगों के परिवार में आनंदोत्सव का माहौल ज्यादातर रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। 

बच्चों को अनुशासन में रखिए नहीं तो उनकी पढ़ाई डिस्टर्ब होने का योग बन रहा है। बहुत सालों से तैयारी करने वाले छात्र इस वर्ष सफल होंगे। उनको उनकी मनचाही नौकरी मिलेगी। 

साझेदारों के बीच थोड़ा तनाव उभरेगा। बातचीत करके स्थिति को संभाला जा सकता है। फरवरी और मार्च का महीना आपके करियर के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे। 

कार्यस्थल पर कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा। आप महंगा उपहार अपने मित्र और प्रियजन के द्वारा प्राप्त करेंगे। शेयर बाजार में निवेश इंट्राडे में ज्यादा नहीं करना है।

डिलीवरी बेस इन्वेस्टमेंट आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लव पार्टनर अपने प्रेमी से विवाह करने के लिए आतुर रहेंगे। 

कई जातक परिवार के विरुद्ध भी जाकर विवाह करने का प्रयास करेंगे। अप्रैल माह में स्वास्थ्य के प्रति बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इस महीने में पैसा किसी को उधार नहीं दीजिएगा, नहीं तो पैसा डूब जाएगा। 

29 मार्च से शनि का गोचर मीन राशि में हो रहा है। इस दिन से सिंह राशि की ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी जो ढाई वर्ष चलेगी। कुछ लोगों को शारीरिक पीड़ा होगी। किसी को धन देने पर धन फंस जाएगा या डूब जाएगा। 

कई लोग अपने कार्य में सफल नहीं हो पाएंगे कोई न कोई बाधा जरुर उत्पन्न हो जाएगी। वात संबंधी रोग से काफी लोग पीड़ित रहेंगे। शनि ग्रह के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का रेगुलर पाठ करते रहना चाहिए।

14 मई से गुरु का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है। आपकी राशि से एकादश भाव में होने से गुरु का गोचर आपके लिए बहुत शुभकारक रहेगा। आप इस समय जहां पर निवेश करेंगें, वहां से आपको धनागमन अच्छा होगा। उच्च पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पर विजय हासिल करेंगे। 

बहुत पुराने मुकदमों में निर्णय आपके पक्ष में होगा। गुरु वैवाहिक जीवन को भी सामान्य स्थिति में रखने का प्रयास करेगा। दैनिक आय को मजबूत करने के लिए शुभ ग्रह योग बने हुए हैं।

30 मई से राहु और केतु ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। आपको पूर्वानुमान का ज्ञान केतु ग्रह देगा। राहु आपके वैवाहिक जीवन में यदि कोई भी परेशानी देगा तो गुरु की नवम दृष्टि उसको मैनेज करने में बहुत कारगर साबित होगी। 

परिवार में सुख शांति वैभव के लिए जानकी मंगल का पाठ सभी विवाहित महिलाओं को रोज करना चाहिए। जिन कन्याओं की शादी नहीं हुई है, उनको पार्वती मंगल का पाठ करना चाहिए। इससे उनके विवाह में आ रही समस्त बाधाओं का नाश होगा। 

सिंह राशि के लिए अशुभ मास – जनवरी, अप्रैल, मई और अगस्त

राशिफल 2025 के अनुसार सिंह राशि के लिए काफी फलदायी और शुभ रहने वाला है। वर्ष 2025 को और शुभ बनाने के लिए आप VAMA के माध्यम से धार्मिक उपाय कर सकते हैं।

जैसे- 

  • अपने और अपने प्रियजनों के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक पूजा करवाएं
  • नौकरी में रुकावटों और तनाव से मुक्ति के लिए राहु केतु शांति पूजा में भाग लें।
  • प्रत्येक शनिवार शनि साढ़े साती एवं महादशा शांति महायज्ञ कराएं
  • दुश्मनों से बचाव के लिए माँ बगलामुखी चतुर्दशी पूजा में भाग लें
  • व्यापार की उन्नति के लिए व्यापार वृद्धि महालक्षमी पूजा एवं 108 कनक स्तोत्र पाठ में भाग लें

आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2025 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए और आपका परिवार खुशहाल रहे। 

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आज ही वामा ऐप डाउनलोड करें। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!