Shukra Gochar 2024: 7 जुलाई को शुक्र कर्क राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के लोगों की चमकेगी क़िस्मत

7 जुलाई 2024 को शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है, यह परिवर्तन मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है। इस गोचर से वृष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों की क़िस्मत चमकेगी, परन्तु धनु राशि वालों को सावधान होना होगा। 

Shukra Gochar 2024: 7 जुलाई 2024 को शुक्र का राशि परिवर्तन होने वाला है। लगभग 22 से 24 दिन में शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करता हैं। इस से पहले 13 जून 2024 को शुक्र ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था। जिसका प्रभाव भी अलग-अलग राशि पर पड़ा। 

आपको बता दें, ग्रहों का गोचर जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आता है। आकाश मंडल में होने वाली घटनाओं को खुली आँखों से नहीं देखा जा सकता, परन्तु उनका प्रभाव जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आता है। 

सभी ग्रहों की कक्षा अलग-अलग हैं और उनका प्रभाव भी अलग अलग होता है। 12 राशियों में सभी ग्रहों का गोचर अपना प्रभाव राशि के अनुसार ही फल देता है।

ऐसे ही 7 जुलाई 2024 को शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है, यह परिवर्तन मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है। इस गोचर से वृष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों की क़िस्मत चमकेगी, परन्तु धनु राशि वालों को सावधान होना होगा। 

शुक्र के राशि परिवर्तन का सृष्टि में असर

शुक्र जल कारक ग्रह हैं चन्द्रमा भी जल तत्व के कारक हैं इस तरह शुक्र का कर्क राशि में आना बारिश की अधिकता दिखा रहा है। जिस से कहीं कहीं पर तेज बारिश के साथ बाढ़ भी आ सकती हैं। ये बाढ़ ऐसे क्षेत्रों में आ सकती है जहां आज तक बाढ़ नहीं आई हैं। ये असर 30 जुलाई तक देखने को मिलेंगे।  

वृष राशि (Vrish Rashi)

वृष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर, तीसरे भाव में आना बहुत शुभ फल देनें वाला सिद्ध होगा। शुक्र का बुध के साथ गोचर आपको वाणी में मधुरता देगा। लोगों में आपको सम्मान प्राप्त होगा।

शुक्र के कर्क राशि में आने से प्रेमी जोड़ों को जीवन में आनंद के पलों का एहसास होगा। जो प्रेमी जोड़े शादी करने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए समय अनुकूल होने वाला है।

जो लोग व्यापार में कुछ बड़ा करना चहाते हैं, उनके लिए समय उन्नति देने वाला है। इस समय में जल से जुड़ा व्यापार करने वालों को विशेष लाभ होने के योग बनेंगें। 

कर्क राशि(Kark Rashi)

कर्क राशि वालों के लग्न में शुक्र का गोचर समय के बदलने का संकेत दे रहा है। इस समय में आपके मन में चंचलता के भाव पैदा होंगे। जो लोग जीवन साथी से परेशान थे उनके जीवन में शांति आएगी।

दूर की यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। जीवन साथी के साथ आनन्द का समय बिताने के अवसर मिलेंगा। जो लोग सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं उनको सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर रोजगार की उन्नति देने वाला है। आपके लग्न के स्वामी का दशम भाव में गोचर रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा सिद्ध होने वाला है।

जो लोग होम डेकोरेशन के काम से जुड़े हैं, उनके लिए व्यापार में उन्नति के लिए विशेष अवसर बनेगें। तुला राशि वालों के मन में चंचला के भाव बने रहेंगे। टीचिंग लाइन से जुड़े लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। 

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का कर्क राशि में आना जीवन साथी की ओर से विशेष शुभ फल देने वाला होगा। जो लोग पार्टनरशिप में किसी तरह का काम कर रहे हैं, उन्हें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

जो युवा प्रेम विवाह करने के लिए मन बना रहे थे, उनकी कामना पूरी होंगी। जो युवा विदेश जाने की योजना बना रहे थे, अब उनको विदेश जाने का अवसर मिलेगा। जो महिलाएं अपना रोजगार करने के लिए प्रयास कर रही थी, उनको सफलता प्राप्त होगी। 

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि वालों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर शुभ फल देने वाला नही है। धनु राशि वालों को रोग और शत्रु से पीड़ा देखने को मिलेगी। इस मसय में आपको लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

ये समय ऐसे लोगों से बचने का है जो आपके सामने कुछ और हैं, और पीठ पीछे कुछ और होते हैं। जो लोग अपने महिला साथी के साथ व्यापार कर रहे थे, उन्हें अधिक सावधान होने की जरूरत है।

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024