शारदीय नवरात्रि 2024: कब शुरू हैं शारदीय नवरात्रि? जानें, कलश स्थापना मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि 2024: यह सनातन संस्कृति का एक प्रमुख त्योहार है, जो हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का प्रतीक है। नौ दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों को पूजा जाता है। नवरात्रि का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप हमारे ब्लॉग को आखिर तक जरुर पढ़ें।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

आइए, जानते हैं नवरात्रि 2024 कब है और नवरात्रि पूजा कैसे करें? 

शारदीय नवरात्रि 2024 की तिथियां और महत्व (Navratri 2024 Dates and Timings) 

शारदीय नवरात्रि 2024 का शुभारंभ 3 अक्टूबर 2024 से होगा। नवरात्रि का ये पावन त्यौहार 11 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। 3 अक्तूबर अश्विन प्रतिप्रदा गुरूवार को नवरात्रि कलश स्थापना होगी। कलश स्थापना का मुहुर्त सुबह 06:15 बजे से 07:22 बजे तक रहेगा। आइए, जानते हैं कौन सी तिथि को किस देवी की पूजा होगी? 


ये भी पढ़ें: दशहरा कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

तिथि नवरात्रि पूजा 
3 अक्तूबर (अश्विन प्रतिपदा) शैलपुत्री पूजा
4 अक्तूबर (अश्विन द्वितीया) ब्रह्मचारिणी पूजा
5 अक्तूबर (अश्विन तृतीया) चंद्रघंटा पूजा
6 अक्तूबर (अश्विन चतुर्थी)कुष्मांडा पूजा 
7 अक्तूबर (अश्विन पंचमी)स्कन्दमाता पूजा 
8 अक्तूबर (अश्विन षष्ठी)कात्यायनी पूजा 
9 अक्तूबर (अश्विन सप्तमी)कालरात्रि पूजा 
10 अक्तूबर (अश्विन अष्टमी)सिद्धिदात्री पूजा 
11 अक्तूबर (अश्विन नवमी) महागौरी पूजा 

देवी के नौदुर्गा स्वरूप (Nav Durga Swaroop) 

नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। प्रत्येक दिन एक विशिष्ट देवी को समर्पित होता है। आइए, शारदीय नवरात्रि 2024 शुरू होने से पहले जानते हैं इन नौ रूपों के बारे में:

  • शैलपुत्री: पर्वतराज हिमालय की पुत्री, देवी शैलपुत्री नवरात्रि के पहले दिन पूजी जाती हैं। इनको सफ़ेद रंग बहुत प्रिय है और माँ शैलपुत्री शांति और पवित्रता का प्रतीक हैं। 
  • ब्रह्मचारिणी: देवी ब्रह्मचारिणी तपस्या और साधना की देवी हैं। इस दिन पीले रंग का महत्व है, देवी ब्रह्मचारिणी सुख और समृद्धि देने वाली हैं।
  • चंद्रघंटा: देवी चंद्रघंटा शांति और साहस की देवी मानी जाती हैं। तीसरे दिन के लिए हरे रंग को शुभ माना जाता है।
  • कूष्माण्डा: देवी कूष्माण्डा को ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी कहा जाता है। इस दिन का रंग नारंगी है, जो ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक होता है।
  • स्कंदमाता: देवी स्कंदमाता, भगवान कार्तिकेय की माता, शांति और भक्ति की देवी मानी जाती हैं। यह दिन सफेद रंग को समर्पित है।
  • कात्यायनी: देवी कात्यायनी शक्ति और साहस की प्रतीक हैं। छठे दिन के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है।
  • कालरात्रि: देवी कालरात्रि बुराई का नाश करने वाली देवी मानी जाती हैं। इस दिन का रंग नीला है, जो शत्रुओं का नाश करने का प्रतीक है।
  • महागौरी: देवी महागौरी पवित्रता और शांति की देवी हैं। इस दिन का रंग गुलाबी है, जो प्रेम और भक्ति का प्रतीक है।
  • सिद्धिदात्री: देवी सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली देवी मानी जाती हैं। नवमी के दिन बैंगनी रंग को शुभ माना जाता है।

शारदीय नवरात्रि 2024 में ऐसे करें पूजा (Navratri Puja Vidhi) 

नवरात्रि के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का पालन किया जाता है। देवी दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर की स्थापना की जाती है और नौ दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि की पूजा में कलश स्थापना, देवी के नौ रूपों का आवाहन, मंत्र जप, हवन, कन्या पूजन आदि प्रमुख अनुष्ठान होते हैं। 

यहाँ देखें शत्रु विनाशक महाशक्तिशाली माँ बगुलामुखी यंत्र

आइए, अब नवरात्रि पूजा विधि के बारे में जानते हैं। 

  • नवरात्रि की शुरुआत में घर या मंदिर में कलश स्थापना करें। 
  • माँ दुर्गा का आवाहन करें और उनको धूप, दीप,अक्षत,पुष्प और प्रसाद अर्पित करें।
  • नारियल, श्रृंगार और चुनरी माँ को अत्यंत प्रिय है, उन्हें अर्पित करें। 
  • दुर्गा सप्तशती, देवी महात्म्य, और गायत्री चालीसा का पाठ करें। 
  • अगर आपने मन्त्र जाप का कोई संकल्प लिया है तो रोजाना संकल्पित मन्त्रजाप करें। 
  • दुर्गा-आरती करें और अंत में फलाहार प्रसाद वितरित करें। 
  • आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार नवरात्रि में उपवास रख सकते हैं। 
  • अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ इस नवरात्रि अनुष्ठान को पूरा करें। 

तो इस प्रकार से आप शारदीय नवरात्रि 2024 में पूजा कर सकते हैं। नवरात्रि काल अत्यंत पवित्र अवधि है इसलिए इसमें की गयी पूजा हमेशा फलित होती है। इस काल में तामसिक आदतों से दूर रहकर आप आध्यात्मिक उन्नति के प्रयास कर सकते हैं। ऐसी ही ज्योतिषीय जानकारी, राशिफल इत्यादि के लिए आप हमारे ब्लॉग पढ़ते रहें।