4 नवंबर से शनि होंगे मार्गी, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव

लगभग 140 दिन की टेढ़ी चाल के बाद शनि अब 4 नवंबर से कुंभ राशि में सीधी चाल (मार्गी) चलेंगे। शनि के मार्गी होने का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव जानिए

Shani Margi 2023: पिछले 140 दिन से टेढ़ी (वक्री) चाल चल रहे शनि अब कुंभ राशि में सीधी चाल चलेंगे। शनि कुंभ राशि में अब 2025 तक रहने वाले हैं। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता भी कहा गया है, यानी कि शनि आपको आपके कर्मों के अनुसार फल देते हैं।

कुंभ राशि में शनि के मार्गी होने से मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए साढ़े साती का कठिन दौर फिर शुरू हो जाएगा। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के लोग भी शनि के ढैय्या से परेशान रह सकते हैं। कुंभ शनि देव की अपनी राशि है, इसलिए यहां रहकर शनि ज्यादा परेशानी नहीं देंगे।

vama

तो आइए, देखते हैं कि किस राशि पर शनि के मार्गी (Shani Margi 2023) होने का क्या प्रभाव होगा

मेष राशि

मेष राशि के लिए शनि लाभप्रद होगा। शनि आपके आय भाव में रहेंगे, इसलिए आय के कई नए साधन बन सकते हैं। इस दौरान आपको अपने सोश्यल स्टेटस का काफी ध्यान रखना होगा। हालांकि यह समय आपकी लव लाइफ के लिए थोड़ा मुश्किल रह सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए शनि की स्थिति दसवें घर में रहेगी। यह भाव आपके कार्य का है, इसलिए कार्यस्थल या व्यापार में आपको बेहद ध्यान से और अतिरिक्त परिश्रम से ही लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए शनि नवम भाव में मार्गी होंगे। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी और कई तरह की धार्मिक यात्राओं के भी योग बनेंगे। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि आपको छोटे भाई-बहनों का सहयोग कम मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए शनि अष्टम भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान आपको वाहन आदि का उपयोग बेहद संभलकर करना चाहिए। दुर्घटना का भय लगा रहेगा। हालांकि इस समय आप किसी अनचाहे खर्चें में भी फंस सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को पार्टनरशिप के काम में ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपके जीवनसाथी के साथ भी मतभेद बढ़ सकते हैं। आप आलस्य में रह सकते हैं। आपके लिए समय परिश्रम वाला दिखाई दे रहा है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को नौकरी और व्यवसाय में बेहद ध्यान रखना होगा। इस दौरान कोई पुरानी बीमारी भी आपको परेशान कर सकती है। हालांकि आप विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे। आपके लिए समय परिश्रम करके जीत हासिल करने वाला रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए शनि के कारण लव लाइफ में कोई चिंता हो सकती है। इस बीच बच्चों की शिक्षा को लेकर भी आप परेशान हो सकते हैं। तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए भी समय मुश्किल भरा है। थोड़ा धैर्य से काम लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी होना थोड़ा राहत भरा रहेगा। हालांकि अभी आपको शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में किसी बड़ी सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत और लंबा इंतजार करना होगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी होना आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगा। आप सामान्य से ज्यादा काम कर पाने की कोशिश भी करेंगे। आपके लिए समय अच्छा रहेगा। इस दौरान किसी फैमिली ट्रिप पर भी जा सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लिए शनि दूसरे भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान आप धन बचाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि कुछ अनावश्यक खर्चें भी आपको परेशान कर सकते हैं। मकर राशि के लोगों के लिए परिवार के साथ तालमेल बैठाने में भी थोड़ी मुश्किल आ सकती है।

कुंभ राशि

शनि अभी आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। शनि का मार्गी होना आपकी परेशानियों में कमी करेगा। हालांकि इस दौरान आप थोड़े आलसी हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी दिखेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातक भी अभी साढ़ेसाती काल में रहेंगे। इस दौरान अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। कोर्ट केस से बचने की कोशिश करें, अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में भी फंस सकते हैं। आप धैर्य और परिश्रम के साथ अपना काम करें।

vama app download

ऐसे ही ज्योतिष और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA APP से जुड़े रहें।