Shani Gochar 2025: शनि का मीन में गोचर, जानें का ढैय्या प्रभाव… 

आइए, इस ब्लॉग में जानें- शनि के मीन राशि में आने से किन-किन राशियों को शनि के ढैय्या का लगेगा और शनि के ढैय्या का प्रभाव कैसा होगा?

Shani Gochar 2025: शनि ग्रह का मीन राशि में प्रवेश 29 मार्च 2025 को होने जा रहा है। इससे शनि के ढैय्या (Shani ka dhaiya) की राशियां बदल जाएंगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को तीन तरह की दृष्टि प्राप्त होती है। जिसमें तीसरी, सातवीं और दसवीं शनि की पूर्ण दृष्टि मानी जाती है।

शनि की गोचर राशि से पीछे की राशि, गोचर की राशि और गोचर से आगे की राशि में शनि की साढ़े साती का प्रभाव माना जाता है। इसके साथ-साथ शनि की दृष्टि जिन-जिन राशियों पर जाती है, उन पर शनि की दृष्टि ढाई साल तक रहने से उसे ढैय्या कहा जाता है।

vama

तो आइए, इस ब्लॉग में जानें- 2025 में शनि के मीन राशि में आने से किन-किन राशियों को शनि के ढैय्या का लगेगा? कैसा होगा शनि के ढैय्या का प्रभाव…

शनि का गोचर ढाई साल तक एक राशि में रहता है। इस शनि का ढैय्या कहा जाता है। 12 राशियों का पूरा चक्र भोगने में शनि को 30 वर्ष का समय लगता है। ऐसा माना जाता है कि, शनि सबसे अधिक समय लेने वाला ग्रह है, इस लिए शनी को लंगड़ा और अंधा इत्यादि की संज्ञा दी गई है।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

विज्ञान के अनुसार सबसे दूर का ग्रह होने के कारण, शनि को सूर्य की परिक्रमा करने में सबसे अधिक समय लगता है। जिसके कारण शनि 12 राशियों का एक  चक्र 30 साल में पूरा करते हैं। इस तरह एक राशि का भोग करने में ढाई वर्ष का समय लगता है। 

शनि के मीन राशि में आने से शनि की तीसरी पूर्ण दृष्टि वृष राशि पर होगी, कन्या राशि पर सातवीं पूर्ण दृष्टि होगी तथा दसवीं पूर्ण दृष्टि धनु राशि पर होने से इन राशियों के जातकों को ढैय्या बनेगा। 

Shani-Gochar-2025

वृष राशि पर ढैय्या का फल (Shani dhaiya Effects of horoscope)

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का गोचर विशेष शुभ फल लेकर आया है। शनि आपके एक एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। एकादश भाव से लग्न पर शनि की पूर्ण दृष्टि आपको धन-धान्य की समृद्धि प्रदान करेगी। यदि आप शेयर मार्केट में या कमीशन के किसी काम में जुड़े हैं, तो आपको अधिक धन की प्राप्ति होने के योग बनेंगे।

लग्न पर शनि की पूर्ण दृष्टि आने से शारीरिक आलस्य की वृद्धि हो सकती है। कार्यों को आने वाले समय पर छोड़ देने की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। ऐसा करना आपको और आपके जीवन साथी को कष्ट दे सकता है। कार्यों को आने वाले समय पर ना छोड़े।

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का ढैया विशेष शुभ फल लेकर आया है। अगर आप लोहे के व्यापार में जुड़े हैं, या मैकेनिकल या  हार्डवेयर इंजीनियरिंग लाइन से जुड़े हैं, तो आपके लिए यह समय विशेष रूप से शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। 

कन्या राशि पर ढैय्या का फल (Shani dhaiya Effects of horoscope)

कन्या राशि वालों के लिए शनि का मीन राशि में गोचर ढैय्या का योग बन रहा है। शनि की पूर्ण सप्तम दृष्टि आने से आपको शनि का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आपके सप्तम भाव में शनि का गोचर आपके अंदर थोड़ा आलस्य को बढ़ा सकता है।

आपके जीवनसाथी का आलस्य बढ़ सकता है। साथ ही जीवनसाथी को पैरों से जुड़े रोग दे सकता है। आपको पार्टनरशिप के व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त होगा। यदि आप कोई कार्य विदेश से जुड़ा हुआ कर रहे हैं, तो इस समय में आपको विशेष लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे। जो लोग फलों का व्यापार करते हैं, उन्हें इस समय में नुकसान देखना पड़ सकता है। इसीलिए सावधानी पूर्वक कार्य करें। 

vama astrology

धनु राशि पर ढैय्या का फल (Shani dhaiya Effects of horoscope)

धनु राशि वालों के लिए शनि का मीन राशि में गोचर विशेष शुभ फल लेकर आया है। शनि का चतुर्थ भाव में गोचर करना आपके घर में सुख समृद्धि की वृद्धि करने वाला सिद्ध होगा। आपके लग्न के अनुसार शनि द्वितीय एवं तृतीय भाव के स्वामी होकर आपके चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपको धन और पराक्रम दोनों की प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

व्यापार में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से नया वाहन लेने की योजना बना रहे हैं, तो इस समय में आपको नए वाहन की प्राप्ति होगी। जो युवा रोजगार के अवसर तलाश रहे थे, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने के योग बनेंगे। इस समय में आपको परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है।

ऐसे ही ज्योतिष,त्योहार, और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।