September Horoscope 2024: आपके लिए सितंबर माह कैसा रहेगा, VAMA पर पढ़ें, मासिक राशिफल

आइए, VAMA के इस मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में सभी 12 राशियों के लिए सितंबर माह का राशिफल विस्तार से जानते हैं।

September Horoscope 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार सितंबर 2024 की शुरुआत दिन रविवार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि से हो रही है, जोकि सितंबर 30, 2024, सोमवार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि तक रहेगी। आपको बता दें, इस माह हरतालिका तीज, वरद चतुर्थी, गणेशोत्सव, भरणी श्राद्ध जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे। 

ज्योतिष गणना के अनुसार सितंबर 2024 बहुत ही खास महीना रहने वाला है। इस माह बुध ग्रह सिंह और कन्या राशि में, सूर्य कन्या राशि में और शुक्र ग्रह तुला राशि में गोचर करने वाले हैं। इस माह कुछ समय के लिए कन्या राशि में सूर्य और शुक्र ग्रह की युति बनेगी, जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। 

4 सितंबर 2024 को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शुक्र ग्रह के साथ सूर्य की युति बनेगी। 18 सितंबर को शुक्र ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे और सबसे अंत में बुध ग्रह एक बार फिर 23 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। 

यह परिवर्तन मेष, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मीन राशियों के लोगों के लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। तो आइए, VAMA के इस मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में सभी 12 राशियों के लिए सितंबर माह का राशिफल विस्तार से जानते हैं। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

सबसे पहले मेष राशि के बारे मे जान लेते हैं कि सितंबर माह आपके लिए कैसा रहेगा? 

मेष मासिक राशिफल 2024 (Aries Monthly Horoscope)

इस माह मेष राशि के लिए धन लाभ होने का योग बन रहा है, भौतिक सुख में वृद्धि होगी। आपके कार्य क्षेत्र में बदलाव होगा, पद में उन्नति होगी। न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मुकदमे मिलेंगे साथ ही अपने क्लाइंट को न्याय दिलाएंगे। आपको अपने मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी पड़ेगी, डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। व्यापार के लिए दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

पत्नी से संबंध मधुर रखें क्योंकि ग्रह विपरीत चल रहे हैं, विवाद हो सकता है। कम उम्र के बच्चों के प्रति सचेत रहें उनको वाहन चलाने की अनुमति न दें। प्रेमी युगल के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता हुआ दिख रहा है। 

vama

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग जनता के विरोध का सामना करेंगे। माह के अंत में सामाजिक रूप से किसी सम्मान समारोह में सम्मानित होने का योग बनेगा। माह के मध्य में सरकार के द्वारा कोई भय होता हुआ दिख रहा है। पुलिस या न्यायलय के द्वारा नोटिस आ सकता है। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

वृष मासिक राशिफल 2024 (Taurus Monthly Horoscope)

इस माह वृष राशि के लिए पारिवारिक सहयोग से किसी व्यापार को करने का योग बन रहा है। छोटे भाई या बहन का इंगेजमेंट हो जायेगा जो काफी दिनों से टल रहा था। भाग्य पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शारीरिक पीड़ा के कारण काम में बाधा आएगी, आर्थो के डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती है। 

आपके प्रेम प्रसंग में कोई विवाद पैदा कर सकता है जो आपका काफी अच्छा मित्र होगा। डॉक्टर अपना हॉस्पिटल खोल सकते हैं ऐसा योग बन रहा है। कंप्यूटर इंजीनियर को विदेश जाने का योग बन रहा है। नई जॉब खोजने वालों को नई नौकरी भी मिलेगी। मैनेजर स्तर के जातक को कार्यक्षेत्र में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

इस माह पुराना उधार दिया हुआ रुपया मिलेगा। बच्चों के कारण आप परेशान रहेंगे, उनकी पढ़ाई को लेकर स्कूल से शिकायत पत्र मिलेगा। आपके बड़े भाई-बहन की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण आपको हॉस्पिटल जाना पड़ेगा। महिला जातक को खून की कमी के कारण शारीरिक कष्ट होगा। 

मिथुन मासिक राशिफल 2024 (Gemini Monthly Horoscope)

इस माह मिथुन राशि के लिए मुख रोग से सम्बन्धित सभी कष्ट से निश्चित लाभ मिलेगा। कुटुम्ब में सभी प्रकार से सुख शांति और प्रसन्नता रहेगी। माता पिता स्वस्थ और आनन्द में रहेंगे। आपके कर्मचारी आपका पूर्ण सहयोग करेंगे और जो काम मिला हुआ है उसे बड़ी मेहनत के साथ पूर्ण करेंगे। आप व्यापार क्षेत्र में कुछ बदलाव के बारे में सोच रहे हैं लेकिन अभी उचित समय नहीं चल रहा है। 

आपके पास किसी पुराने चाहने वाले का फोन आएगा जिससे आप बात करके अच्छा महसूस करेंगे। ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से आपका मोबाइल नम्बर खोज करके आपसे संपर्क होगा। इस फोन से आप सतर्क रहना नहीं तो धोखे से आपको प्यार के जाल में फंसाया जायेगा। इज्जत और सम्मान का भय दिलाकर रुपया की मांग की जाएगी। 

संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों का कोई एल्बम ज्यादा पसंद किया जायेगा जो वायरल भी हो जायेगा जिससे उनकी ख्याति बड़ेगी और आर्थिक लाभ भी होगा। म्यूजिशियन का कार्य करने वाले कार्यक्षेत्र में ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। कुछ प्रेमी युगल का विवाह पारिवारिक रजामंदी से हो जायेगा। लेखक के लिए यह माह अच्छा रहने वाला है, किसी पुस्तक या लेख के लिए सम्मान मिलेगा।

कर्क मासिक राशिफल 2024 (Cancer Monthly Horoscope)

इस माह कर्क राशि के जातक के घरेलू नौकर छुट्टी पर रहेंगे जिस कारण उन्हें ज्यादा काम करना पड़ेगा। आपके शत्रु भी किसी न किसी रूप से आपका लाभ ही कराएंगे ऐसा योग चल रहा है। ऑनलाइन व्यापार के माध्यम से आर्थिक मजबूती और बढ़ेगी। आपकी कोई जीवन बीमा पॉलिसी का समय पूर्ण हो गया है या मनी बैक पॉलिसी से धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। 

नए वाहन के खरीदने का या शादी में या उपहार में मिलने का योग बन रहा है। आप जिससे प्रेम करते थे उसकी शादी का योग है। बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आर्थिक परेशानी के साथ साथ मानसिक पीड़ा भी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने अधिकारी से आप बातचीत का लहजा नर्म रखना नहीं तो विवाद हो जायेगा ऐसा ग्रह योग बन रहा है। डिफेंस या पुलिस क्षेत्र में काम करने वालों के लिए ज्यादा काम करना पड़ेगा। किसी केस को सॉल्व करने से आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। नए वस्त्र की खरीददारी करेंगे। सामाजिक रूप से आपकी नेम और ख्याति में भी वृद्धि होगी। वाहन को सावधानी से चलाएं, दूसरे की गलती के कारण पीछे से या बगल से दुर्घटना होने का योग बन रहा है।

सिंह मासिक राशिफल 2024 (Leo Monthly Horoscope)

इस माह सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आपको किसी रोग के कारण डॉक्टर से सलाह और इलाज के लिए मिलना पड़ेगा। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करें, अपनों से ही बैर हो सकता है। यह उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित नहीं है, यह मान–सम्मान और धन सब नश्वर है सभी खत्म हो जाएगा। सिगरेट का नशा आपके लिए खतरनाक रोग देने वाला है इसीलिए आप इसे त्याग दें स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद रहेगा। 

मकान या जमीन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं जो जल्द पूर्ण होने का योग दिख रहा है। शत्रु आपको फंसाने के लिए नई योजना बना रहे हैं, कार्य क्षेत्र में भी आपका विरोध बढ़ेगा। आपका मान-सम्मान में क्षति होने का ग्रह गोचर चल रहा है, इसीलिए ऐसा कोई कार्य न करें। घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खराब होगा जिससे मानसिक परेशान होगी। जो जातक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं या शॉर्ट्स वीडियो बनाते हैं उनको इस माह में ज्यादा सफलता नहींं मिलेगी। 

व्यापार क्षेत्र में लेनदेन को लेकर विवाद हो जायेगा। कपड़ों, ज्वैलरी और ब्यूटीशियन का कारोबार बहुत ही अच्छा चलेगा जो जातक इस क्षेत्र से जुड़े हैं उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पत्नी से विवाद बढ़ सकता है, जिनका पति–पत्नी के बीच मुकदमा चला रहा है, आपस में बात करके समझौता करने का समय चल रहा है। बच्चे के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि बच्चों का एग्जाम समय चल रहा है। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। 

कन्या मासिक राशिफल 2024 (Virgo Monthly Horoscope)

सितंबर 2024 कन्या राशि के लिए बहुत ही आनन्ददायक रहने वाला है। आप पिकनिक के लिए परिवार सहित बाहर जा सकते हैं या किसी शॉपिंग मॉल में घूमने जायेंगे जहां फिल्म भी देखेंगे और डिनर पार्टी भी करेंगे। व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातक के लिए अच्छा दिन चल रहा है। व्यापार के क्षेत्र का दायरा बढ़ाने की योजना सफल होगी। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए शुभ रहेगी। यदि आप कोई व्यापार पार्टनरशिप में करने की योजना बना रहे हैं तो सतर्क हो जाएं अभी उचित समय नहीं है पार्टनरशिप का आर्थिक नुकसान हो जायेगा। 

आपके पूर्वजों की सम्पत्ति बिकने के कारण आपको आर्थिक लाभ होगा। आपका शत्रु से समझौता होता हुआ दिख रहा है या कोई मुकदमा जो कई वर्षों से चल रहा था उसमें आपसी रजामंदी से समझौता हो जायेगा। आपकी मधुर वाणी आपका बहुत बड़ा काम करवा लेगी। 

ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होता हुआ दिख रहा है। आपकी रोग समाप्त होने वाली है, आप स्वस्थ महसूस करेंगे। गायन या लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन बहुत ही सही चल रहा है। अपने कार्य में व्यस्त रहें और सफलता अर्जित करते रहें। ज्यादा बाहर का भोजन या फास्ट फूड का सेवन न करें आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

तुला मासिक राशिफल 2024 (Libra Monthly Horoscope)

इस माह तुला राशि के जातक अपने कार्य के प्रति विशेष सतर्कता के साथ डटे रहेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। डायबिटीज रोगी अपना विशेष ध्यान दें, आपकी रोग बढ़ सकती है। स्त्री जातक को थायराइड की जांच अवश्य करवा लेनी चाहिए क्योंकि थायराइड का रोग होने का योग बन रहा है। आप अपने बैठने का तरीका ठीक करें नहीं तो आपको सर्वाइकल स्पोंडिलायसिस हो जायेगा। 

इस माह शेयर मार्केट से आप अच्छा रिटर्न पाएंगे। आपका जिस स्टॉक में निवेश है उसमें बहुत तेज रेट बढ़ेगा बस आपको उचित समय पर रिटर्न बुक करना आना चाहिए। ऑनलाइन माध्यम से भी लाभ होगा आपका यू–ट्यूब चैनल से भी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके ब्लॉग पर सब्सक्राइबर और फॉलोवर तेजी से बढ़ रहे हैं जो आपकी ख्याति के लिए अच्छा है।

वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता और आनन्द का समय चल रहा है। यदि आप कोई पार्टनरशिप का कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो कर सकते हैं उचित समय है। बच्चों को वाहन हेलमेट पहनकर चलाने की सलाह दें क्योंकि पुत्र को दुर्घटना में चोट लगने का योग बन रहा है। प्रेम में प्रगाढ़ता बढ़ेगी, साथ ही साथ कुछ लोगों की शादी होने का योग बन रहा है। 

वृश्चिक मासिक राशिफल 2024 (Scorpio Monthly Horoscope)

इस माह वृश्चिक राशि के लिए यात्रा का योग बन रहा है, पहली बार आप हवाई यात्रा का आनन्द लेंगे। मन बहुत ही प्रसन्नचित रहेगा। सेल्स का कार्य करने वाले आपने प्रोडक्ट की अच्छी बिक्री कर पाएंगे जिससे धन लाभ भी होगा। जो जातक स्थान परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए उचित समय चल रहा है। जॉब को खोजने वाले अपना प्रयास जारी रखें सफलता मिलती हुई दिख रही है।   

कार्यक्षेत्र में ज्यादा टोका टाकी उचित नहींं है, इससे काम नहींं होता बल्कि तनाव और बढ़ता है। आपकी फैक्ट्री में वर्कर आपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर सकते हैं जिससे आर्थिक नुकसान होगा। आप किसी रोग से पीड़ित हो सकते हैं। कृषि क्षेत्र से जुड़े जातक बहुत व्यस्त रहेंगे। कार्य का ज्यादा प्रेशर आपके लिए उचित नहीं हैं।

आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं चोट लग सकती है। आपके बॉस पूर्ण सहयोग करेंगे। आप नई टीम को बनाने के लिए इंटरव्यू लेंगे। आप कुशल प्रबंधन का कार्य करने वाले हैं। आप लोन लेने की योजना बना रहे हैं या कागज प्रोसेस करवा चुके हैं ऐसा योग बन रहा है। बच्चों का आपस में मामूली विवाद होगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह माह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। 

धनु मासिक राशिफल 2024 (Sagittarius Monthly Horoscope)

इस माह धनु राशि के लिए आर्थिक पक्ष के प्रति बड़ी सूझबूझ के साथ विचार करना चाहिए। रुपए का लेनदेन करते समय विशेषकर ऑनलाइन में ज्यादा ही सावधानी रखनी पड़ेगी। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना हो सकती है। आपकी गाड़ी का टायर खराब हो गया है बदल लीजिए नहीं तो रास्ते में धोखा दे देगा जिस कारण से आपको आर्थिक परेशानी के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ेगी। पिता से आर्थिक मदद मिलेगी जिससे आप अपने व्यापार को और अच्छा कर पाएंगे। सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा आपके निर्णय का सभी सपोर्ट करेंगे।

अपने खास मित्र के साथ आप व्यापार कर सकते है। खानपान का कार्य करने वाले जातक को यह माह आर्थिक मजबूती देगा। FMCG का व्यापार करने वाले अपने प्रोडक्ट की डिलिवरी समय पर नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके रिसर्च और दिशा निर्देश के कारण आप अपने को एस्टेब्लिश कर लेंगे। आपके सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। अपने बच्चों से मिलने विदेश यात्रा पर जाएंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की सफलता मिलती हुई दिख रही। आपका कोई पुराना पेंडिंग बिल देना पड़ेगा जिस कारण आपका आर्थिक बजट खराब हो जाएगा।

इस माह कई माध्यम से धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। हड्डी संबंधी रोग का शमन होगा। मुख रोग से आप परेशान हो रहे हैं जो इस माह ठीक हो जायेगा। बच्चों के कारण आप परेशान रहेंगे उनकी आदत बिगड़ती जा रही है, तुरंत जवाब देना समय से कोई काम न करना, पढ़ाई पर भी फोकस कम रखना। कुछ जातक अपने रोग के कारण कुछ ज्यादा ही भयभीत हो जाएंगे।

मकर मासिक राशिफल 2024 (Capricorn Monthly Horoscope)

इस माह मकर राशि के लिए ग्रह गोचर का प्रभाव आर्थिक पक्ष को मजबूती दे रहा है। माह की शुरुआत में ही दैनिक आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में आपका स्टॉक अच्छा रिटर्न देगा। आपके पोर्टफोलियो में कई सेक्टर के स्टॉक हैं जिसकी कीमत बढ़ने से आपको धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करने वाले जातक को प्रॉपर्टी बिक्री से अच्छा धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। व्यापार में मनचाही ग्रोथ होगी दवा का कार्य करने वालों को भी लाभ होता हुआ दिख रहा है।

जिनका पारिवारिक विवाद चल रहा है, उनका अलगाव हो जायेगा। आपकी पार्टनरशिप टूट सकती है, बैठकर बातचीत अवश्य कर लें। स्त्री जातक को शारीरिक पीड़ा से कुछ दिन से ज्यादा ही परेशानी है। पत्नी और बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र का कार्य करने वाले जातक के यहां एडमिशन बढ़ेगा। वात संबंधी रोग के कारण आप परेशान रहेंगे। ज्यादा तर्क वितर्क करने से विवाद हो सकता है । 

आपको जल्दबाजी से बचना है, धैर्य से आप अपने सभी कार्य को किया करें। अपने वाहन की सर्विसिंग करा लें नही तो रास्ते में ही धोखा देगा। इस माह आप किसी बात के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आप अपने मित्र की पार्टी में परिवार सहित जायेंगे। जहां सभी पुराने और नए रिश्तेदार से मुलाकात होगी। माता–पिता का आशीर्वाद आपकी समस्त परेशानी दूर कर सकता है।

कुंभ मासिक राशिफल 2024 (Aquarius Monthly Horoscope)

यह माह कुंभ राशि के लिए शुभ समाचार लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र मजबूत होगा नई जॉब मिल सकती है। मेडिकल क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। रिसर्च करने वाले छात्र अपनी थेसिस को कंप्लीट करने में किसी की मदद लेंगे। राजकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारी का स्थान परिवर्तन होता हुआ दिख रहा है। सेना या पुलिस में आपकी जॉब लग सकतीं हैं। ठेकेदारी करने वाले जातक के लिए यह माह धन लाभ लेकर आ रहा है। आप व्यापार में वृद्धि या जमीन खरीद के लिए लोन ले सकते हैं। आप विवाह समारोह में जाने के लिए नए वस्त्र की खरीददारी करेंगे।

आपको शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के द्वारा अच्छा रिटर्न मिलेगा। आपको काल पुट ऑप्शन से भी लाभ होता हुआ दिख रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपके पोस्ट का विरोध कमेंट से लोग करेंगे, इससे भी आपके फॉलोवर में वृद्धि होगी। जो जातक अपना ब्लॉग या शॉर्ट्स वीडियो बनाते हैं, उनके सब्सक्राइबर की वृद्धि तो होगी साथ में लाइक्स भी बढ़ेगा। इस माध्यम से आर्थिक लाभ भी होगा। ऑनलाइन गेम्स में आपको हानि हो सकती है ।

मानसिक परेशानी होने के कारण हृदय सम्बन्धी रोग हो सकता है। कुछ जातक को हृदय रोग होगा उपचार में स्टंट या पेसमेकर लग सकता है। आप वाहन सावधानी से चलाना घुटने में चोट या अस्थिभंग का ग्रह योग बन रहा है। कुछ लोग का विवाह होने में बाधा आ रहीं है, ज्योतिषीय सलाह से विवाह संबंधी अवरोध दूर हो जायेगा। आपके प्रेमी या प्रेमिका का विवाह दूसरे से हो जाएगा जिस कारण आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

मीन मासिक राशिफल 2024 (Pisces Monthly Horoscope)

यह माह मीन राशि के लिए नई जॉब लेकर आ रहा है। आपका दिया हुआ उधार रुपया वापस मिलेगा। आप ऑनलाइन गेम से भी रुपया कमा सकते हैं। अपने बच्चों के कारण आप सम्मान पाएंगे। जो आपकी सलाह मानते हैं उनका भविष्य उज्ज्वल हो जायेगा। आप अपने व्यापार की वृद्धि करेंगे या नया सेंटर या दुकान खोल सकते हैं। फाइनेंस सेक्टर में काम करने वाले जातक को नए क्लाइंट मिलेंगे जिससे आर्थिक लाभ होगा। सरकार में डाटा एकत्रित करने वाले विभाग में काम करने वाले जातक को इस माह ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। 

आपके दांत में दर्द होगा जिस कारण आपको डेंटल डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ेगी, कुछ लोगों का तो दांत का उपचार भी करना पड़ेगा। यदि आपका सरदर्द कर रहा है तो आपकी आँख कमजोर हो रही है, आपको आई साइट चेक करवाने के बाद चश्मा पहनना पड़ेगा। रीढ़ की हड्डी या कमर में दर्द के कारण आप परेशान रहेंगे। व्यय ज्यादा हो जाने के कारण आर्थिक परेशानी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य के साथ आप सफलता अर्जित करेंगे। आपके अधीनस्थ कर्मचारी सहयोग करेंगे।

पत्नी के साथ आप एक आनंददायक यात्रा पर जाएंगे। कुछ लोगों का विवाह होने का योग बन रहा है। घर में मांगलिक अवसर का समय चल रहा है। परिवार में क्लेश से बचने के लिए मौन रहना आपके लिए उचित सलाह रहेगी। प्रेम संबंध के कारण आपका कार्यक्षेत्र मजबूत होगा। यात्रा पर जाने से पहले कीमती सामान की सुरक्षा पहले कर लीजिएगा नहीं तो चोरी होने का भय बन रहा है। आपके शत्रु आपका कुछ नहीं कर पाएंगे।

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।