Weekly Horoscope: यह सप्ताह कैसा रहेगा? जानें, 7 से 13 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

VAMA के इस साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal) में जानें, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह (7 से 13 अप्रैल, 2024) कैसा रहेगा..

Saptahik Rashifal (7 to 13 April, 2024): VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। इस साप्ताहिक राशिफल  (Weekly Horoscope) में सप्ताहभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें 
(अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
मंदिर (स्थान)पूजा का नामपूजा लिंक 
विक्रांत भैरव मंदिर (उज्जैन)तंत्र-बाधा मुक्ति भैरव महाकवच यज्ञक्लिक करें
पशुपतिनाथ तीर्थ क्षेत्र (नेपाल)प्रेम विवाह सुनिश्चिति पशुपतिनाथ पूजाक्लिक करें
ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)ऋण मुक्ति पूजाक्लिक करें
महालक्ष्मी मंदिर (कोल्हापुर)धनदायक महालक्ष्मी पूजनक्लिक करें
धर्मारण्य तीर्थ, गया (बिहार)पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाक्लिक करें
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं

तो आइए, इस साप्ताहिक राशिफल में सभी 12 राशियों के लिए जानते हैं, यह सप्ताह (7 अप्रैल से 13 अप्रैल, 2024) कैसा रहेगा..

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत मानसिक चिताओं से होने वाली है। मंगलवार, बुधवार आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके बिगड़े काम बनेंगे। कार्यों में गति आएगी। इस सप्ताह में आप शेयर मार्केट से धन लाभ प्राप्त करेंगे। सप्ताह का अंत आते घर में उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। घर में मेहमान के आने की संभावना बनी रहेगी। 

इस सप्ताह दूर की यात्रा करने का कार्यक्रम बन सकता है। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उनकी तलाश पूरी होगी। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते थे, उनके लिए अनुकूल समय है। सप्ताह के मध्य में आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सब को लाभ पहुंचाने वाले सिद्ध होंगे। गुस्से पर काबू रखें। आवेश में आकर कोई फैसला ना लें। सप्ताह के अंत में अपने वाणी पर नियंत्रण रखें।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुवात में धन की चिंता हो सकती है, परंतु कहीं से रुका हुआ धन आने से चिंताएं समाप्त होंगी। सप्ताह के मध्य में अचानक कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ यात्रा सुखद सिद्ध होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों ऑफिस में पार्टी के लिए खर्च करना पड़ सकता है। जो विद्यार्थी परिश्रम में कमी छोड़ रहे थे, अब उन्हें उसका भुगतान करना पड़ेगा। आशाजनक परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। 

सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। जो युवा विवाह की प्रतीक्षा कर रहे थे, अभी आपके लिए अनुकूल समय नहीं है। सप्ताह का अंत कुछ अच्छी सूचनाएं दे सकता है। मन में चंचलता के भाव पैदा होंगे। भावनाओं को नियंत्रण में रखें।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बड़े-बड़े बदलाव लेकर आया है। इस सप्ताह में विशेष रूप से आपके कार्य क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। नए व्यवसाय में पैसा ना लगाएं। सप्ताह का अंत रोजगार के दृष्टिकोण से अधिक शुभ फल देने वाला नहीं है। सप्ताह के मध्य में धन प्राप्ति के योग बनेंगे। 

सप्ताह अंत अचानक खर्च करवा कर जब ढीली कर सकता है। आपका भाग्य आपके साथ है। भाग्य पर भरोसा रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। सप्ताह का मध्य धन प्राप्ति के लिए अनुकूल है।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं है। परंतु सप्ताह का मध्य और अंत आते आपको अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में गजकेसरी योग बन रहा है। प्रमोशन की उम्मीद कर रहे युवाओं को उन्नति प्राप्त होगी। जो लोग शेयर मार्केट में पैसा लगा रहे थे, इस सप्ताह उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थी इस सप्ताह में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। 

सप्ताह का अंत मानसिक चिंताएं दे सकता है। एकाग्रता बनाए रखें। मन को विचलित न होने दें। सप्ताह का अंत शारीरिक कष्ट भी दे सकता है। आपके पेट से जुड़े रोग हैं तो खान पान का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए मानसिक चिताओं भरी होगी। सप्ताह मध्य और अंत आपके लिए रोजगार में उन्नति देने वाला है। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उनकी तलाश पूरी होंगी। परंतु शारीरिक कष्ट निरंतर बने रहेंगे। 

सप्ताह के अंत में जीवनसाथी को शारीरिक कष्टों की अधिकता हो सकती है। यदि आप किसी गुप्त रोग से पीड़ित थे, तो इस सप्ताह स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए आपका शांत रहना बहुत जरूरी है। इस सप्ताह महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आया है। इस सप्ताह की शुरुवात जीवनसाथी के साथ समय बिताने से होने वाली है। सप्ताह का मध्य और अंत आपको व्यस्त रखने वाला है। परंतु व्यवस्ता से आपको केवल थकान होने वाली है। कोई अधिक लाभ की स्थिति इस सप्ताह आपके लिए नहीं बन रही है। आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे। 

अगर कोर्ट कचहरी का कोई मुकदमा चल रहा था, तो आपके समस्त शत्रु समाप्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मुकदमे में आपकी विजय होगी। सप्ताह का अंत आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होने वाला है। भाग्य के भरोसे रहकर कोई निर्णय न लें। सप्ताह अंत में वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से कोई विवाद हो सकता है।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बेहतरीन होने वाला है। समस्त शत्रु समाप्त होंगे। आप यदि पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे थे, तो यह सप्ताह आपको बहुत अधिक उन्नति देने वाला है। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अनुकूल फल प्राप्त होंगे। 

जो युवा रोजगार की तलाश में थे, इस सप्ताह उनके लिए निजी व्यवसाय शुरू करने का बहुत अच्छा समय है। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह बहुत अच्छा फल लेकर आया है। जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की विशेष जरूरत है। सप्ताह का अंत चिंताजनक हो सकता है। व्यर्थ की उलझन से बचें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा सिद्ध होने वाला है। धन संपत्ति की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह जो लोग वाहन खरीदना चाह रहे थे, उनकी इच्छाएं पूरी होंगी। यदि आप जमीन खरीदना या बेचना चाह रहे हैं, तो आपका यह काम भी पूरा हो जाएगा। 

जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, सप्ताह अंत में उन्हें अधिक मेहनत करने की जरूरत है। सप्ताह का अंत बुद्धि को विचलित कर सकता है। धैर्य से काम लें। एकाग्रता से कार्य करें। जो लोग अनाज के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह नुकसान होने की संभावना है। मार्केट की डिमांड के हिसाब से कम करें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाला है। इस सप्ताह आपके घर में उत्सवों का माहौल बना रहेगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। घर के ऐश्वर्य पर खर्च कर सकते हैं। रोजगार क्षेत्र में आपकी पूछ होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सप्ताह अंत कार्य क्षेत्र में छोटी-मोटी समस्याएं पैदा कर सकता है। 

जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाह रहे थे, उनके लिए बहुत अच्छा समय है। भाई बहन से सुख की प्राप्ति होगी। जो लोग संतान की कामना कर रहे थे. उनकी इच्छा इस सप्ताह पूरी होगी। जीवनसाथी से सप्ताह अंत होते कोई विवाद हो सकता है। जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आया है। इस सप्ताह की शुरुवात आपके लिए हल्की मध्यम रहने वाली है। सप्ताह अंत किसी से विवाद करवा सकता है। किसी प्रकार का कोई आरोप आप पर आ सकता है। लोगों से व्यवहार में दिल से संबंध न बनाकर दिमाग से बनाएं, नहीं तो लोग आपका प्रयोग कर लेंगे। आपके कार्य क्षेत्र में निश्चित रूप से आपको उन्नति प्राप्त होगी। 

जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे थे, उनकी तलाश पूरी होगी। सप्ताह का अंत विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। अनुकूल परिणाम प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। जो विद्यार्थी आईआईटी जैसे इंस्टीट्यूट से जुड़े थे, उन्हें प्लेसमेंट मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, आपके कारण घर का माहौल बिगाड़ सकता है। यदि दांतों का कोई रोग चल रहा था, तो सप्ताह अंत आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है।

कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वालों के लिए यह सप्ताह घर में बड़े उत्सव करवा सकता है। आपके पराक्रम में विशेष वृद्धि होगी। आपकी मधुर वाणी की प्रशंसा होगी। योजनाएं क्रियान्वित करने का समय है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं की प्रशंसा होगी। नया काम शुरू करने के लिए प्रयास कर रहे थे, तो आपके लिए बहुत उत्तम समय है। सप्ताह अंत में आपके लिए बहुत से कार्य सही दिशा में जाते हुए दिखाई देंगे। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। 

सप्ताह अंत घर में क्लेश की स्थिति पैदा कर सकता है। इस सप्ताह कहीं बाहर घूमने जाने का मन बनेगा। व्यस्तता और धन की कमी आपको जीवन का आनन्द लेने में बाधा पैदा करेगी। मन को उत्तेजित न होने दें भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए कष्टों का अंत होने वाला है। यह सप्ताह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत मन में चंचलता के साथ दुविधाओं भारी रहने वाली है। सप्ताह मध्य आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन-धान्य की प्राप्ति होगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी। उत्सव का माहौल बन सकता है। किसी रिश्तेदार की अचानक तबियत बिगड़ने से चिंताएं बढ़ सकती हैं। 

सप्ताह का अंत आपको थकान और स्वास्थ्य की चिंता दे सकता है। अचानक होने वाली यात्राएं आपको बहुत व्यस्त रखने वाली हैं। कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अगर आप सरकारी रोजगार में है, तो आपको सम्मान की प्राप्ति होने का योग बनेगा। सप्ताह अंत आते-आते आपकी वाणी और आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी। महत्वपूर्ण निर्णय आने वाले समय पर टाल दें। आने वाला समय सौभाग्यशाली सिद्ध होने वाला है।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।