Saptahik Rashifal, 28 Jan से 3 Feb: VAMA पर पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल

आइए, VAMA के इस साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में जानें, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह (28 January से 3 Febuary, 2024) कैसा रहेगा?

Saptahik Rashifal (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024): इस साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और सप्ताह में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

आइए, VAMA के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में जानें, मेष से लेकर मीन राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

Aries Horoscope Today

मेष राशि (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024)

इस सप्ताह आपकी राशि में सूर्य का दशम भाव में उपस्तिथि कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। जॉब से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं आने वाली है। आप नई जॉब सर्च कर रहे हैं तो इस सप्ताह मिल जायेगी। बीमा क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिलेंगे उनका बीमा पॉलिसी अच्छे प्रीमियम के साथ होगी। आप भी टैक्स सेविंग स्कीम में रुपया निवेश करेंगे। 

आपकी कोई ईएमआई इसी सप्ताह डिपॉजिट करनी पड़ेगी। परिवार में सभी लोग स्वस्थ और मस्त रहेंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे क्योंकि एग्जाम आने वाला है। पत्नी से संबंध मधुर रहेंगे लेकिन सप्ताह के अंत में किसी कारण से अनबन होगी। स्वास्थ्य से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं रहेगी। प्रेम संबंध आपका मजबूत होगा इसी सप्ताह आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

Taurus Horoscope

वृष राशि (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024)

इस सप्ताह आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता यह होगी कि कार्यक्षेत्र में राजनीति से बचना पड़ेगा। ट्रेडिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई कंपनी से ऑफर मिल सकता है। लोहे या स्टील क्षेत्र में काम करने वाले अपने लक्ष्य को बड़ी आसानी से प्राप्त कर लेंगे। परिवार में पिता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आपको डॉक्टर या हॉस्पिटल का आना जाना रहेगा।

सप्ताह के अंत में आराम मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है। शेयर मार्केट में निवेश बुधवार से फायदा मिलेगा। आपको ऑटोमोबाइल सेक्टर से लाभ होता हुआ दिख रहा है। प्रेमी का स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण इस सप्ताह मुलाकात नहीं हो पाएगी केवल बातचीत होती रहेगी हालचाल मिलता रहेगा। मित्रों से किसी बात पर नाराजगी हो जायेगी जो इस सप्ताह में रहेगी। आपको सतर्क रहना चाहिए शत्रु आपका नुकसान करने का प्रयास करेंगे।  

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

Gemini Horoscope Today

मिथुन राशि (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024)

इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र में अपने किसी कार्य में अच्छा करने के कारण सम्मान प्राप्त करेंगे। किसी सामाजिक संस्था द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा आपके गुड वर्क के लिए ऐसा कुछ लोगों के साथ होगा। दैनिक आय में वृद्धि होगी, व्यापार करने वाले अपने व्यवसाय की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आय के नए साधन मिलेंगे। बुधवार और वृहस्पतिवार को थोड़ा किसी बात से तनाव रहेगा उसके बाद बहुत ठीक हो जायेगा। 

प्रेम संबंध में आप शुक्रवार और शनिवार को मिलेंगे और साथ में किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भोजन करेंगे या पार्टी करेंगे। आपको पार्टनरशिप से भी लाभ होगा सबकुछ सही चलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि गाड़ी में नुकसान होता हुआ दिखा रहा जिससे आर्थिक हानि संभव है। पत्नी के स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा, डॉक्टर की सलाह से आराम मिल जायेगा। 

Cancer Horoscope Today

कर्क राशि (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024)

इस सप्ताह कर्क राशि वालों को ज्यादा मेहनत करने पर भी अच्छे परिणाम शुरुआत में नही मिलेगा लेकिन बुधवार से अच्छा हो जायेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा कमीशन मिलता हुआ दिख रहा है कोई प्रॉपर्टी बिकने के कारण धन लाभ हुआ है। इस सप्ताह किसी ऑफिस के कार्य से आपको कहीं जाना पड़ेगा। धार्मिक यात्रा पर कुछ लोग जायेंगे या किसी मंदिर का दर्शन करने इस सप्ताह के अंत में जायेंगे। 

परिवार में किसी बात पर कहा सुनी हो सकती है, माता पिता की बात भी आपको बुरी लग सकती है। शत्रु पर विजय मिलेगी। आपकी कोई फाइल खुल सकती है जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कहीं निवेश करने से पहले सब कुछ जांच पड़ताल कर लीजिएगा नहीं तो आर्थिक नुकसान हो जायेगा। इस सप्ताह कमर दर्द से आप परेशान हो सकते है। 

leo Horoscope Today

सिंह राशि (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024)

इस सप्ताह सिंह राशि के लोग अपने कार्यक्षेत्र में नई तकनीक का प्रयोग करते हुए लोगों से संपर्क करेंगे और अपने क्लाइंट बेस को बढ़ाएंगे। आपका प्रचार इस सप्ताह अच्छा परिणाम देगा लोग आपसे संपर्क करेंगे। लव लाइफ में इस सप्ताह आप अपने प्रेमी का बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे। आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना है क्योंकि परिवार में पत्नी से विवाद हो सकता है। बच्चे से आपको ज्यादा उम्मीद है, जो पूरी होती हुई दिख रही है। 

शेयर मार्केट में एफएमसीजी क्षेत्र में निवेश आपके लिए अच्छे धन लाभ को दिखा रहा है। आप किसी मुकदमे में विजय प्राप्त करेंगे। शत्रु के द्वारा की गई पुलिस में शिकायत आपका कुछ नुकसान नहीं होगा। मोबाइल पर किसी लड़की से बात करते समय ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी रिश्तेदार की मदद करने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्य से जुड़े लोग अपनी संस्था के द्वारा गरीबों की मदद करेंगे और सोशल मीडिया पर इसका प्रचार भी करेंगे। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

Virgo Horoscope Today

कन्या राशि (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024)

इस सप्ताह की शुरुआत तनाव से होगी कोई विवाद हो सकता है, खासकर रविवार को पड़ोसी से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। मंगलवार को कार्यक्षेत्र में सब कुछ ठीक रहेगा, बॉस के साथ किसी क्लाइंट से मीटिंग करने जायेंगे। सेल्स और मार्केटिंग के लोग अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे जिससे उनको दूसरे सहकर्मी के सामने सम्मानित भी किया जायेगा। परिवार में कलह से आपको बचना है, आपको सुख शान्ति बनाकर रखनी होगी। 

शेयर बाजार में निवेश करते समय ध्यान अवश्य रखिएगा नुकसान होता हुआ दिख रहा है। कमोडिटी मार्केट में निवेश न ही करें तो आपके लिए बेहतर होगा। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर काफी तनाव चल रहा है यहां तक कि बातचीत भी बन्द है, लेकिन बात करने का मन दोनो पक्ष का होगा पहल कौन करें इसका इंतेजार रहेगा। सोशल मीडिया पर आप एक्टिव रहेंगे अपने चैनल को प्रमोट करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। 

Libra Horoscope Today

तुला राशि (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024)

इस सप्ताह आपकी शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है, किसी पारिवारिक शादी के समारोह में शामिल होंगे बहुत ही आनन्द और प्रसन्नता महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नई टीम का गठन करेंगे। आपकी कला कौशल से आपको निश्चित सम्मान मिलेगा। 

आपकी रुचि के अनुसार काम भी इस सप्ताह मिल जायेगा। किसी ऐसी पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा जहां कई तरह के भोजन का स्टाल लगा हो, आपको अच्छा स्वाद मिलेगा। आपको कोई उम्र से ज्यादा पुरुष या महिला प्रपोज कर सकता है जिससे आप असहज महसूस करेंगे। प्रेम पथ पर युवा अपने दैनिक रूटीन के अनुसार बातें करेंगे। प्रतियोगिता क्षेत्र की तैयारी करने वाले अपनी पढ़ाई को समीक्षात्मक दिशा में ले जाकर पढ़ाई करेंगे जिससे अच्छा तैयारी होगी। स्वास्थ्य के प्रति आपकी जागरूकता आपको स्वस्थ रखेगी। 

Today’s Scorpio Horoscope

वृश्चिक राशि (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024)

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के लोग अपने कार्य में परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं कई लोगों को नई जिम्मेदारी मिल भी जायेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी बुराई कर रहे हैं, आपको बॉस से सफाई देनी पड़ेगी। इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में खरीद बिक्री का जोर रहेगा इससे जुड़े लोग लाभ पाएंगे। सॉफ्टवेयर सेक्टर में नौकरी कम होगी कंपटीशन बढ़ेगा। परिवार में छोटे भाई को नौकरी मिलने से सभी लोगों को प्रसन्नता मिलेगी। 

ज्यादा तनाव लेने वाले लोग अपने को सकारात्मक रखें नहीं तो मानसिक रोग परेशानी का कारण बनेगी। शनि को साढ़े साती आपको कुछ न कुछ परेशानी करती रहेगी। आपकी गाड़ी में टायर खराब होने के कारण उसे बदलवाना पड़ेगा जिससे एक आर्थिक भर बढ़ेगा। इस सप्ताह दांत की पीड़ा आपको डॉक्टर के पास तक ले जायेगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग अपने लोगों से मिलकर आगे की तैयारी की जानकारी लेंगे। 

Sagittarius Horoscope Today

धनु राशि (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024)

इस सप्ताह आप अपने कार्य को सही से करेंगे लेकिन जितना अच्छा परिणाम मिलना चाहिए मिलेगा नही। कई कठिनाई आपके कार्य में आ सकती है, किसी सरकारी नोटिस का भी सामना करना पड़ेगा। आप सभी परिस्थिति पर विजय अवश्य पा लेंगे। आप अपनी कम्पनी में लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए एक कुशल प्रशिक्षक को नियुक्त करेंगे। पुराना कोई विवाद आपको कष्ट देगा जिसमे मुकदमा हो गया था, कोर्ट जाना पड़ेगा। 

न्यायालय से कुछ ऐसा निर्णय आएगा जिससे कई लोगों को लाभ होगा। आपकी धार्मिक भावना आपको दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करेगी। परिवार में सभी सदस्यों का एक मत होने से आपको किसी पिकनिक स्पॉट पर जाना पड़ेगा। इस सप्ताह आप किसी प्रकार के बंधन को महसूस कर सकते हैं। आपको इस सप्ताह सरदर्द होगा यह किसी तनाव के कारण भी हो सकता या आंखों की कमजोरी के कारण यह डॉक्टर बताएंगे। 

Today’s Capricorn Horoscope

मकर राशि (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024)

इस सप्ताह मकर राशि के लोग स्थान परिवर्तन होगा। किसी नई जगह तैनाती होगी या नई जिम्मेदारी मिलेगी। कुछ लोग तो जॉब परिवर्तन भी कर सकते हैं। कपड़ों के क्षेत्र से जुड़े व्यापारी इस सप्ताह अपनी सेल को बढ़ाने के लिए डिस्काउंट ऑफर देंगे जिससे ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी और धन लाभ होगा। परिवार में आपको ज्यादा तर्क कुतर्क से बचना है नहीं तो आपस में मन मुटाव बढ़ेगा। 

प्यार करने वाले युवा अपने प्रेमी संग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं या किसी पार्टी में एंजॉय करेंगे। रविवार को वाहन सावधानी चलाएगा दुर्घटना होने का योग बन रहा है। इस सप्ताह में धन निवेश करने की आपकी रणनीति सही दिशा में रहेगी धन लाभ होगा। दैनिक कार्य करने वाले अपने आय से संतुष्ट होंगे। कोई रोग आपको हॉस्पिटल तक पहुंचा देगी। सप्ताह के अंत में आप सभी क्षेत्र में अच्छा महसूस करेंगे। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

Aquarius Horoscope Today

कुम्भ राशि (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024)

इस सप्ताह कुंभ राशि के लोग अपने व्यापार के कारण किसी शहर की यात्रा करनी पड़ेगी लेकिन इस यात्रा से व्यापारिक लाभ नहीं होगा। नौकरी में कोई भी बदलाव आपके हित में नहीं रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारी को सही से निभा नहीं पा रहे ऐसा आपके पारिवारिक लोग इस सप्ताह कहेंगे। आप अपने मन से अच्छा करने की सोच रहे हैं लेकिन हो नहीं पा रहा है। वाणी भी आपकी कर्कश शब्दों से भरी रहेगी। पत्नी से तुनक मिजाजी चलती रहेगी। 

बुधवार को रुपए का लेनदेन न करें अर्थात न उधार दे ना उधार लें नहीं तो आर्थिक नुकसान होगा। लॉन्ग टर्म का निवेश निश्चित लाभ देगा। विदेश यात्रा से आपको लाभ होने वाला है। आप विदेश इस सप्ताह जाएंगे जो वीजा का इंतेजार कर रहे थे उनका वीजा आएगा। आग से दूर रहे आग से जलने का संकेत मिल रहा है। आपकी गाड़ी खराब हो जायेगी जिससे आपको परेशानी महसूस होगी। 

Pisces Horoscope Today

मीन राशि (साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024)

इस सप्ताह मीन राशि वाले रविवार को भागदौड़ के कारण परेशान रहेंगे। व्यर्थ की मानसिक परेशानी रहेगी जिससे पूरा परिवार आपके गुस्से के कारण तनाव में रहेगा। सोमवार से बहुत अच्छा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में आपके मन मुताबिक बहुत कुछ होगा। इस सप्ताह बॉस आपके कार्य से खुश रहने वाले हैं। आपकी योजना बनती तो बहुत है लेकिन धरातल पर नही आ पाती है। जमीन का कार्य करने वाले लोग अपने व्यापार को अच्छी तरीके से बढ़ा पाएंगे। 

प्रोडक्ट सेलिंग के काम में लगे लोग अपने व्यापार को नई तकनीक के सहारे से बढ़ाएंगे। धन आगमन का रास्ता बनेगा, कुछ पुरानी फिक्स्ड डिपॉजिट आपकी पूरी होने वाली है। ऑर्गेनिक खेती करने वाले अपने प्रोडक्ट की डिमांड के अनुसार रेट बढ़ा देंगे जिससे धन वृद्धि होगी। सरकारी अनुबंध से आपको धन प्राप्ति होगी ऐसा इस सप्ताह योग बन रहा है। कुछ लोग हड्डी में फ्रेक्चर होने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती होंगे।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ये भी पढ़ें-