Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल (2 जून से 8 जून 2024)

VAMA के इस साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal) में जानें, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह (2 से 8 जून, 2024) कैसा रहेगा…

Saptahik Rashifal (2 June to 8 June, 2024): VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। इस साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) में सप्ताहभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।  

तो आइए, यहां इस साप्ताहिक राशिफल से जुड़ी खबरें जानें…

मेष राशि

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (2 June to 8 June, 2024)

इस सप्ताह ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपके करियर वृद्धि में आपकी मदद करेंगे। कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों या इसका व्यापार करने वाले लोगों को इस सप्ताह कार्य की कोई कमी नहीं रहेगी। 

बिल्डर अपने मकान की अच्छी बिक्री होते हुए इस सप्ताह देखेंगे जिससे उनका आर्थिक पक्ष बहुत मजबूत होगा। परिवार में आपकी बात मानी जाएगी और आपके निर्णय के अनुसार ही कुछ कार्य होगा। न्यायिक प्रक्रिया में भी विजय मिलेगी। समाज में आपकी श्रेष्ठता बढ़ेगी। 

इस सप्ताह आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन प्रचुर मात्रा में रहेगा। आपकी निवेश योजना आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगी। आपको अपना प्रेम सम्बन्ध सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए बेहतर समझ विकसित करें। खुद को तनाव मुक्त रखना अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने का मंत्र है। सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपने विचार लोगों तक पहुंचाएंगे।

वृष राशि

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल (2 June to 8 June, 2024)

इस सप्ताह नौकरी एवं रोजगार में किसी के द्वारा विघ्न–बाधा उत्पन्न होगी। व्यापारियों के काम में सुधार आएगा। व्यापारिक सौदे आपके पक्ष में बड़े बदलाव लाने लगेंगे। इस सप्ताह राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपको सलाह दी जाती है कि जमीन जायदाद के मामलों से दूर ही रहे। 

इस सप्ताह रिश्तेदारों के सहयोग से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। मित्र का बड़ा सहयोग मिलेगा बुरे समय में आपके साथ खड़े रहेंगे। परिवार सहित अच्छे होटल में रुकने और भोजन करने का मौका मिलेगा। 

इस सप्ताह शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि बुधवार से निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। आपकी मुलाकात उस व्यक्ति से होने की प्रबल संभावना है कि जिसके साथ आप अपना दिल, आत्मा और सबसे बढ़कर जीवन साझा करना चाहेंगे। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भौतिकवादी चीज़ों के प्रति आपकी रुचि बहुत ज्यादा पड़ेगी। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (2 June to 8 June, 2024)

इस सप्ताह कुछ लोग अपनी नौकरी छोड़ेंगे और नई नौकरी ज्वाइन करेंगे। इस सप्ताह अच्छा व्यापार होगा जिससे व्यापारियों के बैंक बैलेंस में मजबूती आएगी। शराब के कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भी इस सप्ताह अच्छा मुनाफा होगा। 

धार्मिक व्यक्तियों का पैसा इस सप्ताह धर्म के कार्यों में लगेगा और जरूरतमंद लोगों की मदद होगी। जहां तक संभव हो, लक्ष्य हासिल करने के लिए गैरकानूनी तरीके अपनाने से बचें। इस सप्ताह शोक की खबर मिलने के कारण परिवार में बड़ा तनाव रहेगा। 

बुधवार को आपकी यात्रा बहुत कष्टकारी रहेगी आर्थिक नुकसान के साथ–साथ शारीरिक चोट भी लग सकती है। जो कपड़ों का कारोबार करना चाहते हैं इस सप्ताह आप उसमें निवेश करें लाभ होगा। आप अपनी मित्र मंडली में जरूरत से ज्यादा रुपया खर्च कर देंगे। इस सप्ताह लव पार्टनर से किसी बात को लेकर अनबन रहेगी, सही से बात होती हुई नहीं दिख रही है। इस सप्ताह आप अपनी त्वचा का ख्याल रखें। 

कर्क राशि

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (2 June to 8 June, 2024)

इस सप्ताह सहकर्मियों का सहयोग न मिलने पर कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं में देरी हो जायेगी। दैनिक कार्य करने वालों को बाधा का सामना करना पड़ेगा, दैनिक आय भी प्रभावित होगी। प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को हानि होगी। 

इस सप्ताह कुछ लोगों के जमीनी विवाद बढ़ेंगे। न्यायालय और पुलिस के चक्कर ज्यादा लगाने पड़ेंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नई कंपनियों से अनुबंध होंगे। व्यापार में आपकी जो भी उधारी रुपया है वह इस सप्ताह मिलेगा। समस्याओं को सहजता से हल करने के लिए आप अपनी कूटनीतिक बुद्धि की मदद लेंगे। परिवार के सदस्यों का साथ राहत, आराम और खुशी देगा। अपने खर्चे कम से कम करें। 

प्यार के मामले में स्वतंत्र और स्पष्ट चर्चा से प्रेम बंधन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। यह जीवन के वास्तविक आनंद का आनंद लेने के लिए समर्पित ध्यान और धार्मिकता के मार्ग पर चलने का सप्ताह है। मित्र मंडली में असामान्य निर्णय आपको भ्रमित कर सकते हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (2 June to 8 June, 2024)

इस सप्ताह इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री करने वाले व्यापारियों को अपने उत्पाद की बिक्री करने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं करना पड़ेगा। बिजली का काम करने वाले, एसी का काम करने वाले मैकेनिक को बहुत ज्यादा नया काम मिलेगा। जिससे बहुत अच्छा धन लाभ होगा। स्वार्थी और मूडी व्यवहार परिवार के सौहार्दपूर्ण माहौल को ख़राब कर सकता है। 

ससुराल पक्ष से रिश्ते खराब होते हुए दिख रहे हैं, सावधानी बरतें। इस सप्ताह बहुत मनमानी तरीके से निवेश न करिएगा। सोच समझ कर किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही निवेश करें लाभ होगा। 

इस सप्ताह आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा किसी महिला के कारण खराब होती हुई दिख रही है, ध्यान अवश्य रखें। इस सप्ताह गर्भवती महिलाओं को अपने अजन्मे बच्चे की खातिर प्रदूषण, तनाव और जंक फूड के सेवन से दूरी बनाकर रखना है। आपके किसी कार्य के उजागर होने पर आपको कष्ट होगा। इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि अपने अंदर अहम की भावना ना आने दें। 

कन्या राशि

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (2 June to 8 June, 2024)

इस सप्ताह आपको काम पर सावधान और चौकस रहने की ज़रूरत है क्योंकि कोई ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके चल रहे प्रोजेक्ट को ख़राब करने की कोशिश करेगा। किसी के कारण आपकी छवि खराब हो रही है ध्यान दें और इसका सुधार अवश्य करें। इस सप्ताह आप अतिरिक्त जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाएंगे जो भविष्य में आपके करियर के लिए भी अच्छा रहेगा। 

इस सप्ताह ज्यादा कर्ज लेने से कर्ज मांगने वालों की संख्या बढ़ रही है, जिससे मानहानि होती हुई दिख रही हैं। इस सप्ताह अपने घर में जीवनसाथी का घरेलू कामों में सहयोग करना चाहिए। पेड़ पौधों की सेवा करने में समय बितायेंगे। आपकी कोई फिक्स्ड डिपॉजिट पूर्ण होगी जिससे वित्तीय पक्ष मजबूत होगा। 

आपका प्रेम साथी आपसे सच्ची भावनाएँ व्यक्त करेगा। पाइल्स के रोगियों को बहुत कष्ट रहेगा। इस सप्ताह ताकत और कमजोरियों का पुनर्मूल्यांकन करने का अवसर है। राजनीतिक क्षेत्र में गहमा गहमी रहेगी। 

तुला राशि

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (2 June to 8 June, 2024)

इस सप्ताह कार्यस्थल पर वरिष्ठ रंगमंच कर्मियों की मदद आपको प्रोत्साहित करेगी। कला और संगीत क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपना कौशल दिखाने का बहुत सुंदर मंच मिलेगा। कवि अपने कविता पाठ से श्रोताओं की खूब तालियां और प्रशंसा प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई का अच्छा माहौल मिलेगा। 

होटल टूरिज्म का काम करने वाले व्यापारियों का व्यापार इस सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। इस सप्ताह किसी बात पर आपकी पत्नी रूठ जाएगी। आपको मनाना पड़ेगा। पारिवारिक लोगों से पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद बढ़ेगा। मुनाफे में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इस सप्ताह आपके प्रेम रिश्ते में मजबूती आएगी। 

लव पार्टनर से आपकी नजदीकियां और बढ़ेंगी। इस सप्ताह कुछ लोगों को अस्पताल के चक्कर ज्यादा लगाने पड़ेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आग और पानी से सावधान रहे। आपका कोई कीमती सामान चोरी हो जायेगा, या हाथ से गिरकर नुकसान हो जाएगा ध्यान रखें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (2 June to 8 June, 2024)

इस सप्ताह कुछ लोगों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने लोगों के द्वारा ही धोखा मिलता हुआ दिख रहा है सावधान रहें और ऐसे लोगों से दूरियां बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र को मजबूत करने के लिए इस सप्ताह आपकी यात्रा बहुत अहम रहेगी। 

ट्रेडिंग व्यापारियों को व्यापार में बाधाएं महसूस होगी। कुछ सामान का रेट कम होने से थोक व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होगा। पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ेगा। कुछ लोगों के बच्चों का भी स्वास्थ्य खराब होता हुआ दिख रहा है। 

इस सप्ताह आप शेयर बाज़ार में पैसा निवेश करते समय बहुत चयनात्मक और सावधान रहें। इस सप्ताह व्यावहारिक होने और अपने प्यार को संरक्षित करने का प्रयास करें। क्रोध के शरीर पर नकारात्मक प्रभाव दिखने की संभावना है। आधुनिक जीवनशैली और अनियमित आदतों का असर स्वास्थ्य पर इस सप्ताह दिखेगा। अपना आपा खोने से कोई आशाजनक अवसर हाथ से फिसल जायेगा। 

धनु राशि

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (2 June to 8 June, 2024)

इस सप्ताह अनुभवी लोगों की बात सुनने और उनके विचारों पर अमल करने से कार्यस्थल पर लाभ होगा। वरिष्ठ सहकर्मियों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन सप्ताहांत तक सबकुछ ठीक हो जायेगा। मौसम के कारण बहुत से सामान खराब हो जाएंगे जिससे व्यापारियों का बहुत नुकसान होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन की बहुत अच्छी किताबें मिलेगी। 

आप अपने घर में इंटीरियर डेकोरेशन पर कुछ निवेश करेंगे। इस सप्ताह आप अपने रिश्तेदारों से मिलेंगे। इस सप्ताह यदि आप जमीन या मकान खरीदने जा रहे हैं, तो रजिस्ट्री की जांच अवश्य करा लेना नहीं तो धोखा हो सकता है। प्यार एक सच्चा रिश्ता है, इसमें भावनाओं का सम्मान बहुत जरूरी है इसका ध्यान अवश्य रखें। 

इस सप्ताह विचार अवश्य करें, क्रोधित मनःस्थिति में आप यह तय नहीं कर पाते कि आपके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा। आप व्यक्तिगत उपयोग के लिए कुछ सामाजिक संपर्क विकसित कर सकते हैं। 

मकर राशि

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (2 June to 8 June, 2024)

इस सप्ताह सहकर्मियों की मदद से ही आप अपने पुराने कार्य पूर्ण कर पाएंगे। श्रमिक वर्ग के लोगों को इस सप्ताह कार्य करने में बड़ी बाधा आएगी। प्रॉपर्टी डीलरों की इस सप्ताह कोई अच्छी डील होती हुई नहीं दिख रही है। पेंटिंग और डिजाइनिंग करने वाले लोगों को नए अवसर मिलेंगे। करियर में प्रगति होगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपका रुका हुआ प्रोजेक्ट इस सप्ताह शुरू हो जाएगा। 

इस सप्ताह आपके बच्चे और पत्नी आपसे दूर ननिहाल जाएंगे। बच्चे बहुत खुश और आनंदित महसूस करेंगे। इस सप्ताह आर्थिक रुकावटें जो आ रही थी वह दूर हो जाएंगे। धन आगमन के कई नए स्रोत बनेंगे। 

आपकी लव पार्टनर से मुलाकात बातचीत भावनात्मक संतुष्टि प्रदान करेगी। सकारात्मक सोच आपको अपने प्रयास में सफल होने में सक्षम बनाएगा। आपका समय पर मार्गदर्शन युवा दिमागों को मदद करेगा। दोस्तों के साथ की गई आनंददायक यात्रा वांछित परिणाम लाने में सफल रहेगी। 

कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल (2 June to 8 June, 2024)

इस सप्ताह सेल्स और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपनी वाणी और भाषा दोनों मधुर रखना चाहिए। जिद्दी रवैये के कारण वरिष्ठ सहकर्मियों को आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। घर की पुरानी कबाड़ की चीजों को इस सप्ताह आपको बेच देना चाहिए क्योंकि वह नकारात्मक प्रभाव ही फैला रही हैं। 

रिश्तेदार आपके लिए अप्रत्याशित उपहार लाएंगे, लेकिन आपसे किसी तरह की मदद की उम्मीद भी रखेंगे। इस सप्ताह आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाने में कठिनाई होगी। अपने लव पार्टनर के साथ का आनंद लेने के लिए एक छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा की योजना इस सप्ताह बनाएं। नकारात्मक भावनाओं पर नियंत्रण न रख पाने से आपकी सकारात्मक सोच ख़त्म हो सकती है। 

यह सप्ताह आपके वास्तविक चरित्र को परखने के लिए कुछ परीक्षण की घड़ियाँ लेकर आएगा। इस सप्ताह आप कोई वादा ना करें यदि आप पूर्ण न कर पायें तो। 

मीन राशि

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (2 June to 8 June, 2024)

इस सप्ताह आप अपनी योजना के अनुरूप कार्य करेंगे और लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। श्रमिकों के लगातार प्रयासों से आप लंबित कार्य समय पर पूरा करने में सक्षम होंगे। आप सोचते बहुत ज्यादा हैं और कार्य काम करते हैं इस आदत में परिवर्तन जरूरी है, यदि सफलता चाहते हैं। कार्यस्थल पर शत्रुवत व्यवहार करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपका प्रेमपूर्ण और सौम्य स्वभाव आपको परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में मदद करेगा। 

इस सप्ताह आपका पारिवारिक विवाद सुलझ जाएगा। इस सप्ताह आप शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में निवेश करें, आर्थिक लाभ जरूर होगा। 

इस सप्ताह प्रेम की भावनाएं आपमें बहुत ज्यादा जागृत होगी। अपने लव पार्टनर से मिलने के लिए उत्सुक रहेंगे। आपकी मुस्कान डिप्रेशन के खिलाफ संकटमोचक की तरह काम करेगी। व्यक्तिगत स्तर पर आसानी से पूरा होने वाली किसी चीज़ पर ध्यान केंद्रित करने से आपको फ़ायदा होगा।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।