Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
![saptahik-rashifal-16-june-to-22-june-2024](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/04/saptahik-rashifal-28-april-to-4-may-2024-1024x628.png.webp)
Saptahik Rashifal (16 June to 22 June, 2024): VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। इस साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) में सप्ताहभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।
तो आइए, VAMA के इस साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal) में जानें, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह (16 जून से 22 जून, 2024) कैसा रहेगा..
![mesh-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/mesh-rashifal-1024x576.jpg.webp)
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में शक्ति विस्तार के साथ-साथ पदोन्नति होने का योग दिख रहा है। व्यापार में आपको नए लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कंपनी को किसी नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। परिवार में बुजुर्ग व्यक्तियों के सामने अपनी महत्वाकांक्षा प्रकट करना आपके लिए वरदान साबित होगा, सहयोग मिलेगा। घर में बच्चों के द्वारा खुशियां प्राप्त होगी।
इस सप्ताह पढ़ने वाले छात्रों को अच्छा मार्गदर्शन मिलता हुआ दिख रहा है। उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए आपका किसी अच्छे कॉलेज में प्रवेश होगा। इस सप्ताह आपका पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा।
यदि आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो भी शुभ समय है। आपका प्यार, देखभाल, विश्वास, लगाव और भावनाएं आपके प्यार के पौधे को विकसित करने में योगदान देंगी। बहुत सारा पानी पीने से भी आपका वजन कम होगा इससे आप चुस्त और दुरुस्त महसूस करेंगे। बुद्धि और हाजिरजवाबी दूसरों के साथ स्वस्थ संबंध विकसित करने में मदद करेगी।
VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं) | |
पूजा का नाम | मंदिर (स्थान) |
ऋण मुक्ति पूजा | ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन) |
माता कामाख्या महापूजा | माता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी) |
शनि साढे़ साती | शनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र |
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेक | जागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड |
राहु ग्रह शांति पूजा | जरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज |
सुंदरकांड पाठ | अयोध्या धाम,उत्तर प्रदेश |
![vrishabh-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/vrishabh-rashifal-1024x576.jpg.webp)
वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बहुत कुछ आपके अनुकूल नहीं रहने वाला है, आपको सामंजस्य बैठाना पड़ेगा। सभी क्षेत्र के इंजीनियरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। प्रोजेक्ट को पूरा करने में भी इसी वजह से देरी होगी। आपका कठोर व्यवहार बच्चों का मूड ख़राब कर देगा।
परिवार में सुख शांति चाहिए तो आपको अपनी आदतों में सुधार करना पड़ेगा। पढ़ने वाले छात्रों को नई तकनीक का प्रयोग करना अच्छे से आना चाहिए। ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले बच्चे एकाग्रता से नहीं पढ़ पाएंगे।
सरकारी अनुबंध लाभप्रद रहने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ इस सप्ताह के कुछ दिन पुरानी बातों को लेकर विवाद बना रहेगा। जिनकी अपने लव पार्टनर से बात नहीं हो रही है, उनकी शुक्रवार को बात होती हुई दिख रही है। आपकी अटूट ऊर्जा और उत्साह इस सप्ताह आपको प्रसन्नचित रखेगा। आंखों में इंफेक्शन के कारण कई लोग परेशान रहेंगे।
![mithun-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/mithun-rashifal-1024x576.jpg.webp)
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
इस सप्ताह व्यावसायिक साझेदारी लाभदायक एवं प्रगतिशील रहेगी। सभी सहकर्मी के सहयोग से आप कुछ धार्मिक कार्य या भंडारे का आयोजन करेंगे। दैनिक कार्य करने वालों के आय में कमी आएगी।
आप परिवार के सदस्यों के साथ शांतिपूर्ण और शांत समय का आनंद लेंगे। बच्चों को आपको अनुशासन में रखना चाहिए। उनकी सभी बातों को मानने से वह बिगड़ जाएंगे। संगीत क्षेत्र से जुड़े हुए छात्रों को उनके करियर में अच्छा लाभ मिलेगा। आपको व्यापारिक लेन-देन से कुछ अप्रत्याशित धन लाभ होगा।
शेयर मार्केट में निवेश करने से भी इस सप्ताह अच्छी आर्थिक मजबूती होती हुई दिख रही है। अपने लव पार्टनर से इस सप्ताह आप अपनी अंतरात्मा की बात बताएंगे। कुछ लोगों की इच्छा शक्ति में कमी के कारण घबराया हुआ महसूस करेंगे। अपनी पहचान की रक्षा करने के प्रयास भविष्य में सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
![kark-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/kark-rashifal-1024x576.jpg.webp)
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
इस सप्ताह आप श्रेष्ठता की नई ऊंचाइयों को छूने में सफल होंगे। कुछ लोगों की यात्रा करते समय सामान की चोरी या धन की चोरी हो जाएगी। विदेश से वीजा मिलने में लेट होगा। कोई ना कोई ऐसा कारण उत्पन्न हो जाएगा जिससे आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे।
परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन रहा है। इस सप्ताह कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। इस सप्ताह की पढ़ाई आपके प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम लायेगी। आपको अनियोजित स्रोतों से मुनाफ़ा मिलने की संभावना है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों को भी सम्मान के साथ-साथ धन की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह कई लोग जमीन की रजिस्ट्री कराएंगे। एक चमकदार आकर्षक व्यक्तित्व आपके दिल को छू सकता है। फिटनेस और वजन घटाने के कार्यक्रम आपको खुद को बेहतर आकार में रखने में मदद करेंगे। इस सप्ताह आप का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा।
![singh-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/singh-rashifal-1024x576.jpg.webp)
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
इस सप्ताह आपकी उच्च पद की चाहत खूब संघर्ष कराएगी। जितनी मेहनत करेंगे उससे ज्यादा फल मिलेगा। व्यावसायिक स्थल पर आप अपने को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। बच्चों की क्रियाशीलता जानने के लिए आप उनकी परीक्षा लेंगे। सामाजिक रूप से आपको इस सप्ताह किसी आयोजन में सम्मानित किया जाएगा। इस सप्ताह आप रेगुलर टेस्ट में अच्छे नम्बर अर्जित करेंगे।
इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मध्यम नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र से अच्छा धन प्राप्त होता हुआ दिख रहा है। आर्थिक पक्ष में यदि उतार-चढ़ाव चल रहा है, तो आपको ज्योतिषीय सलाह लेनी चाहिए।
जीवन में प्यार के महत्व को समझने का समय आ गया है। अपने लव पार्टनर को अच्छे से समझे और जीवन को आगे बढ़ाने के बारे में विचार करें। ताजा फल और मौसमी फल खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी नवीन शैली और रचनात्मकता अपने लोगों के लिए सुखद राहत बनकर आयेगी।
![kanya-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/kanya-rashifal-1024x576.jpg.webp)
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
इस सप्ताह आपको अपने काम में सफलता मिलेगी, भले ही आपके सहकर्मी रुकावटें पैदा करने की कोशिश करेंगे। सभी तरह के व्यवसाय में तेजी रहेगी बिक्री बढ़ेगी जिससे आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग होती हुई दिख रही है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी सामाजिक मिलन समारोह में भाग लेने से सभी का मूड ख़ुश रहेगा। पैतृक संपत्ति विरासत में मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पढ़ाई करने वाले छात्र छुट्टी का आनंद लेंगे।
कमोडिटी मार्केट में निवेश करने से लाभ होगा। शुरुआती सप्ताह में तो लव पार्टनर से अच्छा संबंध नहीं रहेगा लेकिन शुक्रवार के बाद से संबंध आपका मधुर हो जाएगा। इस सप्ताह एक मनोरंजक यात्रा आपको तनावमुक्त रखने में मदद करेगी। स्वैच्छिक कार्य स्वयं का सकारात्मक मूल्यांकन करने में सक्षम होगा।
![](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/tula-rashifal-1024x576.jpg.webp)
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
इस सप्ताह नौकरी में अनावश्यक रुकावट तनाव ला सकती है जिसके परिणामस्वरूप काम में देरी हो सकती है। व्यापार में सरकारी नोटिस आने का योग दिख रहा है। आपका पुराना कोई न्यायालय में मुकदमा चल रहा है, जिसका पता आपको इस सप्ताह चलेगा।
उच्च अधिकारियों की डांट इस सप्ताह आपको कई बार सुननी पड़ेगी। बच्चों की उपेक्षा उनकी सामान्य वृद्धि और विकास में बाधा बन सकती है। पत्नी के साथ किसी भी प्रकार की अनबन आपके भविष्य के लिए अच्छी नहीं है। पढ़ने वाले छात्रों को इस सप्ताह प्रतियोगी परीक्षा के फॉर्म भरने का समय है।
आपको अपने पुराने लेनदेन को याद रखना चाहिए नहीं तो व्यर्थ में इस हफ्ते विवाद पैदा होगा। पुराने कर्ज की ईएमआई जल्द से जल्द समाप्त करने का प्रयास करेंगे। लव पार्टनर की महत्वाकांक्षा के आगे आपको ज्यादा झुकना नहीं चाहिए। इस सप्ताह आपको कोई अपनी ओर आकर्षित करके ठगने का प्रयास करेगा। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है।
![vrishchik-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/vrishchik-rashifal-1024x576.jpg.webp)
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
इस सप्ताह सहकर्मियों की समय पर मदद से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार में आपको कई नई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ेगा। न्याय क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपनी पुरानी फाइलों का अध्ययन करेंगे और उसके लिए नई रणनीति बनाएंगे।
इस सप्ताह आपको अपने बच्चों की संगति का विशेष ध्यान देना चाहिए। कौन और कैसा दोस्त है जिसके साथ बात कर रहा है या घूम रहा है। पढ़ाई के लिए कुछ लोग नई कोचिंग या नए शिक्षक की तलाश करेंगे।
इस सप्ताह आपके साथ धोखा हो सकता है, जिससे धन हानि हो इसलिए आपको सतर्क रहना है। आप किसी नए तरह के।स्कैम में फंस सकते हैं। आप किसी की ओर आकर्षित होंगे, जिससे अपने भविष्य के रिश्ते मजबूत करने का भी प्रयास करेंगे। कई प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बंधने के लिए आतुर रहेंगे। फेफड़े संबंधी इंफेक्शन से कई लोग परेशान रहेंगे। व्यक्तिगत प्रयास राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ाने में काफी मदद करेगा।
![dhanu-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/dhanu-rashifal-1024x576.jpg.webp)
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
इस सप्ताह आपकी कड़ी मेहनत आपको कार्यस्थल पर कठिन कार्यों को पूरा करने में सहयोग करेगी। व्यापारिक साझेदारी आपके लिए लाभदायक साबित होती हुई दिख रही है। शुद्ध पेयजल देने वाले लोगों या कंपनियों को शुद्ध मुनाफा होता हुआ दिख रहा है।
सामाजिक कार्य से जुड़ी हुई संस्थाएं कई लोगों की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर करने के लिए मदद करेगी। कई लोगों को सोमवार के दिन नया अवसर प्राप्त होता हुआ दिख रहा है जिससे उनके करियर में वृद्धि होगी। करीबी दोस्तों के साथ कुछ रोमांचक और मनोरंजक योजना इस सप्ताह बनायेंगे।
जमीन मकान में किया गया निवेश इस सप्ताह अच्छा रिटर्न देगा। आपके लव पार्टनर का गुस्सा आपको बहुत मानसिक रूप से परेशान करेगा। इस सप्ताह आपको अपने लव पार्टनर से कई गंभीर विषय पर बात करनी पड़ेगी। बुद्धिजीवियों का साथ साझा करने से साहित्य में रुचि बढ़ने के संकेत हैं।
![makar-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/makar-rashifal-1024x576.jpg.webp)
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
इस सप्ताह आप बहुत व्यस्त रहेंगे और त्वरित एक्शन में आपको रहना पड़ेगा। व्यापार में वृद्धि करने के लिए आप बैंक से लोन लेंगे या सीसी लिमिट बनवाएंगे।
डिफेंस, पुलिस और नेवी से जुड़े हुए लोगों को इस सप्ताह हाई अलर्ट पर रहना पड़ेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को उनके करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। जिसके भी वैवाहिक जीवन में परेशानी चल रही है, इस सप्ताह एक मौका मिलेगा आपको वैवाहिक जीवन सुधार लेना चाहिए। शिक्षा क्षेत्र की तैयारी करने वाले छात्रों को सरकारी शिक्षक बनने का मौका मिलेगा।
एफएमसीजी सेक्टर में निवेश से आपको लाभ होता हुआ दिख रहा है। इस सप्ताह आप हनी ट्रैप का शिकार हो सकते हैं इसलिए सावधान अवश्य रहना। किसी मित्र के साथ मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकती है। अनावश्यक तनाव से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। व्यक्तिगत दुविधा आपको कोई ठोस कदम उठाने से रोकेगी।
![kumbh-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/kumbh-rashifal-1024x576.jpg.webp)
कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
इस सप्ताह अनुभवी लोगों की संगति में समय बिताने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। विदेश में नौकरी के नए अवसर मिलते हुए दिख रहे हैं। कुछ लोगों के कार्य स्थल पर कुछ ना कुछ तनाव जरूर रहेगा। इस सप्ताह आपके बॉस से आपकी बनती हुई नहीं दिख रही है।
इस सप्ताह महिला जातक अपने कार्यक्षेत्र में असहज महसूस करेंगी। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी होगा। पत्नी की बात मानने से आपका बहुत काम बन जाएगा। आपको अपने जीवन में एक अच्छा सलाहकार रखना चाहिए।
कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े हुए छात्रों को उनके करियर में अच्छी प्रगति होती हुई दिख रही है। आपको शेयर मार्केट में इंट्राडे, काल या पुट से फायदा होता हुआ नहीं दिख रहा है हानि अवश्य होगी। प्रेम जीवन में सभी प्रकार का आनंद मिलेगा। लव पार्टनर आपकी सभी बातों से सहमत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के लिए आपको चिकित्सा परीक्षण कराते रहना चाहिए।
![meen-rashifal](https://vama.app/blog/wp-content/smush-webp/2024/06/meen-rashifal-1024x576.jpg.webp)
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2024)
इस सप्ताह व्यावसायिक साझेदारी में कुछ ना कुछ अड़चन जरूर आएगी, सकारात्मक बातचीत से ही समस्या का हल निकलेगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने काम को अच्छे से करेंगे और नए क्लाइंट भी उनसे जुड़ेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग जनता के दुख दर्द को सरकार तक पहुंचने में मदद करेंगे।
सरकारी नौकरी करने वाले इस सप्ताह बहुत ज्यादा व्यस्त नहीं रहेंगे। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने से जबरदस्त खुशी मिलेगी। पत्नी की मानसिक परेशानी पूरे घर में तनाव का कारण बनेगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र अनावश्यक तनाव में रहेंगे। पढ़ाई में भी बाधा महसूस करेंगे।
इस सप्ताह आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। बहुत उतार-चढ़ाव होता हुआ नहीं दिख रहा है। प्रेम जीवन में संदेह दूर होने से आनंद बहाल होने और रिश्ते में प्रगाढ़ता आने की संभावना है। आप तनाव से मुक्ति पाने में सफल रहेंगे। किसी धोखेबाज़ी में शामिल होने से व्यक्तिगत हितों को नुकसान पहुँचेगा।
ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।