Weekly Rashifal: साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अगस्त 2024)

यह राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। क्या कहते हैं इस सप्ताह आपके ग्रह, डॉ. आचार्य देव से जानिए साप्ताहिक राशिफल से जुड़ी खबरें…

Saptahik Rashifal (11 to 17 August, 2024): यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? जानिए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024)…

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024)

मेष राशि वालों के लिए समय लगातार अनुकूल बना हुआ है। यह सप्ताह आपके लिए बेहद दिलचस्प रहने वाला है। इस सप्ताह में आपके रुके हुए कार्य पूरे होते दिखाई देंगे। जिन कार्यों के लिए आप लंबे समय से परेशान हो रहे थे। इस सप्ताह सरलता से वह पूरे होंगे। 

विदेश जाने की कामना कर रहे हैं युवाओं के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण है। विदेश में रोजगार करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए भी यह सप्ताह शुभ फल लेकर आया है। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

इस सप्ताह में आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता आपको मिल जाएगी। जो लोग जीवनसाथी को लेकर परेशान हो रहे थे उनके लिए समय अनुकूल है। प्रेमी जोड़े विवाह के प्रतीक्षा में थे उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ फल लेकर आया है। 

घर में सुख साधनों का आगमन होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने से घर का माहौल उत्साह पूर्ण बना रहेगा। बच्चों की तरक्की मन को खुश कर देगी। रिश्तेदारों में आपके परिवार की तारीफ होगी। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों में सफलता प्राप्त होती दिख रही है। 

vama-astrology-weekly

शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा शेयर मार्केट में धन अर्जन करने वाले युवाओं के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। इस सप्ताह में आपको विशेष धन लाभ होने के योग बनेंगे। सावधानी पूर्वक इन्वेस्टमेंट करें। 

सप्ताह का अंत पेट के रोगों को लेकर गंभीर हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत ज्यादा अनुकूल न होकर सप्ताह का अंत अनुकूल होने वाला है। 

इस सप्ताह आपके मन मुताबिक रोजगार प्राप्त होने की संभावना बन रही है परंतु कभी छोटे रोजगार से भी संतुष्ट होना पड़ सकता है।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024) 

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आ रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शारीरिक कष्ट हो सकती है। इसके बाद आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। 

इस सप्ताह में आप जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं। जिनसे आपकी गृहस्थ जीवन एवं व्यवसायिक जीवन दोनों प्रभावित होंगे। आपके ऐसे निर्णय परिवार से दूरी बढ़ा सकते हैं जिसमें आप व्यापार के लिए घर से दूर जाने का निर्णय ले सकते हैं।

यह सप्ताह आपके लिए व्यापार की दृष्टिकोण से विशेष सुख फल लेकर आया है घर एवं परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आपकी मैनेजमेंट की कला आपको चारों तरफ यश और कीर्ति दे रही है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी किसी आयोजन में आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपके ज्ञान की प्रशंसा चारों तरफ होगी। आपसे प्रेरित होकर विद्यार्थी वर्ग जीवन में अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित हो रहा है। आपकी संतान आपसे बहुत प्रभावित है संतान के उच्च विद्या के निर्णय आपके घर का माहौल खुशनुमा बना देंगे। 

संतान को आ रही विद्या की अड़चन दूर होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ फल लेकर आया है। इस सप्ताह की शुरुआत से ही आपको रोजगार के अवसर प्राप्त होने शुरू हो जाएंगे। सप्ताह अंत आते-आते आप निश्चित रूप से कोई रोजगार प्राप्त कर लेंगे। प्रयासों में कमी ना आने दें। शुभ समय की शुरुआत हो चुकी है।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी वाकपटुता और चतुराई आपका हर रुका हुआ कार्य पूरा करवा देगी। पराक्रम में विशेष वृद्धि देखने को मिलेगी। उच्च अधिकारी व्यक्तियों से संबंध बनेंगे। किसी की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। बुजुर्ग लोगों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपका सेवा भाव आपको यश मान सम्मान की प्रतिष्ठा प्राप्त कराएगा। 

जीवनसाथी को आ रहे शारीरिक कष्ट में निजात मिलेगी। आपको स्वयं पैरों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों के लिए सप्ताह गंभीर हो सकता है। 

व्यापार के महत्वपूर्ण निर्णय एक दूसरे से बातचीत करके ही लें अन्यथा पार्टनरशिप में खटास आ सकती हैं। जो युवा विदेश जाने के इच्छुक हैं। उनके लिए नए अवसर बन सकते हैं। ऑफिस में बॉस का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आपको अचानक पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। 

रोजगार की तलाश कर रही युवाओं के लिए यह सप्ताह शुभ फल लेकर आया है। यदि आप वाणी में विनम्रता ले आंए, तो यह सप्ताह निश्चित रूप से आपको रोजगार देने के लिए ही आया है। 

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024)

कर्क राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत और अंत दोनों भिन्न होने वाले हैं। सप्ताह की शुरुआत आपके पराक्रम प्रतिष्ठा और यश की प्राप्ति करवाने वाली है। वहीं सप्ताह का अंत आपको दूर विदेश किया यात्रा करवा सकता है। अचानक बना यात्रा का कार्यक्रम थकान भरा हो सकता है। 

खर्चो पर काबू रखें खर्च अधिक होने की संभावना है। पारिवारिक पारिवारिक रिश्तों के लिए यह समय कष्टों भरा हो सकता है। माता या पिता का स्वास्थ्य बिगड़ने से घर का माहौल बिगाड़ सकता है। मन को नियंत्रण में रखें। छोटी मोटी परेशानी आती रहेगी। 

सप्ताह के अंत में होने वाली विदेश यात्रा आपको व्यापारिक तौर पर विशेष लाभ दे सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अनुकूल बना हुआ है। परीक्षाओं में सफलता मनोबल में वृद्धि करेगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अभी समय अनुकूल है। 

हार्डवेयर व मैकेनिक से जुड़े युवाओं के लिए समय अनुकूल है उच्च अधिकारी पद प्राप्त होने का योग बन रहा है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा परिणाम बदल सकते हैं। 

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024)

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी। परंतु सप्ताह का अंत आपकी राशि में सूर्य के गोचर होने से पूरा होगा। सूर्य के आपके लग्न में आने से आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होने वाला है। जिससे आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होते नजर आएंगे। 

सप्ताह की शुरुआत से ही दूर की यात्राएं होना संभव है। जो आपके लिए थकान भारी सिद्ध हो सकती हैं। खर्च अधिक होने का योग बनेगा। सप्ताह का अंत आपके खर्चों को नियंत्रण में करके आपके मन को प्रसन्नता देगा। घर में सुख शांति का माहौल बना हुआ है, जो ऐसे ही बना हुआ रहेगा। 

जीवनसाथी के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले युवाओं के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। लिक्विड पेट्रोलियम या एनालिसिस एजेंसियों से जुड़े शेयर खरीद सकते हैं। आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय लगातार अनुकूल बना हुआ है। 

लग्न में बुध शुक्र का गोचर आपकी बुद्धि को प्रखर कर रहा है। आपकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा हर गुरु के द्वारा की जा रही है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। दशम भाव में मंगल गुरु का गोचर आपको लगातार रोजगार के अच्छे अवसर दे रहा है। थोड़ा और मेहनत करने से इस सप्ताह स्थाई रोजगार प्राप्त करने का योग बनेगा।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला फल लेकर आ रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत धन लाभ से हो रही है। सप्ताह का अंत दूर की यात्राओं से भरा एवं खर्च करने वाला होगा। आपके लग्न में केतु का गोचर लगातार आपको कार्य के प्रति निष्ठावान बना रहा है। आपकी कार्य करने में रुचि लगातार बनी हुई है। जिससे आपके सभी कार्य समय पर पूरे हो रहे हैं। 

आपकी इसी लगन और मेहनत के बल पर आपको पदोन्नति मिलना संभव है। इस सप्ताह आपके लिए रोजगार में उन्नति के अवसर मिलने की संभावना प्रबल रूप से बनी हुई है। जो लोग निजी व्यापार कर रहे हैं उनकी काम में दिन-रात की मेहनत सफलता दिलवाएगी। आपके व्यापार में उत्तरोत्तर वृद्धि के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। 

सप्ताह का अंत विदेश की यात्राएं करवा सकता है। जिससे आपके व्यापार को और अधिक प्रगति मिलने की संभावना है। जो लोग एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के काम में जुड़े हैं। उन लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक रूप से इस सप्ताह में आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। शत्रु पक्ष कमजोर बना रहेगा कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमा में आपको सफलता मिलना सुनिश्चित है। 

खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पेट के रोग उभर सकते हैं। भाग्य आपका प्रबल रूप से साथ दे रहा है। जिस भी कार्य में आप हाथ डाल रहे हैं। उसमें आपको सफलता मिलना निश्चित दिख रहा है। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए जा सकता मिला-जुला फल लेकर आ रहा है। परीक्षाओं में सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जा सकता बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपके पहले से किया जा रहे प्रयास इस सप्ताह में आपको सफलता के परिणाम दे सकते हैं जिससे आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। 

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024)

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह संघर्ष पूर्ण हो सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत आपको शेयर मार्केट से धन लाभ दे सकती है। कहीं से रुका हुआ पैसा वापस आने का योग बन सकता है। किंतु सप्ताह के अंत तक सूर्य का राशि परिवर्तन होने से अचानक आमदनी के साधनों में अड़चन आ सकती हैं। चलते कार्य रुक सकते हैं लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। 

इस सप्ताह आपको सुखद समाचार प्राप्त होंगे। कोर्ट कचहरी में चल रहे हैं मुकदमों में आपको सफलता प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। शत्रु आपके सामने ठीक नहीं पाएंगे। संतान पक्ष की सफलता के समाचार आपको खुशी देंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चों का उच्च अधिकारी पद पर सिलेक्शन होने की संभावना है या किसी कॉम्पिटेटिव एक्जाम में सफल होने की संभावना बन रही है। जिससे आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। 

सप्ताह का अंत खर्चो भरा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ फल लेकर आ रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इस सप्ताह की शुरुआत सफलता दिलवाने वाली होगी एवं सप्ताह का अंत धन प्राप्ति के साथ होने वाला है जिससे आपके लिए यह सत्ता शुभ होता दिख रहा है। 

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए लग्न के स्वामी मंगल का सप्तम भाव में गोचर चल रहा है। जिससे आपके मनोबल में वृद्धि बनी हुई है। आपका जोश हर समय हाई बना हुआ है। आप किसी भी कार्य को आने वाले कल के लिए नहीं छोड़ रहे हैं। जो आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होगा। आपके कार्य को पेंडिंग ना छोड़ने की आदत से ऑफिस में आपकी तारीफ हो रही है। बॉस आपकी पदोन्नति कर सकता है। 

सरकारी रोजगार करने वाले युवाओं के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ साबित होने वाला है। आपको पदोन्नति मिलने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके ज्ञान की प्रशंसा हर जगह होगी। 

इस सप्ताह में वरिष्ठ जन भी आपसे सलाह लेते नजर आएंगे। संतान की ओर से यह सट्टा मिला-जुला रहने वाला है। गर्भवती महिलाओं के लिए खान-पान का ध्यान रखने का समय है इस समय में पैर फिसलने से बचें। 

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ फल लेकर आया है। इस सप्ताह में आपके मन मुताबिक सफलता मिलती दिख रही है। हार्डवेयर इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष सफलता लेकर आया है।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024)

धनु राशि वालों के लिए समय चुनौतियां पूर्ण बना हुआ है। लग्न के स्वामी गुरु छठे भाव में मंगल के साथ गोचर कर रहे हैं। जिससे आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। पेट में चल रही समस्याओं के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

मंगल गुरु की युति छठे भाव में होने से शत्रु पक्ष को कमजोर कर रही है। जिससे आपके किसी भी कार्य में कोई रुकावट आती नहीं दिख रही कोर्ट कचहरी से जुड़े कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। 

यदि आप भूमि या भवन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो अभी उसे डाल दें अन्यथा समस्या में पड़ सकते हैं। पराक्रम में वृद्धि होने की संभावना है। सामाजिक सेवा कार्यों में हिस्सा लेने का योग बन रहा है। रोजगार में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 

प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह समस्याओं से भरा हो सकता है। ऑफिस में आपको सहकर्मियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में अष्टम भाव में चल रहा सूर्य का गोचर आपको सर दर्द या मानसिक चिताओं की समस्या दे सकता है। संतान पक्ष के लिए सप्ताह शुभ फल लेकर आया है। 

संतान की कामना कर रहे दंपतियों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को इस सप्ताह में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आया है। इस सप्ताह आपको संघर्ष के बाद सफलता मिलती दिखाई दे रही है। 

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024) 

मकर राशि वालों के लिए मकर राशि वालों के लिए सप्ताह शुभ साबित होता दिख रहा है। आपकी लगन के स्वामी का गोचर दूसरे घर में हो रहा है जिससे आपके घर में सुख शांति बनी हुई है। आपको अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारियां ठीक होने का संकेत मिल रहा है। यदि आपको दांतों में कोई पीड़ा चल रही थी तो इस सप्ताह आपको उसमें आराम मिलता दिख रहा है। 

पराक्रम भाव में राहु का गोचर भाई बहनों से संबंध ख़राब करवा सकता है या उन्हें किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट होना संभव है। पंचम भाव में मंगल गुरु का गोचर संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होने का संकेत दे रहा है। 

बच्चों का किसी परीक्षा में सफल होना आपके घर में खुशी का माहौल बनाकर रखेगा। अष्ठम भाव में सूर्य का गोचर जीवनसाथी के सहयोग को दिखा रहा है। इस सप्ताह के अंत में सूर्य का राशि परिवर्तन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट दिख सकता है। 

पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह की शुरुआत शुभ होगी। परंतु सप्ताह का अंत वह आगे आने वाला समय थोड़ा कष्टों भरा हो सकता है। पार्टनरशिप के कार्यों में सावधानी बरतें। 

अष्टम भाव में चल रहा बुध शुक्र का गोचर आपको चंडी के रोग दे सकता है। एलर्जी देने वाले खाने की चीजों से बचें। भाग्य भाव में केतु का गोचर आपके भाग्य को चमक रहा है। 

इस सप्ताह में आपको भाग्य से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सट्टा विशेष शुभ फल लेकर आया है। परीक्षाओं में सफलता आपके मन को प्रसन्न कर देगी और आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। 

रोजगार की तलाश कर रहे हैं युवाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास अच्छा फल नहीं दे रही है परंतु सप्ताह का अंत आपके लिए विशेष शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से आपको अच्छे रोजगार की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लग्न में शनि का गोचर आपके मन में सेवा भाव पैदा कर रहा है। परंतु शनि का गोचर आपके अंदर आलस्य भी पैदा कर रहा है। 

सप्तम भाव में बुध शुक्र का गोचर आपके जीवन साथी का सहयोग आपको पूर्ण रूप से दिल रहा है। शुक्र के होने से जीवनसाथी का रोमांटिक मूड आपका मन में कल्पनाओं का सागर भर रहा है, जिसे पूरा करने के लिए आपको खर्च अधिक करना पड़ सकता है जो लोग कपड़े के व्यापार में एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी लिक्विड पेट्रोलियम इत्यादि के व्यापार में जुड़े हैं उन्हें इस सप्ताह विशेष सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही है। 

लग्न से अष्टम भाव में केतु का गोचर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आ रहा है। इस सप्ताह में आपको अधिक संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही हैं। 

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने वाला है। शनि की दशम दृष्टि आपके कार्य क्षेत्र पर है जिससे परिश्रम करने का फल आपको निश्चित रूप से प्राप्त होगा।  

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त 2024)

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ साबित होने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत आपकी आम दिनों की तरह होगी। परंतु सप्ताह का अंत आपके लिए जीवन में बहुत कुछ परिवर्तन लेकर आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके प्रयास बढ़े चढ़े दिखाई देंगे। जिससे आपके कार्यों की प्रशंसा होगी आपके कार्य क्षेत्र में आपकी विशेष प्रशंसा देखी जाएगी। 

पार्टनरशिप में चल रहे कार्यों में उन्नति देखने को मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर रूप में देखने को मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त होने का योग बन रहा है। भाई बहनों की उन्नति घर में खुशी का माहौल बना देगी। किसी के कुछ अधिकारी पद प्राप्त करने का योग बन रहा है। 

संतान की ओर से सप्ताह की शुरुआत में अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। उनका किसी कॉम्पिटेटिव एक्जाम को पास कर लेना घर के माहौल को खुशनुमा बना देगा। इस सप्ताह शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। किसी से बेमतलब वाद विवाद ना करें कोर्ट कचहरी के मामलों से बचें सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करें चालान हो सकता है। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह विशेष शुभ फल लेकर आया है सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अच्छे समाचार प्राप्त होने शुरू हो जाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सप्ताह कुछ खास बेहतर नहीं दिख रहा है। आपको सफलता मिलने में देरी हो सकती है। देशसेवा में जाने वाले युवाओं के लिए समय अनुकूल बना हुआ है थोड़े प्रयास में ही अच्छी सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है।

vama-astrology-weekly

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।