Dhanu Rashifal 2024 | धनु राशिफल 2024 | Sagittarius horoscope 2024

धनु के लिए साल 2024 कई मामलों में बेहद शुभ रहने वाला है। राशिफल 2024 के अनुसार आपको शुरुआती महीने में काफ़ी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

धनु राशिफल 2024 (Sagittarius horoscope 2024): अग्नि तत्व की राशि धनु के लिए साल 2024 कई मामलों में बेहद शुभ रहने वाला है। धनु राशिफल 2024 के अनुसार आपको शुरुआती महीने में काफ़ी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। 

जनवरी से अप्रैल तक बृहस्पति आपके पांचवें भाव में रहेंगे। यह समय शिक्षा, प्रेम और आय को बढ़ाने वाला होगा। नौकरी करने वालों को साल 2024 के शुरुआती महीनों में प्रमोशन मिल सकता है। 

आपकी आय बढ़ेगी। लव लाइफ को लेकर भी यह समय काफी अच्छा रहेगा। आपको कई बार लगेगा कि भाग्य आपका साथ दे रहा है।

जो लोग नौकरी बदलने या बिजनेस में कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए मई के बाद का समय काफी बेहतर हो सकता है। इस साल हेल्थ के पुराने इश्यू सॉल्व होंगे और आपके विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे। 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

विदेश में जॉब या पढ़ाई के इच्छुक लोग मई के बाद प्रयास करें। धनु राशिफल 2024 के अनुसार, राहु और केतु भी आपके लिए कई मायनों में सफलता लेकर आने वाले हैं। पॉलिटिक्स में काम करने वालों को इस साल सफलता मिल सकती है। 

हालांकि राहु-केतु बीच-बीच में आपको फैमिली टेंशन देते रहेंगे, लेकिन आपको किसी की भी बात को मन पर नहीं लेना है और धैर्य के साथ कार्य करते जाना है।

मई के बाद लव मैटर्स में थोड़ी दिक्कत आ सकती है, लेकिन यह इतनी बड़ी नहीं होगी। इस साल शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में खुद के घर में होंगे। यह आपके लिए बेहद शुभ है।

किसी भी कार्य को करने के लिए आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप भाग्य की जगह मेहनत पर यकीन करेंगे। इस साल इनकम के और भी सोर्स आप डेवलप कर पाने की स्थिति में होंगे।

जून के बाद जब शनि वक्री स्थिति में होंगे, तब आपको थोड़ा धैर्य ज्यादा रखना होगा। भाई-बहनों को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। 

आपको उनकी मदद करनी ही चाहिए। स्टूडेंट्स को मई तक सफलता के ज़्यादा चांस मिलेंगे। इस दौरान आप किसी एग्जाम में सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं।

धनु राशिफल 2024 के अनुसार इस नए साल को और बेहतर बनाने के लिए कुछ ये उपाय कर सकते हैं- 

1. गुरु शांति पूजा, विष्णु-लक्ष्मी के विशेष यज्ञों में भाग लेते रहें।

2. सभी विशेष अवसरों पर हनुमान जी की विशेष पूजा ज़रूर करें।

3. शुभ अवसरों पर महामृत्युंजय भगवान शिव की पूजा ज़रूर करवाएं। 

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आप वामा ऐप डाउनलोड कर उनसे बात कर सकते हैं।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

ये भी पढ़ें- वार्षिक राशिफल 2024, Rashifal 2024 | Yearly Horoscope

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं