Rose Quartz Crystal क्या है? जानें, इसे पहनने के फायदे

Rose Quartz Crystal : रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल को लव स्टोन भी कहा जा सकता है। यह एक सुंदर गुलाबी रंग का क्रिस्टल है। रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल दिल से निकलने वाली ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति इमोशनल लेवल पर परेशानी महसूस कर रहा है तो रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल उसके लिए बहुत मददगार हो सकता है। क्रिस्टल और स्टोन्स के जानकार बरसों से इमोशनल हीलिंग के लिए इसका उपयोग करते आए हैं। 

इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगें कि ये Rose Quartz Crystal किस तरीके से इस्तेमाल किया जाता है और इसके फायदे क्या-क्या हैं? 

Rose Quartz Crystal क्या है (What is Rose Quartz Crystal)

 Rose Quartz Crystal

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोज़ क्वार्ट्ज मुख्य रूप से सिलिकॉन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन के छोटे छोटे पार्टिकल्स से बनता है। यह एक नैचुरल क्रिस्टल है जो हाई टेम्प्रेचर मैग्मा यानी अंडरग्राउंड लिक्विड से लगभग 700 डिग्री टेम्प्रेचर पर बनता है। यह क्रिस्टल ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, यू.एस.ए, दक्षिण अफ्रीका, भारत, स्वीडन और जर्मनी में पाया जाता है।

कई हजार ईसा पूर्व रोमन महिलाएं इस नैचुरल क्रिस्टल के पाउडर का उपयोग सौन्दर्य बढ़ाने के लिए करती थी। आज के समय में रोज़ क्वार्ट्ज का उपयोग ज्वेलरी और होम डेकोर में किया जाता है। 

क्वार्ट्ज क्रिस्टल कई तरह के होते हैं। रोज क्वार्ट्ज की खासियत ये हैं कि ये गुलाबी रंग का या हल्का जामुनी दिखाई देता है। 

यहाँ पढ़ें : Shri Yantra : श्रीयंत्र क्या है? इससे कैसे बदल सकता है आपका जीवन?

Rose Quartz Crystal के फायदे क्या हैं(Rose Quartz Crystal Benefits in Hindi) 

रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल को अगर आप घर में रखते हैं या ज्वेलरी के रूप में पहनते हैं तो ये बहुत फायदेमंद हो सकता है। रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल के फायदे कुछ इस प्रकार हैं –

  1.  प्रेम और संबंधों में सुधार लाता है 

 रोज़ क्वार्ट्ज का सबसे प्रमुख फायदा यह है कि यह प्रेम और संबंधों में सुधार लाता है। यह आत्म-प्रेम को बढ़ाता है और रोमांटिक और पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाता है। इस क्रिस्टल का उपयोग करने से आप दूसरों के प्रति अधिक संवेदनशील बनते हैं।

  1. मन की शांति और तनाव में कमी

 रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल तनाव को कम करने और मन को शांत रखने में मदद करता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके मन में शांति लाता है। इसे ध्यान और योग के दौरान इस्तेमाल करने से मानसिक शांति और एकाग्रता में सुधार होता है।

  1.  दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

 रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल हृदय चक्र को सक्रिय और संतुलित करता है। यह दिल की सेहत को बढ़ावा देने के साथ-साथ रक्त संचार में सुधार करता है। इससे हृदय संबंधित समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है।

  1. आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है 

 यह क्रिस्टल आत्म-स्वीकृति और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों में आत्म-संदेह या हीन भावना होती है, उनके लिए रोज़ क्वार्ट्ज बहुत लाभकारी हो सकता है। इसे नियमित रूप से धारण करने से आप अपने आप को पॉजिटिव एनर्जी से भरा हुआ और पॉवरफुल महसूस कर सकते हैं। 

  1.  इमोशनल हीलिंग में सहायक 

रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल पुराने भावनात्मक घावों को भरने में मदद करता है। यह दुख, गुस्सा, और उदासी जैसी नकारात्मक भावनाओं को शांत करके आंतरिक शांति लाता है। रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल आपकी सोल को ट्रीट करता है। इसे पहनने से आपको एक नई शुरुआत करने की प्रेरणा मिलती है। 

  1. क्रिएटीविटी बढ़ाने में सहायक 

 इस क्रिस्टल का उपयोग करने से आप अपने अंदर रचनात्मक ऊर्जा को जगा सकते हैं। यह नए विचारों को प्रकट करने और आपको कुछ नया रचने की प्रेरणा देता है।

रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल का उपयोग कैसे करें(How to Use Rose Quartz Crystal) 

How to Use Rose Quartz Crystal

रोज़ क्वार्ट्ज को उपयोग करने से पहले आप इसकी ताकत पर पूरा विश्वास करना शुरू करें। आप इस क्रिस्टल का ज्यादा से ज्यादा फायदा पाने के लिए इसे नीचे लिखे तरीकों से उपयोग में ला सकते हैं।

  • रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल को नेकलेस या ब्रेसलेट के रूप में पहन सकते हैं। 
  • सोते समय आप रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल को अपने तकिए के नीचे रख सकते हैं। 
  • कमरे की सुन्दरता बढ़ाने के लिए आप बड़े रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल को टेबल पर रख सकते हैं। 
  • रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल को अपने पूजास्थल में भी आप रख सकते हैं।
  • अगर आप मेडीटेशन करते हैं तो ध्यान करते समय इसे अपने हाथों में रख सकते हैं। 
VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल को चार्ज कैसे करें (How to Charge Rose Quartz Crystal) 

नियमित सफाई और चार्जिंग से रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल के प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है। चार्ज करने से हमारा आशय है, अपनी भावनाओं को क्रिस्टल की ऊर्जा से जोड़ना। इसके लिए आप नीचे लिखी विधि अपनाएं। 

  • एक शांत कमरे में बैठ जाएं, अपने आस-पास सेंटेड कैंडल्स या दीपक जला लें। 
  • अपने विचारों को नियंत्रित करके वर्तमान समय में ध्यान केन्द्रित करें। 
  • रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल को अपनी हथेली पर रखें और अपने क्रिस्टल से इसकी ऊर्जा को सक्रिय करने की प्रार्थना करें।
  • अब आप जो भी चाहते हैं वो रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल से कहें। 
  • इसके बाद अपनी इच्छा को पेपर पर लिखकर रातभर के लिए रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल के नीचे रखें।

इस तरह से आप रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल से मनचाहे परिणाम पाने का प्रयास कर सकते हैं। यह आपकी लव लाइफ में अच्छी चीजें मैनिफेस्ट करने में मदद करेगा। इसकी समय-समय पर साफ़ सफाई करना बहुत जरुरी है। अच्छे परिणाम के लिए आपको रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल को चार्ज जरूर करना चाहिए। 

रोज़ क्वार्ट्ज़ से जुड़े कुछ सवाल (FAQs on Rose Quartz Crystal)

  1. रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल कहां से खरीदा जा सकता है?

रोज़ क्वार्टज़ क्रिस्टल तभी फायदेमंद होता है जब वो नैचुरल क्रिस्टल हो। आजकल बहुत सी दुकानों पर ये क्रिस्टल मिल जाते हैं लेकिन वो लैब में तैयार किए जाते हैं। इसलिए रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल हमेशा विश्वसनीय जगह से ही खरीदें।

आप वामा मॉल से रोज़ क्वार्ट्ज क्रिस्टल ब्रेसलेट आर्डर कर सकते हैं। ये पूरी तरह नैचुरल क्रिस्टल से बना हुआ है और सर्टिफिकेशन के साथ आता है। सबसे अच्छी बात है कि ये ब्रेसलेट पहले से ही चार्ज्ड होता है और आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा देता है। आर्डर करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

  1. क्रिस्टल को फायदा देने में कितना समय लगता है?

क्रिस्टल धारण करते ही आप अपने अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी महसूस करने लगते हैं। आपको एक हफ्ते से लेकर पन्द्रह दिन में परिणाम मिलने लगते हैं। आपको बस इस क्रिस्टल की डिवाइन एनर्जी पर विश्वास रखना होगा। 

  1. क्या Rose Quartz Crystal को दिल के ऊपर रखना ही जरुरी होता है? 

Rose Quartz Crystal को आप दिल के पास रखें, हाथ में पहनें या घर में रखें, इससे इसके प्रभाव में कोई अंतर नहीं आता। Rose Quartz Crystal को आप अपनी सुविधा के अनुसार अपना सकते हैं। 

  1. क्या गलती होने पर इसके कुछ साइड-इफेक्ट भी हो सकते हैं? 

नहीं, Rose Quartz Crystal बहुत ही पॉजिटिव एनर्जी से भरा क्रिस्टल है। इसको पहनने या घर पर रखने का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।