Ram Chalisa Lyrics : पढ़ें सम्पूर्ण राम चालीसा और जानें इसके 8 चमत्कारी फायदे 

राम चालीसा : भगवान् श्री राम के भक्त अपने आराध्य की कृपा पाना चाहते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि वो कृपा निधान हैं, लेकिन उत्तम आचरण वाले भक्त पर उनकी विशेष दृष्टि रहती है। उत्तम आचरण से हमारा मतलब उन भक्तों से है जो विवेकपूर्ण जीवन जीते हैं। जो नियमित रूप से राम जी की भक्ति में लीन रहते हैं और प्राणी मात्र के कल्याण को हमेशा तत्पर रहते हैं। 

राम भक्ति में डूबकर अगर आप भी अपने जीवन को धन्य बनाना चाहते हैं तो श्री राम चालीसा का पाठ आपके लिए उत्तम होगा। श्री राम चालीसा पुरुषोत्तम श्री राम के गुणों का बखान करती है। सुबह-शाम इसका पाठ करने से आपको कई भौतिक और अध्यात्मिक लाभ मिलते हैं।

आइए, राम चालीसा के बोल (Ram chalisa lyrics) जानने से पहले जानते हैं, श्री राम चालीसा पढ़ने के लाभ क्या हैं? 

राम चालीसा पढ़ने के 8 फायदे (Ram Chalisa Padhne ke 8 Fayde) 

राम चालीसा पढ़ने के फायदे आपके तन और मन को महसूस होते हैं। आपके जीवन में ना केवल शान्ति का आगमन होता है बल्कि आपको हर काम में सफलता मिलने लगती है। राम चालीसा पढ़ने के 8 फायदे नीचे विस्तार से पढ़ें। 

  • संकट होते हैं दूर 

श्रीराम चालीसा का पाठ करने से आपके जीवन में आने वाले संकट टल जाते हैं। अगर आप सुबह-शाम श्री राम चालीसा का पाठ करते हैं तो आपके जीवन में कभी अनहोनी नहीं घटती। दुर्घटना और अकाल मृत्यु का खतरा नहीं रहता है।  

  • दरिद्रता का होता है नाश

श्रीराम चालीसा पढ़ने से आपको आर्थिक लाभ मिलता है। करियर में आपको अपेक्षित तरक्की मिलती है। व्यापार में वृद्धि के मौके बढ़ जाते हैं। आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और अगर आपका पैसा कहीं डूबा है तो वो निश्चित तौर पर आपके पास लौट आता है। 

  • परिवार में आती हैं खुशियां 
राम चालीसा

श्रीराम चालीसा का नियमित पाठ करने से घर में रोज-रोज होने वाले कलेश से मुक्ति मिलती है। आपको घर के सदस्यों का सहयोग मिलने लगता है। राम चालीसा के पाठ से परिवारजनों के अंदर करुणा की भावना बढ़ती है। सब एक दुसरे का सम्मान करना शुरू कर देते हैं। 

  • तनाव से मिलता है छुटकारा 

श्रीराम चालीसा पढ़ने से आपको चिंता से मुक्ति मिलती है। आप ईश्वर पर श्रद्धा रखने लगते हैं और भविष्य की चिंता करना कम देते हैं। ज्यादा सोचने की प्रवृत्ति से आपको छुटकारा मिलता है। आप तनाव छोड़कर प्रसन्न जीवन शुरू कर देते हैं। 

  • कार्यों में मिलती है सफलता

राम चालीसा का पाठ करने वाले भक्तों को हर कार्य में सफलता मिलती है। परीक्षा में उन्हें अच्छे रिजल्ट मिलते हैं और कानूनी रूप से उन्हें कोई हरा नहीं पाता है। सुबह के समय अगर आप राम चालीसा का पाठ करके घर से निकलते हैं तो बाहर के लोग आपसे बहुत प्रभावित होते हैं। 

  • शत्रुओं पर मिलती है विजय 

श्रीराम शत्रुओं का विनाश करने वाले हैं। अगर राम चालीसा पाठ से आप उनको प्रसन्न करते हैं तो आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। श्रीराम चालीसा का पाठ आपके चारों और एक रक्षा कवच का निर्माण कर देता है। 

  • मन शांत होता है 

श्रीराम चालीसा का पाठ करने से आपका मन शांत हो जाता है। निरंतर पुरुषोत्तम राम की महिमा गाने से आपके अंदर सात्विक भाव बढ़ते हैं। आपका मन व्यभिचार और विलासिता से मुक्ति पा लेता है। सुंदर भक्ति और परोपकार से भरी भावनाएं आपके भीतर पैदा होने लगती हैं।  

  • स्वास्थ्य अच्छा होता है  

श्रीराम चालीसा का पाठ करने से आपका शरीर स्वस्थ और तंदरुस्त बना रहता है। आपके अंदर बुराई से लड़ने की शक्ति आ जाती है, यानी आपका शरीर बैक्टीरिया और वायरस से प्रभावित नहीं होता। सिर्फ इम्युनिटी ही नहीं मिलती बल्कि भगवान् श्री राम की कृपा से पुरानी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। 

राम चालीसा पढ़ने के 8 फायदे जानने के बाद आइए पढ़ते हैं ये श्री राम चालीसा के बोल (Ram chalisa lyrics)

श्री राम चालीसा के बोल (Shri Ram Chalisa ke Bol) 

श्री रघुवीर भक्त हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥ 

निशिदिन ध्यान धरै जो कोई। ता सम भक्त और नहिं होई॥

 ध्यान धरे शिवजी मन माहीं। ब्रह्म इन्द्र पार नहिं पाहीं॥ 

दूत तुम्हार वीर हनुमाना। जासु प्रभाव तिहूं पुर जाना॥ 

तब भुज दण्ड प्रचण्ड कृपाला। रावण मारि सुरन प्रतिपाला॥

 तुम अनाथ के नाथ गुंसाई। दीनन के हो सदा सहाई॥ 

ब्रह्मादिक तव पारन पावैं। सदा ईश तुम्हरो यश गावैं॥

चारिउ वेद भरत हैं साखी। तुम भक्तन की लज्जा राखीं॥ 

गुण गावत शारद मन माहीं। सुरपति ताको पार न पाहीं॥ 

नाम तुम्हार लेत जो कोई। ता सम धन्य और नहिं होई॥ 

राम नाम है अपरम्पारा। चारिहु वेदन जाहि पुकारा॥ 

गणपति नाम तुम्हारो लीन्हो। तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हो॥ 

शेष रटत नित नाम तुम्हारा। महि को भार शीश पर धारा॥ 

फूल समान रहत सो भारा। पाव न कोऊ तुम्हरो पारा॥ 

भरत नाम तुम्हरो उर धारो। तासों कबहुं न रण में हारो॥ 

नाम शक्षुहन हृदय प्रकाशा। सुमिरत होत शत्रु कर नाशा॥ 

लखन तुम्हारे आज्ञाकारी। सदा करत सन्तन रखवारी॥ 

ताते रण जीते नहिं कोई। युद्घ जुरे यमहूं किन होई॥

 महालक्ष्मी धर अवतारा। सब विधि करत पाप को छारा॥

 सीता राम पुनीता गायो। भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो॥ 

घट सों प्रकट भई सो आई। जाको देखत चन्द्र लजाई॥ 

सो तुमरे नित पांव पलोटत। नवो निद्घि चरणन में लोटत॥

 सिद्घि अठारह मंगलकारी। सो तुम पर जावै बलिहारी॥ 

औरहु जो अनेक प्रभुताई। सो सीतापति तुमहिं बनाई॥

इच्छा ते कोटिन संसारा। रचत न लागत पल की बारा॥ 

जो तुम्हे चरणन चित लावै। ताकी मुक्ति अवसि हो जावै॥ 

जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरूपा। नर्गुण ब्रह्म अखण्ड अनूपा॥

सत्य सत्य जय सत्यव्रत स्वामी। सत्य सनातन अन्तर्यामी॥ 

सत्य भजन तुम्हरो जो गावै। सो निश्चय चारों फल पावै॥ 

सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं। तुमने भक्तिहिं सब विधि दीन्हीं॥ 

सुनहु राम तुम तात हमारे। तुमहिं भरत कुल पूज्य प्रचारे॥ 

तुमहिं देव कुल देव हमारे। तुम गुरु देव प्राण के प्यारे॥ 

जो कुछ हो सो तुम ही राजा। जय जय जय प्रभु राखो लाजा॥ 

राम आत्मा पोषण हारे। जय जय दशरथ राज दुलारे॥ 

ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरूपा। नमो नमो जय जगपति भूपा॥ 

धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा। नाम तुम्हार हरत संतापा॥ 

सत्य शुद्घ देवन मुख गाया। बजी दुन्दुभी शंख बजाया॥ 

सत्य सत्य तुम सत्य सनातन। तुम ही हो हमरे तन मन धन॥

 याको पाठ करे जो कोई। ज्ञान प्रकट ताके उर होई॥ 

आवागमन मिटै तिहि केरा। सत्य वचन माने शिर मेरा॥ 

और आस मन में जो होई। मनवांछित फल पावे सोई॥ 

तीनहुं काल ध्यान जो ल्यावै। तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै॥ 

साग पत्र सो भोग लगावै। सो नर सकल सिद्घता पावै॥ 

अन्त समय रघुबरपुर जाई। जहां जन्म हरि भक्त कहाई॥ 

श्री हरिदास कहै अरु गावै। सो बैकुण्ठ धाम को पावै॥ 

दोहा

सात दिवस जो नेम कर, पाठ करे चित लाय। हरिदास हरि कृपा से, अवसि भक्ति को पाय॥ 

राम चालीसा जो पढ़े, राम चरण चित लाय। जो इच्छा मन में करै, सकल सिद्घ हो जाय॥

Ram Chalisa pdf 

आपने इस ब्लॉग में श्री राम चालीसा के फायदे और इसके बोल के बारे जाना। आशा है आपको हमारा ये ब्लॉग पसंद आया है। पवित्र श्री राम चालीसा पाठ को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करके धर्मलाभ उठाएं।