Rahu Ketu Gochar 2025: राहु केतु का गोचर बदल रहा है, हो जाइए सावधान

20 मई 2025 को राहु केतु का गोचर (Rahu Ketu Gochar 2025) कुम्भ और सिंह राशि में होने वाला है, जानिए क्या होगा इसका प्रभाव...

Rahu Ketu Gochar 2025: ग्रहों का राशि बदलना आकाश में होने वाली एक सामान्य घटना है। परंतु इस सामान्य घटना का पृथ्वी पर बहुत अधिक प्रभाव देखा जाता है।

20 मई 2025 को होने वाला राहु केतु का गोचर (Rahu Ketu Gochar 2025) कुम्भ और सिंह राशि में होने वाला है। इससे पहले 30 अक्टूबर 2023 के दिन राहु केतु ने राशि बदली थी। तब वो मीन और कन्या राशि में आए थे।

राहु केतु पिंड रूप में ग्रह नहीं है। परन्तु इन दोनों को छाया ग्रह के रूप में माना गया है। क्रांतिवृत्त और नाड़ी वृत्त के सम्पात बिंदु जो उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव के बिंदुओं पर हैं। वहां राहु और केतु को छाया के रूप में स्थान प्राप्त है। ये लगभग 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

सम्पात बिंदुओं में ग्रहों की स्थिति से ग्रहण इत्यादि की घटनाएँ घटित होती हैं। राहु केतु जिन राशियों में प्रवेश करते हैं, उन राशियों पर विशेष प्रभाव डालते हैं। 20 मई 2025 को राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

राहु और केतु के राशि परिवर्तन से कुंभ और सिंह राशि के जातकों को विशेष प्रभाव देखने को मिलेंगे। राहु और केतु को मुख्य रूप से सप्तम दृष्टि प्राप्त है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन्हें पंचम वक्री दृष्टि भी प्राप्त है। जिससे तुला राशि और सिंह राशि वालों को भी राहु और केतु का प्रभाव विशेष रूप से देखने को मिलेगा।

vama

राहु का कुंभ राशि पर प्रभाव

राहु के कुंभ राशि में आने से कुंभ राशि के जातकों को विशेष मति भ्रम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकाल के मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, उसके लगभग डेढ़ महीने बाद मीन राशि से कुंभ राशि में राहु का आना कुंभ राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

राहु अपने स्वभाव के अनुसार जातकों में आलस्य और मति भ्रम जैसी समस्याएं पैदा करता है। जिसके कारण मनुष्य की निर्णय लेने की शक्ति पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इससे कुंभ राशि वालों को उन्नति में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आपकी निर्णय लेने की शक्ति पर विशेष रूप से राहु का प्रभाव पड़ेगा।

राहु के ऊपर सप्तम दृष्टि केतु की होती है, जिससे यदि आप राहु के बुरे प्रभाव से बच जाते हैं, तो यह आपके लिए विशेष उन्नति देने वाला सिद्ध होता है।

केतु का सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि वालों को केतु का प्रभाव उन्नति देने वाला सिद्ध होगा। सिंह राशि के स्वामी सूर्य जिसके लिए अनुकूल होंगे, उन जातकों को केतु के आने से कोई अधिक परेशानी नहीं होंगी। आपके जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परंतु आपके सप्तम भाव में राहु का गोचर आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट दे सकता है। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं उन लोगों को पार्टनरशिप में नुकसान हो सकता है।

जो युवा प्रेम प्रसंग के चलते विवाह करने की योजना बना रहे थे, उन्हें धोखे का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे थे, उनके कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। युवाओं के लिए यह समय स्वयं को धैर्य से अपने कार्य के प्रति एकाग्र बनाए रखने का है।

राहु की पंचम दृष्टि से तुला राशि पर प्रभाव


राहु की पंचम दृष्टि का फल तुला राशि वालों के लिए विशेष रूप से कारगर सिद्ध होगा। तुला राशि वालों को राहु के प्रभाव से निर्णय लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय अभी ना लें।

आने वाले समय में आपके लिए कुछ मानसिक समस्याओं की उभरने की स्थिति पैदा होगी। तुला राशि के स्वामी (शुक्र) जब राहु के साथ गोचर करेंगे, वह समय आपके लिए कष्टकारी सिद्ध हो सकता है।

केतु की पंचम दृष्टि से मेष राशि पर प्रभाव


केतु की पंचम दृष्टि मेष राशि पर आ रही है। जिससे मेष राशि वालों को उन्नति के योग देखने को मिलेंगे। आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आपके उत्साह में वृद्धि होगी।

समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। मेष राशि के स्वामी गोचर में जब भी केतु के साथ आएंगे उस समय में आपके लिए विशेष उन्नति के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी मुकदमे के कार्यों से बच कर रहें, अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे ही ज्योतिष,त्योहार, और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

Download the VAMA App – Online Pujas, Chadhava, Darshan & Horoscope!